CellDesigner/C2/Create-and-Edit-Components/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01  नमस्कार। CellDesigner में Create and Edit Components के इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
 00:08  इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगें : एक पहले से सेव की गई .xml फ़ाइल को ड्रॉ एरिया में खोलना।
 00:15 एक कम्पार्टमेंट में : आकृति, आकार, रंग एवं बॉर्डर की मोटाई को बदलना।
 00:22 CellDesigner में मल्टिपल फाइल बनाना, Species की पहचान बदलना
00:28  हम निम्न भी सीखेंगें Species को कट, कॉपी एवं पेस्ट कैसे करते हैं, Species के Start-point एवं End-point के बारे में
00:37  Species को कैसे सक्रिय करते हैं एवं कैसे रंग बदलते हैं। एक Reaction की विशेषताओं को कैसे बदलते हैं File को कैसे बंद करते हैं।
 00:47  यहाँ मैं Ubuntu Linux OS version 14.04  CellDesigner version 4.3  Java version 1.7 का प्रयोग कर रही हूँ।
 00:57  इस ट्यूटोरियल पर आगे बढ़ने के लिए, आपको स्नातक स्तर की Biochemistry एवं CellDesigner इंटरफ़ेस से परिचित होना चाहिए।
 01:05 यदि ऐसा नहीं है, तो सम्बंधित CellDesigner tutorials के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट www.spoken-tutorial.org पर जाएँ।
 01:16  शिक्षार्थी कृपया ध्यान दें: इस शृंखला के पिछले कुछ ट्यूटोरियल Windows OS पर बनाए गए थे।
 01:24 हालाँकि, यहाँ से यह शृंखला Ubuntu Linux OS पर पूरी की जाएगी।
01:30 CellDesigner में create and edit components पर आगे बढ़ते हैं।
 01:35 एक साथ Ctrl+Alt+T कीज़ दबाकर terminal खोलें।
 01:41  अब ./runCellDesigner4.3 टाइप करें एवं एंटर दबाएँ।
 01:52 अब CellDesigner आपकी स्क्रीन पर खुल गया है।
 01:56  Create and Edit फ़ाइल खोलें, जो हमने पहले बनाई थी।
 02:02 तो, File पर और फिर Open पर क्लिक करें।
02:07  स्क्रीन पर Open नामक एक डायलॉग बॉक्स खुल जाता है।
 02:11 यहाँ, हमें ‘Folders’ लेबल के अंदर फ़ोल्डर का चयन करना है।
02:15 File’ लेबल में Create_and_Edit.xml' फ़ाइल पर क्लिक करें और फिर ‘Ok’ पर डबल-क्लिक करें।
 02:27  हमारी फ़ाइल Create_and_Edit.xml अब ड्रॉ एरिया में खुल गई है।
 02:35  कम्पार्टमेंट चुनें। मेन मेनू बार में Component पर जाएँ।
 02:43 नीचे स्क्रॉल करें और Change to OVAL चुनें।
 02:48 ड्रा एरिया पर, हमारे पास अब एक ओवल कंपार्टमेंट है।
 02:54  रंग या मोटाई बदलने के लिए,  मेन मेनू बार में “Component” पर जाएं।
 03:00 Change color & shape”  विकल्प पर क्लिक करें।
 03:05   वैकल्पिक रूप से, कंपार्टमेंट की बाउंड्री पर राइट क्लिक करें तथा “Change color & shape” विकल्प चुनें।
 03:14   स्क्रीन पर 'Change color & shape' नामक एक डायलॉग बॉक्स खुल जाता है।
 03:20 एक अपेक्षाकृत पतली बाउंड्री लाइन के लिए, Membrane Thickness को 12 से घटाकर 8 या उससे कम करें।
 03:29   रंग बदलने के लिए, Color panel पर जाएं।
 03:34 Color panel  में  एक हैंडल जैसे पॉइंटर के साथ, एक कलर व्हील है।
 03:39  पॉइंटर को क्लिक एवं होल्ड करें और वांछित रंग का चयन करने के लिए घुमाएँ।
03:46  सभी संशोधन कर लेने के बाद, Apply पर क्लिक करें। और फिर 'Ok' पर क्लिक करें।
 03:53  रिएक्शन टूलबार पर, अपने आप विभिन्न Compartments ड्रा करने के अन्य विकल्प खोजें।
 04:00   अब हम Species की पहचान बदलने का तरीक़ा सीखेंगें।
 04:05   तो,  सर्वप्रथम हम CTRL+N दबाकर एक नई विंडो खोलेंगे।
 04:11  फाइल को एक नाम, माना Change Species, देते हैं।
 04:16  हम चौड़ाई एवं ऊंचाई को डिफ़ॉल्ट रखेंगे। और Ok बटन पर क्लिक करें।
 04:22   अब, टूलबार से 'Generic protein' के आइकन पर क्लिक करें। ड्रा एरिया पर क्लिक करें।
 04:30 डायलॉग बॉक्स में, Pectin  टाइप करें और Ok बटन पर क्लिक करें।
 04:37   अब Generic protein Pectin पर राइट क्लिक करें।
 04:41 और Change Identity विकल्प पर क्लिक करें।
 04:46  'Change identity of the species'नामक एक डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर खुल जाता है।
04:53   Class बॉक्स में down arrow पर क्लिक करें।
 04:58 ड्रॉप डाउन मेनू में से कोई एक विकल्प, उदाहरण के लिए, माना simple moleculeचुनें।
 05:05 अब, Name' बॉक्स में इस simple molecule को नाम दें।
 05:10 इसे Fructose कहें  और Apply  बटन पर क्लिक करें।
 05:17   देखें कि हमारा Protein Pectin  अब Fructose नामक एक simple molecule में बदल गया है।
 05:25   अब Cut, Copy  और Paste करना सीखते हैं।
 05:29 मैं Fructose  का ही प्रयोग करूंगी, जो ड्रा एरिया में पहले ही मौजूद है।
05:34   Speciesको  कट करने के लिए, पहले Species Fructose  पर क्लिक करें।
 05:40 Edit  मेनू पर जाएं,  नीचे स्क्रॉल करें और Cut पर क्लिक करें।
 05:47 यहां ध्यान दें कि Cut  के लिए शॉर्टकट की (key Ctrl+X है।
 05:53 Species Fructose कट की जा चुकी है।
 05:56   स्पिशीज़ को पेस्ट करने के लिए, 'Edit' मेनू पर वापस जाएं,  नीचे स्क्रॉल करें तथा Paste पर क्लिक करें।
 06:03 यहां ध्यान दें कि Paste के लिए शॉर्टकट key Ctrl+V है।
 06:08 Species Fructose  ड्रा एरिया पर वापस दिखाई देने लगता है।
 06:12   Species की कॉपी बनाने के लिए, मेन मेनू बार पर Edit  पर जाएं।
 06:18   Copy पर क्लिक करें।
 06:21 यहां ध्यान दें कि कॉपी के लिए शॉर्टकट Ctrl+C है। Copy पर क्लिक करें। ड्रा एरिया पर क्लिक करें।
 06:31 इस बार, पेस्ट करने के लिए Ctrl + V दबाते हैं।
 06:36   हमने अब Fructose  की एक कॉपी को ड्रा एरिया पर पेस्ट कर लिया है।
 06:40   किसी भी कार्य को अन-डू करने के लिए, Ctrl+Z  दबाएं  तथा री-डू करने के लिए Ctrl+Yदबाएं।
 06:51 हालांकि  इनके उपयोग की कुछ सीमाएं हैं।
 06:55   Fructose molecules को ड्रैग करके ड्रा एरिया में एक तरफ मूव करते हैं।
 07:00 ऐसा करने के लिए, Fructose पर क्लिक करें तथा इसे वांछित स्थिति तक ड्रैग करें।
  07:07    फिर हम सीखेंगे,start-point एवं end-point speciesक्या है और Species को कैसे activate करते हैं?
