PhET/C3/Gene-Expression-The-Basics/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 17:10, 29 April 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search


Time Narration
00:01 Gene-Expression-The Basics simulation पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:08 इस ट्यूटोरियल में हम प्रदर्शित करेंगे Gene Expression-The Basics, PhET Simulation.
00:16 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, शिक्षार्थियों को हाई-स्कूल के जीव-विज्ञान के विषयों से परिचित होना चाहिए।
00:23 यहां मैं उपयोग कर रही हूँ: Ubuntu Linux OS वर्जन 14.04,
00:30 Java वर्जन 1.7.0,
00:35 Firefox Web Browser वर्जन 53.02.2
00:41 इस सिमुलेशन का उपयोग करके हम सीखेंगे:

1. प्रोटीन संश्लेषण में शामिल चरणों के बारे में।

00:48 2. प्रोटीन संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक और

3. कोशिकाओं में उत्पादित Green Fluorescent Protein के औसत स्तर का निरीक्षण करना।

01:00 Central Dogma of Genetics के बारे में याद करते हैं।
01:05 इसे Francis Crick द्वारा प्रतिपादित किया गया था।
01:09 इसमें कहा गया है कि प्रोटीन के लिए DNA से mRNA तक आनुवांशिक जानकारी प्रवाहित होती है।
01:19 प्रोटीन संश्लेषण में दो चरण शामिल होते हैं।
01:23 Transcription , mRNA बनाने की प्रक्रिया है।
01:28 Translation वह प्रक्रिया है, जिससे mRNA प्रोटीन संश्लेषण को निर्देशित करता है।
01:35 प्रदर्शन शुरू करते हैं।
01:38 सिमुलेशन डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक का उपयोग करें।
01:42 मैंने पहले ही Gene Expression-The Basics सिमुलेशन को मेरे Downloads फोल्डर में डाउनलोड कर लिया है।
01:51 simulation को रन करने के लिए, terminal को खोलें।
01:55 प्रॉम्प्ट पर टाइप करें: cd Downloads और एंटर दबाएं।
02:03 फिर टाइप करें: java space hyphen jar space gene hyphen expression hyphen basics underscore en dot jar और एंटर दबाएं।
02:20 Gene Expression-The Basics Simulation खुलता है।
02:25 सिमुलेशन स्क्रीन शीर्ष पर 3 टैब दर्शाता है - Cell Gene Expression,
02:32 Messenger RNA Production और Multiple Cells.
02:38 डिफॉल्ट रूप से Cell Gene Expression स्क्रीन खुलती है।
02:43 स्क्रीन के बाईं ओर Biomolecule Toolbox है।
02:48 इसमें transcription और translation रेग्युलेटरी तत्व हैं।
02:54 स्क्रीन के निचले भाग में, DNA स्ट्रैंड दिखाया गया है।
02:59 यह Gene 1 को निरुपित करता है।
03:02 Gene 1 में Regulatory region और Transcribed region हैं।
03:08 Regulatory Region Positive और Negative Transcription Factors पर कार्य करता है।
03:15 DNA स्ट्रैंड में Regulatory Region के बाद Transcribed Region स्थित है।
03:22 इसका उपयोग mRNA को बनाने में किया जाता है।
03:26 mRNA स्ट्रैंड में मौजूद जानकारी Transcribed Region में पाई जाती है।
03:33 दाईं ओर, हमारे पास एक बॉक्स है जो Protein Collection दर्शा रहा है। यह प्रोटीन के प्रकार को दर्शाता है जो हम बनाते हैं।
03:42 अब Biomolecule Toolbox से Positive Transcription Factor चुनें।
03:49 Positive Transcription Factor पर क्लिक करें।
03:53 Gene1 पर Regulatory Region पर ध्यान दें।
03:57 Positive Transcription Factor का आकार चिन्हांकित है।
04:02 ड्रैग करें और इसे चिन्हांकित किए गए Regulatory Region पर रखें।
04:07 Biomolecule Toolbox से RNA Polymerase पर क्लिक करें।
04:13 Gene1 को देखें, RNA polymerase का आकार चिन्हांकित है।
04:19 ड्रैग करें और इसे RNA Polymerase के चिन्हांकित स्थान पर रखें।
04:25 RNA Polymerase , transcription प्रक्रिया शुरू करता है।
04:30 हम देख सकते हैं कि mRNA उत्पन्न होता है क्योंकि Transcription प्रक्रिया शुरू होती है।
04:38 अब transcription तत्वों की भूमिका देखते हैं।
04:43 Positive Transcription Factor को activator भी कहा जाता है।
04:49 यह स्वयं को Regulatory Region पर स्थित करता है।
04:54 यह Regulatory Region को RNA polymerase के बंधन को प्रोत्साहित करता है।
05:00 यह mRNA उत्पन्न करने के लिए RNA polymerase को अनुमति देता है।
05:05 RNA Polymerase एक एंजाइम है।
05:09 यह mRNA को उत्पन्न करने के लिए DNA के transcribed region को रीड करता है।
05:15 यह regulatory region से गुजरते हुए स्ट्रैंड को नीचे गिराता है।
05:21 नियतकार्य के रूप में, Negative Transcription Factor चुनें और इसे Gene1 पर रखें।
05:28 RNA polymerase चुनें।
05:31 देखें यदि RNA polymerase transcribed region से पार हो सकता है और अवलोकन समझाएं।
05:39 simulation पर वापस आएं।
05:42 Biomolecule Toolbox से Ribosome चुनें।
05:47 इसे मुक्त mRNA के चिन्हांकित क्षेत्र पर ड्रैग करें।
05:52 A प्रकार का प्रोटीन उत्पन्न होता है।
05:56 यह Your Protein collection बॉक्स पर चिन्हांकित है।
06:01 Biomolecule Toolbox से mRNA destroyer चुनें।
06:06 mRNA destroyer को फिट करने की स्थिति को mRNA पर डोटेड आउटलाइन के रूप में चिन्हांकित किया गया है।
06:14 ड्रैग करें और इसे mRNA के चिन्हांकित क्षेत्र पर रखें।
06:20 mRNA को व्यक्तिगत इकाइयों में निम्नीकृत किया गया है।
06:25 mRNA Destroyer mRNA को अतिरिक्त प्रोटीन बनाने से रोकता है।
06:31 Reset All बटन स्क्रीन के नीचे-दाएं कोने में उपलब्ध है।
06:37 screen को डिफॉल्ट स्थिति में reset करने के लिए इस पर क्लिक करें।
06:42 स्क्रीन के निचले दाएं कोने पर हरे Next Gene बटन पर क्लिक करें।
06:49 यह आपको एक अन्य जीन में ले जाता है जो एक नए प्रकार के प्रोटीन के लिए कोड करता है।
06:56 अन्वेषण करें और ज्ञात करें, कि यह दूसरा जीन पहले वाले से भिन्न कैसे है।
07:03 शीर्ष पर Messenger RNA Production टैब पर क्लिक करें।
07:08 यहां हम विभिन्न कारकों को देख सकते हैं जो transcription' को प्रभावित करते हैं जो mRNA उत्पादन है।
07:15 हम दो पैनल देख सकते हैं Positive Transcription Factor and RNA Polymerase.
07:24 मैं Positive Transcription Factor की Concentrations और Affinity बढ़ाउंगी।
07:32 Concentrations के स्लाइडर को Lots पर ड्रैग करें।
07:37 मैं Affinity को High रखूंगी।
07:41 RNA Polymerase Affinity को भी High रखूंगी।
07:46 हम देख सकते हैं कि RNA polymerase स्वयं को आसानी से DNA स्ट्रैंड से जोड़ सकता है। और, यह mRNA पैदा करता है।
07:57 अब हम जानते हैं कि Positive Transcription Factor की सांद्रता में वृद्धि होने से regulatory region की बाइंडिंग बढ़ जाती है।
08:08 यह बदले में RNA polymerase को DNA में तेजी से बाँध देगा।
08:14 इससे mRNA का तेजी से उत्पादन होता है।
08:19 Concentration और Affinity स्लाइडर्स का अन्वेषण करें और परिणामों का निरीक्षण करें।
08:26 अब Multiple Cells टैब पर क्लिक करें। दाईं ओर 3 ऑप्शन हैः
08:35 Concentrations, Affinities और Degradation.
08:41 पैनल को खोलने के लिए हरे फ्लस चिन्ह पर क्लिक करें।
08:45 Concentrations', Affinities और Degradation को बदलने के लिए स्लाइडर को ड्रैग करें।
08:55 सेल में उत्पादित Green Fluorescent प्रोटीन की मात्रा का निरीक्षण करें।
09:01 Cells स्लाइडर को One से Many तक ड्रैग करें।
09:06 green fluorescent प्रोटीन सेल का निरीक्षण करें।
09:10 चमक कोशिकाओं में प्रोटीन की सांद्रता को इंगित करता है।
09:16 संक्षेप में...।
09:19 इस ट्यूटोरियल में, हमने प्रदर्शित किया कि Gene Expression-The Basics सिमुलेशन का उपयोग कैसे करें।
09:28 इस सिमुलेशन का उपयोग करके हमने सीखा है: प्रोटीन बायोसिंथेसिस में शामिल चरणों के बारे में,
09:35 transcription तत्वों का उपयोग करके mRNA बनाना,
09:40 translation तत्वों का उपयोग करके एक प्रोटीन बनाना
09:45 और mRNA उत्पादन को प्रभावित करने वाले कारकों के प्रभाव का अध्ययन करना।
09:51 नियतकार्य के रूप में: Cell Gene Expression का उपयोग करके, जीन 2 को स्थानांतरित करें और protein collection बॉक्स में प्रोटीन प्रविष्ट करें।
10:03 Multiple Cells टैब का अन्वेषण करें।
10:06 इस सिमुलेशन में प्रयुक्त कोशिकाओं का नाम ज्ञात करें।
10:10 समझाएं कि कोशिकाएं हरे रंग की क्यों होती हैं।
10:14 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
10:23 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशाला आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है।
10:33 अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
10:37 कृपया इस फोरम में अपना समयबद्ध प्रश्न पोस्ट करें।
10:41 यह प्रोजेक्ट आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है।
10:50 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
11:04 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh