Java/C2/Numerical-Datatypes/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 11:25, 21 October 2014 by Devraj (Talk | contribs)

Jump to: navigation, search


Time Narration
00:01 जावा में न्यूमेरिकल डेटाटाइप पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे...
00:10 जावा में उपलब्ध विभिन्न न्यूमेरिकल डेटाटाइप और
00:13 न्यूमेरिकल डेटा को संचित करने के लिए उनका उपयोग कैसे करें।
00:18 इस ट्यूटोरियल के लिए हम उपयोग कर रहे हैं।

उबंटु 11.10

JDK1.6  और
 इक्लिप्स 3.7.0


00:27 इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए आपको ज्ञात होना चाहिए कि इक्लिप्स में साधारण जावा प्रोग्राम को कैसे लिखे और रन करें।
00:34 यदि नहीं तो संबंधित ट्यूटोरियल के लिए दिखाई गई हमारी वेबसाइट पर जाएँ।


00:42 इंटिजर्स को संचित करने के लिए उपयोगित डेटा टाइप को int कहते हैं।
00:47 दशमलव संख्या को संचित करने के लिए उपयोगित डेटा टाइप को float कहते हैं।
00:52 अब परिभाषित करते हैं और पहले इंटिजर्स का उपयोग करते हैं।
01:02 यहाँ, हमारे पास इक्लिप्स IDE है और बाकि कोड के लिए आवश्यक skeleton है।
01:10 हमने एक न्यूमेरिकल डेटा क्लास बनाया है और इसमें main मेथड जोडा है।
01:15 अब देखें कि संख्या कैसे संचित होती है।
01:20 int distance equal to 28


01:27 यह स्टेटमेंट distance नाम में इंटिजर वैल्यू संचित करता है।
01:33 distance नाम को इंटिजर वेरिएबल कहते हैं।
01:37 अब हम वेरिएबल distance का उपयोग उसमें संचित वैल्यू को प्रिंट करने के लिए करेंगे।
01:47 System dot out dot println. parentheses में distance
02:01 यह स्टेटमेंट वेरिएबल distance की वैल्यू प्रिंट करेगा।
02:06 फाइल को सेव और रन करें।
02:14 हम देख सकते हैं कि वैल्यू 28, distance में संचित हो गई है और यह प्रिंट हो गयी है।


02:21 अब वेरिएबल में संचित वैल्यू को बदलें।
02:25 28 को 24 में बदलें।
02:29 सेव और रन करें।
02:34 हम देख सकते हैं कि आउटपुट उसके अनुसार बदल गया है।
02:39 int ऋणात्मक वैल्यूज को भी संचित कर सकता है।
02:42 24 को minus 25 में बदलें।
02:48 सेव और रन करें।
02:56 हम देख सकते हैं कि , int टाइप के वेरिएबल में ऋणात्मक वैल्यूज भी संचित हो सकती हैं।
03:02 डेटा टाइप int हमारे अधिकतर प्रोग्रामिंग जरुरत के लिए पर्याप्त है।
03:06 लेकिन यह वैल्यूज को केवल एक सीमा तक संचित कर सकता है।
03:10 अब बडी वैल्यू को संचित करने की कोशिश करते हैं और देखते हैं कि क्या होता है।
03:25 हम देख सकते हैं कि, यहाँ संख्या के नीचे रेड लाइन है जो कि एरर को दर्शाता है।
03:34 एरर मैसेज दर्शाता है,the number is out of range for a variable of the type int
03:42 int मेमरी का 32 बिट्स लेता है और केवल -2 पावर 31 से 2 पावर 31 तक वैल्यूज संचित कर सकता है।
03:49 बडी संख्याओं को संचित करने के लिए, जावा long डेटा टाइप प्रदान करता है।
03:54 अब इसका उपयोग बडी वैल्यू संचित करने के लिए करें।
03:59 int को long में बदले और
04:04 संख्या के अंत में कैपिटल L जोडें।
04:11 Ctrl, S के साथ इसे सेव करें।
04:16 हम देख सकते हैं कि, अब यहाँ कोई एरर नहीं है।
04:19 Ctrl, F11 के साथ रन करें। वैल्यू प्रिंट हो गई है।
04:27 हम देख सकते हैं कि, बड़ी संख्याओं को लोंग वेरिएबल में संचित किया जा सकता है।
04:32 अब दशमलव संख्या को int वेरिएबल में संचित करें।
04:37 long को int में बदलें और संख्या को 23.5 करें।
04:50 जैसे कि हम देख सकते हैं, यहाँ एक एरर है। क्योंकि int केवल इंटिजर्स को संचित कर सकता है।
05:00 दशमलव संख्याओं को संचित करने के लिए, हमें float का उपयोग करना होगा।
05:05 डेटा टाइप को float में बदलें।
05:10 और वैल्यू के अंत में एक f' जोड़े।
05:17 इसे सेव करें।
05:19 हम देख सकते हैं अब यहाँ एरर नहीं है।
05:22 Control F11 के साथ रन करें।
05:29 जैसे कि हम देख सकते हैं, दशमलव वैल्यू संचित हो गई है और वैल्यू प्रिंट हो गई है।
05:37 अब वेरिएबल distance की वैल्यू बदलें।
05:46 दशमलव बिंदु के बाद कई संख्याएँ जोडें, जैसे कि दिखाया गया है।
05:53 इसे सेव और रन करें।
06:01 हम देखते हैं कि जो संचित हुआ है आउटपुट उससे भिन्न है।
06:06 ऐसा होता है क्योंकि यहाँ फ्लोटिंग प्वाईंट संख्या की स्पष्टता की एक सीमा होती है।
06:11 यह निकटतम संभव संख्या की समाप्ति है यदि यह सही से संचित नहीं किया जा सकता है।
06:18 अब वेरिएबल्स के लिए नामकरण नियम को देखें।
06:23 नाम से पहले संख्या 2 जोड़ें।
06:30 हम देखते हैं कि, यहाँ एक सिंटेक्स एरर है।
06:34 यह इसलिए क्योंकि एक वेरिएबल का नाम अल्पाबेट या अंडरस्कोर के साथ शुरु होना चाहिए।
06:40 लेकिन सामान्यतः अंडरस्कोर का उपयोग वेरिएबल के नाम को शुरु करने के लिए नहीं किया जाता है।
06:45 अब वेरिएबल नाम के अंत में संख्या जोडें।
06:55 हम देखते हैं कि, यहाँ कोई एरर नहीं है।
06:59 वेरिएबल के नाम में डिजिट्स में हो सकती हैं लेकिन शुरुआत में नहीं।
07:04 अब नाम के बीच में एक अंडरस्कोर जोडें।
07:15 हम देखते हैं कि, यहाँ कोई एरर नहीं है।
07:17 जिसका अर्थ है कि अंडरस्कोर वेरिएबल नाम में हो सकता है।
07:22 लेकिन वेरिएबल नाम में कोई भी अन्य punctuation जो कि सिंटेक्स एरर या अन्य एरर्स देता है।
07:28 इस प्रकार आप जावा में न्यूमेरिकल डेटा संचित करते हैं।
07:35 यह हमें ट्यूटोरियल के अंत में लाता है।
07:38 इस ट्यूटोरियल में हमनें विभिन्न प्रकार के न्यूमेरिकल डेटाटाइप के बारे में सीखा।
07:44 और न्यूमेरिकल डेटा को कैसे संचित करते हैं।
07:46 और हमनें वेरिएबल नामकरण नियम को भी सीखा।
07:51 इस ट्यूटोरियल के लिए नियत कार्य के रुप में...
07:53 अन्य न्यूमेरिकल डेटाटाइप के बारे में बढें और
07:56 देखें कि वे int और float से किस प्रकार भिन्न है।
08:00 जावा ट्यूटोरियल्स निम्न लिंक पर उपलब्ध हैं।
08:05 निम्न लिंक पर उपलब्ध ट्यूटोरियल को देखें, यह प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।

http://spoken-tutorial.org/What_is_a_Spoken_Tutorial

08:11 यह स्पोकन ट्यूटोरियल को सारांशित करता है।
08:14 यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसको डाउनलोड करने और देख सकते हैं।
08:20 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है।


08:24 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। अधिक जानकारी के लिए contact AT spoken HYPHEN tutorial DOT org पर लिखें।
08:35 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
08:39 यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है।


08:45 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है
08:51 यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ।

धन्यवाद

Contributors and Content Editors

Devraj, Pratik kamble, Sakinashaikh