PhET/C3/Natural-Selection/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 17:02, 29 April 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Natural Selection, an interactive PhET simulation पर इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:08 इस ट्यूटोरियल में हम प्रदर्शित करेंगे, Natural Selection, an interactive PhET simulation
00:17 यहाँ मैं उपयोग कर रही हूँ Ubuntu Linux Operating System वर्जन 16.04
00:26 Java वर्जन 1.8.0,
00:30 Firefox Web Browser वर्जन 60.0.2.
00:35 शिक्षार्थी को जीव विज्ञान और पारिस्थितिक के विषयों से परिचित होना चाहिए।
00:41 इस simulation का उपयोग करके, हम वंशावली पर पर्यावरण, उत्परिवर्तन और चयन कारकों के प्रभाव के लिए
00:52 खरगोशों की आबादी को देखेंगे।
00:55 शुरू करते हैं।
00:58 Mutations-

उत्परिवर्तन किसी भी आनुवंशिक तत्व के nucleotide sequence में परिवर्तन होते हैं। वे ऑफस्प्रिंग पर पारित होते हैं।

01:11 उत्परिवर्तन जीव के सुस्पष्ट लक्षणों या phenotype को बदल सकता है या नहीं भी बदल सकता है।
01:18 उत्परिवर्तन की वंशागति प्रभावी या अप्रभावी हो सकती है।
01:25 simulation को डाउनलोड करने के लिए दिए गए link का उपयोग करें।
01:30 मैंने पहले ही अपने Downloads फोल्डर में Natural Selection simulation डाउनलोड कर लिया है।


01:37 'jar file को खोलने के लिए, terminal को खोलें। terminal prompt पर, cd Downloads टाइप करें और एंटर दबाएँ।
01:48 java space hyphen jar space natural-selection_en.jar टाइप करें।

एंटर दबाएँ।

02:03 फाइल browser में 'html' format में खुलती है।
02:08 यह Natural Selection simulation के लिए interface है।
02:13 simulation' पैनल में खरगोश की होपिंग पर ध्यान दें। interface के नीचे Pause बटन पर क्लिक करें।
02:22 अब हम interface का अन्वेषण करेंगे।
02:25 interface में Simulation पैनल है;
02:29 बाईं ओर, Add Mutation,

Edit Genes,

02:35 बीच में- 'Graph,

Time until next generation प्रोग्रेस बार,

02:42 Play/Pause button, Step button,
02:46 दाईं ओर, Selection Factor,

Environment,

Chart.

02:54 Reset All button बटन पर क्लिक करने से आप स्टार्टिंग पॉइंट पर वापस आ जाते हैं।
02:59 डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स रखें: Selection Factor के लिए None,

Environment के लिए Equator,

Chart के लिए Population

03:11 Population बनाम Time ग्राफ पर ध्यान दें।
03:15 यह x- अक्ष पर time और y- अक्ष के साथ खरगोशों की संख्या दर्शाता है।
03:22 interface के नीचे Play बटन पर क्लिक करें।
03:26 ग्राफ़ में, ध्यान दें कि काली रेखा किस प्रकार दाईं ओर स्थानांतरित होती है।
03:31 तेजी के साथ simulation को स्थानांतरित करने के लिए Step बटन पर क्लिक करते रहें।
03:37 यदि कोई भी खरगोश नहीं बचा है, तो आप इस प्रकार 'Game Over' pop-up box को देखेंगे।

All of the bunnies died!” टेक्स्ट प्रदर्शित होगा।

03:48 simulation को फिर से शुरू करने के लिए Play Again' बटन पर क्लिक करें।
03:53 simulation' में एक और खरगोश जोड़ने के लिए Add a Friend पर क्लिक करें।
03:58 इंटरफ़ेस के नीचे Pause पर क्लिक करें।


04:03 Generations of Progeny..
04:06 प्रत्येक पंक्ति के दाईं ओर label और बाईं ओर रोमन अंकों पर ध्यान दें। पंक्ति I (एक) में, जेनरेशन P दिखाया गया है।
04:17 पंक्ति II (दो) में F1 पीढ़ी, पीढ़ी P के वंश या बच्चों से निर्मित है।

और इसी प्रकार पंक्ति V (पांच) तक ।

04:30 हम जनसंख्या को F3 तक बढ़ने देंगे। मेटिंग पेयर के बाद यह तीन स्टेप होंगे।
04:41 इंटरफ़ेस के नीचे Play पर क्लिक करें।
04:45 ध्यान दें, कि जब एक नई पीढ़ी शुरू होती है तो progress bar कैसे पूर्ण होता है।
04:52 पीढ़ी विकसित होने के साथ ही progress bar बाईं ओर स्थानांतरित होने लगता है।
04:58 Pause बटन पर क्लिक करें।
05:01 zoom out के लिए ग्राफ़ के ऊपरी बाएँ कोने पर स्थित दूसरे बटन पर क्लिक करें।
05:08 अब आप अगले स्टेप की ऊंचाई देख सकते हैं।
05:12 काली रेखा, ग्राफ में खरगोशों की कुल संख्या दर्शाती है।
05:17 Selection Factor के अंतर्गत, 'Food' radio button पर क्लिक करें।
05:22 Add Mutation, के अंतर्गत, Long Teeth बटन पर क्लिक करें।
05:27 simulation पैनल के नीचे, “Mutation coming” टेक्स्ट-बॉक्स दिखाई देता है।
05:33 आतंरिक प्रकाश वाले पीले त्रिभुज पर ध्यान दें।
05:37 यह mutation को दर्शाता है। आप टेक्स्ट-बॉक्स में लंबे दांतों की छवि देख सकते हैं।
05:45 Edit Genes के अंतर्गत, Teeth लेबल के आगे की पंक्तियाँ सक्रिय हो जाती हैं।
05:52 अब रेडियो-बटन पर क्लिक किया जा सकता है।
05:56 प्रत्येक पंक्ति के लिए, दो विकल्प Dominant और Recessive columns के अंतर्गत आते हैं।
06:03 प्रत्येक पंक्ति के बाईं ओर, long और short teeth की छवियाँ हैं।
06:09 long teeth के लिए dominant mutation और short teeth के लिए recessive डिफ़ॉल्ट चयन हैं।
06:17 progress bar और mutation के बाद जोड़े गए ग्राफ पर ध्यान दें।
06:22 हम उत्परिवर्तन के बाद जनसँख्या को एक और तीन स्टेप के लिए बढ़ने दें। Step बटन पर क्लिक करते रहें।
06:33 ग्राफ़ में दो संकीर्ण स्टेप्स के बीच का अंतराल एक पीढ़ी के अनुकूल होता है।
06:41 ग्राफ़ में दूसरे Zoom Out बटन पर क्लिक करें जब तक कि आप स्टेप्स न देखें।
06:47 ध्यान दें कि उत्परिवर्तन और food सेलेक्शन के बाद ग्राफ में अलग-अलग रंग की रेखाएँ किस प्रकार दिखाई देती हैं।
06:56 ध्यान दें कि उत्परिवर्तन और सेलेक्शन फैक्टर का समय जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करेगा।
07:03 ग्राफ के नीचे की निर्देशिका विभिन्न रंग और उनका मतलब प्रस्तुत करती है।
07:09 हमने long teeth के लिए एक प्रभावी उत्परिवर्तन आरम्भ किया था।
07:14 हम लंबे दांतों के लिए मैजेंटा लाइन, छोटे दांतों के लिए ओलिव लाइन को देखें।
07:23 शुरू में, ओलिव रेखा, मैजेंटा रेखा के ऊपर होती है। छोटे दांत वाले खरगोशों की संख्या, लंबे दांत वाले खरगोशों की तुलना में अधिक होती है।
07:36 बाद में, मजेंटा लाइन, जैतून लाइन से ऊपर हो जाती है।
07:41 लंबे दांत वाले खरगोशों की संख्या में छोटे दांत वाले खरगोशों की तुलना में वृद्धि हो जाती है।
07:49 इसका मतलब है कि लंबे दांत, खरगोशों को उपलब्ध खाद्य पदार्थ खाने से जीवित रहने में मदद करते हैं।
07:57 Fur Mutation: खरगोशों के जीवित रहने पर Fur Mutation के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए नियम।
08:06 brown fur को dominant mutation' और white fur को recessive mutation के रूप में रखें।
08:13 wolves को selection factor के रूप में चुनें।
08:17 उत्परिवर्तन के बाद जनसंख्या को अन्य 3 पीढ़ियों तक बढ़ने दें।
08:25 ध्यान दें कि खरगोशों को मारते हुए वूल्व्स कैसे अंदर-बाहर होते हैं।
08:31 उत्परिवर्तन शुरू होने के बाद भूरे खरगोश दिखाई देने लगते हैं।
08:37 ध्यान दें कि हम अभी भी भूरे रंग के फर के अलावा प्रभावी लंबे दांतों के उत्परिवर्तन के प्रभावों को देख रहे हैं।
08:46 ग्राफ और simulation पैनल में सफेद और भूरे फर वाले खरगोशों की संख्या की तुलना करें।
08:55 शरू में, भूरे खरगोशों की तुलना में सफेद खरगोश अधिक हैं।
09:02 बाद में, सफेद खरगोशों की तुलना में भूरे खरगोशों की संख्या में वृद्धि हुई है।
09:10 इक्वेटर पर, वूल्व्स को खरगोशों को मारने के साथ, भूरा फर अतिजीवन के लिए अनुकूल है।
09:18 पर्यावरण के साथ मिश्रण की इस रणनीति को camouflage' कहा जाता है।
09:24 आप लंबे और छोटे दांत वाले खरगोशों की संख्या के बारे में क्या कह सकते हैं?
09:31 कभी-कभी उत्परिवर्तन सभी खरगोशों के phenotype को बदल देता है।
09:37 यदि हां, तो ग्राफ उत्परिवर्तन बनाम वाइल्ड टाइप (अनम्यूटेट) फेनोटाइप्स की तुलना नहीं करेगा।
09:45 यहां, छोटे दांत वाले खरगोशों की तुलना में लंबे दांत वाले खरगोश अधिक हैं।
09:53 Tail Mutation-

खरगोशों के जीवित रहने पर पूंछ उत्परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए सेट अप कंडीशन।

10:02 लंबी पूंछ को प्रभावी म्यूटेशन के रूप में और छोटी पूंछ को अप्रभावी उत्परिवर्तन के रूप में रखें।
10:09 wolves को selection factor के रूप में चुनें।
10:13 उत्परिवर्तन के बाद जनसंख्या को अन्य 3 पीढ़ियों तक बढ़ने दें।
10:20 तेजी के साथ simulation को स्थानांतरित करने के लिए Step बटन पर क्लिक करते रहें।
10:28 दूसरे Zoom Out बटन पर क्लिक करें
10:31 भूरे फर, लंबे दांत और छोटी पूंछ वाले खरगोशों की संख्या पर ध्यान दें।
10:38 यह सफेद फर, छोटे दांत और लंबी पूंछ वाले खरगोशों की तुलना में अधिक है।
10:49 भूरा फर और छोटी पूंछ वूल्व्स से बचने में मदद करते हैं।
10:55 लंबे दांत वनस्पति को खाने में आसान बनाकर जीवित रहने में मदद करते हैं।
11:01 Chart के अंतर्गत, Pedigree पर क्लिक करें।
11:04 शीर्ष पर “Click a Bunny” टेक्स्ट पर ध्यान दें।
11:08 simulation पैनल के बाईं ओर निचले कोने पर स्थित खरगोश पर क्लिक करें।
11:16 ध्यान दें कि चयनित खरगोश नीले रंग के आयत के अंदर किस प्रकार फ्रेम किया गया है।
11:22 नीले आयत में फ्रेम किए गए खरगोश के लिए pedigree chart दिखाई देता है।
11:28 Pedigree विंडो के ऊपरी दाएँ button पर क्लिक करें।
11:33 Pedigree विंडो अलग होती है और Population चार्ट इसके पीछे दिखाई देता है।
11:41 अब हम Pedigree विंडो को resize कर सकते हैं।
11:46 चयनित खरगोश के ऊपर खरगोशों की पिछली चार पीढ़ियों के रंग पर ध्यान दें।
11:54 खरगोशों पर लाल क्रॉस यह दर्शाता है कि वे मर चुके हैं।
11:59 आतंरिक प्रकाश प्रतीक वाला पीला त्रिभुज उत्परिवर्तन को दर्शाता है।
12:06 यह दर्शाता है कि वह खरगोश उत्परिवर्तन से गुजरा है; इसलिए इसके genotype' और phenotype बदल गए हैं।
12:14 Pedigree विश्लेषण, फेनोटाइप्स के बारे में आंकड़ों के आधार पर gene वंशानुक्रम के अध्ययन की स्वीकृति करता है।
12:23 Step बटन पर बार-बार क्लिक करें। खरगोश, पृथ्वी ग्रह पर सभी महाद्वीपों में देखे जा सकते हैं।
12:33 शीर्षक, “Bunnies have taken over the world!” पर ध्यान दें
12:38 इन स्थितियों के अंतर्गत ये simulation के दीर्घकालिक प्रभाव हैं।
12:44 इस ट्यूटोरियल में उपलब्ध Additional material को देखें।
12:50 संक्षेप में...।
12:52 इस ट्यूटोरियल में हमने प्रदर्शित किया कि Natural Selection PhET simulation का उपयोग कैसे करें।
13:00 इस simulation का उपयोग करके, हमने वंशावली पर पर्यावरण के, उत्परिवर्तन और चयन कारकों के प्रभाव के लिए खरगोशों की जनसंख्या को देखा।
13:13 नियतकार्य के रूप में,

खरगोशों पर ध्यान दें: Arctic' पर्यावरण में उत्परिवर्तन और सेलेक्शन फैक्टर्स के प्रभाव के लिए।

13:23 उत्परिवर्तन को dominant से recessive और इसके विपरीत में बदलने के बाद।

विभिन्न स्थितियों में pedigree में बदलाव के लिए।

13:34 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
13:43 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम: स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशाला आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाण-पत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
13:55 कृपया इस मंच पर अपने समयबद्ध प्रश्नों को पोस्ट करें।
13:59 यह परियोजना आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है।


14:08 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD,भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
14:21 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh