PERL/C2/Array-functions/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 12:49, 17 October 2014 by Devraj (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 पर्ल में अरै फंक्शन्स पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में, हम पर्ल में अरै फंक्शन्स के बारे में सीखेंगे, जैसे
00:11 push
00:11 pop
00:12 shift
00:14 unshift
00:15 split
00:16 splice
00:17 और join
00:18 sort
00:19 qw
00:20 मैं उबंटु लिनक्स 12.04 ऑपरेटिंग सिस्टम और पर्ल 5.14.2 का उपयोग कर रहा हूँ।
00:28 मैं gedit टेक्स एडिटर का उपयोग भी कर रहा हूँ।
00:32 आप अपने पसंद के किसी भी टेक्स एडिटर का उपयोग कर सकते हैं।
00:36 आपको पर्ल में वेरिएबल, डेटा स्ट्रक्चर और अरैज का साधारण ज्ञान होना चाहिए।
00:43 कमेंट्स, लूप्स और कंडिशनल स्टेटमेंट्स का ज्ञान अतिरिक्त लाभदायक होगा।
00:48 कृपया संबंधित ट्यूटोरियल के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल की वेबसाइट पर जाएँ।
00:54 पर्ल कुछ इनबिल्ट फंक्शन प्रदान करता है।
00:57 ये फंक्शन्स अरै पर विभिन्न ऑपरेशन्स क्रियान्वित कर सकते हैं।
01:02 पहले सीखते हैं कि अरै की अंतिम पॉजिशन से एलिमेंट्स को कैसे जोड़ें और हाटएँ।
01:08 इसका उपयोग करके यह किया जा सकता है
01:10 push फंक्शन जो अरै की अंतिम पॉजिशन में एक एलिमेंट जोड़ता है।
01:15 और pop फंक्शन जो अरै की अंतिम पॉजिशन से एक एलिमेंट को हटाता है।
01:21 सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके push और pop फंक्शन्स को समझते हैं।
01:26 टर्मिनल को खोलें और टाइप करें ' gedit perlArray dot pl space ampersand
01:33 और एंटर दबाएँ।
01:36 यह gedit में perlArray dot pl फाइल खोलेगा।
01:41 कोड को टाइप करें जैसा स्क्रीन पर दिखाया गया है।
01:45 यहाँ, हमने लेंथ 3 का अरै घोषित किया है।
01:50 push फंक्शन इस अरै की अंतिम पॉजिशन पर एक एलिमेंट प्रविष्ट करेगा। अर्थात, 3 के बाद।
01:57 जबकि pop पंक्शन अरै की अंतिम पॉजिशन से एक एलिमेंट हटायेगा।
02:04 हमारे केस में, 4 अरै से हट जायेगा।
02:08 फाइल को सेव करने के लिए Ctrl + S दबाएँ।
02:11 push फंक्शन 2 आर्गुमेंट्स लेता है।
02:14 Push फंक्शन में पहला आर्गुमेंट अरै है जिसमें एक एलिमेंट जोडना है।
02:20 दूसरा आर्गुमेंट एलिमेंट है जिसे अरै में पुश करना है।
02:25 pop फंक्शन का सिंटेक्स निम्न है
02:29 pop फंक्शन केवल एक आर्गुमेंट लेता है।
02:32 यह अरै है जिससे एक एलिमेंट हटाने की आवश्यकता है।
02:36 ध्यान दें, ये दोनों फंक्शन अरै की अंतिम पॉजिशन पर कार्य करते हैं।
02:41 pop फंक्शन द्वारा हटाया गया एलिमेंट अन्य वेरिएबल में संग्रहित किया जा सकता है।
02:46 इसके लिए सिंटेक्स है $variable space = space pop ओपन ब्रैकेट @myArray क्लोज ब्रैकेट।
02:57 अब टर्मिनल पर जाएँ और पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें।
03:01 टाइप करें perl perlArray dot pl और एंटर दबाएँ।
03:07 आउटपुट टर्मिनल पर दिखाया गया है।
03:11 अब, देखते हैं कि अरै के पहले पॉजिशन से एक एलिमेंट को कैसे जोड़े और हटाएँ।
03:18 इसे unshift फंक्शन का उपयोग...
