PhET/C3/Radioactive-Dating-Game/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 10:51, 17 April 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search


Time Narration
00:01 Radioactive Dating Game, an interactive PhET simulation पर इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:08 इस tutorial में, हम दिखाएंगे, Radioactive Dating Game, an interactive PhET simulation.
00:17 यहाँ मैं उपयोग कर रही हूँ,

Ubuntu Linux OS वर्ज़न 16.04 Java वर्ज़न 1.8.0 Firefox Web Browser वर्ज़न 60.0.2

00:32 विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा भौतिकी और रसायन विज्ञान से परिचित होना चाहिए।
00:37 इस simulation के उपयोग से, हम देखेंगे

Radioactive decay और half life विघटन दर रेडियोएक्टिविटी का मापन Radioactive dating

00:51 कृपया इस tutorial के साथ प्रदान additional material का सन्दर्भ लें।
00:55 आरम्भ करें।
00:58 दी हुई लिंक के उपयोग से simulation डाउनलोड करें।
01:02 मैंने पहले ही Radioactive Dating Game simulation को अपने Downloads folder में डाउनलोड कर लिया है।
01:10 jar file खोलने के लिए, terminal खोलें।
01:14 terminal prompt पर, cd Downloads टाइप करें और एंटर दबाएं।
01:22 java space hyphen jar space radioactive-dating-game underscore en dot jar, टाइप करें और एंटर दबाएँ।
01:36 browser में फाइल html format में खुलेगी।
01:41 यह Radioactive Dating Game simulation के लिए interface है।
01:46 अब हम interface की जांच करेंगे।
01:49 interface में चार screens हैं:

Half Life Decay Rates Measurement Dating Game

02:00 हम अभी तक Half Life स्क्रीन को देख रहे हैं।
02:04 स्क्रीन के शीर्ष पर एक Isotope versus Time ग्राफ है।
02:09 समय की इकाइयों पर ध्यान दें।
02:12 अपनी स्क्रीन के दाईं ओर, आप Choose Isotope पैनल देख सकते हैं।
02:17 इसमें स्थिर नाभिक के अस्थिर नाभिक के विघटन को दिखाते हुए तीन विकल्प हैं।
02:25 मध्य में simulation है जिसमें एक Bucket o’ Atoms है।
02:31 नोट करें कि इसमें C-14 परमाणु हैं क्योंकि डिफ़ॉल्ट चयन C-14 है।
02:38 बकेट के नीचे जुड़ा हुआ एक button है जो “Add 10” कहलाता है।
02:44 Stable and Unstable Nuclei

मज़बूत नाभिकीय बल, प्रोटोन के बीच विद्युत्स्थैतिक प्रतिकर्षण को अभिभूत करता है।

02:54 इस बल से सम्बंधित ऊर्जा, बाइंडिंग ऊर्जा है।
03:00 बाइंडिंग ऊर्जा जितनी कम होती है, नाभिक उतना ही अस्थिर होता है।
03:06 ऐसा ही अस्थिर नाभिक, रेडियोएक्टिव कहलाता है।
03:12 simulation पैनल के नीचे एक Play/Pause button है और इसके आगे एक Step button है।
03:19 simulation पैनल में एक नीला Reset All Nuclei button है।
03:25 यह आपको चयनित आइसोटोप के साथ आरम्भ में लौटाता है।
03:30 दाएं पैनल के नीचे एक सफ़ेद Reset All button है।
03:35 यह इस screen में simulation को सभी डिफ़ॉल्ट सेटिंग में रिसेट करता है।
03:41 Isotope versus time ग्राफ को देखें।
03:45 5000 वर्ष चिन्ह के समीप एक वर्टीकल लाल डैश रेखा है जिसका लेबल Half Life है।
03:52 C-14 की half-life 5730 वर्ष है।
03:58 y-axis के समानांतर में, आप नीले N-14 चिन्ह के ऊपर एक लाल C-14 चिन्ह देख सकते हैं।
04:06 C-14 परमाणु ऊपरी पंक्ति और N-14 परमाणु निचली पंक्ति में दिखेंगे।
04:13 Isotope लेबल के बाएं में एक वृत्त है।
04:17 hash symbols द्वारा दिखाई गयी C-14 और N-14 परमाणुओं की संख्या, वृत्त के बाईं ओर दिखेगी।
04:26 Radioactive Decay

Radioactive Decay, एक अस्थिर नाभिक का स्थिर नाभिक में स्वतः परिवर्तन है।

04:36 इसमें प्रसारण के रूप में सूक्ष्माणुओं और उनकी ऊर्जा का मोचन होता है।
04:43 यह निम्न प्रकार का होता है:

Alpha decay Beta decay Gamma decay.

04:52 Half-life, रेडियोएक्टिव मटेरियल में नाभिक के आधे भाग द्वारा विघटन के लिए लिया गया समय है।
05:01 simulation पर वापस जाएँ।
05:04 Add 10 पर क्लिक करें और तुरंत Pause button बटन पर क्लिक करें।
05:10 दस C-14 परमाणु simulation पैनल में जुड़ गए हैं।
05:15 तुरंत, लाल C-14 का विघटन, नीले N-14 देने के लिए आरम्भ हो गया है।
05:22 दो पंक्तियों में ग्राफ में परमाणुओं को चलते हुए देखें।
05:28 नोट करें, जैसे जैसे नीले N-14 बनते हैं, वृत्त नीले रंग में बदल रहा है।
05:34 Pause के दाईं ओर Step button पर क्लिक करते रहें।
05:42 वृत्त आधा लाल और आधा नीला है।
05:47 देखें कि ग्राफ में 5 नीले N-14 परमाणु हैं।
05:54 simulation पैनल में भी 5 C-14 परमाणु और 5 N-14 परमाणु हैं।
06:01 यह half-life की परिभाषा है।
06:04 यदि आप दोबारा Add 10 पर क्लिक करते हैं, अन्य 10 C-14 परमाणु simulation पैनल में जुड़ जायेंगे।
06:12 अलग अवधि के बाद बचे हुए C-14 परमाणुओं की संख्या का अनुमान लगाएं।
06:18 दूसरे नाभिकों के लिए समान simulation करें।
06:23 उस screen पर जाने के लिए Decay Rates tab पर क्लिक करें।
06:28 interface का आयोजन Half Life screen के समान है।
06:33 कृपया समान तरीके से इस screen की जांच करें।
06:37 अब, Measurement tab पर क्लिक करें और उस screen पर जाएँ।
06:42 दाएं पैनल में, Choose an Object में, हम डिफ़ॉल्ट चयन Tree को रखेंगे।
06:50 शीर्ष बाएं में, Probe Type में, हम डिफ़ॉल्ट चयन , Carbon-14 और Objects रखेंगे।
06:59 नीचे दाएं कोने में, Plant Tree button पर क्लिक करें।
07:04 तुरंत Pause button पर क्लिक करें।
07:07 देखें कि ऊपर बाएं कोने में Probe Type के ऊपर 100% दिखता है।
07:14 सिमुलेशन के साथ आगे बढ़ने के लिए Pause के दाएं में Step button पर क्लिक करते रहें।
07:23 ग्राफ के ऊपर, C-14 का % डिफ़ॉल्ट चयन है।
07:29 ग्राफ के नीचे सफ़ेद बॉक्स, ट्री की स्थापना के बाद से वर्षों की संख्या को दर्शाता है।
07:35 लाल रेखा ट्री में बचे हुए C-14 के % को दर्शाती है।
07:41 ग्राफ के ऊपर दूसरे C-14 से C-12 अनुपात radio button पर क्लिक करें।
07:48 अब लाल रेखा ट्री में C-14 का C-12 से अनुपात दिखाती है।
07:53 ग्राफ के ऊपर C-14 radio button के % पर दोबारा क्लिक करें।
07:58 शीर्ष बाएं में % का ट्रैक रखें, ग्राफ के नीचे ट्री और वर्षों की संख्या रखें।
08:09 जब ट्री अपना हरा रंग खो देता है, अपने सारे पत्तियां खो देता है, गिर जाता है, तब वर्षों की संख्या और C-14 का % नोट करें।
08:20 शीर्ष बाईं विंडो में लगभग 50% प्राप्त करने के लिए Play या Step buttons पर क्लिक करें।
08:35 वर्षों की उस संख्या को नोट करें, जिसके बाद आप ट्री में C-14 का 50% देखते हैं।
08:42 Rock और Uranium-238 radio buttons पर क्लिक करें।
08:50 Erupt Volcano और Cool rock buttons पर क्लिक करें।
08:58 ठण्डे वोल्कैनिक रॉक में U-238 के स्तर को मापें।
09:04 वायु के स्तर की वस्तुओं में आइसोटोप के स्तर की तुलना के लिए Air radio button पर क्लिक करें।
09:12 उस screen पर जाने के लिए अंतिम Dating Game tab पर क्लिक करें।
09:17 हम इस screen में C-14, U-238 या दूसरे custom nuclei के स्तर को माप सकते हैं।
09:25 हम भूमि पर या उसके नीचे वे वस्तुएं देखते हैं, जिन पर हम इस स्तरों को मापने के लिए अनुसंधान रख सकते हैं।
09:34 Radioactive Dating

कार्बन के दो आइसोटोप होते हैं: C-12 और C-14.

09:41 दोनों को कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित किया जाता है और जीव जंतुओं द्वारा अन्दर लिया जाता है।
09:47 जब एक जीव मरता है, वह तब कोई कार्बन नहीं लेता। इसलिए C-14 के स्तर और C-14 से C-12 का अनुपात गिरता है।
09:57 Radioactive Dating-Continued

रेडियोएक्टिव डेटिंग सैंपल के C-14 C-12 अनुपात की तुलना हाल ही में मृत स्पेसिमेन के साथ करता है।

10:06 यह इसका अनुमान लगाता है कि जीव कितने समय से मृत होता है।
10:10 Uranium-lead dating का उपयोग चट्टानों, पुरातात्विक कला कृति के लिए किया जाता है।
10:17 शीर्ष पर, हम पिछली स्क्रीन में उपस्थित ग्राफ जैसा एक ग्राफ देखते हैं।
10:22 निम्न डिफ़ॉल्ट चयनों को वैसे ही रखें:

Probe Type में, Carbon-14 Objects % of C-14

10:33 हम probe को ड्रैग करेंगे और इसे बाईं ओर, पशु के मस्तिष्क पर रखेंगे।
10:40 मस्तिष्क के आगे एक pop-up box देखें।
10:45 हम यह टेक्स्ट, “Estimate age of Animal Skull” और “years”, नीचे खाली बॉक्स के आगे देखते हैं।
10:53 इसके नीचे एक Check Estimate button है।
10:57 ध्यान दें कि शीर्ष बाईं ओर, Probe Type के ऊपर, हम 98.2% देखते हैं।
11:04 डबल हेडेड हरी एरो को ग्राफ के ऊपर ड्रैग करें।
11:09 एरो के ऊपर सफ़ेद बॉक्स में, C-14 का % लगभग 98.2% होना चाहिए।
11:18 ध्यान दें कि t equals 123 yrs ग्राफ के ऊपर सफ़ेद बॉक्स में दिखेगा।
11:26 Estimate age of Animal Skull के नीचे खाली बॉक्स में 123 टाइप करें।
11:33 Check Estimate button पर क्लिक करें।
11:36 Estimate pop-up boxलुप्त हो जायेगा।
11:40 इसके स्थान पर हरे smiley फेस के साथ 123 के साथ एक हरा टेक्स्ट-बॉक्स दिखेगा।
11:48 हमने बचे हुए C-14 के % को माप कर पशु के मस्तिष्क का सफ़लतापूर्वक डेटिंग कर लिया है।
11:56 नियतकार्य के रूप में,

Dating Game screen में सभी वस्तुओं की आयु का अनुमान ज्ञात करें।

12:03 unstable नाभिक के प्रतिशत के साथ आयु को वर्षों में सहसंबंधित करें।
12:08 जिस गहराई पर वस्तु मिली है उसके साथ आयु को वर्षों में सहसंबंधित करें।
12:13 पशु के अवशेषों के लिए C-14 के उपयोग को ध्यान में रखें और चट्टानों और दूसरी वस्तुओं के लिए U-238 का उपयोग करें।
12:20 संक्षेप में….
12:22 इस ट्यूटोरियल में, हमने दर्शाया है कि Radioactive Dating Game PhET simulation का उपयोग कैसे करना है?
12:31 इस simulation के उपयोग करके, हमने देखा:

Radioactive decay और half life विघटन दर रेडियोएक्टिविटी का मापन Radioactive dating

12:46 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद विडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
12:52 कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
12:55 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, कार्यशालाएँ आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट उत्तीर्ण करने पर प्रमाणपत्र देती है।
13:04 अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
13:08 कृपया फोरम में अपने समयबद्ध प्रश्न पोस्ट करें।
13:12 यह प्रोजेक्ट आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है।
13:20 'स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है।
13:28 इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
13:33 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है।
13:37 हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh