Advanced-Cpp/C2/Classes-And-Objects/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 C++ में 'Classes' और 'Objects' के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न सीखेंगे,
00:09 'Classes'
00:11 'Objects', 'Encapsulation' और
00:14 'Data abstraction'.
00:16 हम यह एक उदाहरण की मदद से करेंगे।
00:20 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
00:23 'उबन्टु OS' वर्जन 11.10
00:28 'g++ compiler' वर्जन 4.6.1
00:32 अब क्लासेज़ के परिचय के साथ शुरू करते हैं।
00:36 'Class', एक 'keyword class' प्रयोग करके बना है।
00:39 इसमें 'data' और 'functions' होते हैं।
00:42 क्लास 'code' और 'data' को लिंक करता है।
00:45 क्लास के 'data' और 'functions' क्लास के मेम्बर्स कहलाते हैं।
00:51 अब ऑब्जेक्ट्स पर जाते हैं।
00:53 'Objects' वेरिएबल्स हैं।
00:55 ये एक 'class' की कॉपी हैं।
00:58 उनमे से प्रत्येक 'properties' और 'behaviour' रखता हैं।
01:01 'Properties' 'data' एलीमेन्ट्स से परिभाषित होती हैं और
01:06 'Behavior', 'methods' नामक मेम्बर फंक्शन्स से परिभाषित होता है।
01:10 अब क्लास के लिए रचनाक्रम देखते हैं।
01:14 यहाँ, 'क्लास' एक कीवर्ड है जो क्लास को परिभाषित करने में प्रयोग होता है।
01:18 'Class-name', क्लास का नाम है।
01:21 'Public, private और protected' एक्सेस स्पेसिफायर हैं।
01:26 और यहाँ हमने वो डेटा मेम्बर्स और वो मेंबर फंक्शन्स जैसे पब्लिक, प्राइवेट और प्रोटेक्टेड परिभाषित किये हैं।
01:34 हम क्लास को इस प्रकार बंद करते हैं।
01:37 अब एक उदाहरण देखते हैं।
01:39 मैंने एडिटर पर कोड पहले टाइप कर लिया है।
01:42 मैं इसे खोलूंगी।
01:44 ध्यान दें हमारा फाइलनेम 'class hyphen obj dot cpp' है।
01:50 इस उदाहरण में हम क्लास प्रयोग करके वर्ग के एरिया की गणना करेंगे।
01:56 मैं अभी कोड समझाती हूँ।
01:58 यह 'iostream' हमारी 'header file' है।
02:02 यहाँ हम 'std namespace' प्रयोग कर रहे हैं।
02:06 यह 'square' नामक 'क्लास' के लिए घोषणा है।
02:10 यहाँ मैंने कोई 'access specifier' घोषित नहीं किया है।
02:14 अतः डिफ़ॉल्ट रूप से यह प्राइवेट है।
02:17 इसलिए वेरिएबल 'x' 'class square' का 'प्राइवेट' मेम्बर है।
02:22 यह 'public specifier' है।
02:25 फंक्शन 'एरिया' 'public' फंक्शन है।
02:28 और इस प्रकार हम क्लास बंद करते हैं।
02:31 अब एक्सेस स्पेसिफायर के बारे में अधिक जानने के लिए अपनी स्लाइड्स पर वापस आते हैं।
02:36 'Public specifier'
02:39 'Public specifier' 'data' को 'क्लास' के बाहर एक्सेस करने की अनुमति देता है।
02:44 एक 'public' मेम्बर प्रोग्राम में कहीं भी प्रयोग किया जा सकता है।
02:49 'Private specifier'
02:51 'Private' की तरह घोषित मेम्बर्स 'क्लास' के बाहर प्रयोग या एक्सेस नहीं किये जा सकते हैं।
02:57 'Private' मेम्बर्स केवल 'क्लास' के मेम्बर्स के द्वारा उपयोग किये जा सकते हैं।
03:03 'Protected specifier'
03:05 'Protected' मेम्बर्स 'क्लास' के बाहर से एक्सेस नहीं किये जा सकते हैं।
03:10 ये 'derived' 'क्लास' से एक्सेस किये जा सकते हैं।
03:13 अब अपने प्रोग्राम पर वापस आते हैं।
03:16 यहाँ इस स्टेटमेंट में हमारे पास 'class' नेम है।
03:21 'scope resolution operator' और 'function name'.
03:25 हमे यह ऑपरेटर प्रयोग करना ज़रूरी है।
03:27 यह स्पष्ट करता है कि फंक्शन 'एरिया' ग्लोबल फंक्शन नहीं है।
03:33 यह 'क्लास' स्क्वायर का एक मेम्बर फंक्शन है।
03:36 यहाँ हमने 'int a' आर्ग्यूमेंट पास किया है।
03:40 अब 'scope resolution operator' के बारे में अधिक जानने के लिए स्लाइड्स पर वापस आते हैं।
03:46 यह छुपे हुए 'data' को एक्सेस करने में प्रयोग होता है।
03:49 फंक्शन या वेरिएबल को उसी नाम के साथ एक्सेस करने के लिए हम स्कोप रेसोलुशन ऑपरेटर '::' का प्रयोग करते हैं।
03:56 माना कि 'local' वेरिएबल और 'global' वेरिएबल के नाम समान हैं।
04:01 वरीयता 'local' वेरिएबल को मिलती है।
04:05 हम '::' (स्कोप रेसोलुशन ऑपरेटर) प्रयोग करके 'global' वेरिएबल एक्सेस कर सकते हैं।
04:10 अब अपना प्रोग्राम खोलें।
04:12 यहाँ a की वैल्यू x में संचित होती है।
04:17 फिर हम स्क्वायर का एरिया रिटर्न करते हैं।
04:20 यहाँ x एक 'private' मेम्बर है।
04:22 प्राइवेट पैरामीटर्स एक्सेस करने के लिए हमने पब्लिक मेम्बर 'a' प्रयोग किया।
04:27 'private' मेम्बर्स हमेशा छुपे रहते हैं।
04:30 यह हमारा 'main function' है।
04:33 यहाँ, 'sqr' 'class square' का ऑब्जेक्ट है।
04:37 इस प्रकार हम एक 'object' बनाते हैं।
04:40 'class-name' के आगे 'object-name'.
04:43 यहाँ हम 'ऑब्जेक्ट sqr' और एक '. (डॉट) ऑपरेटर' प्रयोग करके फंक्शन 'एरिया' को कॉल करते हैं।
04:50 फिर हम आर्गुमेंट को 4 देते हैं।
04:53 हम x की वैल्यू को 4 सेट करते हैं।
04:57 यह हमारा रिटर्न स्टेटमेंट है।
04:59 अब 'save' पर क्लिक करें।
05:00 अब प्रोग्राम को निष्पादित करते हैं।
05:03 अपने कीबोर्ड पर एकसाथ 'Ctrl, Alt और T' कीज़ दबाकर टर्मिनल विंडो खोलें।
05:11 कंपाइल करने के लिए टाइप करें 'g++ स्पेस क्लास hyphen obj डॉट cpp स्पेस hyphen o स्पेस क्लास'
05:20 एंटर दबाएं।
05:22 टाइप करें './class' (डॉट स्लैश क्लास)
05:24 एंटर दबाएं। आउटपुट प्रदर्शित होता है:
05:28 'Area of the square is 16'
05:30 अब अपने प्रोग्राम पर वापस आते हैं।
05:35 अभी तक हमने देखा,
05:37 'data' और 'functions' 'क्लास' में एक साथ संयुक्त होते हैं।
05:41 'class' सिंगल यूनिट है।
05:44 जिसमे उनका प्रयोग करके डेटा और फंक्शन को ग्रुप किया जाता है।
05:49 यह मैकेनिज़म 'Encapsulation' कहलाता है।
05:53 फिर हमने 'private' और 'public' मेम्बर्स के साथ क्लास देखा है।
05:59 'Private' डेटा छुपा हुआ है।
06:02 इसको 'class' के बाहर एक्सेस नहीं किया जा सकता।
06:05 यह मेकनिज़म 'Data abstraction' कहलाता है।
06:09 'interface' दिखता है पर कार्यान्वयन छिपा रहता है।
06:14 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है।
06:17 अब अपनी स्लाइड्स पर वापस जाते हैं।
06:19 इसको सारांशित करते हैं।
06:20 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा,
06:23 Encapsulation Data Abstraction
06:25 Private मेम्बर्स
06:27 int x;
06:29 Public फंक्शन्स int area(int);
06:32 Classes क्लास स्क्वायर
06:35 ऑब्जेक्ट बनाना
06:37 square sqr
06:39 object 'sqr dot area()' प्रयोग करके एक फंक्शन कॉल करना।
06:43 एक नियत कार्य में एक प्रोग्राम लिखकर दिए हुए सर्कल का पेरिमीटर (perimeter) ज्ञात करें।
06:49 निम्न लिंक पर उपलब्ध विडिओ देखें
06:52 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
06:55 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
07:00 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम
07:02 स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है।
07:05 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालोँ को प्रमाणपत्र देते हैं।
07:09 अधिक जानकारी कर लिए, कृपया contact@spoken-tutorial.org को लिखें।
07:16 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
07:20 यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
07:26 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है।
07:31 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

PoojaMoolya, Pratik kamble, Sakinashaikh, Shruti arya