Advanced-Cpp/C2/Polymorphism/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:02 | C++ में 'Polymorphism' के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम निम्न करना सीखेंगे, |
| 00:10 | 'Polymorphism' 'Virtual Function' |
| 00:13 | हम यह एक उदाहरण की मदद से करेंगे। |
| 00:16 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ 'उबंटू OS' वर्जन 11.10, 'g++' कम्पाइलर वर्जन 4.6.1 |
| 00:27 | सबसे पहले 'polymorphism' के परिचय से शुरू करते हैं। |
| 00:31 | 'Polymorphism' भिन्न फॉर्म्स लेने की क्षमता है। |
| 00:36 | यह समान नाम के फंक्शन को भिन्न तरीकों से प्रयोग करने का मेकेनिज़म है |
| 00:42 | अब वर्चूअल फंक्शन्स देखते हैं। |
| 00:45 | 'Virtual' फंक्शन क्लास का मेम्बर फंक्शन है। |
| 00:49 | यह अपनी 'derived class' में ओवर्राइड किया जा सकता है। |
| 00:53 | यह 'वर्चूअल कीवर्ड' के साथ घोषित किया गया है। |
| 00:57 | 'Virtual फंक्शन' कॉल 'रन-टाइम' के समय हल की जाती है। |
| 01:01 | अब 'वर्चूअल फंक्शन्स' पर एक उदाहरण देखते हैं। |
| 01:06 | मैंने कोड पहले ही लिख लिया है। |
| 01:08 | अब इसे पूरा समझते हैं। |
| 01:10 | ध्यान दें हमारा फाइलनेम 'virtual.cpp' है। |
| 01:15 | इस प्रोग्राम में: |
| 01:16 | हम रेक्टेंगल, पैरेललोग्राम(parallelogram) और ट्राइएंगल का एरिया ज्ञात करेंगे। |
| 01:22 | यह 'iostream' हमारी हैडर फाइल है। |
| 01:25 | यहाँ मैं 'std namespace' उपयोग कर रही हूँ। |
| 01:29 | फिर हमारे पास एक क्लास parallelogram है। |
| 01:33 | यह 'बेस क्लास' है। |
| 01:35 | इसमें हमने इंटीजर वेरिएबल्स 'width, height' और 'ar.' घोषित किये हैं। |
| 01:42 | ये प्रोटेक्टेड घोषित किये गए हैं। |
| 01:45 | फिर हमारे पास 'public' की तरह घोषित फंक्शन 'set_values' हैं। |
| 01:50 | यहाँ हमने दो आर्ग्यूमेंट्स 'a' और 'b' पास किये हैं। |
| 01:55 | फिर हम पब्लिक मेम्बर्स प्रयोग करके प्रोटेक्टेड मेम्बर्स एक्सेस करते हैं। |
| 02:00 | यह हमारा वर्चूअल फंक्शन एरिया है |
| 02:04 | यहाँ हम पैरेलेलोग्राम के एरिया की गणना करते हैं। |
| 02:07 | फिर हमारे पास 'डिराइव्ड क्लास' की तरह क्लास 'रेक्टेंगल' है। |
| 02:12 | यह बेस क्लास पैरेललोग्राम की प्रॉपर्टीज़ को इन्हेरिट करता है। |
| 02:17 | यहाँ हम 'फंक्शन एरिया' को ओवर्राइड करते हैं। |
| 02:21 | फिर हम रेक्टेंगल के एरिया की गणना करते हैं। |
| 02:23 | और वैल्यू प्रिंट करते हैं। |
| 02:25 | यहाँ हमारे पास ट्राइएंगल की तरह एक अन्य डिराइव्ड क्लास है। |
| 02:29 | यह भी बेस क्लास पैरेललोग्राम की प्रॉपर्टीज़ को इन्हेरिट करता है। |
| 02:35 | यहाँ दोबारा से हम फंक्शन एरिया को ओवर्राइड करते हैं। |
| 02:39 | फिर हम ट्राइएंगल के एरिया की गणना करते हैं। |
| 02:41 | और हम वैल्यू प्रिंट करते हैं। |
| 02:43 | यह हमारा 'मेन फंक्शन' है। |
| 02:46 | यहाँ हम क्लास पैरेललोग्राम का एक 'ऑब्जेक्ट' 'p' बनाते हैं। |
