CellDesigner/C3/Customizing-Diagram-Layout/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | नमस्कार। ‘Customizing Diagram Layout’ के इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:08 | इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे: Reaction line के रंग, आकार एवं चौड़ाई को बदलना |
| 00:19 | Anchor points' को Reaction line से जोड़ना Components को अलाइन करना Reaction ids दिखाना/छिपाना |
| 00:30 | हम यह भी सीखेंगे : Components में नोट्स जोड़ना Protein को एडिट करना, जानकारी एडिट करना। |
| 00:39 | और डायग्राम का एक बर्ड्स आई व्यू प्राप्त करना। |
| 00:44 | इस ट्यूटोरियल को रिकार्ड करने के लिये, मैं Ubuntu Linux OS 14.04 CellDesigner version 4.3 Java version 1.7 का प्रयोग कर रही हूँ |
| 01:01 | इस ट्यूटोरियल पर आगे बढ़ने के लिए, शिक्षार्थियों को स्नातक स्तर की Biochemistry एवं CellDesigner इंटरफ़ेस से परिचित होना चाहिए।
|
| 01:12 | यदि ऐसा नहीं है, तो सम्बंधित CellDesigner tutorials के लिए कृपया Spoken Tutorial वेबसाइट पर आएं। |
| 01:20 | शुरू करते हैं। |
| 01:22 | पिछले ट्यूटोरियल में से एक का असाइनमेंट था - Methionine Biosynthesis के लिए process diagram बनाना। |
| 01:32 | मैं इस ट्यूटोरियल के उदाहरण के रूप में उसी डायग्राम का प्रयोग करने जा रही हूँ। और मैं दिखाऊँगी कि इसे कैसे कस्टमाइज़ करते हैं। |
| 01:43 | CellDesigner इंटरफ़ेस पर जाते हैं। |
| 01:47 | आपको यहाँ Methionine Biosynthesis के लिए process diagram दिखाई दे रहा है। |
| 01:53 | ट्यूटोरियल को यहाँ रोकें और Methionine Biosynthesis process diagram खोलें, जो अपने बनाया। |
| 02:01 | यदि आपके पास कोई सेव की गयी फाइल नहीं है, तो आप दी गई कोड फाइल से खोल सकते हैं। |
| 02:08 | अब diagram को कस्टमाइज करना शुरू करें। |
| 02:12 | Cell designer इंटरफ़ेस पर वापस जाते हैं। |
| 02:16 | शुरु करने के लिये, मैं Reaction line की चौड़ाई और रंग बदलूँगी। |
| 02:22 | ऐसा करने के लिये, मैं Homoserine' और Succinylhomoserine के बीच State Transition का चयन कर रही हूँ । |
| 02:30 | अब मेन मेनू बार में “Component” पर जाएँ। |
| 02:35 | और “Change color & shape” विकल्प पर क्लिक करें। |
| 02:39 | वैकल्पिक रूप से, आप Reaction line पर राइट क्लिक करके “Change color & shape” विकल्प चुन सकते हैं। |
| 02:47 | “Change color & shape” नामक एक डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देता है। |
| 02:53 | एक मोटी Reaction line के लिये, Line Width को 1.0 से उच्च वैल्यू में बदलें। |
| 03:02 | मैं इसे बदलकर 3.0 करूँगी। |
| 03:06 | Reaction line का रंग बदलने के लिये, Color panel पर जाएँ। |
| 03:12 | Color panel में हम एक हैंडल जैसे पॉइंटर युक्त कलर व्हील देख सकते हैं। |
| 03:19 | पॉइंटर पर क्लिक करें तथा दबाए रखें और पसंदीदा रंग चुनने के लिए घुमाएँ। |
| 03:25 | मैं नीले रंग का शेड चुनूंगी। |
| 03:28 | इसके बाद, रंग त्रिभुज में कहीं भी क्लिक करें। |
| 03:34 | अब, पॉइंटर पर छोटे वृत्त को क्लिक करें और छोड़ें। |
| 03:40 | सभी संशोधन करने के बाद, Apply और फिर Ok पर क्लिक करें। |
| 03:48 | ध्यान दें कि Reaction line अब मोटी और नीले रंग की हो गई है। |
| 03:55 | इसके बाद हम सीखेंगे कि Reaction line पर Anchor points को कैसे जोड़ेंगे। |
| 04:01 | और Anchor points - Reaction lines के चारों ओर घुमाने में क्यों उपयोगी है |
| 04:09 | इन्हें सही आकार दें और उन्हें draw area में सही स्थिति में रखें। |
| 04:16 | CellDesigner interface पर वापस आते हैं। |
| 04:20 | कोई भी Reaction line चुनें। |
| 04:23 | हम Homoserine और SuccinylHomoserine के बीच उसी State Transition reaction line का चयन करेंगें। |
| 04:31 | इस लाइन पर, कर्सर का प्रयोग करके, वह सटीक स्थिति चुनें, जहाँ Anchor point रखा जाना है। |
| 04:39 | एक बार सटीक पॉइंट चुनने के बाद, राइट क्लिक करें और Add Anchor Point चुनें। |
| 04:47 | आप Reaction line पर चुनी गई सटीक स्थिति पर नए जोड़े गए Anchor point देंखेगें। |
| 04:55 | मैं आपको दिखाती हूँ कि Anchor Points एक रिएक्शन लाइन को बदलने में कैसे मदद कर सकते हैं। |
| 05:03 | एक नई विंडो खोलें और इसे Anchor नाम दें। OK पर क्लिक करें। |
| 05:11 | अब GTP/GDP के आइकॉन पर क्लिक करें।
|
| 05:18 | और ड्रा एरिया पर कहीं भी क्लिक करें।
|
| 05:22 | Reaction line पर राइट क्लिक करें और Add Anchor point पर क्लिक करें।
|
| 05:29 | Reaction line को ड्रैग करें और ड्रा एरिया पर कहीं भी ड्राप करें।
|
| 05:37 | आगे हम देखेंगे कि draw area पर कम्पोनेंट्स को कैसे अलाइन करें। |
| 05:44 | Methionine biosynthesis प्रोसेस डायग्राम विंडो पर वापस आते हैं। |
| 05:50 | हाइलाइट की हुई Reaction line को अनचेक करने के लिए ड्रा एरिया पर कहीं भी क्लिक करें। |
| 05:56 | अब 'Shift' की (key) को दबाकर रखें और draw area पर कई Species पर क्लिक करें। |
| 06:04 | Edit मेनू पर जाएँ, नीचे स्क्रॉल करें Alignment चुनें और Alignment type पर क्लिक करें। |
| 06:15 | वैकल्पिक रूप से, टूलबार पर Alignment के लिए आइकॉन पर क्लिक करें। |
| 06:21 | अपने आप टूलबार पर अन्य Alignment विकल्प खोजें। |
| 06:27 | एलाइनमेंट को अनडू करें और आगे बढ़ें। |
| 06:31 | Reaction पर कार्य करते समय, हम process diagram पर Reaction ids को कैसे दिखा/ छिपा सकते हैं? |
| 06:39 | आइए यह सीखते हैं। |
| 06:41 | 'View' पर जाएँ, नीचे स्क्रॉल करें और 'Show Reaction Id' को अनचेक करें। |
| 06:48 | draw area पर संबंधित रिएक्शंस पर Reaction ids अब दिखाई नहीं देंगी। |
| 06:55 | यदि आप Reaction Id दिखाना चाहते हैं तो निम्न करें। |
| 07:01 | 'View' पर जाएँ, नीचे स्क्रॉल करें और 'Show Reaction Id' पर क्लिक करें। |
| 07:08 | Reaction ids, draw area पर संबंधित reactions पर दिखाई देंगी। |
| 07:15 | हम draw area पर सभी Components (Compartment, Species या Reaction) में नोट्स जोड़ सकते हैं। |
| 07:21 | आइए इसे करना सीखते हैं। |
| 07:24 | draw area पर एक Species पर राइट क्लिक करें। |
| 07:28 | मैं CoA पर क्लिक करूंगी। |
| 07:32 | नीचे स्क्रॉल करें और ‘Species Notes’ पर क्लिक करें। |
| 07:35 | एक पॉप अप मेनू दिखाई देता है। |
| 07:38 | 'Species Notes' नामक डायलॉग बॉक्स खुलता है। Species से संबंधित टेक्स्ट टाइप करें |
| 07:46 | मैं निम्नलिखित टाइप करूँगी।
|
| 07:49 | 'OK' पर क्लिक करें। |
| 07:51 | ध्यान दें कि नोट्स संबंधी जानकारी को Notes Area में दिखाया गया है। |
| 07:58 | वैकल्पिक रूप से, Species में नोट्स जोड़ने के लिये, draw area में एक Species पर क्लिक करें। |
| 08:06 | मैं Succinate पर क्लिक करूँगी। |
| 08:09 | इसके बाद, CellDesigner विंडो के निचले दाएं कोने पर स्थित Edit Notes टैब पर क्लिक करें। |
| 08:18 | एक पॉप अप विंडो खुलेगी। |
| 08:21 | Species से संबंधित टेक्स्ट टाइप करें। |
| 08:25 | मैं टाइप करूँगी एवं 'OK' पर क्लिक करूँगी। |
| 08:30 | इसी तरह, हम एक Protein को एडिट कर सकते हैं। |
| 08:35 | ऐसा करने के लिए, draw area पर एक कम्पोनेंट पर राइट क्लिक करें। |
| 08:40 | मैं Homoserine succinyl transferase पर क्लिक करूँगी। |
| 08:46 | नीचे स्क्रॉल करें और Edit Protein पर क्लिक करें। |
| 08:51 | स्क्रीन पर Protein नामक एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है। |
| 08:55 | 'name' बॉक्स में Protein का नाम दर्ज करें। |
| 09:00 | मैं 'name' बॉक्स में O-succinyltransferase टाइप करूंगी। |
| 09:06 | ‘Update’ पर क्लिक करें और डायलॉग बॉक्स बंद करें। |
| 09:11 | हम एक Protein में क्षेत्र भी जोड़ सकते हैं। |
| 09:15 | draw area पर एक Protein पर राइट क्लिक करें। |
| 09:19 | मैं O-succinyltransferase पर राइट क्लिक करूँगी। |
| 09:24 | नीचे स्क्रॉल करें और Edit Protein पर क्लिक करें। |
| 09:29 | स्क्रीन पर Protein नामक एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है। |
| 09:33 | ‘residues/regions’ टैब के अंतर्गत, 'Add' बटन पर क्लिक करें। |
| 09:40 | ModificationResidue/Bindingregion डायलॉग बॉक्स में: |
| 09:46 | ड्रॉप डाउन मेनू से ‘Type’ में ‘Binding region चुनें। |
| 09:52 | कर्सर को आवश्यक वैल्यू पर मूव करके आकार एवं कोण बदलें। |
| 09:59 | इस डेमो के लिये Size 15 और Angle 38 चुनूँगी।
|
| 10:09 | फिर ‘Close’ पर क्लिक करें। |
| 10:12 | Update पर क्लिक करें। |
| 10:14 | और बॉक्स बंद करें। |
| 10:17 | चूँकि हमें Methionine Biosynthesis में क्षेत्र जोड़ने की आवश्यकता नहीं है, मैं इन परिवर्तनों को अनडू करुँगी। |
| 10:25 | फिर, हम जानकारी को एडिट करना सीखते हैं। |
| 10:30 | draw area पर component पर राइट क्लिक करें। |
| 10:33 | मैं Homoserine पर क्लिक करूँगी। |
| 10:37 | नीचे स्क्रॉल करें और ‘Edit Information’ पर क्लिक करें। |
| 10:41 | स्क्रीन पर ‘Edit Information’ नामक डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है। |
| 10:46 | डायलॉग बॉक्स में, निम्नलिखित करें - ‘state’ टैब के अंतर्गत Open चुनें। |
| 10:54 | ‘prefix’ टैब के अंतर्गत mt चुनें। |
| 10:59 | ‘Label’ टैब के अंतर्गत dna चुनें। |
| 11:04 | ‘Ok’ पर क्लिक करें। |
| 11:07 | आप ड्रा एरिया पर दिखाई देने वाली जानकारी mt:dna देख सकते हैं |
| 11:15 | मैं Edit Information को अनडू करुँगी, क्योंकि हमें Methionine Biosynthesis में इसकी आवश्यकता नहीं है। |
| 11:23 | कुछ स्थितियों में, process diagram जटिल हो सकता है। |
| 11:28 | ऐसी स्थितियों में, Bird's eye view मदद कर सकता है, क्योंकि एक बड़े मॉडल के अन्दर नेविगेट करना आसान है। |
| 11:37 | Bird's eye view आइकॉन पर क्लिक करें। |
| 11:41 | Bird’s Eye View में रेड स्क्वायर को खींचे। |
| 11:46 | ध्यान दें कि draw area पर द्रश्य उसके अनुसार चलता है। |
| 11:52 | यह ट्यूटोरियल यहीं समाप्त होता है। |
| 11:56 | इसे सारांशित करते हैं। इस ट्यूटोरियल में, हमने सीखा : Reaction line का रंग, आकार एवं चौड़ाई बदलना।
|
| 12:07 | Anchor points' को Reaction line पर जोड़ना Components को अलाइन करना Reaction ids दिखाना/छिपाना |
| 12:18 | हमने यह भी सीखा - Components में नोट्स जोड़ना |
| 12:23 | Protein एडिट करना, जानकारी एडिट करना। |
| 12:27 | और डायग्राम का Bird’s Eye View प्राप्त करना। |
| 12:32 | असाइनमेंट के लिए, सेलडिज़ाइनर में टूल्स का उपयोग करके एक ग्लाइकोलिसिस प्रोसेस डायग्राम बनाएँ। |
| 12:41 | Reaction line की विभिन्न आकृतियाँ खोजें। |
| 12:47 | दिए गए लिंक पर वीडियो देखें, यह वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
|
| 12:52 | अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
|
| 12:57 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम - कार्यशालाएं आयोजित करती है तथा ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान करती है। |
| 13:06 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया contact@spoken-tutorial.org पर जाएँ। |
| 13:13 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का एक भाग है। यह NMEICT, MHRD भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इस “मिशन” से संबंधित अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है। |
| 13:29 | यह ट्यूटोरियल इं. अमित कुमार द्वारा अनुवादित है। आईआईटी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ।
हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |