Ruby/C2/Variables-in-Ruby/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 16:41, 25 June 2014 by Shruti arya (Talk | contribs)

Jump to: navigation, search
Time' Narration
00:02 Ruby में वेरिएबल्स पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे।
00:09 वेरिएबल क्या है ?
00:10 Ruby में सक्रिय टाइपिंग।
00:13 वेरिएबल घोषित करना।
00:15 वेरिएबल के प्रकार बदलना।
00:18 वेरिएबल का स्कोप क्या है ?
00:20 वेरिएबल के प्रकार।
00:23 यहाँ हम उबंटु लिनक्स वर्जन 12.04, Ruby 1.9.3 उपयोग कर रहे हैं।
00:32 इस ट्यूटोरियल के अनुकरण के लिए आपको लिनक्स में टर्मिनल का ज्ञान होना आवश्यक है।


00:38 आपको irb की जानकारी होनी आवश्यक है।


00:41 यदि नहीं, तो सम्बंधित ट्यूटोरियल के लिए, दिखाई गयी हमारी वेबसाइट पर जाएँ।


00:47 अब मैं समझाउंगी कि वेरिएबल क्या है ?
00:50 वेरिएबल का उपयोग एक वैल्यू संचित करने के लिए होता है।
00:54 वेरिएबल एक संदर्भ (reference ) है, जिसे नियुक्त कर सकते हैं।
00:58 ध्यान दें, कि Ruby वेरिएबल्स केस सेंसिटिव हैं।
01:04 वेरिएबल का नाम अर्थपूर्ण होना चाहिए।
01;07 वेरिएबल नाम में केवल लोअरकेस लेटर्स, नम्बर्स, अंडरस्कोर्स होते हैं। Ex : first_name
01:20 अब देखते हैं, सक्रीय टाइपिंग क्या है ?
01:23 Ruby एक सक्रीय टाइप्ड भाषा है।
01:27 इसका मतलब कि आपको वेरिएबल बनाते समय डेटाटाइप बताने की आवशयकता नहीं है।
01:34 Rubyइंटरप्रेटर नियत कार्य के समय डेटा टाइप निर्धारित करता है।


01:39 अब देखते हैं, कि Ruby में वेरिएबल कैसे निर्धारित करें।
01:45 एकसाथ Ctrl , Alt और T कीज़ दबाकर टर्मिनल खोलें।


01:51 आपके स्क्रीन पर टर्मिनल विंडो प्रदर्शित होती है।
01:55 अब irb टाइप करें।
01:57 इंटरैक्टिव Ruby आरम्भ के लिए एंटर दबाएं।
02:02 अब टाइप करें var1 equal to 10 और एंटर दबाएं।
02:09 यहाँ हमने एक वेरिएबल var1 घोषित किया और उसकी वैल्यू 10 निर्धारित की।
02:15 अब जाँचते हैं, कि इंटरप्रेटर द्वारा दिया गया डेटाटाइप इंटीजर है या नहीं।


02:21 अब टाइप करें var1 dot kind_(underscore) of (?)question mark Integer और एंटर दबाएं।
02:37 हमें आउटपुट true की तरह मिलेगा।
02:39 Ruby में वेरिएबल टाइप को सक्रियता से बदल सकते हैं।
02:44 ऐसा करने के लिए, इसकी एक नयी वैल्यू निर्धारित करें।
02:47 इसको, var 1 को एक string वैल्यू निर्धारित करके करें।
02:53 टाइप करें var1 equal to डबल कोट्स में hello और एंटर दबाएं।
03:02 निर्धारित वेरिएबल टाइप को सत्यापित करें।
03:06 टाइप करें var1 dot class


03:12 क्लास मेथड बताता है, कि यह वेरिएबल किस क्लास का है। अब एंटर दबाएं।
03:20 हमें आउटपुट string मिलता है।
03:23 Ruby ने अपने आप से वेरिएबल टाइप को इन्टिजर से स्ट्रिंग में बदल दिया है।
03:29 अब हम सीखेंगे कि वेरिएबल वैल्यू को भिन्न प्रकार से कैसे बदलें ?
03:35 वापस स्लाइड्स पर आएँ।


03:38 Ruby वेरिएबल क्लासेस में उनकी वैल्यूज को भिन्न प्रकार से बदलने की विधियाँ होती हैं।
03:45 to_i मेथड वेरिएबल को इंटीजर में बदलने के लिए उपयोगी है।
03:51 to _f मेथड वेरिएबल को फ्लोटिंग पॉइन्ट में बदलने के लिए उपयोगी है ।
03:57 to_s मेथड वेरिएबल को स्ट्रिंग (string) में बदलने में उपयोगी है।


04:03 to_s मेथड नंबर बेस को आर्गुमेंट की तरह लेता है।
04:08 रूपांतरण इस नंबर बेस पर निर्भर करता है।
04:12 अब इसका अभ्यास करें।
04:15 टर्मिनल पर जाएँ सबसे पहले टर्मिनल को क्लियर करें।
04:21 irb कंसोल को क्लियर करने के लिए ctrl Lदबाएँ ।


04:25 अब टाइप करें y is equal to 20 और एंटर दबाएं।
04:32 यहाँ हम एक वेरिएबल y घोषित करते हैं और उसकी वैल्यू 20 निर्धारित करते हैं।
04:39 यहाँ हम to_f मेथड उपयोग करके y को फ्लोटिंग पॉइन्ट वैल्यू में बदलेंगे।
04:47 टाइप करें y dot to_f और एंटर दबाएं।
04:55 हमें एक फ्लोट की तरह एक वैल्यू मिलती है।
04:57 टाइप करें y dot to_s और एंटर दबाएं।
05:06 हमें डबल कोट्स में आउटपुट 20 मिलता है।
05:10 वेरिएबल y को बाइनरी फॉर्म में बदलने के लिए to_s मेथड में नंबर बेस 2 दें।
05:18 पिछली कमांड में जाने के लिए अप एरो की दबाएं।
05:22 टाइप करें ओपनिंग ब्रैकेट 2 क्लोजिंग ब्रैकेट और एंटर दबाएं।
05:29 हमें बाइनरी फॉर्म में आउटपुट मिलता है।
05:33 इसी तरह आप variable y को octal और hexadesimal फॉर्म में भी बदल सकते हैं।
05:39 नंबर बेस को 8 या 16 में बदलकर
05:44 अपनी स्लाइड्स पर वापस आते हैं।
05:47 अब हम सीखेंगे कि वेरिएबल स्कोप क्या होता है।


05:51 स्कोप बताता है, कि वेरिएबल को प्रोग्राम में कहाँ एक्सेस कर सकते हैं।


05:56 Ruby के चार तरह के वेरिएबल स्कोप होते हैं :
06:00 लोकल (Local)
06:01 ग्लोबल (Global)
06:02 इंस्टैंस (Instance) और
06:04 क्लास (Class )
06:06 प्रत्येक वेरिएबल का प्रकार वेरिएबल नाम की शुरुआत में एक स्पेशल करैक्टर के द्वारा बताया जाता है।


06:14 $ ग्लोबल वेरिएबल दर्शाता है।
06:18 लोअर केस लेटर और अंडरस्कोर लोकल वेरिएबल दर्शाता है।
06:25 @ इंस्टैंस वेरिएबल दर्शाते है।
06:29 दो @@ सिंबल क्लास वेरिएबल दर्शाते हैं।
06:33 अपर केस लेटर्स कांस्टेंट दर्शाता है।


06:37 इसके बारे में हम विस्तार में अगले ट्यूटोरियल में सीखेंगे।
06:42 इसके साथ हम स्पोकन ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। इसको सरांशित करते हैं।
06:48 इस टुटोरिअल में हमने सीखा
06:51 एक वेरिएबल घोषित करना जैसे var 1 = 10
06:56 to_f , to_s मेथड्स उपयोग करके वेरिएबल टाइप बदलना।
07:04 भिन्न वेरिएबल स्कोप


07:06 नियत-कार्य के रूप में
07:08 एक वेरिएबल घोषित करें और इसको octal और hexadecimal फॉर्म में बदलें।


07:14 दिए गए लिंक पर उपलब्ध विडिओ को देखें।


07:17 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सरांशित करता है।
07:20 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसको डाउनलोड करके देख सकते हैं।
07:24 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम :


07:27 स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएं चलती है।
07:30 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
07:34 ज्यादा जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org को लिखें।
07:41 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट, टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
07:45 यह भारत सरकार के, एमएचआरडी के आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
07:51 इस मिशन पर अधिक जानकारी दिए लिंक पर उपलब्ध है।
07:57 आई. आई. टी. मुंबई से मैं श्रुति आर्य अब आपसे विदा लेती हूँ।
  हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। 


Contributors and Content Editors

PoojaMoolya, Pratik kamble, Shruti arya