Arduino/C3/Interfacing-LCD-through-AVR-GCC-programming/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Interfacing LCD through AVR-GCC programming के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:09 इस ट्यूटोरियल में हम

Arduino बोर्ड से LCD इंटरफ़ेस, LCD पर डिजिट प्रदर्शित करने के लिए AVR-GCC प्रोग्राम लिखना सीखेंगे।

00:22 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, आपके पास इलेक्ट्रॉनिक्स,

C Programming और

AVR-GCC का मूल ज्ञान होना चाहिए।

00:34 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं

Arduino UNO Board,

Ubuntu Linux operating system वर्जन 14.04 का उपयोग कर रही हूं।

00:47 हमें कुछ बाह्य डिवाइसों की भी आवश्यकता होती है,जैसे

Breadboard,

LCD 16 by 2,

Arduino UNO Board,

01:00 Potentiometer,

Jumper Wires और

Pin headers

01:07 इस प्रयोग में, हम 16 by 2 LCD का उपयोग करेंगे।

LCD के बारे में अधिक जानने के लिए इस श्रृंखला के मूल स्तर के ट्यूटोरियल को देखें।

01:20 Arduino pin को LCD से जोड़ने के लिए दिए गए टेबल का उपयोग करें।
01:26 यह टेबल इस ट्यूटोरियल के Additional reading material लिंक में उपलब्ध है।
01:32 यह circuit कनेक्शन है।
01:35 potentiometer के एक एक्सट्रीम लीड को LCD के pin 1 से जोड़ें।
01:42 अन्य एक्सट्रीम एंड LCD के pin 2 से जुड़ा हुआ है।

मध्य pin, LCD के pin 3 से जुड़ा हुआ है।

01:53 यह कनेक्शन का लाइव सेटअप है।
01:58 अब, हम LCD पर डिजिट 5 प्रदर्शित करने के लिए AVR-GCC प्रोग्राम लिखेंगे।
02:05 कोई भी text editor खोलें और निम्नलिखित को टाइप करें।
02:09 avr/io.h में इनपुट और आउटपुट ऑपरेशन करने के लिए आवश्यक सभी मूल libraries होते हैं।
02:19 Util slash delay.h में delay फंक्शन के लिए libraries होते हैं।
02:26 stdlib.h में variable types और सामान्य रूप से उपयोग होने वाले functions को डिफाइन करने के लिए libraries होते हैं।
02:36 ClearBit(x comma y), cbi(x comma y) के समतुल्य होता है। इसका उपयोग PORTx के yth bit को क्लियर करने के लिए किया जाता है।
02:47 SetBit(x comma y), sbi(x comma y) के समतुल्य होता है। इसका उपयोग PORTx के yth bit को सेट करने के लिए किया जाता है।
02:58 LCD के सभी संख्यात्मक pins, हैश define का उपयोग करने वाले नामों से प्रतिस्थापित किए जाते हैं।
03:05 यह प्रोग्राम को समझने में आसान बनाने के लिए किया जाता है।
03:10 PulseEnableLine फंक्शन का उपयोग LCD के इनेबल pin को टॉगल करने के लिए किया जाता है।
03:17 SetBit, high पर सेट होगा और Clearbit दोनों के बीच delay वाले low पर सेट होगा।
03:25 SendNibble फंक्शन का उपयोग PORTB को एक Nibble का डेटा भेजने के लिए किया जाता है।
03:33 SendByte फंक्शन का उपयोग PORTB को एक byte का डेटा भेजने के लिए किया जाता है।
03:40 LCD underscore Cmd फंक्शन का उपयोग LCD को command भेजने के लिए किया जाता है।
03:47 LCD underscore Char फंक्शन का उपयोग LCD को character data भेजने के लिए किया जाता है।
03:55 LCD underscore Init फंक्शन का उपयोग LCD को इनिशियलाइज़ करने के लिए किया जाता है।
04:02 LCD underscore Clear फंक्शन का उपयोग display को क्लियर करने के लिए किया जाता है।
04:09 LCD underscore Message फंक्शन का उपयोग LCD पर प्रदर्शित करने हेतु data के string को भेजने के लिए किया जाता है।
04:18 LCD underscore Integer फंक्शन का उपयोग LCD को integer data भेजने के लिए किया जाता है।
04:27 यह main फंक्शन है जहां हम वैल्यू 5 को प्रदर्शित करने के लिए पास करते हैं।
04:33 यह कोड इस ट्यूटोरियल के Code files लिंक में उपलब्ध है। आप इसे डाउनलोड और उपयोग कर सकते हैं।
04:41 मैं कोड को Downloads फ़ोल्डर में lcd.c फ़ाइल के रूप में सेव करुंगी।

सुनिश्चित करें कि Makefile भी उसी फ़ोल्डर में मौजूद है।

04:53 terminal पर जाएं।
04:56 उस फ़ोल्डर पर जाएं जहां lcd.c फाइल सेव हुआ है। make space FNAME in capital = lcd टाइप करें और Enter दबाएं।
05:12 यह command, .hex फाइल बनाता है और इसे Arduino पर अपलोड करता है।
05:18 अब, आप देख सकते हैं कि LCD पर डिजिट 5 प्रदर्शित हो गया है।
05:25 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में।
05:31 इस ट्यूटोरियल में, हमने

Arduino बोर्ड से LCD इंटरफ़ेस और

LCD पर डिजिट प्रदर्शित करने के लिए AVR-GCC प्रोग्राम लिखना सीखा।

05:43 नियतकार्य के रूप में-

0-9 तक किसी अन्य अंक को प्रदर्शित करने के लिए उपरोक्त कोड को संशोधित करें। 0 से 9 तक काउंट करने वाले counter को बनाने के लिए उपरोक्त कोड को संशोधित करें।

05:57 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट का संक्षिप्त में वर्णन करता है।

कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।

06:05 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम वर्कशॉप आयोजित करती है और प्रमाणपत्र देती है।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।

06:15 कृपया इस फोरम पर अपने समयबद्ध प्रश्नों को पोस्ट करें।
06:19 स्पोकन ट्यूटोरियल NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।

इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।

06:29 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है।

हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh