BOSS-Linux/C3/The-sed-command/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 sed - द स्ट्रीम एडिटर के इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम 'sed' कमांड का उपयोग देखेंगे।
00:11 हम यह कुछ उदाहरणों के माध्यम से करेंगे।
00:14 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए,
00:16 मैं 'लिनक्स' 'ऑपरेटिंग सिस्टम' और 'GNU BASH' वर्जन 4.2.24 उपयोग कर रही हूँ।
00:26 ध्यान दें, इस ट्यूटोरियल के अभ्यास के लिए 'GNU bash' वर्जन 4 या उससे नए की सलाह दी जाती है।
00:33 पूर्व आवश्यकताओं में
00:35 आपको लिनक्स टर्मिनल का मौलिक ज्ञान होना चाहिए।
00:38 सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए कृपया हमारी दर्शायी वेबसाइट पर जाएँ: http://spoken-tutorial.org
00:44 अब 'sed' के परिचय के साथ शुरू करते हैं।
00:47 'sed' एक स्ट्रीम एडिटर है।
00:50 'sed' फाइल की एक विशेष लोकेशन में टेक्स्ट के कुछ पैटर्न्स ढूँढता है।
00:57 यह कुछ डिस्प्ले या एडिटिंग फंक्शन क्रियान्वित करता है।
01:01 एडिटिंग फंक्शन जैसे मिलान किये हुए टेक्स्ट में समावेश करना, प्रतिस्थापन करना और मिटाना।
01:10 अब हम कुछ उदाहरणों के साथ शुरू करते हैं।
01:13 हम देखेंगे कि 'sed' कमांड प्रयोग करके प्रिंट कैसे करते हैं।
01:18 मेरे पास होम डिरेक्टरी में 'seddemo.txt' नामक एक फाइल है।
01:23 अब इसका विषय वस्तु देखते हैं।
01:26 इस फाइल में हमारे पास कुछ प्रविष्टियाँ हैं जैसे रोल नंबर, [nem], स्ट्रीम, मार्क्स, पास या फ़ेल और छात्रवृत्ति।
01:38 अब माना कि हम फाइल की दूसरी लाइन प्रिंट करना चाहते हैं।
01:43 इसके लिए हमें टर्मिनल खोलना है।
01:47 अब टाइप करें
01:48 'sed' स्पेस सिंगल कोट्स में स्पेस '2p' सिंगल कोट्स के बाद स्पेस 'seddemo.txt'
01:57 एंटर दबाएं।
02:00 यहाँ '2' दूसरी लाइन की लोकेशन दिखाता है।
02:05 'p' वह क्रिया दिखाता है, जो प्रिंटिंग ('p') है।
02:09 अब आउटपुट देखते हैं।
02:11 यह पूरी फाइल दिखाता है। पर देखें कि दूसरी लाइन दो बार प्रिंट हुई है।
02:18 यह क्रिया 'p' का डिफ़ॉल्ट परिणाम है।
02:22 सिर्फ दूसरी लाइन प्रिंट करने के लिए
02:25 टाइप करें 'sed' स्पेस -n स्पेस (सिंगल कोट्स में) '2p' (सिंगल कोट्स के बाद) स्पेस 'seddemo.txt'
02:37 एंटर दबाएं।
02:40 हम देखते हैं कि सिर्फ दूसरी लाइन प्रिंट हुई है।
02:44 '-n' 'साइलेंट मोड' के लिए है जो सारे अनावश्यक आउटपुट को दबा देगा।
02:51 फिर हमें स्ट्रीम में वह लोकेशन देनी है जो हम एडिट करना या दिखाना चाहते हैं।
02:57 हम दूसरी लाइन चुनना चाहते हैं।
03:00 'p' वो क्रिया दिखाता है जो हम करना चाहते हैं यानी दूसरी लाइन प्रिंट करना।
03:06 और 'seddemo.txt' फाइल का नाम है।
03:11 यह सेड (sed) कमांड का सामान्य रचनाक्रम है।
03:15 अब फाइल की आखिरी लाइन प्रिंट करते हैं।
03:20 मैं प्रॉम्प्ट को साफ करती हूँ।
03:24 अब टाइप करें
03:25 'sed' स्पेस -n स्पेस सिंगल कोट्स में (डॉलर चिन्ह) '$p' सिंगल कोट्स के बाद स्पेस 'seddemo.txt'
03:36 एंटर दबाएं।
03:39 हम देखते हैं कि आखिरी लाइन प्रिंट हुई है।
03:42 अब टेक्स्ट एडिटर पर वापस आते हैं।
03:45 माना हम तीसरी से छठी तक की प्रविष्टियाँ प्रिंट करना चाहते हैं।
03:50 इसके लिए हमें टर्मिनल पर निम्न टाइप करने की ज़रुरत है:
03:54 'sed' स्पेस -n स्पेस सिंगल कोट्स में '3' (कॉमा) ',6p' सिंगल कोट्स के बाद स्पेस 'seddemo.txt'
04:07 एंटर दबाएं।
04:09 आउटपुट में तीसरी लाइन से छठी लाइन तक प्रदर्शित [hota] है।
04:14 प्रक्रिया से पहले एक्स्क्लेमेशन मार्क लगाकर किसी प्रक्रिया का विपरीत भी कर सकते हैं।
04:21 माना कि अगर हमें तीसरी से छठी लाइन छोड़कर बाकी सारी लाइन प्रिंट करनी हैं तो हम टाइप करेंंगे sed स्पेस -n स्पेस सिंगल कोट्स में '3' (कॉमा) ',6' (एक्स्क्लेमेशन मार्क) '!p'
04:38 सिंगल कोट्स के बाद 'seddemo.txt'
04:45 एंटर दबाएं।
04:46 आउटपुट प्रदर्शित होता है।
04:49 अब अपनी स्लाइड्स पर वापस जाते हैं।
04:52 लाइन एड्रेसिंग और कॉन्टेक्स्ट एड्रेसिंग।
04:56 अब तक, हमने फाइल में वो लाइनें निर्दिष्ट की हैं जिनमें क्रिया किये जाने की ज़रुरत है।
05:02 इसे लाइन एड्रेसिंग कहते हैं
05:05 लाइन नंबर के द्वारा निर्दिष्ट एड्रेस।
05:08 यह एड्रेसिंग का एक तरीका है।
05:11 एड्रेसिंग का दूसरा तरीका 'कॉन्टेक्स्ट एड्रेसिंग' है।
05:16 लाइन जो विशेष कॉन्टेक्स्ट रखती हैं उन्हें विशेष शब्द कहते हैं।
05:21 अगर हम उन लाइन पर क्रिया करना चाहते हैं जिसमें एक विशेष शब्द है, हम कॉन्टेक्स्ट एड्रेसिंग प्रयोग करते हैं।
05:29 रेग्युलर एक्सप्रेशन प्रयोग किये जा सकते हैं
05:32 अब एक उदाहरण देखते हैं।
05:35 अपने एडिटर पर वापस आते हैं।
05:38 माना हम वो लाइनें प्रिंट करना चाहते हैं जिनमे 'कम्प्यूटर्स' शब्द है।
05:44 अपने टर्मिनल पर वापस आते हैं।
05:46 अब टाइप करें
05:48 sed स्पेस '-n' स्पेस (सिंगल कोट्स में) (फ्रंट स्लैश)(स्क्वायर ब्रैकेट खोलें) [cC] (स्क्वायर ब्रैकेट बंद करें) omputers/p सिंगल क्वोट्स के बाद space 'seddemo.txt '
06:14 एंटर दबाएं।
06:16 हम देखते हैं कि वे लाइनें जिनमें कम्प्यूटर्स शब्द है प्रदर्शित हुई हैं।
06:22 हम पैटर्न स्क्वायर ब्रैकेट में लिखते हैं।
06:24 यह स्क्वायर ब्रैकेट में कोई एक या दोनों कैरेक्टर्स मिलान करता है।
06:30 जब हमें पैटर्न के मिलान की ज़रुरत होती है तो पैटर्न को फ्रंट स्लैश के बीच टाइप करना होता है।
06:37 w विकल्प प्रयोग करके भी हम इसे फाइल में प्रिंट कर सकते हैं।
06:43 इसके लिए टाइप करें:
06:44 'sed' स्पेस -n' स्पेस (सिंगल कोट्स में) (फ्रंट स्लैश) (स्क्वायर ब्रैकेट खोलें) '[cC] (स्क्वायर ब्रैकेट बंद करें) omputers/w' स्पेस 'computer_student.txt' सिंगल कोट्स के बाद स्पेस 'seddemo.txt'