| 02:52 | हम यहाँ 'प्वॉइंटर पैरेलल' देख सकते हैं। |
| 02:56 | यह क्लास 'पैरेललोग्राम' का 'पॉइंटर' है। |
| 03:00 | यह 'Base pointer' कहलाता है। |
| 03:03 | बेस क्लास का पॉइंटर ड्राइव्ड क्लास के ऑब्जेक्ट को इंगित कर सकता है। |
| 03:08 | यहाँ हम 'रेक्टेंगल और ट्राइएंगल' क्लास के ऑब्जेक्ट्स बनाते हैं। |
| 03:14 | यहाँ p के एड्रेस पर पैरेलल को नियत किया गया है। |
| 03:18 | फिर हम आर्ग्यूमेंट्स 3 और 2 पास करते हैं। |
| 03:23 | फिर हम 'फंक्शन एरिया' को कॉल करते हैं। |
| 03:26 | यहाँ rect के एड्रेस पर पैरेलल को नियत किया गया है। |
| 03:30 | 'rect' क्लास रेक्टेंगल का ऑब्जेक्ट है। |
| 03:33 | दोबारा हम आर्ग्यूमेंट्स 4 और 5 पास करते हैं। |
| 03:37 | और हम 'फंक्शन एरिया' को कॉल करते हैं। |
| 03:40 | और अंत में हम ट्राइएंगल के एड्रेस पर पैरेलल को नियत करते हैं। |
| 03:45 | 'trgl' |
| 03:47 | यह 'क्लास ट्राइएंगल' का ऑब्जेक्ट है। |
| 03:51 | यहाँ हम आर्ग्यूमेंट्स 6 और 5 पास करते हैं। |
| 03:54 | और 'फंक्शन एरिया' कॉल करते हैं। |
| 03:56 | और यह हमारा रिटर्न स्टेटमेंट है। |
| 03:59 | अब हम प्रोग्राम निष्पादित करते हैं। |
| 04:02 | अपने कीबोर्ड पर एक साथ 'Ctrl, Alt और T' दबाकर टर्मिनल विंडो खोलें। |
| 04:09 | कम्पाइल करने के लिए, टाइप करें:'g++ स्पेस virtual.cpp स्पेस -o स्पेस vir एंटर दबाएं। |
| 04:20 | टाइप करें: './vir ' एंटर दबाएं। |
| 04:24 | आप देख सकते हैं कि, आउटपुट इस प्रकार प्रदर्शित होता है: |
| 04:27 | 'Area of parallelogram is 6' |
| 04:29 | 'Area of rectangle is 20' |
| 04:31 | और 'Area of triangle is 15' |
| 04:34 | अपनी स्लाइड्स पर वापस आते हैं। |
| 04:36 | इसको सारांशित करते हैं। इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा, |
| 04:39 | 'Polymorphism' |
| 04:41 | 'Virtual फंक्शन' उदाहरण 'Virtual int area' |
| 04:45 | एक नियत कार्य में रेक्टेंगल, स्क्वायर और ट्राइएंगल के पेरीमीटर की गणना करें। |
| 04:50 | वर्चूअल फंक्शन की तरह पेरीमीटर बनायें। |
| 04:54 | निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें। |
| 04:57 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 05:00 | अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर, आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 05:04 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम |
| 05:06 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है। |
| 05:09 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं। |
| 05:14 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया contact@spoken-tutorial.org को लिखें। |
| 05:21 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 05:25 | यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
| 05:32 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है: [1] |
| 05:37 | आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |