FrontAccounting-2.4.7/C2/Banking-and-General-Ledger-in-FrontAccounting/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | Banking and General Ledger in Front Accounting पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 0:07 | इस ट्यूटोरियल में,हम बनाना सीखेंगे:
General Ledger Classes |
| 00:13 | General Ledger Groups और
General Ledger Accounts |
| 00:18 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
Ubuntu Linux OS वर्ज़न 16.04 |
| 00:26 | FrontAccounting वर्ज़न 2.4.7 |
| 00:30 | इस ट्यूटोरियल के अभ्यास के लिए, आपको उच्चतर माध्यमिक वाणिज्य और लेखांकन , बहीखाता पद्धति के सिद्धांत का ज्ञान होना चाहिए। |
| 00:40 | और आपको FrontAccounting में पहले से Organisation/Company को सेटअप करना चाहिए। |
| 00:46 | यदि नहीं, तो प्रासंगिक FrontAccounting ट्यूटोरियल के लिए कृपया इस वेबसाइट पर जाएँ। |
| 00:52 | FrontAccounting' इंटरफ़ेस पर कार्य करने से पहले, XAMPP services को आरम्भ करें। |
| 00:58 | FrontAccounting 'इंटरफ़ेस खोलें। |
| 01:01 | ब्राउज़र खोलें, localhost slash account टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
| 01:09 | login पेज दिखेगा। |
| 01:12 | username में admin टाइप करें और पासवर्ड टाइप करें। Login बटन पर क्लिक करें। |
| 01:20 | FrontAccounting इंटरफ़ेस खुलेगा। |
| 01:23 | Banking and General Ledger टैब पर क्लिक करें। |
| 01:27 | Maintenance पैनल में हम ये विकल्प देख सकते हैं:
GL Accounts |
| 01:33 | GL Account Groups और
GL Account Classes |
| 01:38 | कोई सम्पादन आरम्भ करने से पहले, हमें Charts of Accounts सेट करना है। |
| 01:43 | FrontAccounting में Charts of Accounts को Type, Class, Group और Account द्वारा परिभाषित किया गया है। |
| 01:50 | सभी transactions को एक Account, Group Classes में बदला जाता है। |
| 01:56 | इनका उपयोग reporting purposes के लिए transactions को समूहित करने के लिए किया जाता है। |
| 02:00 | FrontAccounting में, Account , एक Group से सम्बन्ध रखता है और Group, एक Class से सम्बन्ध रखता है। |
| 02:06 | यह Account Group के अनुसार Balance Sheet और Profit and Loss account statements में रिफ्लेक्ट होगा। |
| 02:13 | FrontAccounting इंटरफ़ेस पर वापस जाएँ। |
| 02:17 | प्रथम चरण General Ledger Account Classes को सेट करना है। |
| 02:22 | Maintenance पैनल में GL Account Classes लिंक पर क्लिक करें। |
| 02:27 | यहाँ, डिफ़ॉल्ट रूप से Class Name और Class Type को इस रूप में परिभाषित किया गया है:
Assets , Liabilities , Income और Expense |
| 02:38 | और हम यह भी देख सकते हैं कि प्रत्येक Class Type के लिए Class ID सेट है। |
| 02:44 | Account Group को सेट करने से पहले हमें इस class को सेट करना है। |
| 02:49 | अब हम यह देखेंगे कि नई class को कैसे जोड़ना है। |
| 02:53 | Class ID फील्ड में, 5 टाइप करें। Class ID यूनिक मान होना चाहिए । |
| 03:00 | Class Name फील्ड में, Equity टाइप करें। |
| 03:04 | Class Type ड्रॉप-डाउन बॉक्स पर क्लिक करें। हम डिफ़ॉल्ट सूची देख सकते हैं: Assets , Liabilities, Equity, Income, Cost of Goods Sold और Expense |
| 03:21 | FrontAccounting, Balance Sheet में प्रदर्शित करने के लिए इस Class Type का अनुसरण करता है। |
| 03:26 | Class Type में Equity चुनें। |
| 03:29 | विंडो के नीचे Add new बटन पर क्लिक करें। |
| 03:33 | एक संदेश दिखेगा 'New account class has been added'. |
| 03:38 | यहाँ, हम देख सकते हैं कि तीसरी पंक्ति में नई Class “Equity” जुड़ गयी है। |
| 03:44 | ऐसा इसलिए है क्योंकि, डिफ़ॉल्ट Class Type में, Equity तीसरे अनुक्रम स्तर पर है। |
| 03:50 | तो, जब भी नई Class जुड़ती है, यह उस Class Type का डिफ़ॉल्ट स्थान ले लेती है। |
| 03:56 | अब, देखें GL Groups को कैसे जोड़ते हैं। |
| 04:00 | Banking and General Ledger टैब पर जाएँ। |
| 04:03 | Maintenance पैनल में GL Account Groups लिंक पर क्लिक करें। |
| 04:08 | हम डिफ़ॉल्ट Group Name देख सकते हैं, जो Class में GL Account Groups दिखाता है। |
| 04:15 | आप यह भी देख सकते हैं कि Group ID, Class के अनुसार सेट है। |
| 04:20 | ID फील्ड में, नई Group ID में 12 टाइप करें। |
| 04:24 | Name फील्ड में, मैं Group Name के तौर पर Fixed Assets टाइप करूंगी। |
| 04:29 | Group Name “Fixed Assets” किसी भी पहले से उपस्थित subgroup से संबंधित नहीं है। |
| 04:35 | इसलिए Subgroup फील्ड में, फील्ड को None रखें। |
| 04:40 | अब,Class ड्रॉप-डाउन बॉक्स पर क्लिक करें। |
| 04:44 | Charts of Accounts के अनुसार, Fixed Assets , Assets की class में आते हैं।
इसलिए Class में Assets चुनें। |
| 04:53 | इन बदलावों को सेव करने के लिए, विंडो के नीचे Add new बटन पर क्लिक करें। |
| 04:59 | हम एक एरर संदेश देख सकते हैं - "This account Group ID is already in use" |
| 05:06 | इसलिए प्रत्येक Group Name के लिए एक यूनिक Class ID को जोड़ना है। |
| 05:11 | Group ID को 13 में बदलें। |
| 05:15 | विंडो के नीचे Add new बटन पर क्लिक करें। |
| 05:19 | इस बार हम यह संदेश देख सकते हैं - "New account type has been added" |
| 05:25 | नया Group Name , class “Assets” में रैंडम रूप से जुड़ गया है। |
| 05:30 | इसी प्रकार हम अपना Group Name जोड़ सकते हैं। |
| 05:34 | अब, देखें GL Accounts कैसे जोड़े जाते हैं। |
| 05:38 | Banking and General Ledger टैब पर क्लिक करें। |
| 05:42 | फिर, Maintenance पैनल में GL Accounts लिंक पर क्लिक करें। |
| 05:47 | यहाँ भी हमें एक यूनिक code टाइप करना है। यह अनिवार्य फील्ड है। |
| 05:53 | Account Code फील्ड में, मैं कोड के रूप में 1100 टाइप करूंगी। |
| 06:00 | यदि आप चाहें, तो अपनी पसंद का कोई भी कोड दे सकते हैं। |
| 06:04 | Account Name फील्ड पर क्लिक करें। Account Name में "Land and Building" टाइप करें। |
| 06:11 | आप अपनी पसंद का कोई भी नाम दे सकते हैं। |
| 06:14 | Account Group ड्रॉप-डाउन बॉक्स में, Account Group में Fixed Assets चुनें। |
| 06:20 | Charts of Accounts के अनुसार Account Name Land and Building को Group Fixed Assets में होना चाहिए। |
| 06:28 | अब, Account status ड्रॉप-डाउन मेन्यु पर क्लिक करें।
status में Active चुनें। |
| 06:35 | अब विंडों के नीचे Add Account बटन पर क्लिक करें। |
| 06:40 | हम यह संदेश देख सकते हैं - "New account has been added" |
| 06:45 | अब, शीर्ष में New account ड्रॉप-डाउन बॉक्स पर क्लिक करें।
हम नया जुड़ा हुआ Account यहाँ देख सकते हैं। |
| 06:54 | जैसा यहाँ दिखाया गया है, प्रत्येक संस्था के पास अपने account codes के सेट होंगे। |
| 07:00 | इसी प्रकार, उपरोक्त चरणों के अनुसरण द्वारा आप अपने GL Accounts बना सकते हैं। |
| 07:06 | इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं।
संक्षेप में…. |
| 07:12 | इस ट्यूटोरियल में हमने बनाना सीखा:
General Ledger Classes , General Ledger Groups और General Ledger Accounts |
| 07:22 | नियतकार्य के रूप में।
निम्न सूचना के साथ नए GL Accounts - Cash और Capital बनायें। बदलावों को सेव करें। |
| 07:31 | अब हमने नए GL Accounts के साथ अपनी Company के लिए Charts of Accounts सेट कर लिए हैं। |
| 07:38 | निम्न लिंक पर मौजूद विडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 07:46 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, कार्यशालाएँ आयोजित करती है और प्रमाणपत्र देती है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 07:55 | कृपया फोरम में अपने समयबद्ध सवाल पोस्ट करें। |
| 07:59 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट, MHRD, भारत सरकार द्वारा निधिबद्ध है। |
| 08:05 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। आईआईटी बॉम्बे से मैं अब आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |