Digital-Divide/C2/Pre-Natal-Health-Care/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:06 बधाई हो। कृपया बैठ जाइये।
00:10 अनीता, आपका पिछला अपॉइंटमेंट कब था ?
00:12 लगभग 2 महीने पहले।
00:15 अभी, मैं गर्भावस्था के चौथे महीने में हूँ।
00:19 गर्भावस्था की स्थिति में नियमित जाँच ज़रूरी है।
00:23 गर्भावस्था के दौरान परीक्षण संभावित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक सुरक्षात्मक देखभाल है।
00:29 यह गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम करने में सहायक होगी।
00:33 'परीक्षणों' की आवृत्ति हर 3 महीने में होनी चाहिए और यह गर्भावस्था के आखिरी महीने में साप्ताहिक होनी चाहिए"।
00:41 "परीक्षण निम्न के बारे में जानकारी देते हैं"
00:43 माता के मनोवैज्ञानिक परिवर्तन
00:46 जन्म से पहले का पोषण और आहार
00:48 विटामिन्स और
00:50 जैविक परिवर्तन।
00:52 "यह मेरे लिए पहली बार है और मैं इस सबके लिए नयी हूँ"।
00:55 "मेरी और बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए कृपया मुझे सलाह दें"।
01:00 Prenatal health care यानि जन्म से पूर्व स्वास्थ देखभाल के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
01:04 यहाँ, हम गर्भावस्था के दौरान गर्भवती माँ की स्वास्थ सम्बन्धी देखभाल के बारे में बात करेंगे।
01:10 माँ का स्वास्थ पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात है।
01:14 इसलिए आयरन की कमी की रोकथाम सबसे महत्वपूर्ण है।
01:18 गर्भावस्था के दौरान गर्भवती माँ को आयरन युक्त भोजन ग्रहण करना चाहिए।
01:23 गर्भावस्था के दौरान, शरीर में ज़्यादा खून की ज़रुरत होती है।
01:27 अपने बच्चे की अतिरिक्त ज़रुरत के अनुसार हीमोग्लोबिन बनने के लिए आपको ज़्यादा आयरन लेने की आवश्यकता है,
01:34 इसलिए आपको आयरन युक्त भोजन लेना चाहिए जैसे
01:38 हरी सब्ज़ियाँ,
01:40 अंडे की जर्दी,
01:41 सूखा मेवा,
01:42 फलियां और
01:43 आयरन युक्त अनाज
01:46 सीज़ेरियन डिलिवरी में बहुत खतरे होते हैं जैसे
01:50 चीरे के स्थान पर संक्रमण और
01:52 खून की कमी, जो अनीमिया का कारण हो सकता है।
01:56 गर्भवती महिलाओं के लिए नॉर्मल डिलिवरी की कोशिश करनी चाहिए।
01:59 यह उचित डिलिवरी से पहले की देखभाल और स्वस्थ भोजन लेने से ही संभव है।
02:04 अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए ठीक से व्यायाम करना महत्वपूर्ण है।
02:09 व्यायाम से पीठ की समस्या में आराम मिलता है, कब्ज़ कम होता है और तनाव से भी छुटकारा मिलता है।
02:16 "यह मशीन क्या करती है "?
02:18 यह सोनोग्राफी मशीन है।
02:20 यह बच्चे के स्वास्थ और विकास का निरीक्षण करने में उपयोग होती है।
02:25 "अनीता, लेट जाओ ताकि मैं सोनोग्राफी के महत्व को प्रदर्शित कर सकूँ"।
02:30 "आमतौर पर सोनोग्राफी गर्भावस्था के 20 सप्ताह पर किया जाता है"।
02:36 सोनोग्राफी का उपयोग निम्न का पता लगाने में होता है -
02:37 यदि गर्भनाल स्वस्थ है और
02:40 बच्चा गर्भाशय में ठीक तरह से बढ़ रहा है या नहीं।
02:43 यह बच्चे के जन्म के समय कम वजन जैसी गंभीर समस्यायों का पता लगाने में मदद करती है।
02:48 यह एक हद तक गर्भपात और गर्भपात से बचाने में भी मदद करती है।
02:54 गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण हैं -
02:58 नियमित रूप से परीक्षण
03:00 सोनोग्राफी का महत्व
03:02 आयरन की कमी से रोकथाम और अच्छा पोषण
03:05 सीज़ेरियन जन्म पर जानकारी
03:07 व्यायाम का महत्व
03:09 धन्यवाद डॉक्टर इतनी जानकारी देने के लिए। हम आपके निर्देशों का पालन करने का वादा करते हैं।
03:16 गर्भावस्था के दौरान अच्छी देखभाल के लिए, मैं आप दोनों पर गर्व करती हूँ।
03:20 इसकी वजह से माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ और खुश हैं।
03:24 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है। गर्भावस्था के दौरान अच्छी तरह से देखभाल और पौष्टिक भोजन ग्रहण करना याद रखें।
03:32 सुनने के लिए धन्यवाद और सुरक्षित रहें।
03:35 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें।
03:38 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
03:40 अच्छी बैंडविड्थ न मिलाने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
03:45 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है।
03:49 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
03:53 अधिक जानकारी के लिए कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें।
04:00 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
04:05 यह भारत सरकार के एमएचआरडी के आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
04:11 इस मिशन पर अधिक जानकारी http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro पर उपलब्ध है।
04:21 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ।
04:25 इस ट्यूटोरियल को देखने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Devraj, Sakinashaikh, Shruti arya