PERL/C2/for-for-each-loops/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 15:58, 2 December 2014 by Devraj (Talk | contribs)

Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 पर्ल में for और foreach लूप्स पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे पर्ल में for लूप और
00:11 पर्ल में foreach लूप
00:13 मैं उपयोग कर रहा हूँ उबंटु लिनक्स 12.04 ऑपरेटिंग सिस्टम और पर्ल 5.14.2
00:21 मैं gedit टेक्स्ट एडिटर का उपयोग भी करुँगा।
00:25 आप अपने पसंद का कोई भी टेक्स्ट एडिटर उपयोग कर सकते हैं।
00:29 आपको पर्ल में वेरिएबल्स और कमेंट्स की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए।
00:33 यदि नहीं, तो कृपया संबंधित स्पोकन ट्यूटोरियल्स के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल की वेबसाइट पर जाएँ।
00:40 पर्ल ऐसा तंत्र प्रदान करता है जिसके द्वारा हम विभिन्न वैल्यूज के लिए कंडिशन को बार बार चेक कर सकते हैं। जो लूप्स का उपयोग करके किया जाता है।
00:49 यहाँ पर्ल में विभिन्न प्रकार के लूप्स हैं।
00:52 for लूप
00:53 foreach लूप
00:54 while लूप और
00:55 do-while लूप
00:56 इस ट्यूटोरियल में हम for और foreach लूप कवर करेंगे।
01:01 पर्ल में for लूप का उपयोग कुछ समय के लिए कोड के भाग को निष्पादित करने के लिए किया जा सकता है।
01:07 for लूप के लिए सिंटेक्स निम्न है:
01:10 for स्पेस ओपन ब्रैकेट वेरिएबल इनीशिलाइजेशन सेमीकॉलन कंडिशन सेमीकॉलन इंक्रीमेंट
01:20 क्लोज ब्रैकेट एंटर दबाएँ।
01:22 ओपन कर्ली ब्रैकेट्स
01:24 कई बार निष्पादित होने वाला कोड का भाग
01:28 क्लोज कर्ली ब्रैकेट्स
01:30 अब for लूप का एक उदाहरण देखते हैं।
01:33 टर्मिनल खोलें और टाइप करें gedit forLoop.pl space & (ampersand)
01:42 और एंटर दबाएँ।
01:43 यह gedit में forLoop.pl खोलेगा।
1:48 कोड के निम्न भाग को टाइप करें hash exclamation mark slash u s r slash bin slash perl
01:58 एंटर दबाएँ।
02:00 for space ओपन ब्रैकेट dollar i equals to zero सेमीकॉलन space dollar i less than or equal to four सेमीकॉलन space dollar i plus plus क्लोज ब्रैकेट
02:18 स्पेस
02:19 ओपन कर्ली ब्रैकेट, एंटर दबाएँ।
02:21 टाइप करें print स्पेस डबल कोट Value of i colon स्पेस dollar i slash n क्लोज डबल कोट सेमीकॉलन
02:35 और एंटर दबाएँ।
02:36 अब क्लोज कर्ली ब्रैकेट
02:39 फाइल को सेव करने के लिए Ctrl+S दबाएँ।
02:42 मैं समझाता हूँ कि for लूप क्या करता है।
02:46 वेरिएबल i जीरो के लिए इनीशिलाइज होता है।
02:50 आगे, कंडिशन चेक होती है।
02:53 इस केस में, कंडिशन i less than or equal to 4 है।
02:59 यदि यह कंडिशन true है, तो कर्ली ब्रैकेट के अंदर का कोड निष्पादित होगा।
03:05 अर्थात पहला प्रिंट स्टेटमेंट "Value of i colon 0"
03:11 टर्मिनल पर प्रदर्शित होगा।
03:14 इसके बाद, वेरिएबल i 1 से बढता है।
03:18 और for लूप कंडिशन फिर से एक बार चेक होती है।
03:23 यह लूप एग्जिट होगा जब i की वैल्यू 4 से अधिक होगी।
03:29 इस केस में , for लूप i = 0, 1, 2, 3, 4 के लिए निष्पादित होगी।
03:38 जो 5 बार का योग है।
03:41 अब, टर्मिनल पर जाएँ।
03:44 किसी भी कंपाइलेशन या सिंटेक्स एरर को चेक करने के लिए निम्न टाइप करें।
03:48 perl hyphen c forLoop dot pl
03:54 और एंटर दबाएँ।
03:56 यहाँ यह एक मैसेज प्रदर्शित करता है।
03:58 forLoop.pl syntax OK
04:01 अतः, हमारे पास कोई एरर्स नहीं है।
04:03 अब perl forLoop dot pl टाइप करके पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें और एंटर दबाएँ।
04:11 निम्न आउटपुट टर्मिनल पर प्रदर्शित होगा।
04:16 अब, foreach लूप देखते हैं।
04:19 यदि हम एक अरै के लिए कंडिशन की पुनरावृर्ती करना चाहते हैं, हम foreach लूप का उपयोग कर सकते हैं।
04:25 सिंटेक्स है: foreach स्पेस dollar variable स्पेस ब्रैकेट्स में at the rate array स्पेस
04:35 ओपन कर्ली ब्रैकेट
04:37 perform action on each element of an array एंटर दबाएँ।
04:42 क्लोज कर्ली ब्रैकेट
04:44 कृपया ध्यान दें, हम अरै, अरै इनीशिलाइजेशन औऱ अरै की परिभाषा आने वाले ट्यूटोरियल में सीखेंगे।
04:52 अब, foreach लूप का एक उदाहरण देखते हैं।
04:56 टर्मिनल खोलें और टाइप करें gedit foreachLoop dot pl स्पेस ampersand और एंटर दबाएँ।
05:08 यह gedit में foreachLoop.pl फाइल खोलेगा।
05:12 कोड के निम्न भाग को टाइप करें
05:15 hash exclamation mark slash u s r slash bin slash perl और एंटर दबाएँ।
05:25 at the rate myarray स्पेस is equal to स्पेस ओपन ब्रैकेट ten कॉमा twenty कॉमा thirty क्लोज ब्रैकेट सेमीकॉलन।
05:39 एंटर दबाएँ।
05:41 foreach स्पेस dollar var स्पेस ओपन ब्रैकेटat the rate myarray क्लोज ब्रैकेट स्पेस
05:52 ओपन कर्ली ब्रैकेट एंटर दबाएँ और टाइप करें
05:56 'print स्पेस डबल कोट Element of an array is colon dollar var slash n क्लोज डबल कोट सेमीकॉलन।
06:13 एंटर दबाएँ और क्लोज कर्ली ब्रैकेट
06:17 फाइल को सेव करने के लिए ctrl+s दबाएँ।
06:20 अब मैं समझाता हूँ यह कोड क्या करता है। एक अरै myarray घोषित होता है।
06:27 इसमें 3 एलिमेंट्स हैं 10, 20 और 30.
06:33 foreach लूप की प्रत्येक पुनरावृत्ती में dollar var अरै के सिंगल एलिमेंट को सम्मिलित करेगा।
06:40 foreach कीवर्ड अरै के प्रत्येक एलिमेंट्स के लिए इस लूप को दोहरायेगा।
06:47 अर्थात, कर्ली ब्रैकेट के अंदर का कोड प्रत्येक myarray एलिमेंट के लिए निष्पादित होगा।
06:55 Back-slash n नई लाइन पर प्रोम्प्ट रखता है।
07:00 इसका तात्पर्य है कि पहला एलिमेंट '10' टर्मिनल पर प्रदर्शित होगा।
07:06 फिर 20 और आदि, सभी एलिमेंट्स के प्रिंट होने तक।
07:12 यह लूप myarray में सभी एलिमेंट्स के प्रिंट होने के बाद एग्जिट होगा
07:17 अब, टर्मिनल पर जाएँ औऱ किसी भी कंपाइलेशन या सिंटेक्स एरर को चेक करने के लिए निम्न टाइप करें।
07:24 perl hyphen c foreachLoop dot plऔर एंटर दबाएँ।
07:32 निम्न लाइन टर्मिनल पर प्रदर्शित होगी।
07:36 यहाँ कोई कंपाइलेशन या सिंटेक्स एरर्स नहीं है।
07:38 अतः पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें।
07:41 टाइप करें perl foreachLoop dot pl और एंटर दबाएँ।
07:48 निम्न आउटपुट टर्मिनल पर प्रदर्शित होगा।
07:54 अतः, यह for लूप औरforeach लूप के बारे में है।
07:57 संक्षेप में
07:59 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा -
08:02 सेम्पल प्रोग्राम्स का उपयोग करके
08:06 पर्ल में for लूप और foreach लूप
08:07 यहाँ आपके लिए एक नियत कार्य है -
08:10 स्पोकन ट्यूटोरियल के रुप में स्ट्रिंग को घोषित करें और
08:13 इसे पाँच बार प्रिंट करें।
08:16 @colorArray = ओपन ब्रैकेट सिंगल कोट में red कॉमा white कॉमा blue क्लोज ब्रैकेट, के रुप में अरै के कलर को घोषित करें और
08:32 foreach लूप का उपयोग करके अरै के एलिमेंट को प्रिंट करें।
08:36 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें।
08:40 यह स्पोकन ट्यूटोरिययल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है


08:43 यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसको डाउनलोड करके भी देख सकते हैं।
08:48 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है।
08:55 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं।
08:59 अधिक जानकारी के लिए Contact spoken HYPHEN tutorial DOT org पर लिखें।
09:07 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
09:12 यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है।
09:20 स मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है
spoken HYPHEN tutorial DOT org SLASH NMEICT HYPHEN Intro

09:31 आशा करता हूँ कि आपने पर्ल के इस ट्यूटोरियल का आनंद लिया होगा।
09:34 यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ।
09:36 धन्यवाद

Contributors and Content Editors

Devraj, Sakinashaikh