BOSS-Linux/C3/Basics-of-awk/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | awk कमांड के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:05 | इस ट्यूटोरियल में हम 'awk कमांड' सीखेंगे। |
| 00:09 | हम यह कुछ उदाहरणों के माध्यम से सीखेंगे। |
| 00:12 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम GNU BASH v. 4.2.24 |
| 00:21 | ध्यान दें, इस ट्यूटोरियल के अभ्यास के लिए GNU बैश वर्जन 4 या उससे नए की सलाह दी जाती है। |
| 00:29 | अब awk के परिचय के साथ शुरू करते हैं। |
| 00:32 | awk कमांड बहुत प्रबल टेक्स्ट मॅनिप्युलेशन यानी जोड़-तोड़ करने का टूल है। |
| 00:36 | इसका नाम इसके लेखकों Aho, Weinberger और Kernighan पर दिया गया है। |
| 00:42 | यह अनेक फंक्शन्स क्रियान्वित कर सकता है। |
| 00:46 | यह रिकॉर्ड के क्षेत्र स्तर पर कार्य करता है। |
| 00:49 | अतः, यह रिकॉर्ड के अलग-अलग क्षेत्रों को आसानी से एक्सेस और एडिट कर सकता है। |
| 00:56 | अब कुछ उदाहरण देखते हैं। |
| 00:58 | प्रदर्शन उद्देश्य के लिए, हम awkdemo.txt फाइल प्रयोग करते हैं। |
| 01:03 | अब awkdemo.txt फाइल की विषय वस्तु देखते हैं। |
| 01:07 | अब 'टर्मिनल' खोलें। |
| 01:10 | अब देखते हैं awk कमांड' प्रयोग करके कैसे प्रिंट करते हैं। |
| 01:15 | टाइप करें:
'awk स्पेस' (सिंगल क्वोट्स में) '(फ्रंट स्लैश) /Pass (फ्रंट स्लैश)/(कर्ली ब्रैकेट खोलें) {print (कर्ली ब्रैकेट बंद करें)}' (क्वोट्स के बाद)' स्पेस awkdemo.txt' |
| 01:32 | एंटर दबाएं। |
| 01:34 | यहाँ Pass चुनाव मानदंड यानी सलेक्शन क्राइटेरिआ है। |
| 01:38 | awkdemo की सारी लाइन्स जहाँ 'Pass' होता है, प्रिंट की जाती हैं। |
| 01:43 | यहाँ क्रिया यानी एक्शन प्रिंट है। |
| 01:46 | हम awk में 'रेग्यूलर एक्सप्रेशन यानी नियमित व्यंजक' भी प्रयोग कर सकते हैं। |
| 01:50 | माना हम 'Mira' नामक छात्रा के रिकार्ड्स प्रिंट करना चाहते है। |
| 01:55 | हम टाइप करेंगे:
'awk स्पेस (सिंगल क्वोट्स में) '/M (स्क्वायर ब्रैकेट खोलें) [ ei (स्क्वायर ब्रैकेट बंद करें) ]*ra */{print}' क्वोट्स के बाद स्पेस awkdemo.txt' |
| 02:20 | एंटर दबाएं |
| 02:22 | '*(ऐस्टरिस्क)' पिछले कैरेक्टर की एक या अधिक उपस्थितियों को देगा। |
| 02:27 | इसलिए 'i, e और a' की एक से अधिक उपस्थितियों वाली प्रविष्टियाँ सूचीबद्ध की जाएँगी। |
| 02:34 | उदाहरण के लिए |
| 02:35 | *Mira के साथ मीरा |
| 02:38 | *Meera के साथ मीरा |
| 02:41 | *Meeraa के साथ मीरा |
| 02:45 | 'awk' 'एक्सटेंडेड रेग्यूलर एक्सप्रेशंस (ERE)' का समर्थन करता है। |
| 02:51 | जिसका मतलब है कि हम 'PIPE' के द्वारा विभाजित कई पैटर्न्स का मिलान कर सकते हैं। |
| 02:56 | अब मैं प्रॉम्प्ट क्लियर करती हूँ। |
| 02:59 | अब टाइप करें: |
| 03:00 | 'awk स्पेस (सिंगल क्वोट्स में) 'फ्रंट स्लैश civil 'PIPE' electrical फ्रंट स्लैश' स्पेस (कर्ली ब्रैकेट खोलें) {print} (कर्ली ब्रैकेट बंद करें) क्वोट्स के बाद स्पेस 'awkdemo.txt' |
| 03:18 | एंटर दबाएं। |
| 03:19 | अब 'सिविल' और 'इलैक्ट्रिकल' दोनों की प्रविष्टियाँ दी हुई हैं। |
| 03:24 | अब अपनी स्लाइड्स पर वापस जाते हैं। |
| 03:28 | पैरामीटर्स : एक लाइन के विशिष्ट क्षेत्रों को पहचानने के लिए 'awk' कुछ विशेष पैरामीटर्स रखता है। |
| 03:36 | '$1(डॉलर 1)' पहले क्षेत्र को दिखाता है। |
| 03:40 | उसी प्रकार सम्बंधित क्षेत्रों के लिए हमारे पास '$2, $3' और अन्य हो सकते हैं। |
| 03:47 | '$0' पूरी लाइन को दर्शाता है। |
| 03:50 | अपने टर्मिनल पर वापस आते हैं। |
| 03:52 | ध्यान दें, 'awkdemo.txt' फाइल में प्रत्येक शब्द 'PIPE' से अलग हुआ है। |
| 03:59 | इस स्थिति में 'PIPE' 'डिलिमीटर' कहलाता है। |
| 04:03 | 'डिलिमीटर' शब्दों को एक दूसरे से अलग करता है। |
| 04:06 | 'डिलिमीटर' सिंगल 'वाइटस्पेस' भी हो सकता है। |
| 04:11 | एक 'डिलिमीटर' को स्पष्ट करने के लिए, हमें देना है '(माइनस) - कैपिटल F [flag] के बाद डिलिमीटर' |
| 04:18 | अब देखते हैं। |
| 04:19 | टाइप करें 'awk स्पेस माइनस कैपिटल F' स्पेस (डबल क्वोट्स में) 'PIPE' (क्वोट्स के बाद) स्पेस (सिंगल क्वोट्स में) 'फ्रंट स्लैश civil PIPE electrical फ्रंट स्लैश (कर्ली ब्रैकेट खोलें) {print स्पेस डॉलर 0}(कर्ली ब्रैकेट बंद करें)' (क्वोट्स के बाद) स्पेस 'awkdemo.txt' |
| 04:44 | एंटर दबाएं। |
| 04:46 | यह पूरी लाइन प्रिंट करता है चूँकि हमने $0 प्रयोग किया है। |
| 04:52 | ध्यान दें कि, 'नेम्स' और 'छात्रों की स्ट्रीम' दूसरे और तीसरे क्षेत्र हैं। |
| 04:58 | माना हम सिर्फ दो क्षेत्र प्रिंट करना चाहते हैं। |
| 05:01 | हम उपरोक्त कमांड में '$0' को '$2' और '$3' से बदलेंगे। |
| 05:09 | एंटर दबाएं। |
| 05:11 | केवल दो क्षेत्र दिखाए गए हैं। |
| 05:14 | यद्यपि यह ठीक परिणाम देता है, पर डिस्प्ले पर यह अव्यवस्थित दिखता है। |
| 05:20 | हम 'C' स्टाइल printf स्टेटमेंट प्रयोग करके आउटपुट को व्यवस्थित रूप दे सकते हैं। |
| 05:26 | हम बिल्ट इन यानी अन्तर्निहित वेरिएबल 'NR' प्रयोग करके क्रमांक भी दे सकते हैं। |
| 05:33 | हम अन्तर्निहित वेरिएबल के बारे में अधिक आगे के ट्यूटोरियल्स में सीखेंगे। |
| 05:37 | अब टाइप करें
'awk' स्पेस '(माइनस कैपिटल) -F (डबल क्वोट्स में)”| (PIPE)”(डबल क्वोट्स के बाद) स्पेस (सिंगल क्वोट्स में) '(फ्रंट स्लैश)/Pass(फ्रंट स्लैश)/(कर्ली ब्रैकेट खोलें){printf (डबल क्वोट्स में)“%4d स्पेस %-25s स्पेस %-15s स्पेस (बैकस्लैश)\n”(डबल क्वोट्स के बाद) , (कॉमा)' 'NR,$2,$3 }(कर्ली ब्रैकेट बंद करें)' (सिंगल क्वोट्स के बाद) स्पेस 'awkdemo.txt' |
| 06:25 | एंटर दबाएं। |
| 06:28 | हम अंतर देखते हैं। |
| 06:30 | यहाँ 'NR' रिकार्ड्स की संख्या के लिए है। |
| 06:33 | रिकार्ड्स 'इंटीजर्स' हैं, इसलिए हमने '%d' लिखा है। |
| 06:37 | 'नेम' और 'स्ट्रीम' 'स्ट्रिंग्स' हैं। अतः हमने '%s' प्रयोग किया है। |
| 06:43 | यहाँ '25s' 'नेम' क्षेत्र के लिए 25 स्थान आरक्षित करेगा। |
| 06:48 | '15s' 'स्ट्रीम' क्षेत्र के लिए 15 स्थान आरक्षित करेगा। |
| 06:54 | 'माइनस साइन' आउटपुट को लेफ्ट जस्टिफाई करने के लिए प्रयोग होता है। |
| 06:58 | यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है। |
| 07:01 | अब अपनी स्लाइड्स पर वापस जाते हैं। |
| 07:04 | इसको सारांशित करते हैं। |
| 07:05 | इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न सीखा awk प्रयोग करके प्रिंट करना। |
| 07:10 | awk में रेग्युलर एक्सप्रेशंस का प्रयोग करके विशेष स्ट्रीम की प्रविष्टियाँ सूचीबद्ध करना। |
| 07:15 | केवल दूसरे और तीसरे क्षेत्रों को सूचीबद्ध करना। |
| 07:18 | व्यवस्थित आउटपुट दिखाना। |
| 07:19 | नियत कार्य में |
| 07:22 | अंकित सर्राफ का रोल नंबर, स्ट्रीम और मार्क्स दर्शाएं। |
| 07:27 | नीचे दिए लिंक पर उपलब्ध विडिओ देखें। |
| 07:30 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 07:33 | अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 07:37 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है। |
| 07:42 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं। |
| 07:45 | अधिक जानकारी के लिए कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें। |
| 07:51 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 07:55 | यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
| 08:02 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है : [1] |
| 08:07 | आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |