Jmol-Application/C2/Surfaces-and-Orbitals/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 15:38, 8 December 2014 by Devraj (Talk | contribs)

Jump to: navigation, search
Time
Narration
00:01 'Jmol एप्लीकेशन' में 'Surfaces and Orbitals' के इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न करना सीखेंगे,
00:10 'Alicyclic' और 'Aromatic' अणुओं के मॉडल्स बनाना।
00:14 अणुओं की भिन्न सरफसेस दिखाना।
00:18 परमाण्विक और आणविक ऑर्बिटल्स दिखाना।
00:22 इस ट्यूटोरियल के अनुसरण के लिए, आपको ज्ञान होना चाहिए कि 'Jmol एप्लीकेशन' में आणविक मॉडल्स को कैसे बनायें और एडिट करें।
00:29 यदि नहीं, तो सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए, हमारी वेबसाइट पर जाएँ।
00:35 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
00:38 'Ubuntu' OS वर्जन 12.04
00:42 'Jmol' वर्जन 12.2.2 और
00:45 'Java (JRE)' वर्जन 7
00:48 मैंने एक नयी 'Jmol एप्लीकेशन' विंडो खोली है।
00:52 अब सबसे पहले 'cyclohexane' का मॉडल बनाते हैं।
00:56 'मॉडलकिट मेन्यू' पर क्लिक करें।
00:59 'पैनल' पर 'methane' का मॉडल दिखाई देता है।
01:03 'Cyclohexane' बनाने के लिए, हमें छः 'कार्बन' परमाणुओं की 'hydrocarbon' चेन बनानी है।
01:09 हम मॉडल में 'हाइड्रोजन' को 'मिथाइल' ग्रुप से बदलेंगे।
01:13 ऐसा करने के लिए, हम 'हाइड्रोजन' पर कर्सर रखेंगे और इस पर क्लिक करेंगे।
01:18 स्क्रीन पर यह 'इथेन' का मॉडल है।
01:21 यह स्टेप दो बार और दोहराएं और एक बार में एक 'हाइड्रोजन' को 'मिथाइल' ग्रुप से बदलें।
01:28 'हाइड्रोजन्स' पर इस प्रकार क्लिक करें कि स्ट्रक्चर एक वृत्त बनाये।
01:33 अब, 'Rotate molecule' टूल प्रयोग करके स्क्रीन पर स्ट्रक्चर को घुमाएं।
01:38 पैनल पर यह 'ब्यूटेन' का स्ट्रक्चर है।
01:41 'मॉडलकिट' मेन्यू पर क्लिक करें।
01:45 चेन के अंत में उपलब्ध किसी भी 'कार्बन' परमाणु के 'हाइड्रोजन' पर क्लिक करें।
01:52 यह 'पैनल' पर 'पेन्टेन' का मॉडल है।
01:55 'हाइड्रोजन्स' में से किसी एक पर क्लिक करें, जो कि 'कार्बन' चेन के अंत के निकट है।
02:00 'पैनल' पर 'cyclohexane' का मॉडल बनाया गया है।
02:04 स्ट्रक्चर को उपयुक्त बनाने के लिए 'मॉडलकिट' मेन्यू में 'मिनिमाइज़' विकल्प का प्रयोग करें।
02:09 अब 'Cyclohexane' का मॉडल अपनी सर्वाधिक स्थिर 'चेयर' कान्फॉर्मेशन में है।
02:15 वैकल्पिक रूप से, 'cyclic structures' बनाने के लिए हम 'मॉडलकिट' मेन्यू में 'Drag to bond' विकल्प भी प्रयोग कर सकते हैं।
02:24 इस विशेषता को दर्शाने के लिए मैं 'पेन्टेन' का मॉडल प्रयोग करुँगी।
02:29 'पैनल' पर यह 'पेन्टेन' का मॉडल है।
02:32 इसको 'cyclopentane' में बदलने के लिए, 'मॉडलकिट' मेन्यू से 'Drag to bond' विकल्प सिलेक्ट करें।
02:40 कर्सर को चेन के एक सिरे पर उपलब्ध 'कार्बन' पर रखते हैं।
02:45 माउस बटन को पकड़ें।
02:47 माउस बटन को बिना छोड़े, कर्सर को चेन के दूसरे सिरे पर उपलब्ध 'कार्बन' तक लाएं।
02:54 अब माउस बटन छोड़ दें।
02:57 'पैनल' पर हमारे पास 'cyclopentane' का मॉडल है।
03:01 अब 'cyclohexane' के मॉडल के साथ 'Jmol पैनल' पर वापस जाते हैं।
03:06 अब 'cyclohexane' को 'बेंज़ीन' रिंग में बदलते हैं।
03:10 हमें 'cyclohexane' रिंग में ऑल्टर्नेट पोज़ीशन पर डबल बॉन्ड्स लगाने हैं।
03:16 'मॉडलकिट' मेन्यू खोलें।
03:19 किन्हीं दो 'कार्बन' परमाणुओं के बीच कर्सर रखें और उस पर क्लिक करें।
03:25 अब हमारे पास 'पैनल' पर 'cyclohexene' है।
03:29 आगे, इसको 'बेंज़ीन' में बदलने के लिए, हमें स्ट्रक्चर में दो और डबल बॉन्ड्स लगाने की ज़रूरत है।
03:36 अगले दो ऑल्टर्नेट 'कार्बन' परमाणुओं के बीच वाले बॉन्ड पर क्लिक करें।
03:41 'पैनल' पर हमारे पास 'बेंज़ीन' का मॉडल है।
03:44 स्थिर कान्फॉर्मेशन प्राप्त करने के लिए एनर्जी मिनिमाइज़ेशन करें।
03:49 अणुओं की 'Surface topology' 'Jmol एप्लीकेशन' प्रयोग करके दिखाई जा सकती है।
03:56 भिन्न सरफेसेस देखने के लिए, पॉप-अप मेन्यू खोलें।
04:01 निश्चित कर लें कि 'मॉडलकिट' मेन्यू बंद हो गया है, अगर यह खुला हो।
04:06 अब, पॉप-अप मेन्यू खोलने के लिए, 'पैनल' पर राइट क्लिक करें।
04:10 नीचे जाएँ और 'Surfaces' सिलेक्ट करें।
04:14 अनेक विकल्पों के साथ एक सब-मेन्यू खुलता है।
04:18 'Dot Surface'
04:20 'van der Waal's'
04:21 और कुछ अन्य।
04:23 प्रदर्शन के लिए, मैं 'Molecular surface' सिलेक्ट करुँगी।
04:28 'बेंज़ीन' का मॉडल 'molecular surface' के साथ प्रदर्शित होता है।
04:33 अब इसे एक अन्य सरफेस, माना, 'Dot Surface' में बदलते हैं।
04:38 अतः, पॉप-अप मेन्यू दोबारा खोलें और 'Dot Surface' चुनें।
04:44 हम सरफेसेस को ओपेक या ट्रांस्लूसेंट भी बना सकते हैं।
04:48 ऐसा करने के लिए, पॉप-अप मेन्यू खोलें।
04:52 'Surfaces' तक नीचे जाएँ और 'Make Opaque' विकल्प सिलेक्ट चुनें।
04:59 देखें कि 'बेंज़ीन' मॉडल ओपेक हो गया है।
05:03 सरफेस विकल्प को बंद करने के लिए, पॉप-अप मेन्यू खोलें, 'Surfaces' चुनें।
05:10 'Off' तक नीचे जाएँ और इस पर क्लिक करें।
05:15 अब, बिना किसी सरफेस के हमारे पर 'बेंज़ीन' का मॉडल है।
05:20 'Jmol', अणुओं के आणविक और परमाण्विक ऑर्बिटल्स दर्शा सकता है।
05:25 'कॉन्सोल' पर कमांड्स लिख कर स्क्रीन पर 'परमाण्विक ऑर्बिटल्स' दिखाए जा सकते हैं।
05:32 'फाइल' और 'न्यू' पर क्लिक करके एक नयी 'Jmol' विंडो खोलें।
05:37 अब 'फाइल' और फिर 'कॉन्सोल' पर क्लिक करके 'कॉन्सोल' विंडो खोलें।
05:43 स्क्रीन पर 'कॉन्सोल' विंडो खुलती है।
05:47 'कॉन्सोल' विंडो को मैग्निफाइ करने के लिए मैं 'KMag स्क्रीन मैग्निफायर' प्रयोग कर रही हूँ।
05:53 परमाण्विक ऑर्बिटल्स के लिए कमांड लाइन 'isosurface phase atomicorbital' से शुरू होती है।
06:00 '($) डॉलर प्रॉम्प्ट' पर टाइप करें 'isosurface phase atomic orbital'
06:06 यह क्वांटम नंबर्स 'n, l और m' के बाद आता है, जो प्रत्येक 'परमाण्विक ऑर्बिटल' के लिए विशिष्ट होते हैं।
06:14 's' ऑर्बिटल को दर्शाने के लिए टाइप करें 2 0 0
06:20 नंबर्स 2, 0, 0 क्रमशः 'n, l और m' क्वांटम नंबर्स को दर्शाते हैं।
06:27 कमांड को निष्पादित करने के लिए 'एंटर' की दबाएं।
06:31 हमारे पास 'पैनल' पर 's ऑर्बिटल' प्रदर्शित हुआ है।
06:35 यहाँ 'परमाणविक ऑर्बिटल्स' और सम्बंधित 'स्क्रिप्ट कमांड्स' के कुछ और उदाहरण हैं।
06:41 कमांड लाइन सभी 'परमाणविक ऑर्बिटल्स' के लिए समान हैं।
06:45 'कॉन्सोल' पर पिछली कमांड दिखाने के लिए, कीबोर्ड पर अप एरो की दबाएं।
06:51 क्वांटम नंबर्स 'n, l और m' को एडिट कर 2 1 1 करें।
06:58 'एंटर' की दबाएं और 'Jmol पैनल' पर 'px' ऑर्बिटल देखें।
07:05 अप एरो की दोबारा दबाएं और 'n, l और m' को एडिट कर 3 2 और -1 करें।
07:13 'एंटर' की दबाएं और 'Jmol पैनल' पर 'dxy' ऑर्बिटल देखें।
07:19 हम इन इमेजों को भिन्न फाइल फोर्मट्स जैसे 'jpg, png' और 'pdf' में भी सेव कर सकते हैं।
07:27 यहाँ सारे 'परमाणविक ऑर्बिटल्स' के लिए कमांड्स की एक सूची है (s, p, d, और f)
07:35 इस स्लाइड पर दिखाए गए मॉडल्स 'परमाणविक ऑर्बिटल्स' के हैं।
