Blender/C2/Types-of-Windows-User-Preference/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| |
|
| 00:02 | ब्लेंडर ट्यूटोरियल्स की श्रृंखला में आपका स्वागत है। |
| 00:05 | यह ट्यूटोरियल ब्लेंडर 2.59 में यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो के बारे में है। |
| 00:12 | यह स्क्रिप्ट लता द्वारा अनुवादित है और आवाज यश वोरा द्वारा दी गई है। |
| 00:22 | इस ट्यूटोरियल को देखने के बाद, हम सीखेंगे कि यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो क्या है; |
| 00:30 | यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो में उपलब्ध विभिन्न ऑप्शन्स कौन-से हैं; |
| 00:36 | और यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो का उपयोग करके ब्लेंडर इंटरफ़ेस को कस्टमाइज कैसे करें । |
| 00:43 | मैं मानता हूँ कि आप ब्लेंडर इंटरफ़ेस के बेसिक एलिमेन्ट्स के बारे में जानते हैं। |
| 00:48 | यदि नहीं तो कृपया हमारा पहला ट्यूटोरियल देखें । |
| 00:52 | Basic Description of the Blender Interface |
| 00:58 | ब्लेंडर इंटरफ़ेस के ऊपरी बाएँ कोने में File पर जाएँ । |
| 01:05 | फ़ाइल खोलने के लिए बायाँ-क्लिक करें । |
| 01:08 | यहाँ ऑप्शन्स की सूची है, जो पहले से ही फ़ाइल ब्राउज़र और इन्फो पैनल के ट्यूटोरियल में समझाए गये हैं। |
| 01:19 | User Preferences चुनें । |
| 01:22 | कीबोर्ड शॉर्टकट के लिए, Ctrl, Alt और U दबाएँ । |
| 01:32 | यह यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो है । |
| 01:38 | यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो के ऊपरी बाएँ कोने में ‘Interface’ पर जाएँ । |
| 01:45 | इसमें ब्लेंडर इंटरफ़ेस को कस्टमाइज करने के लिए कई ऑप्शन्स हैं। |
| 01:50 | बुनियादी आवश्यक ऑप्शन्स पहले से ही डिफ़ॉल्ट रूप से सक्रिय हैं। |
| 01:56 | Display mini axis 3D व्यू के निचले बाएँ कोने में मौजूद मिनी ऐक्सिस के साइज को नियंत्रित करता है। |
| 02:05 | डिफ़ॉल्ट साइज 25 है। |
| 02:09 | मैं ब्लेंडर ट्यूटोरियल्स श्रृंखला में बेहतर देखने के लिए size 60 का उपयोग कर रहा हूँ। |
| 02:16 | अब, मैं दिखाता हूँ । |
| 02:18 | User preferences विंडो बंद करें । |
| 02:24 | 3D व्यू के निचले बाएँ कोने में, हम मिनी ऐक्सिस देख सकते हैं। |
| 02:32 | मिनी ऐक्सिस ब्लेंडर में 3D स्पेस के ग्लोबल ट्रान्सफॉर्म ऐक्सिस का प्रतिनिधित्व करता है। |
| 02:40 | ब्लेंडर में एनिमेट करते समय यह उपयोगी है । |
| 02:44 | हम ग्लोबल और लोकल ट्रान्सफॉर्म ऐक्सिस के बारे में बाद के ट्यूटोरियल्स में विस्तार से चर्चा करेंगे। |
| 02:52 | यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो खोलने के लिए Ctrl, Alt और U दबाएँ । |
| 03:00 | ‘Rotate around selection’ सक्रिय करें । |
| 03:06 | यह आपको चुनित ऑब्जेक्ट के केंद्र के चारों ओर घूमने के लिए सक्षम बनाता है। |
| 03:12 | देखते हैं इसका अर्थ क्या है। |
| 03:15 | यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो बंद करें । |
| 03:19 | 3D व्यू में lamp पर दायाँ-क्लिक करें। |
| 03:27 | माउस व्हील या बीच के माउस बटन को दबाएँ और पकड़कर रखें तथा अपना माउस घुमाएँ । |
| 03:35 | हम चुनित ऑब्जेक्ट के चारों ओर घूम रहे हैं। |
| 03:42 | उसी प्रकार, Camera पर दायाँ-क्लिक करें। |
| 03:47 | माउस व्हील या बीच के माउस बटन को दबाएँ और पकड़कर रखें और अपना माउस घुमाएँ । |
| 03:55 | अब हम कैमरे के आसपास घूम रहे हैं। |
| 04:03 | यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो खोलने के लिए Ctrl, Alt और U दबाएँ । |
| 04:10 | Editing पर बायाँ-क्लिक करें। |
| 04:14 | इसमें पैरामीटर्स हैं, जो ऑब्जेक्ट एडिटिंग मोड या एडिट मोड में ब्लेंडर के व्यवहार को प्रतिबिंबित करते हैं। |
| 04:24 | फिर से बुनियादी ऑप्शन्स पहले से ही डिफ़ॉल्ट रूप से सक्रिय हो गये हैं। |
| 04:32 | Global undo अंडू स्टेप्स की संख्या को बढ़ाता और घटाता है, जो एडिटिंग करते समय आवश्यक हो सकती है। |
| 04:44 | Input पर बायाँ-क्लिक करें । |
| 04:46 | यहाँ हम ब्लेंडर में उपयोगित सभी कीबोर्ड शॉर्टकट्स को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। |
| 04:53 | Emulate 3-button mouse ब्लेंडर में आपके 2-बटन माउस को 3-बटन माउस का अनुकरण करवाएगा। |
| 05:04 | Select with आपके माउस का चुनाव ऑप्शन दाएँ से बाएँ बदल सकता है। |
| 05:12 | यह बाएँ हाथ के उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी है। |
| 05:19 | ‘Emulate numpad’ आपके कीबोर्ड पर नंबर कीज बनायेगा, जो ब्लेंडर में numpad कीज की तरह व्यवहार करेंगे। |
| 05:29 | यह लैपटॉप उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी है, जिनके कीबोर्ड पर अलग नमपैड नहीं हैं। |
| 05:41 | Add-ons पर बायाँ-क्लिक करें । |
| 05:43 | यह ब्लेंडर में एक प्लग- इन्स सूची रखता है । |
| 05:49 | Enabled पर बायाँ-क्लिक करें । |
| 05:52 | कुछ प्लग - इन्स डिफ़ॉल्ट रूप से सक्रिय हो गये हैं । |
| 05:55 | अन्य प्लग - इन्स संबंधित वेबसाइट से संस्थापित किए जा सकते हैं। |
| 06:00 | उदाहरणस्वरूप, बादलों को बनाने के लिए एक प्लग-इन संस्थापित करें। |
| 06:07 | Object पर बायाँ-क्लिक करें। |
| 06:11 | Object के आगे अगले त्रिकोण Cloud generator पर बायाँ-क्लिक करें । |
| 06:19 | ‘link to wiki’ पर बायाँ-क्लिक करें। |
| 06:23 | यह लिंक हमारे इंटरनेट ब्राउज़र पर एक वेब पेज़ खोलता है। |
| 06:29 | मैं फ़ायरफॉक्स 3.09 इंटरनेट ब्राउज़र का उपयोग कर रहा हूँ। |
| 06:35 | यहाँ हम ब्लेंडर के लिए क्लाउड जनरेटर प्लग - इन डाउनलोड और संस्थापित कर सकते हैं| |
| 06:42 | इस पृष्ठ पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। |
| 06:47 | यहाँ दिखाए गये स्टेप्स, सभी इंटरनेट ब्राउज़र्स में समान हैं । |
| 06:56 | Theme पर बायाँ-क्लिक करें। |
| 06:59 | यहाँ आप ब्लेंडर इंटरफ़ेस के प्रत्येक पैनल का रंग बदल सकते हैं । |
| 07:09 | उदाहरणस्वरूप, Timeline पर बायाँ-क्लिक करें । |
| 07:14 | यहाँ आप वर्तमान फ्रेम इंडिकेटर, ग्रिड और साथ ही अन्य सभी एट्रिब्यूट्स का रंग देख सकते हैं। |
| 07:24 | current frame के आगे green bar पर बायाँ-क्लिक करें। |
| 07:30 | यह ब्लेंडर में कलर मोड विंडो है। |
| 07:38 | यहाँ हर क्षेत्र पर सफेद डॉट current frame इंडिकेटर के रंग को नियंत्रित करता है। |
| 07:45 | मैं इसे लाल रंग में बदलने जा रहा हूँ । |
| 07:49 | white dot पर बायाँ-क्लिक करें, अपना माउस पकड़कर रखें और लाल क्षेत्र की ओर ड्रैग करें। |
| 07:58 | बायाँ-क्लिक छोड दें । |
| 08:01 | ध्यान दें, कि RGB की वेल्यू कैसे बदल गयी है। |
| 08:07 | इसी तरह, हम अन्य सूचीबद्ध ऑप्शन्स के रंग भी बदल सकते हैं। |
| 08:15 | File पर बायाँ-क्लिक करें । |
| 08:20 | यहाँ हम हमारे सिस्टम पर Fonts, Textures, Plugins, Render output, Scripts, Sounds आदि का स्थान निर्धारित कर सकते हैं। |
| 08:38 | फ़ॉन्ट्स के लिए स्थान निर्धारित करें। |
| 08:42 | पहले rectangle बार के दायीं ओर के आखिरी में file आइकन पर बायाँ-क्लिक करें। |
| 08:53 | file browser खुलता है। |
| 08:56 | डिफ़ॉल्ट रूप से, हम लोकल सी ड्राइव डाइरेक्टरी में हैं। |
| 09:02 | windows directory पर बायाँ-क्लिक करें । |
| 09:07 | Fonts पर जाएँ । |
| 09:11 | स्क्रीन के ऊपरी दाएँ कोने में Accept पर बायाँ-क्लिक करें। |
| 09:19 | पहले rectangle बार पर एक पाथ प्रदर्शित होता है। |
| 09:25 | ब्लेंडर अब जानता है, कि अपने सिस्टम पर फॉन्ट्स कहाँ देखें । |
| 09:32 | इसी तरह, दूसरे rectangle बार के दायीं ओर के आखिरी में file आइकन पर बायाँ-क्लिक करें। |
| 09:40 | फिरसे, file browser खुलता है। |
| 09:43 | अब हम अपने सिस्टम पर textures के लिए स्थान निर्धारित कर सकते हैं जैसे हमने fonts के लिए किया था। |
| 09:52 | क्या होगा, यदि मैं textures के लिए बिना स्थान चुनें, इस फ़ाइल ब्राउज़र से बाहर निकलना चाहता हूँ? |
| 10:00 | यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो पर लौटने के लिए स्क्रीन के ऊपर हेल्प के आगे Back to previous पर बायाँ-क्लिक करें। |
| 10:11 | यहाँ दूसरे rectangle बार पर कोई पाथ नहीं दिखाई दे रहा है, क्योंकि मैंने कोई चुना नहीं था। |
| 10:20 | System पर बायाँ-क्लिक करें। |
| 10:23 | यहाँ हम जिस कंप्यूटर का प्रयोग कर हैं, उसकी प्रोपर्टिज के अनुसार ब्लेंडर सेटिंग्स कस्टमाइज कर सकते हैं। |
| 10:29 | ब्लेंडर में डिस्प्ले के लिए DPI फ़ॉन्ट साइज और रेज़लूशन बदलता है। |
| 10:36 | ब्लेंडर में डिफ़ॉल्ट DPI, 72 है। |
| 10:42 | ब्लेंडर ट्यूटोरियल्स श्रृंखला में बेहतर देखने के उद्देश्य से, मैं DPI:90 का उपयोग कर रहा हूँ। |
| 10:52 | निचले बाएं कोने में Save as default का उपयोग, ब्लेंडर इंटरफ़ेस में अपने कस्टमाइज्ड परिवर्तन सेव करने के लिए किया है। |
| 11:01 | कीबोर्ड शॉर्टकट के लिए, Ctrl और U दबाएँ । |
| 11:07 | अतः यह यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो के बारे में बुनियादी जानकारी थी । |
| 11:13 | इनके अलावा, यहाँ यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो में अन्य ऑप्शन्स मौजूद हैं जिनके बारे में बाद के ट्यूटोरियल्स में चर्चा की जाएगी। |
| 11:25 | अब कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग करके ब्लेंडर में यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो खोलने की कोशिश करें । |
| 11:33 | फिर, Rotate around selection का उपयोग करके 3D व्यू में क्यूब को रोटेशन का केंद्र बनाएँ । |
| 11:42 | ब्लेंडर के लिए cloud generator plug-in संस्थापित करें । |
| 11:47 | टाइमलाइन में current frame इंडिकेटर का रंग बदलें और अपने कंप्यूटर पर रेंडर आउटपुट के लिए स्थान निर्धारित करें। |
| 12:02 | और यह यूज़र प्रिफ्रेरेंसेस विंडो के इस ट्यूटोरियल को पूर्ण करता है । |
| 12:10 | यह प्रोजेक्ट आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
| 12:19 | इस पर अधिक जानकारी निम्न लिंक्स पर उपलब्ध है। |
| 12:23 | oscar.iitb.ac.in और http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro |
| 12:39 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट - |
| 12:41 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाता है। |
| 12:45 | उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं। |
| 12:50 | अधिक जानकारी के लिए कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें। |
| 12:56 | हमसे जुड़ने के लिए |
| 12:59 | धन्यवाद। |