Linux-AWK/C2/More-on-Single-Dimensional-Array-in-awk/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 09:07, 8 July 2019 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search


Time
Narration
00:01 नमस्कार More on single dimensional array in awk पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगेः

फाइल के साथ awk array का उपयोग करना।

00:13 एक array के एलिमेंट्स को स्कैन करना।
00:16 Delete statement
00:18 ARGV array और ENVIRON array
00:22 हम इसे कुछ उदाहरण के माध्यम से करेंगे।
00:25 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ, Ubuntu Linux 16.04 Operating System और gedit text editor 3.20.1
00:37 आप अपनी पसंद के किसी भी टेक्स्ट एडिटर का उपयोग कर सकते हैं।
00:41 इस ट्यूटोरियल के अभ्यास के लिए, आपको हमारी वेबसाइट में array पर पिछला awk ट्यूटोरियल देखना चाहिए।
00:48 आपको किसी भी प्रोग्रामिंग भाषा का कुछ बुनियादी ज्ञान होना चाहिए जैसे C या C++.
00:55 यदि नहीं, तो कृपया हमारी वेबसाइट पर समरूपी ट्यूटोरियल्स देखें।
01:00 इस ट्यूटोरियल में उपयोगित फाइल्स इस ट्यूटोरियल के पेज पर Code Files लिंक में उपलब्ध हैं। कृपया इन्हें डाउनलोड और एक्स्ट्रैक्ट करें।
01:10 पहले हमने awk arrays के कुछ पहलुओं को कवर किया था।
01:14 अब हम देखते हैं कि फाइल के साथ awk array का उपयोग कैसे करें।
01:19 हम उसी फाइल awkdemo.txt का उपयोग करेंगे, जिसे हमने पहले सेव किया था।
01:25 यहाँ पहला फिल्ड छात्रों का रोल नम्बर और छठवां फिल्ड स्टाइपेंड है।
01:32 पहले सभी छात्रों के लिए HRA की गणना करें।
01:36 यहाँ HRA उनके स्टाइपेंड की राशि का 30% है।
01:41 मैंने कोड पहले ही लिखा है और इसे calculate_hra.awk के रूप में सेव किया है। अब उस फाइल में देखते हैं।
01:51 BEGIN सेक्शन में field separator Pipe सिंबल के साथ इनिशीलाइज है।
01:57 फिर action सेक्शन में हम array elements इनिशीलाइज कर रहे हैं।
02:02 यह सेक्शन एक इनपुट फाइल की प्रत्येक लाइन के लिए एक बार निष्पादित होगा।
02:08 मैंने एक array वेरिएबल के रूप में HRA और index के रूप में dollar one घोषित किया है।
02:14 यहाँ dollar 1 पहला फिल्ड दर्शाता है, जो कि रोल नम्बर है। और वेल्यू है dollar 6 multiplied by zero point 3 जहाँ dollar six स्टाइपेंड वेल्यू है।
02:27 अतः index रोल नम्बर में array HRA वेल्यू के रूप में समरूपी HRA राशि रखेगा।
02:35 हम इस array के सभी एलिमेंट्स को स्कैन कैसे कर सकते हैं?
02:39 आपको for loop के इस रूपांतर का उपयोग करना चाहिए।
02:43 यह loop array में प्रत्येक index के लिए एक बार statements निष्पादित करता है।
02:48 वेरिएबल var एक एक करके index वेल्यू में सेट होगा।
02:53 कोड END सेक्शन में लिखा है।
02:57 यह सेक्शन, awk के इनपुट फ़ाइल की सभी लाइन्स को संसाधित करने के बाद निष्पादित होगा।
03:04 वेरिएबल i एक एक करके प्रत्येक index वेल्यू या रोल नम्बर पर इनिशीलाइज होगा।
03:10 for loop की प्रत्येक पुनरावृति में, विशेष रोल नम्बर के लिए HRA प्रिंट होगा।
03:16 टर्मिनल पर जाएं। फाइल को निष्पादित करें।Ctrl, Alt और T कीज दबाकर टर्मिनल खोलें।
03:24 cd command का उपयोग करके उप फोल्डर पर जाएं, जिसमें आपने Code Files डाउनलोड और एक्स्ट्रैक्ट की है।
03:31 अब टाइप करें: awk space hyphen small f space calculate_hra.awk space awkdemo.txt

