BASH/C2/Conditional-Loops/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 नमस्कार दोस्तों, 'BASH' में लूप्स पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम
00:09 कुछ उदाहरणों के साथ
00:11 for लूप्स, while लूप के बारे में सीखेंगे।
00:15 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ,
00:18 ऊबुंटू लिनक्स 12.04 ऑपरेटिंग सिस्टम
00:22 * 'GNU BASH' वर्जन 4.1.10
00:26 कृपया ध्यान दें, अभ्यास के लिए 'GNU Bash' वर्जन 4 या उपरोक्त की सलाह दी जाती है।
00:34 लूप्स के परिचय के साथ शुरू करते हैं।
00:37 लूप्स का उपयोग स्टेटमेंट्स के समूह को बार बार निष्पादित करने के लिए किया जाता है।
00:43 सिंटेक्स को देखते हैं
00:45 'for expression 1, 2, 3'
00:49 'statement 1, 2, 3'
00:51 और यह for लूप का अंत है।
00:55 for लूप का वैकल्पिक सिंटेक्स हैः
00:58 'for variable in sequence/range'
01:03 'statement 1, 2, 3'
01:06 और for लूप का अंत।
01:09 पहले सिंटेक्स का उपयोग करके for लूप का एक उदाहरण देखते हैं।
01:14 इस प्रोग्राम में, हम पहले 'n' संख्याओं के योग की गणना कर रहे हैं।
01:20 ध्यान दें, हमारी फाइल का नाम 'for.sh' है।
01:25 यह हमारी shebang लाइन है।
01:28 वेरिएबल 'number' यूजर द्वारा दी गई वैल्यू को स्टोर करेगा।
01:34 वैल्यू यहाँ एक इंटिजर है।
01:37 अब, हम 0 के रूप में वेरिएबल 'sum' को इनीशिलाइज करेंगे।
01:42 यह वह है जहाँ से हम for लूप शुरू करते हैं।
01:45 सबसे पहले, हम 'i' से 1 इनीशिलाइज करते हैं।
01:48 फिर हम जाँचते हैं कि क्या 'i' 'number' से कम या बराबर है।
01:54 अब यहाँ, हम 'sum' की गणना 'sum + i के रूप में करते हैं।
02:00 और फिर हम इसे प्रिंट करते हैं।
02:03 इसके बाद, हम 'i' की वैल्यू एक से बढाते हैं।
02:08 और तब तक जाँचते हैं जब तक यह कंडीशन 'false' नहीं होती।
02:14 for लूप से बाहर आने पर, यह मैसेज प्रिंट होता है।
02:19 प्रोग्राम को निष्पादित करें और देखें कि क्या होता है।
02:24 टर्मिनल पर टाइप करें 'chmod +x for.sh'
02:31 फिर टाइप करें: './for.sh'
02:36 मैं इनपुट संख्या के रूप में 5 प्रविष्ट करूँगी।
02:40 'sum' जिसकी 'i' की प्रत्येक वैल्यू के लिए गणना की गई है, प्रदर्शित होता है।
02:46 उसके बाद, आउटपुट की अंतिम लाइन प्रदर्शित होती है।
02:50 'Sum of first n numbers is 15'
02:54 अब प्रोग्राम के फ्लो को देखते हैं।
02:57 विंडोज का आकार बदलें।
03:00 पहले हमारे पास 'i' की वैल्यू 1 है।
03:04 उसके बाद हम जाँचते हैं कि क्या 1, 5 से कम या उसके बराबर है।
03:10 क्योंकि कंडीशन true है, हम 'sum' की गणना '0 + 1' के रूप में करते हैं।
03:16 अब हमारे पास sum 1 है।
03:20 फिर हम sum अर्थात 1 प्रिंट करते हैं।
03:24 फिर, 'i' 1 द्वारा बढता है और 'i' की नई वैल्यू 2 है।
03:31 फिर हम जाँचते हैं कि क्या 2, 5 से कम या उसके बराबर है।
03:36 कंडीशन 'true' है और अब sum '1 + 2 ' अर्थात '3' होगा।
03:44 फिर, 'i' 1 द्वारा बढता है और फिर 'i' की नई वैल्यू 3 है।
03:51 और हमें 'sum' 6 प्राप्त होता है।
03:55 स्क्रिप्ट sum में पिछली वैल्यू से i की अगली वैल्यू जोडना जारी रखेगा।
04:02 यह जारी रहेगा जब तक i<=5 'false' नहीं होता।
04:09 for लूप से बाहर निकलने पर, अंतिम मैसेज प्रिंट होता है।
04:14 दूसरे सिंटेक्स का उपयोग करके for लूप का अन्य उदाहरण देखते हैं।
04:20 मैंने इस फाइल में कोड लिखा है और 'for-loop.sh' नाम दिया है।
04:27 यह साधारण प्रोग्राम एक डायरेक्टरी में फाइल्स को सूचीबद्ध करेगा।
04:32 यह shebang लाइन है।
04:35 फिर हमारे पास for लूप है।
04:37 'ls' कमांड डायरेक्टरी के कंटेंट को सूचीबद्ध करता है।
04:41 '-1 (hyphen one)' प्रत्येक लाइन में फाइल को सूचीबद्ध करता है।
04:46 यह आपके 'Home' डाइरेक्टरी में मौजूद सभी फाइल्स को सूचीबद्ध करेगा।
04:51 यह for लूप का अंत है।
04:53 अब स्क्रिप्ट को निष्पादित करें।
04:57 टर्मिनल पर टाइप करके
04:58 'chmod +x for-loop.sh'.
05:04 टाइप करें './for-loop.sh'
05:09 यह 'Home' डायरेक्टरी में मौजूद सभी फाइल्स को सूचीबद्ध करेगा।
05:14 अब, हम while लूप के बारे में सीखेंगे।
05:18 पहले सिंटेक्स को समझते हैं।
05:21 'while condition' 'statement 1, 2, 3'while लूप का अंत
05:27 अर्थात while लूप निष्पादित होगा जब तक कंडीशन true होती है।
05:34 while लूप का एक उदाहरण देखें।
05:37 यहाँ मैने इसको 'while.sh' नाम दिया है।
05:42 इस प्रोग्राम में, हम दिए गए श्रेणी के भीतर सम संख्या के योग की गणना करेगें।
05:49 कोड पर जाएँ।
05:52 यहाँ, हम यूजर से संख्या को लेते हैं और इसे वेरिएबल 'number' में संचित करते हैं।
05:59 इसके बाद, हम वेरिएबल्स 'i' और 'sum' को घोषित करते हैं और उन्हें 0 से इनीशिलाइज करते हैं।
06:06 अब यह while कंडीशन है।
06:08 यहाँ हम जाँचते हैं कि i यूजर द्वारा दी गई 'number' की वैल्यू से कम या बराबर है।
06:17 फिर हम 'i' की वैल्यू को 'sum' की वैल्यू में जोडकर sum की गणना करते हैं।
06:24 फिर, हम 'i' की वैल्यू 2 बढाते हैं।
06:28 यह सुनिश्चित करेगा कि हम केवल सम संख्याओं को जोड रहे हैं।
06:33 और while लूप दोहराया जाता है जब तक 'i' की वैल्यू number की वैल्यू से अधिक होती है।
06:40 जब हम while लूप से बाहर निकलते हैं, हम दी गई श्रेणी में सभी सम संख्याओं के योग को प्रिंट करते हैं।
06:47 प्रोग्राम को निष्पादित करें।
06:50 टर्मिनल पर टाइप करें
06:52 'chmod +x while.sh'
06:56 './while.sh'
07:00 मैं अपने इनपुट के रूप में 15 दूँगी।
07:04 आउटपुट की अंतिम लाइन हैः
07:06 'Sum of even numbers within the given range is 56.'
07:11 मैं विंडो का आकार बदलती हूँ और आउटपुट को समझाती हूँ।
07:14 पहले हम जाँचते हैं कि क्या 'i' जो कि 0 है, 'number' से कम या बराबर है, जो कि 15 है।
07:24 कंडीशन 'true' है, इसलिए 'sum' '0+0' अर्थात '0' होगा।
07:31 अब 'i' 2 से बढता है और 'i' की नई वैल्यू 2 होती है।
07:37 फिर हम जाँचते हैं यदि 2, 15 से कम या बराबर है।
07:43 कंडीशन फिर से 'true' होती है, अतः हम '0+2' जोडते हैं।
07:49 अब 'sum' की वैल्यू 2 है।
07:52 फिर से 'i' की वैल्यू 2 से बढती है।
07:56 अतः अब 'i' की वैल्यू '2+2' होगी अर्थात '4'
08:03 और sum की अगली वैल्यू '4+2' होगी अर्थात '6'
08:09 इसी प्रकार, स्क्रिप्ट i की पिछली वैल्यू में 2 जोडना जारी रखेगा, जब तक यह 15 से अधिक नहीं होता।
08:18 और हमें योग की कुल वैल्यू 56 प्राप्त होती है।
08:24 यह हमें ट्यूटोरियल के अंत में लाता है।
08:27 संक्षेप में, इस ट्यूटोरियल में हमने for लूप के दो अलग-अलग सिंटेक्स के बारे में सीखा और हमने while लूप के बारे में भी सीखा।
08:37 नियत कार्य के रूप मेंं पहले n अभाज्य संख्याओं के योग को ज्ञात कीजिए।
08:43 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें।
08:46 यह स्पोकन ट्यूटोरियल को सारांशित करता है।
08:50 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
08:54 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम,
08:56 स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है।
09:00 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं।
09:04 अधिक जानकारी के लिए contact@ spoken HYPHEN tutorial DOT org पर लिखें।
09:11 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
09:14 यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है।
09:22 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro.
09:34 यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य अब आपसे विदा लेती हूँ।
09:38 धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Devraj, Prabhakarpandey, Pratik kamble, Shruti arya