FrontAccounting/C2/Installation-of-FrontAccounting-on-Windows-OS/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
‘स्क्रिप्ट का शीर्षक: विंडोज़ पर FrontAccounting का इंस्टालेशन'
लेखक: प्रवीन एस
कीवर्ड: Frontaccounting इंस्टालेशन, XAMPP इंस्टालेशन, अपाचे सर्वर, पीएचपी, विंडोज”
| Time | Narration |
| 00:01 | Windows Operating System में FrontAccounting इंस्टालेशन के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
|
| 00:08 | इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे – |
| 00:10 | FrontAccounting सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करना। |
| 00:14 | FrontAccounting के लिए डेटाबेस तैयार करना। |
| 00:18 | और Windows ओएस में FrontAccounting सॉफ़्टवेयर इंस्टाल करना। |
| 00:24 | इस ट्यूटोरियल को रिकार्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रहा हूँ - |
| 00:27 | Windows 8 OS
XAMPP 5.6.24 FrontAccounting 2.4.1 Firefox वेब ब्राउज़र और एक चालू इंटरनेट कनेक्शन। |
| 00:43 | शुरू करते हैं। |
| 00:44 | FrontAccounting चलाने के लिए, हमें अपनी मशीन पर एक web server, php और एक database की आवश्यकता होती है। |
| 00:52 | हम अपने web server के रूप में Apache और अपने database के रूप में MySQL का उपयोग करेंगें। |
| 00:59 | XAMPP पैकेज इंस्टाल करने पर, ये सभी एक साथ इंस्टाल हो जाएँगें। |
| 01:05 | XAMPP पैकेज इंस्टाल करने के लिए |
| 01:07 | इस वेबसाइट पर PHP & MySQL शृंखला में XAMPP इंस्टालेशन ट्यूटोरियल देखें। |
| 01:14 | लैटेस्ट वर्जन इंस्टाल करने के लिए इस ट्यूटोरियल में दिए गए निर्देशों का पालन करें। |
| 01:20 | मैंने अपनी मशीन पर पहले ही XAMPP इंस्टाल कर लिया है। |
| 01:24 | XAMPP खोलने के लिए, कीबोर्ड पर Windows कुंजी दबाएँ और XAMPP टाइप करें। |
| 01:32 | सर्च लिस्ट से XAMPP Control Panel आइकन पर क्लिक करें। |
| 01:37 | XAMPP Control Panel में, सुनिश्चित करें कि Apache और MySQL सेवाएँ चल रही हैं। |
| 01:44 | यदि नहीं, तो संबंधित सेवाओं पर START बटन पर क्लिक करके इन सेवाओं को शुरू करें। |
| 01:52 | सेवाओं को रोकने के लिए, हमें STOP button पर क्लिक करना होगा। |
| 01:57 | आपको ऐसे कुछ त्रुटि संदेश मिल सकते हैं: |
| 02:00 | “Apache shutdown unexpectedly”
or |
| 02:04 | “Port 80 in use for Apache Server'”
or |
| 02:09 | “Unable to connect to any of the specified MySQL hosts for MySQL database.” |
| 02:16 | ऐसा इसलिए है क्योंकि Apache और MySQL के लिए आवंटित डिफ़ॉल्ट ports अन्य सॉफ़्टवेयर द्वारा ले लिए गए हैं। |
| 02:24 | Apache के लिए डिफ़ॉल्ट port नंबर 80 और MySQL के लिए 3306 है।
|
| 02:32 | इन ports को बदलने के लिए, इस वेबसाइट पर PHP & MySQL श्रृंखला में XAMPP इंस्टालेशन ट्यूटोरियल देखें। |
| 02:40 | आगे बढ़ने से पहले उचित port नंबर आवंटित करें। |
| 02:44 | जाँच लें कि webserver चल रहा है या नहीं। |
| 02:48 | ऐसा करने के लिए, वेब ब्राउजर खोलें और यूआरएल में localhost टाइप करें। |
| 02:55 | अगर आपने पोर्ट नंबर बदल दिया है, तो localhost:8080 टाइप करें |
| 03:02 | फिर Enter कुंजी दबाएँ। |
| 03:05 | यह हमें Xampp वेलकम पेज पर ले जाएगा। |
| 03:09 | फिर हमें FrontAccounting के लिए एक डेटाबेस बनाना होगा। |
| 03:14 | हम phpmyadmin की मदद से ऐसा कर सकते हैं। |
| 03:18 | phpMyAdmin खोलने के लिए, वेब ब्राउज़र एड्रेस बार पर टाइप करें
localhost/phpmyadmin |
| 03:28 | या localhost:8080/phpmyadmin |
| 03:35 | और Enter दबाएँ। |
| 03:38 | यह phpMyAdmin पेज खोल देगा। |
| 03:42 | अब डेटाबेस बनाते हैं। |
| 03:45 | phpmyadmin पेज के ऊपरी बाईं ओर Databases टैब पर क्लिक करें। |
| 03:51 | Create database सेक्शन में, Database name में frontacc टाइप करें और Create पर क्लिक करें। |
| 04:00 | यह frontacc नाम का एक database बना देगा। |
| 04:06 | अब हम FrontAccounting के लिए इंस्टालेशन प्रक्रिया देखेंगे। |
| 04:11 | एक नया वेब ब्राउज़र टैब खोलें और यूआरएल में [1] टाइप करें |
| 04:26 | और Enter दबाएँ। |
| 04:29 | यहां हम FrontAccounting के लिए Download लिंक देख सकते हैं। |
| 04:34 | Download पर क्लिक करें। |
| 04:37 | तुरंत, एक छोटा डायलॉग बॉक्स खुलेगा। |
| 04:41 | Save file विकल्प पर क्लिक करें और फिर Ok विकल्प पर क्लिक करें। |
| 04:47 | FrontAccounting का लैटेस्ट वर्जन डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। |
| 04:52 | डाउनलोड पूर्ण होने पर, उस फ़ोल्डर को खोलें जहां आपने फ़ाइल डाउनलोड की है। |
| 04:59 | यहां हमारी डाउनलोड की गई फाइल है। |
| 05:03 | राइट-क्लिक करें और Extract All और फिर Extract चुनें। |
| 05:10 | निष्कर्षित फ़ोल्डर खोलें। |
| 05:13 | इसके अंदर आप frontaccounting नाम का एक फ़ोल्डर देख सकते हैं। |
| 05:18 | इसका नाम बदलकर account कर दें। |
| 05:22 | इसके बाद हमें वेब सर्वर की रूट डायरेक्टरी में फ़ोल्डर अकाउंट पेस्ट करना होगा। |
| 05:28 | रूट डायरेक्टरी का मार्ग “c:\xampp\htdocs” है। |
| 05:36 | account फ़ोल्डर पर राइट क्लिक करें और Copy विकल्प चुनें। |
| 05:40 | My Computer, C drive, xampp और htdocs पर जाएँ। |
| 05:47 | फिर राइट क्लिक करें और Paste विकल्प चुनें। |
| 05:50 | अब account फ़ोल्डर Web Server's root फ़ोल्डर में पेस्ट हो गया है। |
| 05:55 | FrontAccounting को कॉन्फ़िगर करना शुरू करते हैं। |
| 05:58 | वेब ब्राउज़र खोलें और टाइप करें |
| 06:01 | localhost/account |
| 06:04 | या localhost:8080/account |
| 06:09 | अपनी पोर्ट कॉन्फ़िगरेशन के अनुसार। |
| 06:12 | फिर Enter दबाएँ। |
| 06:14 | हम FrontAccounting वेबपेज देख सकते हैं। |
| 06:17 | यह भी चरण 1: सिस्टम डायग्नोस्टिक्स को प्रदर्शित करता है। |
| 06:22 | इसका तात्पर्य है कि हमने Comments में OK प्राप्त होने के साथ सॉफ़्टवेयर पैकेज को सफलतापूर्वक इंस्टाल कर लिया है।
|
| 06:30 | Continue बटन पर क्लिक करें। |
| 06:33 | “Database server settings” पेज में, निम्नलिखित विवरण दर्ज करें- |
| 06:38 | Server host में localhost |
| 06:42 | Database Name में frontacc. |
| 06:46 | Database user में root |
| 06:49 | password को ख़ाली छोड़ दें, चूँकि डिफ़ॉल्ट रूप से Windows में XAMPP का कोई पासवर्ड नहीं होता। |
| 06:57 | फिर Continue बटन पर क्लिक करें। |
| 07:00 | “Company Settings” में निम्नलिखित विवरण डालें: |
| 07:04 | मैं CompanyName में ST Co. Pvt. Ltd |
| 07:10 | Admin Password में spoken टाइप करूँगा। |
| 07:13 | आप अपनी इच्छानुसार पासवर्ड दे सकते हैं। |
| 07:17 | पासवर्ड पुनः डालें। |
| 07:19 | पासवर्ड याद रखें। |
| 07:21 | यह वह लॉगिन पासवर्ड है , जिसकी आपको हर बार लॉगिन करते समय ज़रूरत होगी। |
| 07:25 | हम “Charts of Accounts” के लिए दो विकल्प देख सकते हैं। |
| 07:30 | मैं “Standard new company American COA” चुनूँगा। |
| 07:35 | Default Language के रूप में English चुनें। |
| 07:38 | Install पर क्लिक करें। |
| 07:40 | इस इंस्टालेशन के पूर्ण होने में कुछ समय लगेगा। |
| 07:44 | पूर्ण होने पर, हमें एक नई विंडो दिखाई देगी। |
| 07:48 | यह बताता है कि Frontaccounting ERP को सफलतापूर्वक इंस्टाल कर दिया गया है। |
| 07:53 | “Click here to start” पर क्लिक करें। |
| 07:56 | यह हमें FrontAccounting लॉगिन पेज पर ले जाएगा। |
| 08:00 | निम्नलिखित विवरणों के साथ लॉगिन करें- |
| 08:02 | Username में admin |
| 08:05 | password में spoken |
| 08:08 | और फिर Login पर क्लिक करें। |
| 08:11 | अब हम FrontAccounting एडमिन पैनल में हैं। |
| 08:14 | यह हमें ट्यूटोरियल की समाप्ति पर ले आता है। |
| 08:17 | सारांशित करते हैं। |
| 08:20 | इस ट्यूटोरियल में, हमने सीखा |
| 08:23 | XAMPP इंस्टाल करना। |
| 08:25 | FrontAccounting के लिए एक डाटाबेस बनाना। |
| 08:28 | और विंडोज़ में FrontAccounting इंस्टाल करना। |
| 08:31 | दिए गए लिंक से संलग्न वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 08:36 | कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 08:39 | हम कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और हमारे ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण पत्र देते हैं। |
| 08:45 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 08:48 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट एनएमईआईसीटी, एमएचआरडी, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। |
| 08:55 | इस मिशन से जुड़ी अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है। |
| 09:00 | यह स्क्रिप्ट प्रवीन द्वारा तैयार की गई है तथा इं. अमित कुमार द्वारा अनूदित है।
इसी के साथ आईआईटी बॉम्बे से मैं निर्मला वेंकट आपसे विदा लेती हूँ। |
| 09:06 | देखने के लिए धन्यवाद। |