07:40 ये 'कॉन्सोल' पर लिखे 'स्क्रिप्ट कमांड्स' की मदद से बनाये गए थे।
07:45 यहाँ मैंने एक नया 'Jmol पैनल' और 'कॉन्सोल' खोला है यह दिखाने के लिए कि 'आणविक ऑर्बिटल्स' को कैसे प्रदर्शित करते हैं।
07:53 'Jmol' प्रयोग करके 'Hybridized आणविक ऑर्बिटल्स' जैसे 'sp3, sp2' और 'sp' प्रदर्शित किये जा सकते हैं।
08:02 हमारे पास पैनल पर 'मीथेन' का मॉडल है।
08:06 'मीथेन' 'sp3' टाइप के 'आणविक ऑर्बिटल्स' रखता है।
08:11 'Linear Combination of Atomic Orbitals यानि 'LCAO' मेथड 'आणविक ऑर्बिटल्स' बनाने के लिए प्रयोग होता है।
08:21 अतः, कमांड लाइन 'lcaocartoon' के बाद 'create' और 'ऑर्बिटल' के नाम के साथ शुरू होती है।
08:30 'डॉलर प्रॉम्प्ट' पर टाइप करें 'lcaocartoon create sp3'
08:36 'एंटर' दबाएं।
08:38 'sp3 hybridized आणविक ऑर्बिटल्स' के साथ 'मीथेन' का मॉडल देखें।
08:45 'sp2 hybridized आणविक ऑर्बिटल्स' को देखने के लिए, हम उदाहरण में 'इथीन' लेंगे।
08:52 'पैनल' पर यह 'इथीन' का अणु है।
08:56 'इथीन' अणु तीन 'sp2 hybridized आणविक ऑर्बिटल' रखता है। उनके नाम 'sp2a, sp2b' और 'sp2c' हैं।
09:08 'डॉलर प्रॉम्प्ट' पर, टाइप करें 'lcaocartoon create sp2a', 'एंटर' दबाएं।
09:17 पैनल पर 'इथीन' मॉडल पर 'sp2' ऑर्बिटल देखें।
09:22 अप एरो की दबाएं और 'sp2a' को 'sp2b' से बदलें, 'एंटर' दबाएं।
09:31 दोबारा, अप एरो की दबाएं और 'sp2b' को 'sp2c' से बदलें, 'एंटर' दबाएं।
09:41 अंततः 'pi bond' के लिए, ऑर्बिटल का नाम एडिट कर 'pz' करें।
09:48 'पैनल' पर, सारे 'आणविक ऑर्बिटल्स' के साथ हमारे पास 'इथीन' अणु है।
09:55 यह स्लाइड 'आणविक ऑर्बिटल्स' के साथ कुछ अन्य अणुओं के उदाहरण दिखाती है।
10:01 अधिक जानकारी के लिए 'Jmol स्क्रिप्ट' डॉक्युमेंटेशन की वेबसाइट देखें।
10:08 इसको सारांशित करते हैं।
10:10 इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न करना सीखा
10:12 'cyclohexane' और 'cyclopentane' के मॉडल बनाना।
10:17 'benzene' का मॉडल बनाना।
10:19 अणुओं की 'सरफेस टोपोलॉजी' दिखाना।
10:23 हमने निम्न भी सीखा
10:24 'परमाणविक ऑर्बिटल्स (s, p, d, f)' दर्शाना।
10:29 'कॉन्सोल' पर 'स्क्रिप्ट कमांड्स' लिखकर 'आणविक ऑर्बिटल्स (sp3, sp2 and sp)' दर्शाना।
10:38 यहाँ एक नियत कार्य है
10:40 '2-Butene' का मॉडल बनायें और 'आणविक ऑर्बिटल्स' दर्शाएं।
10:45 'आणविक ऑर्बिटल्स' के रंग और साइज को बदलने के लिए 'lcaocartoon' कमांड जाँचें।
10:52 कमांड्स की सूची के लिए नीचे दिए गए लिंक देखें।
10:57 इस URL पर उपलब्ध विडिओ देखें।
http://spoken-tutorial.org/What_is_a_Spoken_ Tutorial]
11:01 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
11:04 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर, आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
11:09 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम:
11:11 स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है।
11:15 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
11:19 अधिक जानकारी के, कृपया contact@spoken-tutorial.org को लिखें।
11:26 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
11:30 यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
11:37 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। [http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro
11:42 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Devraj, Sakinashaikh, Shruti arya