C-and-C++/C3/Working-With-2D-Arrays/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | C और C++ में 2डाइमेंशनल अरैज़ पर स्पोकन ट्योटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:08 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे, कि... |
| 00:10 | 2डाइमेंशनल अरै क्या है। |
| 00:13 | हम इसे एक उदाहरण के माध्यम से जानेंगे। |
| 00:16 | इस ट्योटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिये, |
| 00:18 | मैं उबंटु ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन 11.10 |
| 00:22 | उबंटु पर gcc और g++ कंपाइलर वर्जन 4.6.1 का उपयोग कर रहा हूँ। |
| 00:29 | 2 डाइमेंशनल अरै के परिचय के साथ शुरू करते हैं। |
| 00:33 | 2-D अरैज़, रो कॉलम मैट्रिक्स में संचित होते है। |
| 00:38 | बायाँ इंडेक्स, रो दर्शाता है। |
| 00:41 | दायाँ इंडेक्स, कॉलम दर्शाता है। |
| 00:44 | C और C++ में मैट्रिक्स या अरै का शुरूवाती इंडेक्स हमेशा 0 होता है। |
| 00:52 | यहाँ हम रो कॉलम मैट्रिक्समें 2 डाइमेंशनल अरै देखेंगे। |
| 00:58 | शुरूवाती इंडेक्स 0 है। |
| 01:01 | देखते हैं कि 2डाइमेंशनल अरै घोषित कैसे करें। |
| 01:04 | इसके लिये सिंटैक्स है... |
| 01:07 | data-type ,array name, row और column. |
| 01:13 | उदाहरण, यहाँ हमने num 2 rows और 3 columns के साथ 2 डाइमेंशनल अरै घोषित किया है। |
| 01:21 | अब एक उदाहरण देखें। |
| 01:23 | मैने प्रोग्राम पहले ही टाइप कर दिया है, इसे खोलता हूँ। |
| 01:28 | ध्यान दें कि हमारा फाइलनेम 2d hyphen array dot c है। |
| 01:33 | इस प्रोग्राम में हम 2 डाइमेंशनल अरै के एलिमेंट्स के योग की गणना करेंगे। |
| 01:41 | अब मैं कोड समझाता हूँ। |
| 01:44 | यह हमारी हैडर फाइल है। |
| 01:46 | यह हमरा मेन फंक्शन है। |
| 01:49 | यहाँ हमने वेरिएबल i और j घोषित किया है। |
| 01:53 | फिर हमने 3 रोज़ और 4 कॉलम्स के साथ num1 घोषित किया है। |
| 01:58 | और num2 फिर से 3रोज़ और 4कॉलम्स के साथ। |
| 02:03 | num1 और num2, 2 डाइमेंशनल अरै हैं। |
| 02:07 | यहाँ हमने यूज़र से इनपुट के रूप में num1 मेट्रिक्स के एलिमेंट्स को लिया। |
| 02:13 | एलिमेंट्स पंक्ति-वार संचित होते है। |
| 02:16 | हमने i के लिए रोज़ और j के लिए कॉलम्स निर्धारित किया है। |
| 02:22 | यह for लूप कंडीशन जाँचेगा कि i, 0 से 2 तक रन होता है |
| 02:28 | यह for लूप कंडीशन जाँचेगा कि j, 0 से 3 तक रन होता है। |
| 02:33 | उसी तरह, यहाँ हमने यूज़र से इनपुट के रूप में num2 मैट्रिक्स के एलिमेंट्स को लिया। |
| 02:40 | यहाँ हम मैट्रिक्स num1 प्रदर्शित करते हैं। |
| 02:43 | यहाँ percent 3d का उपयोग टर्मिनल पर मैट्रिक्स के अलाइन के लिए किया जाता है। |
| 02:49 | अब, यहाँ हम मैट्रिक्स num2 प्रदर्शित करते हैं। |
| 02:52 | फिर हम num1 मैट्रिक्स और num2 मैट्रिक्स को जोडते हैं, और परिणाम प्रदर्शित करते हैं। |
| 02:59 | यह हमारी रिटर्न स्टेटमेंट है। |
| 03:01 | अब Save पर क्लिक करें। |
| 03:05 | प्रोग्राम निष्पादित करें। |
| 03:07 | कृपया अपने कीबोर्ड पर Ctrl, Alt और T keys एक साथ दबाकर टर्मिनल विंडो खोलें। |
| 03:15 | कंपाइल करने के लिये टाइप करें gcc space 2d hypen array dot c space hyphen o space arr और एंटर दबाएँ। |
| 03:28 | निष्पादित करने के लिए टाइप करें, dot slash arr,अब एंटर दबाएँ। |
| 03:34 | यहाँ हम देखते हैं, Enter the elements of 3 into 4 array num1. |
| 03:39 | अब मैं वेल्यूज प्रविष्ट करूँगा। |
| 03:52 | अब हम देख सकते हैं, enter the elements of 3 into 4 array num2. |
| 03:57 | मैं वेल्यूज प्रविष्ट करूँगा। |
| 04:10 | आउटपुट प्रदर्शित होता है। |
| 04:13 | यहाँ हम num1 मैट्रिक्स देख सकते हैं। |
| 04:16 | यहाँ हम num2 मैट्रिक्स देख सकते हैं। |
| 04:20 | और यह num1 और num2 का योग है। |
| 04:24 | अब हम देखेंगे कि C++ में इसी प्रोग्राम को निष्पादित कैसे करें। |
| 04:29 | मैंने प्रोग्राम पहले ही लिख लिया है। मैं इसे खोलूँगा और समझाऊँगा। |
| 04:34 | C++ में 2 डाइमेंशनल अरैज़ के लिए यह प्रोग्राम है। |
| 04:38 | ध्यान दें कि हमारा फाइलनेम 2D hyphen array dot cpp है। |
| 04:43 | एक्स्टेंशन, dot cpp है। |
| 04:47 | अब मैं कोड समझाता हूँ। |
| 04:50 | यह iostream हमारी हैडर फाइल है। |
| 04:53 | यह हमारा using स्टेटमेंट है। |
| 04:56 | यह हमारा मेन फंकशन है। |
| 04:58 | यहाँ हमारे पास cout फंकशन है, क्योंकि हम C++ में आउटपुट प्रिन्ट करने के लिए cout का उपयोग करते हैं। |
| 05:06 | फिर हमारे पास cin फंकशन है। हम C++ में लाइन को रीड करने के लिए cin का उपयोग करते हैं। |
| 05:13 | यहाँ हम slash t का उपयोग करते हैं, इसका अर्थ है horizontal टैब, जो 4 स्पेसेस के समतुल्य है। |
| 05:21 | बाकी कोड हमारे C कोड के समान है। |
| 05:25 | अब Save पर क्लिक करें। |
| 05:27 | निष्पादित करें।टर्मिनल पर वापस आएँ। |
| 05:31 | प्रोम्प्ट को क्लियर करें। |
| 05:33 | कंपाइल करने के लिए टाइप करें, g++ space 2D hypen array dot cpp hyphen o space arr1 और एंटर दबाएँ। |
| 05:47 | निष्पादित करने के लिए टाइप करें, dot slash arr1, एंटर दबाएँ। |
| 05:52 | यहाँ हम देखते हैं, Enter the elements of 3 into 4 array num1. |
| 05:57 | मैं वेल्यूज प्रविष्ट करूँगा। |
| 06:07 | अब हम देखते हैं,Enter the elements of 3 into 4 array num2. |
| 06:13 | मैं वेल्यूज प्रविष्ट करूँगा। |
| 06:24 | आउटपुट प्रदर्शित होता है। |
| 06:26 | हम देख सकते हैं num1 मैट्रिक्स, num2 मैट्रिक्स। |
| 06:31 | और यह num1 और num2 का योग है। |
| 06:36 | इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल की समाप्ति पर आ गए हैं। |
| 06:39 | स्लाइड पर वापस आएँ। सारांशित करें। |
| 06:43 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा, |
| 06:45 | 2D अरै में एलिमेंट्स जोडना। |
| 06:48 | 2D अरै प्रिंट करना। |
| 06:50 | और 2 डाइमेंशनल अरै के योग की गणना करना। |
| 06:54 | नियत-कार्य के रूप में, एक प्रोग्राम लिखें, जो यूजर से इनपुट के रूप में दो 2डाइमेंशनल अरैज़ ले। |
| 07:01 | उन्हें Subtract (सब्ट्रैक्ट) करें और परिणाम ज्ञात करें। |
| 07:05 | निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें। |
| 07:08 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 07:11 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 07:15 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम |
| 07:17 | स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती हैं। |
| 07:21 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 07:25 | अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें । |
| 07:32 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 07:36 | यह भारत सरकार, एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 07:43 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। |
| 07:48 | यह स्क्रिप्ट लता द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आप से विदा लेता हूँ। |
| 07:54 | धन्यवाद । |