Linux/C2/Ubuntu-Desktop-16.04/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 11:21, 24 June 2019 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 नमस्कार Ubuntu Linux Desktop 16.04 पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:09 इस ट्यूटोरियल में हम gnome environment पर Ubuntu Linux Desktop
00:17 और Ubuntu Desktop पर कुछ सामान्य एप्लिकेशन्स के बारे में सीखेंगे।
00:22 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं Ubuntu Linux 16.04 O S का उपयोग कर रही हूँ।
00:29 Ubuntu desktop इस तरह दिखता है।
00:33 आप स्क्रीन के बाईं ओर पर 'launcher देखेंगे।
00:37 हम launcher को कैसे छिपा सकते हैं?
00:40 ऐसा करने के लिए, बाईं ओर launcher पर जाएं। System Settings icon पर क्लिक करें।
00:47 System Settings विंडो में Appearance पर क्लिक करें।
00:51 Appearance विंडो में Behavior टैब पर क्लिक करें।
00:56 यहाँ Auto-hide the Launcher को ON पोजीशन में स्वीच करें।
01:01 अब launcher छिप जाएगा।
01:04 यदि launcher छिप जाता है, जैसा यहाँ दिखाया गया है, तो हम इसे फिर से विजिबल कर सकते हैं।
01:10 ऐसा करने के लिए, स्क्रीन के सबसे बाईं ओर कर्सर ले जाएं।
01:15 launcher विजिबल होगा।
01:18 कर्सर हटा दें और launcher फिर से छिप जाएगा।
01:23 वापस Appearance विंडो पर जाएं और Auto-hide the Launcher को OFF कर दें।
01:30 विंडो की ऊपरी बाईं ओर पर छोटे X icon पर क्लिक करके इस विंडो को बंद करें।
01:37 ध्यान दें, डिफॉल्ट रूप से launcher पर कुछ आइकन्स हैं।
01:42 launcher के ऊपर आप Dash home आइकन देख सकते हैं।
01:47 Dash home एक इंटरफेस है जो स्क्रीन पर Ubuntu Linux में सभी एप्लिकेशन्स के लिए ऐक्सेस देता है।
01:55 Dash home खोलने के लिए इस पर क्लिक करें।
01:59 मुख्य रूप से ऊपरी ओर आप एक search bar फिल्ड देखेंगे।
02:04 अब हम किसी विशिष्ट एप्लिकेशन पर कैसे जाएं? जो एप्लिकेशन आपको चाहिए केवल उसका नाम टाइप करें और आप उसे तुरंत पायेंगे। यह इतना आसान है।
02:16 Calculator एप्लिकेशन पर जाने की कोशिश करते हैं।
02:20 search bar फिल्ड में टाइप करें C a l c.
02:26 सभी एप्लिकेशन्स जिनके नाम में c a l c होगा, सूचीबद्ध होंगे।
02:32 यहाँ ध्यान दें, LibreOffice Calc और Calculator दोनों सूचीबद्ध हैं।
02:37 Calculator आइकन पर क्लिक करें। Calculator एप्लिकेशन अब स्क्रीन पर खुलता है।
02:45 Calculator अंकगणित, वैज्ञानिक या वित्तीय गणना करने में मदद करता है।
02:52 कुछ साधारण गणना करते हैं।
02:55 टाइप करें 5 asterix 8 और equal to चिन्ह पर क्लिक करें।
03:02 equal to चिन्ह पर क्लिक करने के बजाय, आप कीबोर्ड पर एंटर की भी दबा सकते हैं।
03:09 उत्तर Calculator पर प्रदर्शित होता है।
03:13 इसी तरह, हम Calculator एप्लिकेशन का उपयोग करके सभी प्रकार की गणना कर सकते हैं।
03:20 अब विंडो के ऊपरी बाईं ओर पर छोटे X icon पर क्लिक करके इस Calculator से बाहर आएं।
03:28 Ubuntu Linux OS में कुछ अन्य महत्वपूर्ण एप्लिकेशन्स से परिचित होते हैं।
03:34 उसके लिए, हम Dash home पर वापस जायेंगे।
03:38 Search bar में, टाइप करेंgedit. gedit Ubuntu Linux OS में डिफॉल्ट Text Editor है।
03:48 Text Editor आइकन नीचे दिखता है। इसे खोलने के लिए इस पर क्लिक करें।
03:55 आप अभी स्क्रीन पर क्या देख रहे हैं, क्या gedit Text Editor विंडो है।
04:00 मैं कुछ टेक्स्ट यहाँ टाइप करती हूँ। उदाहरणस्वरूप टाइप करें "Hello World".
04:07 फाइल को सेव करने के लिए, कीबोर्ड पर Ctrl और S कीज एक साथ दबाएं।
04:14 वैकल्पिक रूप से, हम File और फिर Save पर क्लिक कर सकते हैं।
04:20 अब, “Save as” नामक एक डायलॉग बॉक्स खुलता है। यह filename और स्थान के लिए पूछता है जहाँ फाइल सेव करनी है।
04:31 "Hello.txt" नाम टाइप करें।
04:36 .txt text file के लिए डिफॉल्ट एक्स्टेंशन है।
04:41 और स्थान के लिए, Desktop चुनें तथा नीचे Save बटन पर क्लिक करें।
04:49 अब विंडो के ऊपरी बाईं ओर पर X icon पर क्लिक करके gedit विंडो बंद करें।
04:57 Desktop पर हम file Hello.txt देख सकते हैं। जिसका अर्थ है हमारी टेक्स्ट फाइल सफलतापूर्ण सेव हो गई है।
05:05 इस पर डबल क्लिक करके फाइल खोलें।
05:09 देखें, हमारी टेक्स्ट फाइल लिखे गए टेक्स्ट के साथ खुल गई है।
05:14 gedit Text Editor पर इंटरनेट पर बहुत जानकारी है।
05:19 यहाँ इस वेबसाइट पर इस विषय पर कुछ स्पोकन ट्यूटोरियल्स भी उपलब्ध हैं।
05:25 इस text editor को बंद करें और अन्य एप्लिकेशन देखें जो Terminal है।
05:32 अतः फिर से Dash home पर जाएं। अब search bar फिल्ड में terminal शब्द टाइप करें।
05:41 Terminal आइकन पर क्लिक करें, जो नीचे दिखता है।
05:45 terminal विंडो स्क्रीन पर खुलता है। कृपया ध्यान दें, Terminal को खोलने के लिए शार्टकट Ctrl+Alt+T कीज है।
05:55 terminal को command line भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप यहाँ से कंप्यूटर को कमांड देते हैं।
06:02 असल में यह GUI से अधिक प्रभावशाली है।
06:06 Terminal विंडो पर वापस जाएं।
06:09 अब terminal का अनुभव लेने के लिए एक साधारण कमांड टाइप करें। टाइप करें 'ls' और एंटर दबाएं।
06:18 आप वर्तमान डाइरेक्टरी में सभी फाइल्स और फोल्डर्स की सूची देख सकते हैं।
06:23 यहाँ, यह फाइल्स और फोल्डर्स होम फोल्डर से दिखा रहा है।
06:28 हम इस ट्यूटोरियल में बाद में देखेंगे कि Home folder क्या है?
06:33 हम अब terminal के साथ अधिक समय नहीं बितायेंगे।
06:37 विंडो के ऊपरी बाईं ओर पर छोटे X icon पर क्लिक करके terminal बंद करें।
06:43 Terminal कमांड्स इस वेबसाइट पर Linux' स्पोकन ट्यूटोरियल की श्रृंखला में अच्छे से समझाए गए हैं।
06:49 अब, अन्य एप्लिकेशन पर जाते हैं जो है Firefox Web Browser
06:55 एक बार फिर से Dash home खोलें।search bar में Firefox टाइप करें।
07:01 Firefox Web Browser आइकन पर क्लिक करें।
07:05 Firefox Web Browser का उपयोग world wide web को ऐक्सेस करने के लिए किया जाता है। अब हम देख सकते हैं कि Firefox browser विंडो खुला है।
07:15 स्पोकन ट्यूटोरियल वेबसाइट पर जाएं। उसके लिए, address bar पर क्लिक करें या कीबोर्ड पर F6 दबाएं।
07:24 अब टाइप करें "spoken-tutorial.org" और एंटर दबाएं।
07:31 यदि आपके पास इंटरनेट कनेक्शन है तो Firefox दी गई वेबसाइट से कनेक्ट होगा।
07:37 Spoken Tutorial Homepage ब्राउजर पर खुलता है।
07:41 पहले बताए गए अनुसार इसको बंद करें और अगले एप्लिकेशन पर जाएं।
07:47 अतः फिर से Dash home पर जाएं और search bar में office टाइप करें ।
07:53 आप विभिन्न LibreOffice घटक देखेंगे, जैसे Calc, Impress, Writer और Draw
08:01 LibreOffice Ubuntu Linux OS में office application है।
08:07 इन सभी घटकों पर बेहतरीन ट्यूटोरियल्स स्पोकन ट्यूटोरियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
08:13 अब Video ऑप्शन देखते हैं।
08:17 search bar में टाइप करें video
08:20 प्रदर्शित सूची में हमारे पास एक Videos नामक एप्लिकेशन है।
08:25 'Videos विडियो और गाने प्ले करने के लिए उपयोगित है। डिफॉल्ट रूप से यह केवल open format विडियो फाइल्स प्ले करता है।
08:34 मैं मेरे pen-drive से एक सैंपल फाइल प्ले करता हूँ।
08:38 अब मैं मेरी मशीन पर usb slot में मेरा pen-drive प्रविष्ट करता हूँ। pen-drive folder स्वतः ही खुलता है।
08:47 यदि यह नहीं खुलता है, तो हम इसे launcher से ऐक्सेस कर सकते हैं।
08:52 launcher पर pen-drive icon पर जाएं।
08:56 यदि हम इस पर क्लिक करते हैं, यह pen-drive पर उपलब्ध फाइल्स और फोल्डर्स दिखाता है।
09:02 अब मैं प्ले करने के लिए big buck bunny.ogv मूवी फाइल चुनूँगा।
09:08 मेरी फाइल यहाँ है। इसे खोलने के लिए मैं इस पर डबल-क्लिक करूँगा।
09:14 यह डिफॉल्ट रूप से Videos में खुलता है।
09:17 मूवी प्ले करना रोकें।
09:20 अब Desktop प्राप्त करने के लिए Ctrl, Windows और D कीज एक साथ दबाएं।
09:26 अब इस Desktop पर कुछ अन्य महत्वपूर्ण चीजें देखते हैं।
09:31 ध्यान दें, folder icon launcher में मौजूद है। इस पर क्लिक करें।
09:37 Home folder खुलता है।
09:39 Ubuntu Linux में प्रत्येक यूजर का विशिष्ट Home folder होता है।
09:44 हम कह सकते हैं कि होम फोल्डर हमारा घर है, जहाँ हम अपनी फाइल्स और फोल्डर्स रख सकते हैं। जब तक हम अनुमति नहीं देते, अन्य उन्हें देख नहीं सकते हैं।
09:56 file permissions पर अधिक जानकारी लिनक्स स्पोकन ट्यूटोरियल श्रृंखला में उपलब्ध है।
10:03 वापस जाएं।

अपने Home folder में, हम अन्य फोल्डर्स देख सकते हैं जैसे कि Desktop, Documents, Downloads, आदि।

10:14 लिनक्स में सबकुछ फाइल है। इस पर डबल-क्लिक करके Desktop folder खोलें।
10:21 यहाँ, हम देख सकते हैं वही "hello.txt" फाइल, जिसे हमने text editor से सेव किया था।
10:28 यह फोल्डर और डेस्कटॉप समान हैं।
10:32 अब फोल्डर बंद करें। इस ट्यूटोरियल में इतना ही। संक्षेप में..
10:39 इस ट्यूटोरियल में हमने Ubuntu Desktop, launcher और इस पर उपलब्ध कुछ आइकन्स,
10:49 कुछ सामान्य एप्लिकेशन्स जैसे Calculator, Text Editor, Terminal, Firefox Web Browser, Videos और LibreOffice Suite के घटकों और Home folder के बारे में सीखा।
11:04 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
11:12 स्पोकन ट्यूटोरियल टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
11:25 क्या आपके पास इस स्पोकन ट्यूटोरियल पर कोई प्रश्न है? कृपया इस साइट पर जाएं।
11:30 मिनट और सेकेंड का चयन करें जहाँ पर आपको प्रश्न है। अपने प्रश्न को संक्षेप में बताएं। हमारी टीम का कोई व्यक्ति उनका जवाब देगा।
11:40 स्पोकन ट्यूटोरियल फ़ोरम इस ट्यूटोरियल पर विशिष्ट प्रश्नों के लिए है।

कृपया उन पर असंबंधित और सामान्य प्रश्न पोस्ट न करें।

11:50 यह अव्यवस्था को कम करने में मदद करेगा। कम अव्यवस्था के साथ, हम इन चर्चाओं को प्रशिक्षण सामग्री के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
11:59 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन पर अधिक जानकारी दिखाए गए लिंक पर उपलब्ध है।
12:11 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ।

हमसे जुडने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh