Drupal/C3/Finding-and-Evaluating-Modules/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 'Finding and Evaluating Modules' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे'module' के लिए सर्च करना और 'module' का मूल्यांकन करना
00:15 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ उबंटु लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम,'Drupal' 8 और 'Firefox' वेब ब्राउजर आप अपने पसंद का कोई भी वेब ब्राउजर उपयोग कर सकते हैं।
00:29 श्रृंखला में पहले, हमने Modules के माध्यम से वेबसाइट को एक्सटेंड करने के बारे में सीखा।
00:34 और, हमने कुछ 'Modules' को भी सीखा, जो कि Drupal में है।
00:38 हमने कोर्स में पहले ही Module devel इंस्टॉल किया है।
00:43 लेकिन, अब हम समझेंगे कि बडे Modules का कैसे मूल्यांकन और पता करें।
00:48 'drupal.org/project/modules' पर जाएँ।
00:53 यहाँ 'Drupal' में लगभग 18000 'Modules' उपलब्ध हैं।
00:58 कृपया ध्यान दें कि Drupal Module केवल Drupal के वर्जन के साथ कार्य करता है।जिसके लिए यह इंटेंडेड है।
01:05 अत:, हमने Drupal के वर्जन में Core compatibility अपडेट किया है जिसे हम उपयोग कर रहे हैं।
01:12 यह ट्यूटोरियल Drupal 8 रिलीज होने से पहले रिकॉर्ड किया गया है।यदि हम Drupal 8 के लिए देखें, हम केवल 1000 Modules देखते हैं जो हमारे सर्च से मेल खाता है।
01:23 इस डेमो में, Modules के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बात दर्शाने के लिए मैं Drupal 7 पर वापस जाऊँगी।
01:30 Search पर क्लिक करें। और यहाँ Drupal 7 के लिए 11000 Modules हैं। यह बहुत बडा अंतर है।
01:38 समय के साथ, हम Drupal 8 Modules की संख्या तेजी से बढते हुए देखेंगे।
01:42 इसी बीच, सीखते हैं कि एक अच्छे Modules का मूल्यांकन कैसे करते हैं।
01:47 इस पेज पर, Drupal के वर्जन के Core compatibility पर फिल्टर करते हैं जिसे हम उपयोग कर रहे हैं।यह सूची Most installed या Most popular द्वारा सॉर्ट की गई है।
01:59 Chaos tool suite या ctools और Views, Drupal के हर समय लोकप्रिय Modules हैं।
02:07 'Views' पर क्लिक करें।
02:09 यहाँ एक अच्छे Module का मूल्यांकन करने के लिए 3 सरल स्टेप हैं।
02:14 माना कि हम लाइसेंस ब्यूरो में, कार चलाने या रजिस्टर करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने जाते हैं।
02:21 अधिकांश 'US' राज्यों में, इसे dmv या Department of Motor Vehicles कहते हैं।अत:, हम 'd m' और 'v' याद रखेंगे।
02:34 'd' अर्थात 'documentation', 'm' अर्थात 'maintainers' और 'v' अर्थात 'versions'
02:42 Project Information और Downloads के नीचे दी गई जानकारी को देखें।
02:48 'd' के साथ शुरू करते हैं। 'Views' हर समय दूसरा सबसे बडा लोकप्रिय Module रहा है।
02:53 असल में, इसे Drupal 8 में, शामिल किया जा रहा है और हमने इस कोर्स में Views का बहुत बार उपयोग किया है।
03:02 ओपन सोर्स में documentation पढने के सिवाय Module सही है या गलत, यह समझने के लिए यहाँ अन्य कोई शॉर्टकट नहीं है।
03:11 Module क्या करता है, यह पता करने के लिए हमेशा documentation पढें।
03:16 समस्याएँ क्या हैं, यह पता करने के लिए हमेशा documentation पढें।
03:20 हमें कैसे पता चलेगा कि वहाँ help उपलब्ध है। इसके लिए 'documentation' पढें।
03:25 जब हमने Module इंस्टॉल कर दिया है, तो कौन सा पार्ट ऑन है यह पता करने के लिए हमें documentation पढना चाहिए।
03:32 'documentation' पढना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
03:36 कृपया ध्यान दें कि open source में, यदि Module आपकी साइट को नष्ट कर देता है तो, आप कुछ नहीं कर सकते।
03:42 आपको documentation पढना चाहिए। और निर्धारित करें कि, क्या Module उसके अनुकूल है जो आप पहले ही अपने साइट पर कर चुके हैं।
03:50 अत:, मैं काफी जोर नहीं कर सकता। इन सभी जानकारी को इन पर क्लिक करके पढें। यह 'Documentation' लिंक, 'issue' और 'bug reports'
04:01 पता लगाने के लिए कि इस Module में क्या है। अत: यह d है।
04:06 'm' अर्थात maintainers
04:09 यह विशेष Module merlinofchaos द्वारा शुरू किया गया था।
04:13 अब, जब हम उसके नाम पर क्लिक करते हैं, यह उसका Drupal profile दिखाता है।
04:19 कोर्स के बाद में, हम सीखेंगे कि अपनी Drupal profile कैसे बनाएँ है।
04:24 यहाँ हम देखते हैं कि Earl Miles का Drupal Project में एक बडा योगदान है - 6300 से अधिक commitsऔर वह Chaos tools और Views का मुख्य निर्माता है।
04:36 यहां इस विशेष Module के लिए अन्य बहुत सारे maintainers हैं।
04:42 Modules में आप देख सकते हैं कि केवल एक व्यक्ति इसे संभाल रहा है या आप देख सकते हैं कि व्यक्ति का एक समूह Module संभाल रहा है।
04:50 दोनों ठीक है।
04:53 लेकिन Module, mission-critical होता है और maintainer इसके साथ जारी रहने में असमर्थ है। फिर हम मुसीबत में हो सकते हैं।
05:00 अत: यह कुछ विचार करने योग्य है।
05:03 अंत में, नीचे Project information और Versions या v है।
05:09 V का मेंटेनेंस स्टेटस, अभी co-maintainers है। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है।
05:15 Views को पहले से ही Drupal 8 में शामिल किया गया है। अत:, वे सिर्फ यहाँ कुछ मदद के लिए देख रहे हैं।
05:24 यह under active development है।
05:27 यह लगभग मिलियन साइट्स पर हैं। और आँकडों के अनुसार 7.6 मिलियन डाउनलोड पहले से हैं।
05:35 अब, यह महत्वपूर्ण है। यदि Project abandoned या “I’ve given up” दर्शाता है, तो उन Module का उपयोग करना छोड दें।
05:42 आप उसे बहुत बार नहीं देखेंगे।
05:46 हमेशा Module के Version का उपयोग करें, जो कि आपके 'Drupal installation' के वर्जन के समान हो।
05:52 यहाँ Drupal 8 version नहीं है क्योंकि Views पहले से ही core में है।
05:57 लेकिन यदि मैंने इसे Drupal 7 में इंस्टॉल किया था, तो मैं इस लिंक पर क्लिक नहीं करूँगी।
06:04 यह हमें node पर ले जायेगा जो इस Module के बारे में विस्तृत जानकारी देता है।
06:09 'tar' या 'zip' पर राइट क्लिक करने के बजाय Copy Link पर क्लिक करें।
06:15 इसे पहले ही उल्लेख किया गया है, जब हमने devel इंस्टॉल किया।
06:19 हम कैसे तय करेंगे कि, Module हमारे लिए सही है।
06:23 dm v की तरह।
06:26 एक प्रश्न यह भी है कि, Module का पता कैसे करें।
06:31 एक ऑप्शन है कि 'durpal [dot] org slash project slash modules' पर जाएँ
06:37 और वहाँ उपलब्ध कई में से Core compatibility - Categories द्वारा फिल्टर करें।
06:42 अन्यथा Modules को खोजना असंभव है, हमें drupal [dot] org की जरूरत है।
06:48 यदि आप इसमें अच्छे हैं, तो आप उन्हें खोजने में सक्षम होंगे। लेकिन नये यूजर वहाँ Modules की सूची की संख्या के साथ भ्रमित हो सकते हैं।
06:57 फिर से सवाल होगा कि कौन सा Module हमारे लिए सही है।
07:02 'Google' आपका दोस्त है।
07:04 यदि आप Date field के साथ Drupal Module खोज रहे हैं तो टाइप करें drupal module date
07:10 और पहले Date Module आता है।
07:13 हम जानते हैं क्योंकि URL drupal [dot] org slash project slash date है।
07:20 क्या यदि हमें Rating system की जरूरत है?
07:23 टाइप करें "drupal module rating system".
07:26 अब हमें यहां 2 ऑप्शन मिलते हैं।'Fivestar Rating Module' या'Star Rating Module'
07:34 अत:, हमारे पास 2 Modules हैं, जिन्हें हम यह निर्धारित करने के लिए देख सकते हैं कि हमारे लिए कौन सा सही है।
07:42 क्या यदि हमें webform चाहिए?
07:45 फिर टाइप करें: "drupal module webform".
07:48 और हमें Webform नामक प्रोजेक्ट मिलता है।
07:52 अभ्यासी के लिए Modules खोजने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
07:57 Drupal module और हमें अपने Module का क्या करने का वर्णन।
08:02 मुझे आशा है कि यह मददगार होगा। याद रखें, Modules पता करने के लिए गुगल सबसे अच्छा है।
08:08 और कौन से Module हमारे लिए सबसे अच्छे हैं, यह समझने के लिए, d m और v को याद रखें।
08:14 इसी के साथ हम ट्यूटोरिल के अंत में पहुँच गए हैं।
08:18 संक्षेप में इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा module के लिए सर्च करना, module का मूल्यांकन करना
08:29 यह वीडियो Acquia और OS ट्रेनिंग से लिया गया है और स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट, आईआईटी बॉम्बे द्वारा संशोधित किया गया है।
08:38 इस लिंक पर उपलब्ध वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करके देखें।
08:45 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाओं का आयोजन करती है और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, हमें लिखें।
08:52 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, मानव संसाधन विकास मंत्रायल और NVLI, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निधिबद्ध है।
09:03 यह स्क्रिप्ट बिंदु पांडे द्वारा अनुवादित है। आईआईटी बॉम्बे की ओर से मैं श्रुति आर्य अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद

Contributors and Content Editors

Devraj, Shruti arya