Difference between revisions of "PERL/C2/Blocks-in-Perl/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
(Created page with "{| border=1 |'''Time''' |'''Narration''' |- | 00:01 |पर्ल में ब्लॉक्स पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपक...")
 
Line 407: Line 407:
 
|-
 
|-
 
| 09:57
 
| 09:57
|आशा करते हैं कि आपने इस Perl के ट्यूटोरियल का आनंद लिया होगा।  
+
|आशा करते हैं कि आपने इस पर्ल के ट्यूटोरियल का आनंद लिया होगा।  
 
|-
 
|-
 
|10:00
 
|10:00

Revision as of 12:36, 19 November 2014

Time Narration
00:01 पर्ल में ब्लॉक्स पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम पर्ल में विभिन्न उपलब्ध ब्लॉक्स के बारे में सीखेंगे।
00:13 मैं उबंटु लिनक्स 12.04 ऑपरेटिंग सिस्टम और पर्ल 5.14.2 का उपयोग कर रहा हूँ।
00:21 मैं gedit टेक्स्ट एडिटर का उपयोग भी करुँगा।
00:26 आप अपने पसंद का कोई भी टेक्स्ट एडिटर उपयोग कर सकते हैं।
00:31 एक पूर्वापेक्षा के रूप में, आपको पर्ल में वेरिएबल्स, कमेंट्स का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।
00:38 पर्ल में डेटा स्ट्रक्चर्स का ज्ञान अतिरिक्त लाभदायक होगा।
00:44 कृपया संबंधित स्पोकन ट्यूटोरियल्स के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल वेबसाइट पर जाएँ।
00:50 पर्ल 5 विशेष ब्लॉक्स प्रदान करता है।
00:53 ये ब्लॉक्स पर्ल प्रोग्राम के विभिन्न स्तरों पर निष्पादित होते हैं।
00:59 ये ब्लॉक्स हैं,
01:01 BEGIN
01:02 END
01:03 UNITCHECK
01:04 CHECK.
01:05 INIT
01:06 BEGIN ब्लॉक्स के साथ शुरु करते हैं।
01:10 BEGIN ब्लॉक संचयन के समय निष्पादित होता है।
01:15 अतः, इस ब्लॉक में लिखा गया कोई भी कोड संचयन के समय पहली बार निष्पादित होता है।
01:22 पर्ल स्क्रिप्ट में हमारे पास कई BEGIN ब्लॉक्स हो सकते हैं।
01:26 ये ब्लॉक्स डिक्लेरैशन के क्रम में निष्पादित होंगे।
01:31 जो First define First execute स्वरूप में है।
01:35 BEGIN ब्लॉक्स के लिए सिन्टेक्स निम्न है।
01:40 BEGIN बडे अक्षरों में स्पेस ओपन कर्ली ब्रैकेट।
01:45 एंटर दबाएँ।
01:47 संचयन के समय कोड का भाग निष्पादित होगा।
01:51 एंटर दबाएँ।
01:52 क्लोज कर्ली ब्रैकेट।
01:55 अब BEGIN ब्लॉक्स का एक उदाहरण देखते हैं।
01:59 टर्मिनल खोलें और टाइप करें,
02:02 gedit beginBlock dot pl space ampersand
02:08 और एंटर दबाएँ।
02:10 यह gedit में beginBlock dot pl फाइल खोलेगा।
02:15 कोड के निम्न भाग को टाइप करें जैसा स्क्रीन पर दिखाया गया है।
02:20 देखते हैं कि मैंने स्क्रिप्ट में क्या लिखा है।
02:24 यहाँ हमने BEGIN ब्लॉक्स के पहले और बाद में कुछ टेक्स्ट प्रिंट किया है।
02:31 इसी तरह, मैंने प्रत्येक BEGIN ब्लॉक में एक प्रिंट स्टेटमेंट लिखा है।
02:37 कृपया ध्यान दें, मैंने BEGIN ब्लॉक्स के बाद सेमीकॉलन नहीं दिया है।
02:42 सेमीकॉलन प्रविष्ट करने पर, प्रोग्राम के निष्पादन में सिंटेक्स एरर होगी।
02:49 अब, फाइल को सेव करने के लिए Ctrl+s दबाएँ।
02:53 फिर टर्मिनल पर जाएँ और perl beginBlock dot pl टाइप करके
02:58 स्क्रिप्ट को निष्पादित करें।
03:01 और एंटर दबाएँ।
03:04 आप आउटपुट प्राप्त करेंगे जैसा कि टर्मिनल पर प्रदर्शित है।
03:09 ध्यान दें कि पहले BEGIN ब्लॉक में लिखी लाइन पहले प्रिंट होती है और
03:16 स्क्रिप्ट में पहला प्रिंट स्टेटमेंट वास्तव में BEGIN ब्लॉक स्टेटेमेंट्स के बाद प्रिंट होता है।
03:25 BEGIN ब्लॉक्स उनके डिक्लेरैशन के क्रम में निष्पादित होता है
03:31 इस उदाहरण से, स्पष्ट होता है कि
03:34 BEGIN ब्लॉक्स में लिखा गया कोड पहले निष्पादित होता है।
03:40 यह पर्ल स्क्रिप्ट में BEGIN ब्लॉक का निरपेक्ष स्थान है।
03:46 BEGIN ब्लॉक्स हमेशा First In First Out प्रणाली से निष्पादित होता है।
03:52 वास्तविक निष्पादन शुरु होने से पहले, इस ब्लॉक का पहला उपयोग स्क्रिप्ट में फाइल्स सम्मिलित करना है।
04:01 अब, END ब्लॉक को समझते हैं।
04:04 END ब्लॉक पर्ल प्रोग्राम के अंत में निष्पादित होता है।
04:09 इस ब्लॉक में लिखा गया कोड पर्ल द्वारा प्रोग्राम के निष्पादन की समाप्ति के बाद निष्पादित होता है।
04:17 हमारे पास पर्ल स्क्रिप्ट में कई END ब्लॉक्स हो सकते हैं।
04:21 ये ब्लॉक्स डिक्लेरैशन के विपरीत क्रम में निष्पादित होंगे।
04:26 अर्थात Last define First execute स्वरुप में।
04:30 END ब्लॉक्स के लिए सिंटेक्स निम्न है,
04:35 बडे अक्षरों में END ओपन कर्ली ब्रैकेट।
04:39 एंटर दबाएँ।
04:40 कोड का भाग पर्ल स्क्रिप्ट के अंत में निष्पादित होगा।
04:45 एंटर दबाएँ।
04:46 क्लोज कर्ली ब्रैकेट।
04:49 अब END ब्लॉक्स का एक उदाहरण देखते हैं।
04:53 टर्मिनल खोलें और टाइप करें,
04:56 gedit endBlock dot pl space ampersand
05:00 और एंटर दबाएँ।
05:03 यह gedit में endBlock dot pl फाइल खोलेगा।
05:08 कोड के निम्न भाग को टाइप करें जैसा स्क्रीन पर दिखाया गया है।
05:13 देखते हैं कि मैंने इस स्क्रिप्ट में क्या लिखा है।
05:17 यहाँ हमने END ब्लॉक्स से पहले और बाद में कुछ टेक्स्ट प्रिंट किया है।
05:23 इसीतरह, हमने प्रत्येक END ब्लॉक में एक प्रिंट स्टेटमेंट लिखा है।
05:29 कृपया ध्यान दें, मैंने END ब्लॉक के बाद सेमीकॉलन नहीं दिया है।
05:34 यदि हम सेमीकॉलन देते हैं, तो यहाँ कंपाइलेशन पर एक सिंटेक्स एरर होगा।
05:41 अब फाइल को सेव करने के लिए Ctrl+s दबाएँ।
05:45 फिर टर्मिनल पर जाएँ और perl endBlock dot pl टाइप करके
05:50 स्क्रिप्ट को निष्पादित करें।
05:53 और एंटर दबाएँ।
05:55 आपको आउटपुट प्राप्त होगा जैसा कि टर्मिनल पर दिखाया गया है।
06:00 ध्यान दें कि, END ब्लॉक में लिखी लाइन अंत में प्रिंट होती है।
06:06 स्क्रिप्ट में अंतिम प्रिंट स्टेटमेंट, वास्तव में END ब्लॉक से पहले प्रिंट होता है और
06:13 END ब्लॉक उनके डिक्लेरैशन के विपरीत क्रम में निष्पादित होते हैं।
06:20 उदाहरण से, यह स्पष्ट है कि,
06:23 END ब्लॉक्स में लिखा गया कोड अंत में निष्पादित होता है।
06:29 यह पर्ल स्क्रिप्ट में END ब्लॉक के स्थान का निरपेक्ष है और
06:36 END ब्लॉक्स Last In First Out तरीके से निष्पादित होते हैं।
06:41 अतः, END ब्लॉक का एक उपयोग, एग्जिट होने से पहले प्रोग्राम में बनाये गये ऑब्जेक्ट्स को नष्ट करने के लिए किया जाता है।
06:49 इसीतरह, पर्ल में UNITCHECK, CHECK और INIT ब्लॉक्स हैं।
06:55 इन ब्लॉक्स का उपयोग कभी कभार डेवलपर्स द्वारा किया जाता है और समझने के लिए थोड़ा मुश्किल होते हैं।
07:02 अतः, मैं आपको इन ब्लॉक्स के बारे में जानकारी दूँगा।
07:06 UNITCHECK, CHECK और INIT ब्लॉक्स
07:10 मुख्य प्रोग्राम के कंपाइलेशन और निष्पादन के पहलूओं के बीच परिवर्तन को जानने के लिए उपयोगित है और
07:18 निष्पादन के पहले तथा कंपाइलेशन के बाद कुछ चेक्स या इनिशिलाइजेशन को क्रियान्वित करने के लिए उपयोगित हैं।
07:24 UNITCHECK और CHECK ब्लॉक्स Last in First out तरीके से रन होता है।
07:31 जबकि INIT ब्लॉक First In First Out तरीके से रन होता है।
07:37 UNITCHECK ब्लॉक लिए सिंटेक्स निम्न है
07:41 बडे अक्षरों में UNITCHECK, स्पेस ओपन कर्ली ब्रैकेट।
07:46 एंटर दबाएँ।
07:48 निष्पादित होने वाले कोड का भाग ।
07:50 एंटर दबाएँ।
07:52 क्लोज कर्ली ब्रैकेट।
07:54 CHECK ब्लॉक के लिए सिंटेक्स निम्न है
07:58 बड़े अक्षरों में CHECK, स्पेस ओपन कर्ली ब्रैकेट।
08:03 एंटर दबाएँ।
08:04 निष्पादित होने वाले कोड का भाग।
08:07 एंटर दबाएँ।
08:08 क्लोज कर्ली ब्रैकेट।
08:11 INIT ब्लॉक के लिए सिंटेक्स निम्न है
08:15 बडे अक्षरों में INIT स्पेस ओपन कर्ली ब्रैकेट।
08:20 एंटर दबाएँ।
08:21 इनिशिलाइज होने वाले कोड का भाग
08:24 एंटर दबाएँ।
08:26 क्लोज कर्ली ब्रैकेट।
08:28 अच्छे से समझने के लिए, मैं आपको सलाह देता हूँ कि आप अपनी पर्ल स्क्रिप्ट्स में इन ब्लॉक्स के साथ प्रयोग करें।
08:36 संक्षेप में,
08:37 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा-
08:40 सेम्पल प्रोग्राम्स का उपयोग करके, विस्तार में BEGIN और
08:44 END ब्लॉक्स और UNITCHECK, CHECK और
08:48 INIT ब्लॉक्स के बारे में।
08:52 यहाँ आपके लिए नियत कार्य है
08:54 पर्ल स्क्रिप्ट में निम्न कोड टाइप करें।
08:58 स्क्रिप्ट को निष्पादित करें और आउटपुट देखें।
09:02 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें।
09:06 यह स्पोकन ट्यटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
09:09 यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
09:14 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है।
09:20 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं।
09:24 अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें ।
09:32 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
09:37 यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है।
09:45 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro
09:57 आशा करते हैं कि आपने इस पर्ल के ट्यूटोरियल का आनंद लिया होगा।
10:00 यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ।
10:02 धन्यवाद

Contributors and Content Editors

Devraj, Sakinashaikh