एंटर दबाएं।

03:45 आउटपुट सभी छात्रों के लिए रोल नम्बर और HRA दिखाता है।
03:50 मान लीजिए, मैं roll S02 वाले छात्रों के लिए रिकॉर्ड डिलीट करना चाहती हूँ।
03:56 तो हमें index S02 में array element डिलीट करना होगा।
04:01 calculate_hra.awk कोड का उपयोग करके में इसे करती हूँ।
04:06 for loop से पहले एंटर दबाएं और निम्न कोड टाइप करें

delete space hra square brackets में double quotes में S02

04:19 फाइल सेव करें और टर्मिनल पर जाएं।
04:23 टर्मिनल साफ करें।
04:26 पिछली निष्पादित कमांड का प्राप्त करने के लिए अप ऐरो की दबाएं। एंटर दबाएं।
04:33 आउटपुट में रोल नम्बर S02 वाले छात्रों का रिकॉर्ड प्रिंट नहीं हुआ है।
04:39 अतः delete command का उपयोग करके किसी भी array element को डिलीट किया जा सकता है।
04:44 आपको index के साथ array के नाम को दर्शाना होगा।
04:48 क्या होगा, यदि मैं पूर्ण array को डिलीट करना चाहती हूँ?

इसे delete statement में केवल array के नाम को निर्दिष्ट करके किया जा सकता है।

04:56 ऐसा करने के लिए कोड पर जाएं।
04:59 delete statement से quotes और square brackets के साथ index S02 डिलीट करें।
05:07 फाइल सेव करें और टर्मिनल पर जाएं।
05:10 टर्मिनल साफ करें। पिछली निष्पादित कमांड प्राप्त करने के लिए अप ऐरो की दबाएं। एंटर दबाएं।
05:19 देखें, हमें कोई आउटपुट नहीं मिल रहा है। पूर्ण array डिलीट हो गया है।
05:25 याद रखें, awk built-in variables पर पहले के ट्यूटोरियल में हमने कहा-

ARGC command line arguments की संख्या सूचित करता है।

05:36 ARGV एक array है जो command line arguments संचित करता है।

हम उनकी वेल्यूज कैसे दिखा सकते हैं? देखते हैं।

05:45 मैंने argc_argv.awk में कोड पहले ही लिखा है।

कंटेंट्स की जाँच करें।

05:53 कोड awk BEGIN section में लिखा है।
05:57 पहले हम arguments की संख्या प्रिंट कर रहे हैं, जो ARGV की वेल्यू है।
06:03 फिर for loop का उपयोग करके हम 0 से ARGC-1 तक i की वेल्यू के लिए लूप कर रहे हैं।
06:11 और हम index i में ARGV प्रिंट कर रहे हैं। टर्मिनल पर जाएं और फाइल निष्पादित करें।
06:19 अब टर्मिनल पर टाइप करें- awk space hyphen small f space argc underscore argv dot awk space one space two space three
06:35 यहाँ one two three command line arguments हैं।

कमांड को निष्पादित करने के लिए एंटर दबाएं।

06:43 हमें arguments की संख्या 4 मिली। लेकिन याद रखें हमने केवल 3 arguments दिए थे।
06:50 वैयक्तिक arguments देखें। index 0 में पहला argument या argv वास्तव में awk, कमांड का नाम है।
07:02 फिर हमारे पास तीन arguments हैं, जिन्हें हमने command line में दिया था।
07:07 यही कारण है कि ARGC की वेल्यू, हमेशा command line की संख्या से arguments एक अधिक दिया जाता है।
07:16 एक और उदाहरण लेते हैं।

Built-in variable ENVIRON environment variables का associative array है।

07:24 array element indices environment variable के नाम हैं। array element वेल्यूज विशिष्ट environment variable की वेल्यूज हैं।
07:35 अब देखते हैं कि हम विभिन्न environment variables की वेल्यूज कैसे देख सकते हैं।
07:40 पहले, अपना username प्रिंट करते हैं।
07:43 हमें environment variable USER की वेल्यू प्रिंट करनी होगी।
07:48 command prompt पर निम्न कमांड टाइप करें।
07:53 एंटर दबाएं।
07:55 आउटपुट लॉग-इन हुए यूजर का नाम दिखाएगा।
08:00 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में।
08:05 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा-फाइल के साथ awk array का उपयोग करना।
08:11 एक array के elements स्कैन करना।
08:14 Delete statement

ARGV array और ENVIRON array

08:20 नियत-कार्य के रूप में, जो छात्र उत्तीर्ण हुए हैं उनके लिए कुछ भत्तों की गणना करें।
08:25 पेपर प्रस्तुति भत्ता, जो स्टाइपेंड का 80% है
08:30 प्रदर्शन प्रोत्साहन, जो स्टाइपेंड का 20% है
08:35 दो भिन्न arrays में भत्ते संचित करें।
08:38 प्रत्येक भत्ते और औसत के लिए आवश्यक कुल राशि प्रिंट करें।
08:43 awk प्रोग्राम से environment variable PATH की वेल्यू प्रिंट करें।
08:48 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
08:56 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है।
09:05 अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
09:08 कृपया इस फोरम में अपनी समयबद्ध क्वेरी पोस्ट करें।
09:12 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन पर अधिक जानकारी दिखाए गए लिंक पर उपलब्ध है।
09:24 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुडने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh