GChemPaint/C3/Orbital-Overlap/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search

Title of the tutorial: Orbital Overlap

Author: Madhuri Ganapathi

Key words: Atomic orbital, Add or modify an atomic orbital tool, rotation and resize of orbitals, positive, negative overlaps and zero overlap, Video tutorial

Time Narration
00:00 नमस्कार,GChemPaint में Orbital Overlap के इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में, हम निम्न सीखेंगे:
00:08 भिन्न प्रकार के ऑर्बिटल्स (orbitals) के बारे में
00:11 ऑर्बिटल्स को घुमाना और रीसाइज़ करना
00:14 ऑर्बिटल ओवरलैप्स के प्रकार
00:17 यहाँ मैं उपयोग कर रही हूँ, उबन्टु लिनक्स OS वर्जन 12.04
00:21 GChemPaint वर्जन 0.12.10
00:26 इस ट्यूटोरियल के अनुसरण के लिए आपको GChemPaint केमिकल स्ट्रक्चर एडिटर के साथ परिचित होना चाहिए।
00:34 यदि नहीं, तो सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए, हमारी वेबसाइट पर जाएँ।
00:38 सबसे पहले देखते हैं कि एटॉमिक ऑर्बिटल (atomic orbital) क्या है
00:42 एटॉमिक ऑर्बिटल (atomic orbital) एक मैथमैटिकल फंक्शन है।
00:46 यह परमाणु में इलैक्ट्रॉन के तरंग स्वभाव का वर्णन करता है।
00:52 ऑर्बिटल स्पेस का वह क्षेत्र है, जहाँ इलैक्ट्रॉन के पाये जाने की सम्भावना अधिकतम होती है।
00:58 यह एक 's' ऑर्बिटल है।
01:00 यह spherical (स्फेरिकल) शेप रखता है।
01:03 यहाँ भिन्न अक्षों पर 'p' ओर्बिटल्स हैं।
01:06 p ओर्बिटल्स dumb-bell (डम्ब-बेल) शेप के होते हैं।
01:09 आगे, हमारे पास भिन्न अक्षों पर d ऑर्बिटल्स हैं।
01:13 d ऑर्बिटल्स दोहरे dumb-bell शेप के होते हैं।
01:17 मैंने एक नयी GChemPaint एप्लीकेशन खोली है।
01:20 सबसे पहले ऑर्बिटल्स के बारे में सीखते हैं।
01:24 Add or modify an atomic orbital टूल पर क्लिक करें।
01:28 ऑर्बिटल प्रॉपर्टी विंडो खुलती है।
01:30 यह विंडो निम्न क्षेत्र रखती है जैसे- Coefficient (कोअफिशन्ट), रोटेशन और टाइप
01:36 सबसे पहले मैं टाइप के साथ शुरू करुँगी।
01:40 डिफ़ॉल्ट से, s ऑर्बिटल सेलेक्ट किया हुआ है।
01:42 अब p, dxy और dz स्क्वायर ऑर्बिटल रेडियो बटन्स पर क्लिक करें।
01:50 ध्यान दें कि इसके एक तरफ भिन्न ऑर्बिटल शेप्स प्रदर्शित हैं।
01:54 आगे Coefficient (कोअफिशन्ट) और रोटेशन प्रॉपर्टीज जाँचें।
01:59 Coefficient (कोअफिशन्ट) प्रॉपर्टी की वैल्यूज़ -1.00 से 1.00 तक होती है।
02:04 Coefficient (कोअफिशन्ट) क्षेत्र वैल्यूज, उपयोग करके हम ऑर्बिटल का साइज बदल सकते हैं।
02:10 ध्यान दें कि, इसके एक तरफ के ऑर्बिटल का साइज बदल गया है।
02:15 रोटेशन प्रॉपर्टी की वैल्यूज -180 से 180 तक होती हैं।
02:20 हम ऑर्बिटल्स को दक्षिणावर्त या वामावर्त घुमा सकते हैं।
02:25 अप या डाउन एरोज़ उपयोग करके वैल्यूज बदली जा सकती हैं।
02:30 अब देखें, कि भिन्न तरह के पॉजिटिव ओवरलैप्स को दर्शाने के लिए ऑर्बिटल्स का उपयोग कैसे होता है।
02:36 यहाँ भिन्न ऑर्बिटल्स के पॉजिटिव ओवरलैप्स के लिए स्लाइड है।
02:40 's-s'ओवरलैप, 's-p'ओवरलैप, 'p-p'ओवरलैप और 'p-p' side-wise ओवरलैप।
02:51 अब डिस्प्ले एरिया पर हाइड्रोजन अणु बनायें।
02:55 कीबोर्ड पर H दबाएं।
02:58 कोअफिशन्ट की वैल्यू 1 सेट करें।
03:01 Add or modify an atom टूल पर क्लिक करें।
03:04 Add a bond टूल पर क्लिक करें।
03:07 निश्चित करें कि बॉन्ड लेंथ लगभग 130 हो।
03:11 डिस्प्ले एरिया पर क्लिक करें।
03:14 हाइड्रोजन अणु बनता है।
03:17 अब 's-s' end-on ओवरलैप के साथ शुरू करें।
03:20 Add or modify an atomic orbital टूल पर क्लिक करें।
03:24 s ऑर्बिटल पर क्लिक करें,
03:28 फिर हाइड्रोजन अणु के हाइड्रोजन परमाणुओं पर क्लिक करें।
03:33 's-s' end-on ओवरलैप को देखें।
03:35 अब 'p-p' end-on ओवरलैप बनायें।
03:38 कीबोर्ड पर F दबाएं।
03:42 Add or modify an atom टूल पर क्लिक करें।
03:45 Add a bond टूल पर क्लिक करें।
03:49 निश्चित करें कि बॉन्ड लेंथ लगभग 200 हो।
03:53 डिस्प्ले एरिया पर क्लिक करें।
03:56 फ्लोरीन अणु बनता है।
03:59 Add or modify an atomic orbital टूल पर क्लिक करें।
04:02 p ऑर्बिटल पर क्लिक करें।
04:05 'p-p' end-on ओवरलैप बनाने के लिए, हमें p ऑर्बिटल्स की क्षैतिज दिशा में ज़रुरत है।
04:11 अब रोटेशन वैल्यू को 90 तक बढ़ाएं।
04:15 p ऑर्बिटल पर क्लिक करें।
04:18 एक फ्लोरीन अणु पर क्लिक करें।
04:21 इसी प्रकार, प्रक्रिया दोहराएं और p ऑर्बिटल को -90 तक घुमाएं।
04:27 फ्लोरीन अणु पर क्लिक करें।
04:30 यदि आप ऑर्बिटल को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाते, तो उस स्थिति में आप ऑर्बिटल को रीसाइज़ कर सकते हैं।
04:36 ऐसा करने के लिए, हमें कोअफिशन्ट की वैल्यू बदलनी पड़ेगी।
04:40 ऑर्बिटल पर राइट क्लिक करें, ऑर्बिटल सेलेक्ट करें फिर प्रॉपर्टीज पर क्लिक करें।
04:46 ऑर्बिटल प्रॉपर्टीज डायलॉग बॉक्स खुलता है।
04:50 उचित ओवरलैप न मिलने तक, कोअफिशन्ट की वैल्यू घटाते जाएँ।
04:54 क्लोज बटन पर क्लिक करें।
04:57 मैं अन्य ऑर्बिटल्स के लिए इस प्रक्रिया को दोहराऊँगी।
05:01 'p-p' end-on ओवरलैप को देखें।
05:04 अब 'dz^2' ऑर्बिटल उपयोग करके, 'd-d' end-on ओवरलैप बनायें।
05:09 डिस्प्ले एरिया पर आएं और कीबोर्ड पर बड़ा F दबाएं।
05:14 सूची से Fe सेलेक्ट करें।
05:17 Add or modify an atom टूल पर क्लिक करें।
05:20 डिस्प्ले एरिया पर क्लिक करें।
05:23 Add a bond टूल पर क्लिक करें।
05:26 बॉन्ड बनाने के लिए आयरन परमाणु (Fe) पर क्लिक करें।
05:29 Add or modify an atomic orbital टूल पर क्लिक करें।
05:32 'dz^2' ऑर्बिटल रेडियो बटन को सेलेक्ट करें।
05:37 उचित ओवरलैप के लिए, कोअफिशन्ट की वैल्यू 0.8 तक घटायें।
05:42 dz^2 ऑर्बिटल्स ओवरलैप के लिए, बॉन्ड किये हुए आयरन परमाणु पर क्लिक करें।
05:49 'd-d' end-on ओवरलैप को देखें।
05:52 अब p ओर्बिटल्स के साइड-वाइज ओवरलैप के बारे में सीखें।
05:57 निश्चित कर लें कि करंट एलिमेंट कार्बन है।
06:02 Add a bond टूल पर क्लिक करें।
06:05 निश्चित करें कि बॉन्ड लेंथ 90 के लगभग हो।
06:08 डिस्प्ले एरिया पर क्लिक करें।
06:12 Add or modify an atomic orbital टूल पर क्लिक करें।
06:16 कोअफिशन्ट की वैल्यू 1 तक बढ़ाएं।
06:20 p ऑर्बिटल रेडियो बटन पर क्लिक करें।
06:23 p ऑर्बिटल को ऊर्ध्वाधर स्थिति में घुमाएं यदि यह क्षैतिज स्थिति में हो।
06:29 बॉन्ड्स के किनारों पर क्लिक करें।
06:32 'p-p' साइड-वाइज ओवरलैप को देखें।
06:37 इस तरह के ओवरलैप में, ओर्बिटल्स के लोब्स (lobes) समान चिन्ह के होते हैं।
06:43 आगे, हम नेगेटिव और ज़ीरो ओवरलैप्स पर जायेंगे।
06:46 यहाँ नेगेटिव ओवरलैप्स की एक स्लाइड है।
06:51 मैंने एक नयी GChemPaint एप्लीकेशन खोली है।
06:55 अब, मैं दर्शाउंगी कि नेगेटिव ओवरलैप कैसे बनाते हैं।
06:59 Add a bond टूल पर क्लिक करें।
07:02 निश्चित करें कि बॉन्ड लेंथ 90 के लगभग हो।
07:05 डिस्प्ले एरिया पर क्लिक करें।
07:08 Add or modify an atomic orbital टूल पर क्लिक करें।
07:12 p ऑर्बिटल रेडियो बटन पर क्लिक करें फिर बॉन्ड के किनारे पर क्लिक करें।
07:17 p ऑर्बिटल को उल्टा करने के लिए, इसे 180 डिग्री घुमाएं।
07:23 फिर बॉन्ड के दूसरे किनारे पर क्लिक करें।
07:27 नेगेटिव ओवरलैप को देखें।
07:29 इस प्रकार के ओवरलैप में, ऑर्बिटल के लोब्स विपरीत चिन्ह के होते हैं।
07:34 अब, सीखें कि ज़ीरो ओवरलैप कैसे बनाते हैं।
07:38 यहाँ जीरो ओवरलैप के लिए स्लाइड है।
07:42 Add a bond टूल पर क्लिक करें।
07:45 डिस्प्ले एरिया पर क्लिक करें।
07:48 Add or modify an atomic orbital टूल पर क्लिक करें।
07:52 p ऑर्बिटल पर क्लिक करें।
07:54 p ऑर्बिटल को प्रारंभिक स्थिति में घुमाएं।
07:59 बॉन्ड के एक किनारे पर क्लिक करें।
08:02 s ऑर्बिटल पर क्लिक करें।
08:05 और फिर बॉन्ड के दूसरे किनारे पर क्लिक करें।
08:09 ज़ीरो ओवरलैप को देखें।
08:12 इस प्रकार के ओवरलैप में ऑर्बिटल्स का दिक् विन्यास (orientation) समान नहीं है।
08:17 अब सारांशित करें कि हमने क्या सीखा
08:20 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा, भिन्न प्रकार के ओवरलैप्स
08:24 एंड-ऑन और साइड-वाइज ओवरलैप्स
08:27 ओर्बिटल्स को घुमाना और रीसाइज़ करना
08:30 पॉजिटिव, नेगेटिव और ज़ीरो ओवरलैप्स।
08:34 यहाँ एक नियत कार्य है।
08:36 हाइड्रोजन क्लोराइड (H-Cl) अणु के साथ 's-p' एंड-ऑन ओवरलैप बनायें
08:40 dxy-dxy ऑर्बिटल्स के साइड-वाइज ओवरलैप बनायें
08:44 अन्य नेगेटिवऔर ज़ीरो ओवरलैप्स बनायें।
08:48 संकेत: उचित ओवरलैप के लिए ऑर्बिटल्स को घुमाएं और रीसाइज़ करें।
08:56 आपका पूर्ण नियत कार्य इस प्रकार दिखना चाहिए।
09:00 इस URL पर उपलब्ध विडिओ देखें। http://spoken-tutorial.org/What_is_a_Spoken_Tutorial
09:04 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
09:07 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर, आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
09:12 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम: स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है।
09:16 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
09:20 अधिक जानकारी के लिए, कृपया contact@spoken-tutorial.org को लिखें।
09:27 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
09:31 यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
09:37 इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है। http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro
09:43 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

PoojaMoolya, Sakinashaikh, Shruti arya