07:11 एंटर दबाएं।
07:14 अब सारी मिलान की हुई लाइनों को 'computer_student.txt' फाइल में स्थानांतरित किया जायेगा।
07:21 अब 'computer_student' की विषय वस्तु देखते हैं।
07:25 टाइप करें 'cat' स्पेस 'computer_student.txt'
07:32 एंटर दबाएं।
07:35 हम प्रविष्टियाँ देखते हैं।
07:37 हमारे पास वो पैटर्न्स भी हो सकते हैं, जिन्हें हम भिन्न फाइल्स में लिख सकते हैं।
07:42 अब प्रॉम्प्ट को खाली करते हैं।
07:45 टाइप करें: sed स्पेस -n स्पेस -e स्पेस (सिंगल कोट्स में) (फ्रंट स्लैश) '/electronics/w' स्पेस (सिंगल कोट्स में) 'electro.txt' (सिंगल कोट्स के बाद) '-e' स्पेस (सिंगल कोट्स में) (फ्रंट स्लैश) '/civil/w' स्पेस (सिंगल कोट्स में) civil.txt (सिंगल कोट्स के बाद) स्पेस seddemo.txt
08:18 एंटर दबाएं।
08:22 यहाँ -e मल्टीपल मेथड्स को संयुक्त करने में प्रयोग होता है।
08:27 यह दो फाइल्स electro.txt और civil.txt बनाएगा।
08:34 देखने के लिए कि इनमें क्या है, टाइप करें:
08:37 cat स्पेस electro.txt
08:42 यह इलेक्ट्रॉनिक्स शब्द वाली प्रविष्टियाँ दिखायेगा।
08:47 अब सिविल फाइल की विषय वस्तु देखते हैं।
08:50 टाइप करें cat स्पेस civil.txt
08:55 एंटर दबाएं।
08:57 यह सिविल शब्द वाली प्रविष्टियाँ दिखायेगा।
09:01 हम कमांड्स के कुछ अधिक सेट अन्य ट्यूटोरियल में देखेंगे।
09:05 मैं यही प्रोग्राम प्रयोग करुँगी।
09:08 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है।
09:11 अब अपनी स्लाइड्स पर वापस आते हैं।
09:14 इसको सारांशित करते हैं, इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा, sed
09:18 sed प्रयोग करके प्रिंट करना। लाइन एड्रेसिंग
09:21 कॉन्टेक्स्ट एड्रेसिंग
09:23 नियत कार्य में,
09:25 वही समान टेक्स्ट फाइल seddemo.txt प्रयोग करके
09:28 छठी से बारहवीं लाइन तक के रिकार्ड्स प्रिंट करने की कोशिश करें।
09:33 नीचे दिए लिंक पर उपलब्ध विडिओ देखें।
09:36 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
09:39 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर, आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
09:44 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम
09:46 स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है।
09:49 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
09:53 अधिक जानकारी के लिए, कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें।
10:00 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
10:04 यह भारत सरकार के एमएचआरडी के आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
10:11 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। http://spoken-tutorial.org\NMEICT-Intro
10:17 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Pratik kamble, Shruti arya