Digital-Divide/C2/First-Aid-on-Snake-Bite/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 आप में से बहुत से लोग अपने गाँव के इस दृश्य से परिचित होंगे- बच्चों का एक समूह एक खुले क्षेत्र में खेल रहा है।
00:09 इस लड़के को देखें, जो उस बॉल का पीछा कर रहा है।
00:12 वो पास के झाड़ीदार क्षेत्र में प्रवेश करता है।
00:16 वह एक साँप देखता है।
00:18 देखते ही देखते, साँप अपने बिल के बाहर आ जाता है।
00:21 डरा हुआ लड़का पत्थर फेंक कर साँप को भगाने की कोशिश करता है।
00:26 साँप दूर नहीं जाता है।
00:29 बल्कि वो लड़के की तरफ आता है और उसके पैर में काट लेता है।
00:34 लड़का मदद के लिए चीखता है।
00:36 उसके दोस्त मदद के लिए उसकी तरफ भागते हैं।
00:39 वो उसके पैर पर दो लाल धब्बे देखते हैं।
00:42 वे लड़के को झाड़ियों से बहार ले आते हैं।
00:45 वहाँ हंगामा मच जाता है।
00:47 सारे बच्चे प्राथमिक उपचार के बारे में भिन्न-भिन्न सलाह देते हैं।
00:52 यहाँ साँप के काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार जानने का महत्व पता चलता है।
00:57 'First Aid on Snake Bites' के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
01:02 इस ट्यूटोरियल में हम देखेंगे
01:04 * प्राथमिक उपचार कितना ज़रूरी है। और
01:07 * साँप के काटने पर सही प्राथमिक उपचार कैसे देते हैं।
01:11 प्राथमिक उपचार के निर्देशों पर जाने से पहले,
01:15 हम समीक्षा करेंगे कि लड़को के समूह ने अपने दोस्त को बचाने के लिए क्या किया।
01:20 उन्होंने लड़के को लेटा दिया।
01:22 और फिर उन्होंने उसे अस्पताल ले जाने के लिए बड़ों की मदद मांगी।
01:28 फिर उन्होंने घाव के ऊपर कपडा बाँधा।
01:32 क्या यह सही प्राथमिक उपचार था ?
01:35 हाँ ! एक तरह से यह ठीक है।
01:39 इस स्थिति में, अस्पताल ज़्यादा दूर नहीं था।
01:42 अतः लड़के को चिकित्सा समय पर मिल गयी।
01:46 साँप के काटने की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा का सही तरीका निम्न प्रकार है-
01:51 व्यक्ति को समतल सतह पर लेटा दें।
01:55 प्रभावित क्षेत्र पर कपडा लपेटें
01:59 प्राथमिक उपचार का प्रथम उद्देश्य विष को पूरे शरीर में फैलने से रोकना है।
02:07 और घाव के चारों तरफ हमें कपडा कैसे लपेटना चाहिए ?
02:10 टाँग के ऊपरी भाग से कपडा लपेटना शुरू करें और नीचे तक जाएँ।
02:15 आगे के उपचार के लिए व्यक्ति को पास के अस्पताल में जल्द से जल्द ले जाएँ।
02:20 इस प्रकार, समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार बहुत से नुकसानों को रोकता है।
02:26 याद रखें, गलत प्राथमिक उपचार किसी की स्थिति ख़राब कर सकता है।
02:32 साँप के काटने पर करने योग्य बातें।
02:34 सबसे पहले पीड़ित को नीचे लेटा दें।
02:37 कपडा लपेटते समय कुछ दबाव लगाएं।
02:41 और साँप के काटने पर न करने योग्य बातें।
02:44 कटे हुए के चारों तरफ की स्किन या माँस न काटें।
02:49 कटे हुए पर या उसके चारों तरफ बर्फ न रखें।
02:52 व्यक्ति को बिजली का झटका न दें।
02:56 कटे हुए स्थान से खून या विष को चूसकर बाहर निकालने की कोशिश न करें।
03:01 कपडे को बहुत टाइट न बाँधें। यह गैंग्रीन कर सकता है।
03:07 यह विडिओ स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के 'bridge the digital divide initiative' का हिस्सा है।
03:13 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानने के लिए
03:15 http://spoken-tutorial.org/What_is_a_Spoken_Tutorial पर उपलब्ध वीडियो देखें।
03:21 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
03:25 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
03:29 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है।
03:33 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
03:37 अधिक जानकारी के लिए, कृपया: contact@spoken-tutorial.org पर लिखें।
03:44 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
03:48 यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
03:54 इस मिशन पर अधिक जानकारी http://spoken-tutorial.org\NMEICT-Intro पर उपलब्ध है।
04:01 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ, हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Shruti arya