03:20 करके प्राप्त किया जा सकता है जो अरै में पहली पॉजिशन पर एक एलिमेंट को जोड़ता है।
03:25 Shift फंक्शन, जो अरै से पहले एलिमेंट को हटाता है।
03:31 इसे एक सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके समझते हैं।
03:35 मैं perlArray dot pl फाइल खोलूँगा, जिसे मैने पहले ही बनाया है।
03:39 निम्नलिखित कोड के भाग को टाइप करें जैसा स्क्रीन पर दिखाया गया है।
03:43 Unshift फंक्शन पहली पॉजिशऩ पर एक एलिमेंट प्रविष्ट करेगा, अर्थात 1 के पहले।
03:52 shift फंक्शऩ पहली पॉजिशन से एक एलिमेंट को हटायेगा।
03:57 हमारे केस में, जीरो हटेगा।
04:00 फाइल सेव करने के लिए Ctrl + S दबाएँ।
04:03 unshift फंक्शन 2 आर्गुमेंट्स लेता है ।
04:06 पहला आर्गुमेंट अरै है जिसमें एक एलिमेंट जुडता है।
04:10 दूसरा आर्गुमेंट एलिमेंट है, जो अरै में जुड़ता है।
04:15 shift फंक्शन केवल एक आर्गुमेंट लेता है।
04:18 यह अरै है, जिसमें से एलिमेंट हटाने की आवश्यकता है।
04:22 ध्यान दें, ये दोनों फंक्शन अरै की पहली पॉजिशन पर कार्य करते हैं।
04:27 हम कुछ वेरिएबल में shift फंक्शन द्वारा हटाये गये एलिमेंट को संग्रहित कर सकते हैं।
04:33 सिंटेक्स यह है - $variable space = space shift ओपन ब्रैकेट @myArray क्लोज ब्रैकेट
04:44 फिर टर्मिनल पर जाएँ और पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें।
04:48 टाइप करें perl perlArray dot pl और एंटर दबाएँ।
04:54 टर्मिनल पर प्रदर्शित आउटपुट चिन्हांकित है।
04:59 अब देखते हैं कि, अरै की विशिष्ट पॉजिशन से एलिमेंट को कैसे हटाएँ
05:05 Splice फंक्शन अरै की विशिष्ट पॉजिशन से एक एलिमेंट को हटाता है।
05:11 इस फंक्शन की रिटर्न वैल्यू हटाये गये एलिमेंट्स का एक अरै है।
05:17 अब इसे एक सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके समझते हैं।
05:21 perlArray dot pl फाइल पर जाएँ, जिसे हमने पहले बनाया है।
05:26 कोड का भाग टाइप करें जैसे स्क्रीन पर दिखाया गया है।
05:30 हमें इंडेक्स प्रदान करने की आवश्यकता है , जहाँ से हम एलिमेंट्स को हटाना चाहते हैं और
05:35 जहाँ तक हम एलिमेंट्स को हटाना चाहते हैं।
05:39 हमारे केस में, एलिमेंट्स 5 और 6 हटेगा।
05:44 तो टर्मिनल पर जाएँ और perl perlArray dot pl
05:49 टाइप करके पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें और एंटर दबाएँ।
05:55 आउटपुट टर्मिनल पर दिखाया गया है।
05:59 अब अरैज के कुछ अन्य इनबिल्ट फंक्शन देखते हैं।
06:04 split फंक्शन का उपयोग एक निर्दिष्ट डेलिमीटर पर स्ट्रिंग को विभाजित करने के लिए किया जाता है।
06:10 इस फंक्शन की रिटर्न वैल्यू अरै है।
06:14 इस अरै के एलिमेंट्स स्ट्रिंग की विभाजित भाग हैं।
06:19 join फक्शऩ निर्दिष्ट डेलिमीटर का उपयोग करके अरै के एलिमेंट्स को जोडता है।
06:25 ये जुडे हुए एलिमेंट्स का स्ट्रिंग रिटर्न करता है।
06:28 sort फंक्शन वर्णात्मक/संख्यात्मक क्रम में अरै को क्रमबद्ध करता है।
06:34 qw फंक्शन वाइट स्पेस द्वारा पृथक शब्दों के अरै को रिटर्न करता है।
06:40 अब इन सभी फंक्शन्स को सेम्पल प्रोग्राम को उपयोग करके समझते हैं।
06:45 टर्मिनल पर जाएँ और टाइप करें...
06:48 gedit arrayFunctions dot pl space ampersand और एंटर दबाएँ।
06:55 निम्नलिखित कोड के भाग को टाइप करें जैसा स्क्रीन पर दिखाया गया है।
07:00 इस केस में, वेरिएबल स्टिंग का प्रत्येक शब्द अरै का एक एलिमेंट बन जाएगा।
07:07 यहाँ, newArray का प्रत्येक एलिमेंट कॉमा द्वारा जुड़ा होगा।
07:12 sort फंक्शऩ अरै के एलिमेंट्स को वर्णात्मक क्रम में क्रमबद्ध करेगा।
07:19 qw फंक्शन स्पेस द्वारा पृथक शब्दों का अरै बनाता है।
07:25 प्रत्येक फंक्शन को समझते हैं।
07:28 split फंक्शन दो आर्गुमेंट लेता है।
07:31 पहला आर्गुमेंट डेलिमीटर है जिससे स्ट्रिंग को विभाजित करने की आवश्यकता है।
07:36 दूसरा स्ट्रिंग है जिसे विभाजित करने की आवश्यकता है।
07:39 डेलिमीटर्स फॉरवर्ड स्लेश, सिंगल या डबल कोट्स में निर्दिष्ट किये जा सकते हैं।
07:45 join फंक्शन 2 आर्गुमेंट्स लेता है।
07:48 पहला डेलिमीटर है जिससे अरै एलिमेंट्स को जोडने की आवश्यकता है।
07:53 दूसरा अरै है।
07:55 डेलिमीटर्स सिंगल या डबल कोट्स में निर्दिष्ट किये जा सकते हैं।
07:58 sort फंक्शन एक आर्गुमेंट लेता है , जो अरै है जिसे क्रमबद्ध करने की आवश्यकता है।
08:05 qw फंक्शन स्पेस द्वारा पृथक शब्दों का अरै रिटर्न करता है।
08:11 यह जरूरी नहीं है कि शब्दों को कोट्स में निर्दिष्ट किया जाय, यदि लिखते समय qw का उपयोग कर रहे हैं।
08:17 फिर टर्मिलन पर जाएँ और perl arrayFunctions dot pl
08:23 का उपयोग करके पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें।
08:26 और एंटर दबाएँ।
08:29 स्क्रीन पर निम्न आउटपुट प्रदर्शित होता है।
08:33 संक्षेप में
08:34 इस ट्यूटोरियल में हमनें सीखा...
08:36 अरै से एलिमेंट्स को जोडना/हटाना
08:40 बुनियादि फंक्शन्स जिन्हें सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके अरै पर क्रियान्वित किया जा सकता है।
08:46 यहाँ आपके लिए नियत कार्य है।
08:48 'script.spoken-tutorial.org/index.php/Perl'
08:54 '/ ' (forward slash) डेलिमीटर पर उपर्युक्त स्ट्रिंग को विभाजित करें।
08:59 नये अरै के शुरुआत में https:// जोडें।
09:06 अरै से एलिमेंट पर्ल को हटाएँ।
09:09 नंबर अरै घोषित करें और क्रमबद्ध करें।
09:12 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें।
09:15 यह स्पोकन ट्यटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
09:19 यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
09:24 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है।
09:30 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं।
09:34 अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें ।
09:40 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
09:44 यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है।
09:51 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro
10:02 आशा करते हैं कि आपने इस Perl के ट्यूटोरियल का आनंद लिया होगा।
10:04 यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ।
10:06 धन्यवाद

Contributors and Content Editors

Devraj, Pratik kamble, Sakinashaikh