C-and-C++/C3/String-Library-Functions/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 C में स्ट्रिंग लाइब्रेरी फंक्शन्स पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे,
00:09 स्ट्रिंग लाइब्रेरी फंक्शन
00:11 हम यह कुछ उदाहरणों की मदद से समझेंगे।
00:15 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रहा हूँ
00:18 उबंटु ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन 11.10
00:22 gcc कंपाइलर वर्जन 4.6.1
00:27 स्ट्रिंग लाइब्रेरी फंक्शन्स के परिचय के साथ शुरू करते हैं।
00:31 ये फंक्शन्स का समूह हैं, जो स्ट्रिंग पर ऑपरेशन्स कार्यान्वित करते हैं।
00:36 कई ऑपरेशन्स, जैसे कि copying, concatenation, searching आदि समर्थित हैं।
00:44 कुछ स्ट्रिंग लाइब्रेरी फंक्शन्स देखें।
00:48 यहाँ हमारे पास strncpy फंक्शन है।
00:52 इसके लिए सिंटैक्स है strncpy(char str1, char str2, and int n )
01:02 यह स्ट्रिंग str2 के पहले के n अक्षरों को स्ट्रिंग str1 में कॉपी करता है।
01:09 उदाहरण, char strncpy( char hello, char world, 2)
01:16 आउटपुट होगा Wollo
01:21 यहाँ हमारे पास Wo, स्ट्रिंग 2 से और बाकी अक्षर स्ट्रिंग 1 से हैं।
01:29 अब हम strncmp फंक्शन देखेंगे, इसके लिए सिंटैक्स है strncmp(char str1, char str2, और int n)
01:42 यह स्ट्रिंग 1 के साथ स्ट्रिंग 2 के n अक्षर की तुलना करेगा।
01:48 उदाहरण int strncmp(char ice, char icecream, और 2);
01:55 आउटपुट 0 होगा।
01:58 अब हम देखेंगे कि स्ट्रिंग लाइब्रेरी फंक्शन्स का उपयोग कैसे करें।
02:02 मैं आपको सामान्यतः उपयोगित कुछ स्ट्रिंग फंक्शन्स दिखाने जा रहा हूँ।
02:07 मैंने एडिटर पर पहले से ही प्रोग्राम टाइप कर दिया है।
02:10 मैं इसे खोलूँगा।
02:12 यहाँ हमारे पास स्ट्रिंग लाइब्रेरी फंक्शन है।
02:15 ध्यान दें कि हमारी फाइल का नाम strlen.c. है।
02:20 इसमें हम स्ट्रिंग की लंबाई ज्ञात करेंगे।
02:23 ये हैडर फाइल्स है stdio.h और string.h.
02:29 यह हमारा मेन फंक्शन है।
02:31 यहाँ हमारे पास एक केरेक्टर वेरिएबल 'arr', है।
02:35 यह वैल्यू 'Ashwini' संचित करता है।
02:38 फिर हमारे पास एक इंटिजर' वेरिएबल len1 ' है।
02:42 यहाँ हम strlen फंक्शन का उपयोग करके स्ट्रिंग की लंबाई ज्ञात करेंगे।
02:48 परिणाम len1 में संचित होगा।
02:52 फिर हम string और स्ट्रिंग की लंबाई प्रिंट करते हैं।
02:56 और यह हमारी रिटर्न स्टेटमेंट है।
02:59 अब प्रोग्राम को निष्पादित करें।
03:01 अपने कीबोर्ड परCtrl, Alt और T कीज़
03:04 एक साथ दबाकर टर्मिनल विंडो खोलें।
03:09 कंपाइल करने के लिए टाइप करें "gcc" space "strlen.c" space “-o” space “str1”. एंटर दबाएँ।
03:19 टाइप करें (dot slash) ./str1. एंटर दबाएँ
03:24 आउटपुट इस प्रकार प्रदर्शित होता है।
03:26 string = Ashwini, Length = 7
03:30 आप यहाँ 1,2,3,4,5,6, और 7 देख सकते हैं।
03:37 अन्य स्ट्रिंग फंक्शन देखें।
03:40 यहाँ हमारे पास string copy फंकशन है।
03:43 ध्यान दें, कि हमारा फाइलनेमstrcpy.c है।
03:48 इसमें हम source स्ट्रिंग को target स्ट्रिंग में कॉपी करेंगे।
03:53 यहाँ हमारे पास source स्ट्रिंग में Ice है, यह target स्ट्रिंग में कॉपी होगा।
03:59 यह हमारा strcpy फंक्शन है।
04:02 यहाँ हम source स्ट्रिंग और target स्ट्रिंग प्रिंट करेंगे।
04:07 निष्पादित करें और देखें
04:09 अपने टर्मिनल पर वापस आएँ।
04:11 कंपाइल करने के लिए टाइप करें gcc space strcpy.c space hyphen o space str2.एंटर दबाएँ।
04:20 टाइप करें (dot slash)./str2 . एंटर दबाएँ।
04:24 आउटपुट इस तरह प्रदर्शित होता है।
04:26 source string = Ice
04:29 target string = Ice
04:32 अन्य स्ट्रिंग फंक्शन देंखे।
04:34 अब हम string compare फंक्शन देखेंगे।
04:37 ध्यान दें, कि हमारी फाइलनेमstrcmp.c है।
04:42 इसमें हम दो स्ट्रिंग्स की तुलना करेंगे।
04:46 यहाँ हमारे पास केरेक्टर वेरिएबल्स हैं str1 औरstr2
04:52 str1 , 'Ice' के रूप में वेल्यू संचित करता है और str2 , 'Cream' के रूप में वेल्यू संचित करता है।
04:58 यहाँ हमारे पास i और j के रूप में इंटिजर वेरिएबल्स हैं।
05:03 इसमें हम strcmp फंक्शन का उपयोग करके स्ट्रिंग की तुलना करेंगे।
05:08 यहाँ हम str1 की तुलना करेंगे जो है 'Ice', 'Hello' के साथ।
05:14 परिणाम i में संचित होता है।
05:16 इसमें हम string2 की तुलना करेंगे जो है क्रीम 'Cream' के साथ
05:23 परिणाम j में संचित होता है।
05:25 फिर हम दोनों परिणामों को प्रिंट करेंगे।
05:28 और यह हमारी रिटर्न स्टेटमेंट है।
05:31 प्रोग्राम को निष्पादित करें।
05:33 अपने टर्मिनल पर वापस आएँ।
05:35 कंपाइल करने के लिए टाइप करेंgcc space strcmp.c space hyphen o space str3
05:46 एंटर दबाएँ।
05:47 टाइप करें (dot slash) ./str3
05:50 आउटपुट प्रदर्शित होता है 1,0
05:54 अपने प्रोग्राम पर वापस आएँ।
05:56 यहाँ हमें 1 और यहाँ हमें 0 प्राप्त होता है।
06:01 अपनी स्लाइड्स पर वापस आएँ।
06:04 संक्षेप में,
06:06 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा,स्ट्रिंग लाइब्रेरी फंक्शन्स
06:09 strlen()
06:11 strcpy()
06:13 strcmp() strncpy()
06:16 और strncmp()
06:19 नियत कार्य के रूप में
06:21 स्ट्रींग best और स्ट्रिंग bus को श्रेणीबद्ध करने के लिए एक C प्रोग्राम लिखें।
06:25 सुझाव: strcat(char str1, char str2);
06:32 और स्ट्रिंग लाइब्रेरी में अन्य फंक्शन्स भी देखें।
06:36 निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें।
06:39 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
06:42 यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
06:46 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम...
06:49 स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है।
06:52 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं।
06:56 अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें।
07:03 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
07:08 यह भारत सरकार, एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है।
07:15 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है।
07:20 यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ।
07:24 धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Devraj, Pratik kamble, Sakinashaikh