Digital-India/C2/Register-on-SBI-Pay-app/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 SBI Pay app पर पंजीकरण करने हेतु इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न करना सीखेंगे -

अपने एंड्राइड स्मार्टफ़ोन पर SBI Pay app को डाउनलोड और संस्थापित करना

00:18 एक ही बार होने वाली पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करना
00:21 SBI Pay एक UPI app है जो SBI ने UPI भुगतान प्रणाली के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया है।
00:32 UPI का मतलब Unified Payment Interface है।
00:37 SBI app उपयोग करके कोई भी भुगतान कर सकता है और पैसा ले सकता है।
00:44 SBI Pay ऍप किसी भी एंड्राइड स्मार्टफोन पर डाउनलोड और संस्थापित किया जा सकता है।
00:52 कोई भी बैंक खाता रखने वाला व्यक्ति SBI Pay ऍप उपयोग कर सकता है।
00:59 SBI Pay के साथ किसी भी बैंक या कार्ड के विवरण का खुलासा किये बिना कोई भी लेन-देन कर सकता है।
01:08 SBI Pay किसी भी बैंक, जो UPI सुविधा देता है उसका कोई भी ग्राहक उपयोग कर सकता है।
01:16 SBI Pay एडवांस में पैसा नहीं माँगता है।
01:21 बल्कि इसके कि आपका पैसा आपके बैंक खाते में रहता है और उस पर ब्याज मिलता रहता है।
01:28 अब SBI Pay ऍप को डाउनलोड और संस्थापित करने हेतु एक प्रदर्शन देखते हैं।
01:35 मत्वपूर्ण जानकारी- SBI Pay ऍप को उसी मोबाइल नंबर से जोड़ें जो आपके बैंक खाते के साथ पंजीकृत हो।
01:45 अपने एंड्राइड स्मार्टफोन पर Google Playstore पर जाएँ।
01:51 यहाँ प्रदर्शित की तरह SBI Pay ढूँढें।
01:55 बहुत सारी प्रदर्शित ऍप्स हो सकती हैं पर आपको सावधानीपूर्वक SBI Pay ऍप ढूँढना है।
02:03 वैकल्पिक रूप से आप SBI Pay का सीधा लिंक भी उपयोग कर सकते हैं।
02:08 SBI Pay ऍप डाउनलोड करें और अपने एंड्राइड स्मार्टफोन पर संस्थापित करें।
02:16 संस्थापन के बाद तुरंत ही Open बटन उपयोग करके हम ऍप खोल सकते हैं।
02:24 लेकिन अगर आप ऍप बाद में उपयोग करते हैं तो आपको यह स्क्रीन मिलेगा।
02:29 अब इस ऍप का उपयोग सीखते हैं।
02:34 सबसे पहले अपने बैंक खाते पर पंजीकरण करें।
02:37 ऍप पर Account Management चुनें।
02:42 फिर Add Account चुनें।
02:45 या तो आपको इस मैसेज के साथ यह पेज मिलेगा।
02:51 वह ऍप आपसे SMS मैसेजेस देखने और भेजने की अनुमति के लिए पूछेगा।
02:57 यहाँ यह 3 में से 1 बताता है। Allow चुनें।
03:03 आगे वह ऍप आपसे फ़ोन कॉल्स करने और सञ्चालन के लिए पूछेगा।
03:09 यहाँ यह 3 में से 2 बताता है। दोबारा Allow चुनें।
03:16 अंततः वह ऍप आपसे डिवाइस की स्थिति को एक्सेस करने के लिए पूछेगा।

एक बार फिर Allow चुनें।

03:26 अब यह बताएगा कि आपकी डिवाइस PSP के साथ पंजीकृत नहीं है।
03:33 कृपया ध्यान दें- 'SBI Pay' ऍप उपयोग करने के लिए आपका मोबाइल 'PSP' के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
03:41 'Accept' विकल्प चुनें।
03:43 प्रमाणीकरण के लिए एक मैसेज आपके फ़ोन पर भेजा जायेगा।
03:49 आपके मोबाइल नंबर के साथ स्क्रीन पर पुष्टिकरण मैसेज दिखता है।
03:55 इसे सत्यापित करें और 'Yes' चुनें।
03:59 ऍप आपको 'UPI Registration' पेज पर ले जायेगा।
04:04 यहाँ आपको अपना 'VPA' यानि कि 'Virtual Payment Address' बनाना है।
04:13 दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में अपनी पसंद का वर्चुअल एड्रेस प्रविष्ट करें।

मैं 'lata' प्रविष्ट करुँगी।

04:21 इसके बाद 'First Name, Last Name' और 'Email' क्षेत्रों में सारा विवरण भरें।
04:28 फिर 'Secret Question' चुनें और सुरक्षा हेतु उसका 'Answer' दें।
04:36 इसके बाद ड्राप-डाउन सूची से अपना बैंक चुनें।
04:41 आपको अपना बैंक चुनना ज़रूरी है जिसमें आपका खाता हो।
04:47 केवल 'SBI bank' चुनना ज़रूरी नहीं है।
04:53 चूँकि मेरा बैंक खाता 'State Bank of India' में है, मैं वही चुनूँगी।
05:00 अंततः 'I agree' चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
05:05 अब 'Next' बटन चुनें।
05:09 ऍप स्वतः ही आपका बैंक खाता संख्या निकलेगा और यहाँ दिखायेगा।
05:16 अब 'Register' बटन चुनें।
05:18 तुरंत ही एक मैसेज दिखता है।
05:21 यह बताता है कि आपका 'UPI' पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया है।
05:26 इसका मतलब है आपका एक ही बार करने वाला बैंक खाता पंजीकरण पूर्ण हो गया है।
05:33 'Ok' बटन चुनें।
05:35 वह ऍप आपको अगले पेज पर ले जायेगा।
05:40 यहाँ आपको अपना 'SBI Pay' ऍप पासवर्ड सेट करना है।
05:45 जब भी आप 'SBI Pay' ऍप उपयोग करते हैं तो आपको वो पासवर्ड प्रविष्ट करना होगा।
05:52 अपनी पसंद का पासवर्ड प्रविष्ट करें।
05:56 इसके बाद एक अन्य गुप्त 'Security Question' और 'Answer' आता है।
06:01 अब 'Set App Password' बटन चुनें।
06:05 तुरंत ही एक सफलता मैसेज दिखता है। 'OK' चुनें।
06:12 ऍप आपको इस पेज पर ला सकता है । चिंता न करें अगर ऐसा नहीं होता।
06:18 इस पेज में ऍप आपसे सेट किये हुए पासवर्ड को याद रखने के लिए पूछेगा।
06:25 आप अपनी पसंद के आधार पर प्रदर्शित विकल्पों में से चुन सकते हैं।
06:31 इसके बाद ऍप आपको अगले स्क्रीन पर ले जायेगा।
06:35 यहाँ आपसे उसी पासवर्ड के लिए पूछा जायेगा जो आपने बनाया।
06:41 प्रविष्ट करें और फिर 'Submit' बटन चुनें।
06:47 यह करने पर आपका एक बार किया जाने वाला पासवर्ड पंजीकरण पूरा होता है।
06:52 आपने 'SBI Pay' ऍप के लिए अपना लॉगिन और पासवर्ड सफलतापूर्वक बना लिया है।
07:00 आगे आप उस पेज पर ले जाये जायेंगे जहाँ आपको 'UPI Pin' या 'MPIN' सेट करना है।
07:08 'SET UPI PIN' विकल्प चुनें।
07:12 ऍप आपको इस पेज पर ले जायेगा।
07:15 यहाँ वही खाता संख्या चुनें जो आपने पहले जोड़ा था।
07:22 पहली बार के उपयोगकर्ताओं के लिए केवल एक ही खाता दिखेगा।
07:27 यद्यपि आप उपरोक्त प्रक्रिया दोहरा सकते हैं और इस ऍप में अपना कोई भी अन्य बैंक खाता जोड़ सकते हैं।
07:35 यह संभव है अगर किसी अन्य बैंक खाते में आपका समान मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है।
07:44 इसीलिए आपको अपना खाता संख्या सावधानीपूर्वक चुनना है।
07:49 फिर चयनित बैंक खाते के साथ सम्बंधित 'Debit Card' की आखिरी 6 संख्याएँ प्रविष्ट करें।
07:56 अंततः एक्सपायरी डेट (समाप्ति तिथि) प्रविष्ट करें और 'Submit' बटन चुनें।
08:03 अगर बफरिंग साइन दिखता है तो इंतज़ार करें।
08:07 अब ऍप आपको इस पेज पर ले जायेगा।
08:11 यहाँ आपको 'OTP' और 'MPIN' प्रविष्ट करने के लिए विकल्प दिया जायेगा।
08:18 मुझे मेरे फ़ोन पर 'SMS' द्वारा एक 'OTP' मिला है।
08:23 मैं उसे यहाँ प्रविष्ट करुँगी।
08:27 आगे 'MPIN' में वो पासवर्ड प्रविष्ट करें जो आपने पहले बनाया।
08:32 फिर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
08:35 अगर बफरिंग साइन दिखता है तो इंतज़ार करें।
08:39 अब 'MPIN' आपके बैंक खाते के साथ सफलतापूर्वक लिंक हो गया है।
08:43 'Back' बटन चुनें।
08:45 अब ऍप हमें 'Main menu' पर वापस ले जायेगा।
08:50 इस समय सभी एक बार होने वाली पंजीकरण प्रक्रियाएँ पूर्ण हो गयी हैं।
08:55 'SBI Pay' डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में गेम चेंजर यानि कि बहुत बड़ा बदलाव लाने वाले की तरह अपेक्षित किया जाता है।
09:02 'SBI Pay' ऍप मनी ट्रांसफर का सबसे सस्ता मेथड है।
09:08 'SBI Pay' ऍप से आर्थिक लेन-देन की कीमत 50 पैसे से भी कम लगती है।
09:15 इस कम कीमत के कारण इसमें छोटी धनराशि वाले बिना कैश के आर्थिक लेन-देन को बढ़ावा देने की काफी क्षमता होती है।
09:22 छोटी धनराशि जैसे कि- अपने करीबी किराना को भुगतान
09:28 या सब्ज़ी विक्रेता को भुगतान

छोटे दुकानदार और उपभोक्ता भी दोनों के लिए संभव है।

09:37 SBI Pay का उपयोग करना आम आदमी के लिए काफी सुरक्षित है।
09:44 'Virtual Payment Address' आपके बैंक खाते के बारे में कोई भी संकेत नहीं देता है।
09:51 साथ में, प्रमाणीकरण दो अलग-अलग 'PIN' दबाकर आपके अपने स्मार्टफोन पर ही किया जाता है।
10:00 'SBI Pay', 'IMPS platform' पर आधारित एक 'UPI' ऍप है।
10:06 यह 24X7 कार्य करता है। इसलिए लेन-देन तुरंत ही हो जाता है।
10:13 आप किसी भी समय भुगतान कर सकते हैं। समय-असमय या छुट्टी इत्यादि का कोई प्रतिबन्ध नहीं है।
10:20 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है।
10:24 इसे सारांशित करते हैं
10:26 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा - एक एंड्राइड स्मार्टफोन पर SBI ऍप को डाउनलोड और संस्थापित करना।
10:33 एक ही बार होने वाली पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना।
10:37 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट टीम अनेक सूचनात्मक और सामान्य जानकारी के विषयों पर ऑडियो-वीडियो ट्यूटोरियल्स बनाती है
10:48 और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
10:51 विषयों की पूरी सूची के लिए कृपया http://spoken-tutorial.org पर जाएँ।
10:58 अधिक जानकारी के लिए कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें।
11:05 आशा करती हूँ यह ट्यूटोरियल आपके लिए उपयोगी था।

आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।


Contributors and Content Editors

Nancyvarkey, Shruti arya