 07:13   इसके लिए, मैंने पहले ही 2 generic proteins के बीच एक state transition reaction  ड्रा कर ली है।
  07:21 मैंने उन्हें Protein 1  एवं Protein 2 नाम दिए हैं।
  07:25   याद करें,  हम पहले ही reaction ड्रा करना सीख चुके हैं।
  07:29 यदि आप नहीं जानते, तो इस श्रृंखला के पिछले ट्यूटोरियल देखें। आगे बढ़ते हैं।
  07:35   इस रिएक्शन में,   ‘start point’ ‘Protein 1’  है और ‘end point’ Protein 2 है।
  07:43   species को एक्टिवेट करने के लिए,  एक Species पर क्लिक करें, जो एक Reaction  का 'end-point'  है।
  07:50 हमारी स्थिति में,  यह Protein 2 है।
  07:53 अतः Protein 2  पर क्लिक करें और कीबोर्ड पर A  दबाएं।
  07:59 अब Ctrl + Z की (key) दबाकर इस परिवर्तन को अन-डू करें।
  08:05  वैकल्पिक रूप से, Protein 2 पर क्लिक करें
 08:09 फिर,  मेन मेनू बार में, Component पर जाएं।
 08:13 नीचे स्क्रॉल करें और Set Active पर क्लिक करें।
 08:18   ध्यान दें कि activated species  डैश्ड लाइन से लिपटी होती हैं।
 08:24   अब species, Protein 2 का रंग बदलते हैं।
 08:29   तो,  इस पर राइट क्लिक करें और फिर'Change color and shape' पर क्लिक करें।
 08:35   जैसाकि हमने पहले देखा, Color पैनल में एक कलर व्हील है।
 08:40 वांछित रंग चुनने के लिए, पॉइंटर पर क्लिक करें तथा घुमाएं।
 08:44 फिर, Apply  और Ok पर क्लिक करें।
 08:49 species  में हुए रंग परिवर्तनों को देखें,
 08:53   अब हम एक Reaction की विशेषताओं को बदलना सीखेंगे।
 08:57  ड्रा एरिया पर मौजूद अपनी state transition reaction पर वापस आते हैं।
 09:03  दो species के बीच reaction arrow पर राइट क्लिक करें।
  09:08 अब Change Identity विकल्प चुनें।
  09:13  Change Properties of the Reaction  नामक एक डायलॉग बॉक्स खुलता है।
  09:18 Name  बॉक्स में रिएक्शन का नाम,  माना Reaction1 टाइप करें।
  09:26  Type बॉक्स के ड्रॉप-डाउन में आवश्यक रिएक्शन, माना Transcription चुनें।'Ok'पर क्लिक करें।
  09:38   देखें कि ड्रा एरिया पर reaction  बदल गई है।
  09:42 हमें वह नाम नहीं दिखता जो हमने ड्रॉ एरिया में रिएक्शन एरो पर दिया था।
  09:47 चिंता ना करें, हम आने वाले ट्यूटोरियल्स में इसके बारे में सीखेंगे।
  09:53  एक बार फिर से reaction arrow  पर राइट क्लिक करें तथा Change Identity  विकल्प पर क्लिक करें।
  10:00 यदि यह एक Reversible  रिएक्शन है,  तो TRUE विकल्प चुनें तथा Ok पर क्लिक करें।
  10:09   अब आप देखेंगे कि रिएक्शन रिवर्स हो गई है।
  10:14   CellDesigner  से बाहर निकलने के लिए, File पर क्लिक करें तथा Exit  विकल्प चुनें।
 10:20 वैकल्पिक रूप से,  आप Ctrl Q दबा सकते हैं।
10:25  स्क्रीन पर यह पूछता हुआ Confirmation  नामक एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है कि क्या मैं परिवर्तनों को सेव करना चाहती हूँ।
 10:32 Yes  पर क्लिक करें और Ok  बटन पर डबल क्लिक करें।
10:38  यह कहता है कि फाइल संशोधित हो चुकी है।
 10:41 Save the changes?  Yes पर क्लिक करें।
 10:45   सारांशित करते हैं:  इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा:
 10:50 ड्रा एरिया में पहले से सेव की गई .xml  फाइल खोलना।
 10:55 Compartment की आकृति, आकार, रंग एवं बॉर्डर की मोटाई को बदलना
 11:01 CellDesigner  में मल्टीपल फाइल बनाना तथा  पहचान बदलना
 11:07 और Species को कट, कॉपी एवं पेस्ट करना
11:10   हमने निम्न भी सीखा: Species के Start-point  एवं End-point  के बारे में
 11:15  Speciesको एक्टिवेट करना Speciesका रंग बदलना Reaction की properties बदलना तथा File बंद करना।
11:25   आपके असाइनमेंट के लिए:  एक complex बनाएँ तथा Complexके अंदर एक Species  रखें।
 11:32 असाइनमेंट 2:  टूल बार के बारे में जाने तथा पता लगाएं कि एक रिएक्शन में एक reactant  एवं एक product  को कैसे जोड़ते हैं।
 11:41 आपका पूर्ण असाइनमेंट ऐसा दिखना चाहिए।
11:45   आपका पहला असाइनमेंट ऐसा दिखना चाहिए:  एक complex  तथा Complex के अंदर रखी गई Species
 11:55 असाइनमेंट 2 ऐसा देखना चाहिए:  एक reactant एवं एक product के साथ state-transition reaction
 12:00 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के बारे में
 12:05 इस लिंक पर दिया गया वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
 12:13  स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएं आयोजित करती है तथा ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें।
 12:23   स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD,  भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इस “मिशन” से संबंधित अधिक जानकारी निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध है।
 12:35  यह ट्यूटोरियल इं. अमित कुमार द्वारा अनुवादित है। आईआईटी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ, धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Indiantranslators2012, Shruti arya