FrontAccounting-2.4.7/C2/Installation-of-FrontAccounting-on-Linux-OS/Hindi
| |
|
| 00:01 | Installation of FrontAccounting on Linux Operating System. पर आपका स्वागत है। |
| 00:08 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे -
XAMPP को संस्थापित करना |
| 00:13 | FrontAccounting सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना |
| 00:15 | database setup करना और
Linux OS में FrontAccounting संस्थापित करना |
| 00:22 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं निम्न का उपयोग कर रही हूँ Ubuntu Linux OS वर्जन 16.04 |
| 00:29 | XAMPP 5.5.19 के माध्यम से प्राप्त Apache, MySQL और PHP |
| 00:36 | FrontAccounting 2.4.7 |
| 00:40 | Firefox web browser और कार्यरत Internet कनेक्शन। |
| 00:45 | आप अपनी पसंद के किसी भी web browser का उपयोग कर सकते हैं। |
| 00:50 | FrontAccounting एक server आधारित लेखा प्रणाली है। |
| 00:54 | इसलिए हम अपनी मशीन पर 'web server' को सेटअप करने के लिए XAMPP का उपयोग करेंगे। |
| 00:59 | web browser खोलें, address bar में, इस URL को टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
| 01:06 | यह हमें XAMPP डाउनलोड पेज पर ले जायेगा। |
| 01:10 | यहां XAMPP सभी ऑपरेटिंग सिस्टम पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। |
| 01:15 | इस हरे बटन को क्लिक करके XAMPP के नवीनतम वर्जन को डाउनलोड किया जा सकता है। |
| 01:20 | हालाँकि, आपकी सॉफ़्टवेयर आवश्यकता के आधार पर, आपको XAMPP के भिन्न वर्जन की आवश्यकता हो सकती है। |
| 01:27 | मेरे मामले में मुझे XAMPP वर्जन 5.5.19 की आवश्यकता है। |
| 01:33 | नीचे स्क्रॉल करें और XAMPP Linux चुनें। |
| 01:37 | पुनःर्निर्देशित पेज अब तक के सभी 'XAMPP वर्जन प्रदर्शित करेगा। |
| 01:42 | इस संस्थापन के लिए, मैं XAMPP वर्जन 5.5.19 का चयन करूँगी। |
| 01:49 | मेरा सिस्टम 64bit Operating System है, इसलिए मैं xampp-linux-x64-5.5.19-0-installer.run डाउनलोड करूंगी। |
| 02:05 | अब Save file बटन पर क्लिक करें और फिर OK बटन पर क्लिक करें। |
| 02:10 | मेरी मशीन में यह Downloads फ़ोल्डर में सेव हुआ है |
| 02:14 | Ctrl + Alt + T कीज़ को एक साथ दबा कर terminal खोलें। |
| 02:21 | terminal पर, command टाइप करें
cd space Downloads और एंटर दबाएँ। |
| 02:27 | यह current working directory को Downloads में बदल देगा। |
| 02:31 | फिर प्रदर्शित command को टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
| 02:36 | अब installer फाइल को run करने के लिए, प्रदर्शित command को टाइप करें और एंटर दबाएँ। यदि संकेत दिया जाए तो admin password प्रविष्ट करें। |
| 02:46 | अब Setup wizard डायलॉग बॉक्स खुलेगा। |
| 02:50 | जब संकेत दिया जाए तो Next बटन को क्लिक करें और दिखाए गए अनुसार संस्थापन चरणों का पालन करें। |
| 02:56 | Learn more about Bitnami for XAMPP चेक बॉक्स को अनचेक करें
फिर Next बटन पर क्लिक करके जारी रखें। |
| 03:05 | एक बार संस्थापन हो जाने पर, Launch XAMPP चेक बॉक्स को अनचेक करें। |
| 03:10 | अंत में, Finish बटन पर क्लिक करें। |
| 03:13 | अब हमें जांचना चाहिए कि XAMPP हमारी मशीन पर सफलतापूर्वक संस्थापित हुआ है या नहीं। |
| 03:19 | terminal में, निम्न टाइप करके XAMPP service आरम्भ करें
sudo space slash opt slash lampp slash lampp space start sudo space slash opt slash lampp slash lampp space start |
| 03:31 | जब संकेत दिया जाये तब admin password टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
| 03:36 | आपको यहां दिखाए अनुसार संदेश मिल सकता है।
यह इंगित करता है कि आपके सिस्टम पर XAMPP संस्थापित है और आपने service शुरू कर दी है। |
| 03:46 | यदि आपको संदेश मिलता है कि Command not found, तो XAMPP आपकी मशीन पर संस्थापित नहीं है। |
| 03:54 | आपको कुछ एरर संदेश मिल सकते हैं जैसे:
“Apache shutdown unexpectedly” या |
| 04:00 | “Port 80 in use for Apache Server”
या |
| 04:05 | “Unable to connect to any of the specified MySQL hosts for MySQL database.” |
| 04:13 | ऐसा इसलिए है क्योंकि, Apache और MySQL के लिए आवंटित डिफ़ॉल्ट ports , किसी अन्य सॉफ़्टवेयर द्वारा लिया गया है। |
| 04:21 | Apache के लिए डिफ़ॉल्ट port संख्या 80 है और MySQL के लिए 3306 है |
| 04:30 | इन ports को बदलने के लिए, इस ट्यूटोरियल के Additional Reading Material का सन्दर्भ लें। |
| 04:36 | और आगे बढ़ने से पहले उचित port संख्या आवंटित करें। उदाहरण के लिए: 8080 |
| 04:44 | अब Firefox web browser खोलें। address bar में, localhost टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
| 04:52 | हमें XAMPP स्क्रीन दिखनी चाहिए। |
| 04:56 | यदि भाषा के चयन का संकेत हो, तो English का चयन करें। |
| 05:01 | अब हम XAMPP homepage में हैं। |
| 05:04 | स्क्रीन के बाईं ओर मेनू में, PHPinfo पर क्लिक करें। |
| 05:10 | अब Ctrl + F कीज़ को दबाएँ और DOCUMENT underscore ROOT को खोजें। |
| 05:18 | यह टेबल Apache Environment में मिलेगा। |
| 05:22 | DOCUMENT underscore ROOT का मान या तो
slash opt slash lampp slash htdocs होगा या slash var slash www होगा। |
| 05:35 | मेरी मशीन में, यह slash opt slash lampp slash htdocs है। |
| 05:41 | कृपया इस पथ को नोट कर लें। हम यहां FrontAccounting का संस्थापन करेंगे। |
| 05:47 | Front Accounting को डाउनलोड करना आरम्भ करें। |
| 05:50 | web browser में दूसरा टैब खोलें और इस URL पर जाएँ। |
| 05:57 | frontaccounting-2.4.7.tar.gz पर क्लिक करें। |
| 06:04 | तुरंत, डाउनलोड शुरू हो जायेगा
Save File बटन पर क्लिक करें और फिर OK बटन पर क्लिक करें। |
| 06:12 | terminal पर वापस जाएँ। |
| 06:15 | इसके बाद, हमें tar.gz फ़ाइल के कंटेंट को एक्स्ट्रेक्ट करना है जिसे हमने डाउनलोड किया है। |
| 06:22 | तो sudo space tar space hyphen zxvf space frontaccounting hyphen 2.4.7.tar.gz टाइप करें। |
| 06:39 | यदि संकेत दिया जाए तब admin password टाइप करें और एंटर दबाएँ |
| 06:44 | एक्स्ट्रेक्ट होने के बाद, मैं एक्स्ट्रेक्ट किए गए FrontAccounting फ़ोल्डर को account नाम से बदल दूंगी। |
| 06:50 | कमांड mv space frontaccounting space account टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
| 06:58 | फ़ोल्डर के नाम को बदलना वैकल्पिक है, हालांकि, यह एक मशीन पर स्थापित FrontAccounting के कई उदाहरणों को पहचानने में मदद करता है। |
| 07:08 | टर्मिनल पर वापस जाएँ। |
| 07:11 | अब हमें account फ़ोल्डर को apache home directory में स्थानांतरित करना है। |
| 07:17 | account फ़ोल्डर को apache home directory में स्थानांतरित करने के लिए sudo space mv space account space /opt/lampp/htdocs/ टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
| 07:34 | अब apache home डाइरेक्टरी में जाएँ। |
| 07:37 | यह करने के लिए, cd space /opt/lampp/htdocs/ टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
| 07:47 | account फ़ोल्डर की permission को बदलने के लिए, टाइप करें
sudo space chmod space -R space 777 space account slash और एंटर दबाएँ। |
| 08:01 | हमने सफ़लतापूर्वक XAMPP सर्वर को संस्थापित कर लिया है |
| 08:05 | यह सुनिश्चित कर लें कि FrontAccounting installer , web server’s root directory में है। |
| 08:11 | अब हमें आगे बढ़ने के लिए FrontAccounting के लिए database बनाना है। |
| 08:17 | हम यह phpmyadmin में करेंगे, जो MySQL के लिए graphical user interface है। यह XAMPP संस्थापन के साथ आता है |
| 08:28 | browser में XAMPP Page पर वापस जाएँ।
XAMPP Page पर, बाईं ओर मेनू में, phpMyadmin पर क्लिक करें। |
| 08:39 | शीर्ष मेनू में Users पर क्लिक करें और फिर Add User पर क्लिक करें। |
| 08:47 | नयी विंडो खुलने पर उसमें अपने चयन का username प्रविष्ट करें
मैं अपने username के तौर पर frontacc टाइप करूँगी। |
| 08:56 | Host की ड्रॉप-डाउन सूची से, Local का चयन करें। |
| 09:01 | Password टेक्स्ट-बॉक्स में अपने चयन के Password को प्रविष्ट करें। |
| 09:06 | मैं अपने Password के तौर पर admin123 टाइप करूँगी। |
| 09:11 | Re-type टेक्स्टबॉक्स में वही password टाइप करें। |
| 09:16 | अभी Generate Password prompt पर क्लिक न करें। |
| 09:21 | Database for user, में हमें यह विकल्प दिखता है
Create database with the same name and grant all privileges. |
| 09:29 | हम उस विकल्प को जांचेंगे और नीचे स्क्रॉल करेंगे। |
| 09:33 | अब पेज के नीचे दाईं ओर Go बटन पर क्लिक करें। |
| 09:38 | हमें संदेश “You have added a new user” दिखेगा
इसका अर्थ यह है कि नए नाम frontacc और user frontacc के साथ नया database बन गया है। |
| 09:50 | यह username और password केवल Database login के उद्देश्य के लिए है। |
| 09:56 | username, password और database के नामों को नोट करें। |
| 10:01 | ये बाद में FrontAccounting के संस्थापन को पूर्ण करने के लिए आवश्यक होंगे। |
| 10:06 | कृपया नोट करें: यह आवश्यक नहीं है कि Database नाम और username एक ही हों। |
| 10:11 | भिन्न नाम प्राप्त करने के लिए, पहले database बनाएं और फिर उस database के लिए user बनाएं। |
| 10:18 | इसके अलावा, नामकरण रीति के अनुसार, username के बीच में कोई स्पेस नहीं होना चाहिए। |
| 10:25 | अब हमारा XAMPP चल रहा है और हमारा database तैयार है। |
| 10:29 | अब हम Front Accounting के संस्थापन को जारी रखने के लिए तैयार हैं। |
| 10:33 | web browser में एक नया टैब खोलें।
एड्रेस बार में localhost/account टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
| 10:44 | हम FrontAccounting वेबपेज को यह दर्शाते हुए देख सकते हैं
Step 1: System Diagnostics |
| 10:51 | यह सुनिश्चित कर लें कि Select install wizard language, English है |
| 10:56 | नीचे स्क्रॉल करें और पेज के नीचे Continue बटन पर क्लिक करें। |
| 11:02 | अगले वेब पेज का शीर्षक है
Step 2: Database Server Settings. |
| 11:08 | यहाँ मैं server port को खाली रखूँगी। |
| 11:12 | यदि आपने 3306 के अलावा MySQL डिफॉल्ट port संख्या को बदल दिया है, तो यहाँ उस port संख्या को प्रविष्ट करें। |
| 11:21 | हमारे द्वारा पहले बनाई गई निम्नलिखित जानकारियों को प्रविष्ट करें
database Name में frontacc database user में frontacc |
| 11:33 | database password में admin123 |
| 11:38 | बाकी विकल्पों को छोड़ दें और नीचे Continue बटन पर क्लिक करें। |
| 11:45 | आगे, आपको अपनी company की जानकारी देनी होगी। मैं दिखाऊंगी कि ऐसा कैसे किया जाता है। |
| 11:53 | Company Name फील्ड में, मैं ST Company Pvt Ltd. टाइप करूँगी। |
| 11:59 | मैं Admin Login को admin रखूँगी। |
| 12:02 | फिर मैं Admin password में spoken. टाइप करूँगी।
आप अपनी पसंद का कोई भी password दे सकते हैं। |
| 12:10 | उसी password को पुनः प्रविष्ट करें।
इस login password को याद रखें। |
| 12:16 | आगे हम Charts of Accounts के लिए दो विकल्प देखेंगे। |
| 12:21 | में Standard new company American COA का चयन करूंगी। |
| 12:26 | Default Language में English का चयन करें। |
| 12:30 | Install बटन पर क्लिक करें। |
| 12:34 | हम अपनी स्क्रीन पर अंतिम सन्देश देख सकते हैं, FrontAccounting ERP सफ़लतापूर्वक संस्थापित हो गया है।
जो इसकी पुष्टि करता है कि हमारा संस्थापन सफ़ल रहा। |
| 12:46 | FrontAccounting इंटरफ़ेस पर लॉग इन करने के लिए Click here to start लिंक पर क्लिक करें। |
| 12:53 | लॉग इन स्क्रीन में, निम्नलिखित जानकारियों को प्रविष्ट करें
User name में admin Password में spoken |
| 13:03 | Company में ST Company Pvt. Ltd. और Login बटन पर क्लिक करें। |
| 13:11 | हमें Front Accounting Administration पेज पर लाया गया है।
हम इस पेज पर विभिन्न टैब देख सकते हैं। |
| 13:18 | हम इस श्रृंखला में बाद में इनमें से कई का उपयोग करना सीखेंगे। |
| 13:23 | यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है।
संक्षेप में..... |
| 13:28 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे- XAMPP को डाउनलोड करना और संस्थापन करना। |
| 13:34 | FrontAccounting सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना और संस्थापन करना |
| 13:38 | और Linux OS में database setup करना |
| 13:42 | निम्नलिखित लिंक पर मौजूद विडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 13:50 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, कार्यशालाएँ आयोजित करती है और प्रमाणपत्र देती है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 14:00 | क्या आपके पास इस स्पोकन ट्यूटोरियल में कोई प्रश्न हैं?
कृपया इस साइट पर जाएँ। |
| 14:05 | जहाँ आपका प्रश्न है उस मिनट और सेकंड का चयन करें।
अपने प्रश्न को संक्षेप में बताएं। |
| 14:12 | हमारी टीम में से कोई उनका उत्तर देगा। |
| 14:15 | स्पोकन ट्यूटोरियल फ़ोरम इस ट्यूटोरियल के विशिष्ट प्रश्नों के लिए है। कृपया उस पर असंबंधित और सामान्य प्रश्न पोस्ट न करें। |
| 14:25 | यह अव्यवस्था को कम करने में मदद करेगा। कम अव्यवस्था के साथ, हम इन चर्चाओं को निर्देशात्मक सामग्री के रूप में उपयोग कर सकते हैं। |
| 14:34 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट, MHRD, भारत सरकार द्वारा निधिबद्ध है। |
| 14:40 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है।
आईआईटी बॉम्बे से मैं अब आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |