BASH/C2/Array-Operations-in-BASH/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 16:04, 26 February 2015 by Devraj (Talk | contribs)

Jump to: navigation, search


Time Narration
00:01 बैश में 'Array operations' के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:05 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि
  • एक अरै (Array) को घोषित कैसे करें और इसे वैल्यू नियुक्त कैसे करें।
00:12 * घोषणा के दौरान एक 'अरै' को इनिशियलाइज़ कैसे करें।
00:15 * एक 'अरै (Array)' की लम्बाई और उसका 'n' वाँ अवयव ज्ञात करना।
00:20 * एक 'अरै (Array)' को प्रिंट करना।
00:22 इस ट्यूटोरियल के अनुसरण के लिए आपको 'लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम' के साथ परिचित होना चाहिए।
00:27 सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए कृपया 'spoken hyphen tutorial dot org' पर जाएँ।
00:33 इसके लिए मैं उपयोग कर रही हूँ
00:37 * 'उबन्टु लिनक्स' '12.04' OS
00:41 * 'GNU बैश' वर्जन '4.1.10'
00:45 अभ्यास के लिए 'GNU बैश' वर्जन 4 या उससे नए की सलाह दी जाती है।
00:50 अब 'अरै' की परिभाषा और उसके मुख्य लक्षणों के साथ शुरू करते हैं।
00:55 * एक 'अरै' कई वैल्यूज़ के साथ एक वेरिएबल है।
01:01 * वैल्यूज़ समान या भिन्न-भिन्न तरह की हो सकती हैं।
01:04 * 'अरै' के साइज़ के लिए कोई उच्चतम सीमा नहीं होती है।
01:08 * 'अरै' के सदस्यों को क्रमागत होने की ज़रुरत नहीं होती है।
01:12 * 'अरै इंडेक्स' हमेशा 'ज़ीरो' से शुरू होता है।
01:16 अब हम देखेंगे कि 'अरै' को एक वैल्यू कैसे घोषित करें और नियुक्त करें।
01:21 एक 'अरै' को घाषित करने के लिए रचनाक्रम है -
01:24 'declare हाइफन 'a' arrayname'
01:28 'declare' कीवर्ड 'अरै' को घोषित करने के लिए उपयोग होता है।
01:31 यह 'बैश' में एक अन्तर्निहित कमांड है।
01:35 'अरै' को एक वैल्यू नियुक्त करने के लिए रचनाक्रम है -
01:38 'Name स्क्वायर ब्रैकेट्स में index इक्वल्स टू सिंगल क्वोट्स में value'
01:46 अब देखते हैं कि घोषणा के दौरान एक 'अरै' को कैसे इनिशियलाइज़ यानी आरम्भ करें।
01:51 * 'अरै' को एक ही समय पर घोषित और इनिशियलाइज़ किया जा सकता है।
01:56 * एलिमेंट यानी अवयव को 'स्पेस' से अलग किया जाना चाहिए।
02:00 प्रत्येक अवयव 'परेन्थसीज़' में होना चाहिए।
02:03 रचनाक्रम है 'declare हाइफन 'a' arrayname इक्वल टू ब्रैकेट्स में सिंगल कोट्स में element1, element2 और element3'
02:19 अब एक उदाहरण करके देखते हैं।
02:21 एक साथ 'Ctrl+Alt' और 'T' कीज़ दबाकर 'टर्मिनल' खोलें।
02:28 अब टाइप करें: 'gedit' 'स्पेस array.sh' स्पेस & (ऐम्पर्सैन्ड)
02:36 प्रॉम्प्ट को खाली रखने के लिए हम ऐम्पर्सैन्ड का प्रयोग करते हैं। एंटर दबाएं।
02:41 अपनी 'array.sh' फाइल में यहाँ प्रदर्शित कोड टाइप करें।
02:47 यह लाइन निम्न अवयवों के साथ 'लिनक्स' नामक 'अरै' घोषित करती है-
  • 'Debian (डेबियन)'
  • 'Redhat (रेडहैट)'
  • 'Ubuntu (उबन्टु) और'
  • 'Fedora (फेडोरा)'
02:57 यहाँ हाइफन 'a' एक 'फ्लैग' है।
03:00 यह 'अरै' को पढ़ने और 'वैल्यूज़' नियुक्त करने की अनुमति देता है।
03:05 अब स्लाइड्स पर वापस आते हैं।
03:07 एक 'अरै' की लम्बाई इस रचनाक्रम से प्राप्त की जा सकती है:
03:12 'डॉलर साइन ($) कर्ली ब्रैकेट खोलें हैश (#) arrayname स्क्वायर ब्रैकेट्स में ऐट साइन (@) और कर्ली ब्रैकेट बंद करें'
03:22 'nवें' अवयव की लम्बाई इस रचनाक्रम से प्राप्त की जा सकती है:
03:28 'डॉलर साइन ($) कर्ली ब्रैकेट खोलें हैश (#) arrayname स्क्वायर ब्रैकेट्स में 'n' और कर्ली ब्रैकेट बंद करें'
03:37 यहाँ 'n' उस अवयव का नंबर है, जिसकी लम्बाई ज्ञात की जानी है।
03:42 'अरै' के सारे अवयव यह रचनाक्रम प्रयोग करके प्रिंट किये जा सकते हैं।
03:48 'डॉलर साइन कर्ली ब्रैकेट खोलें Arrayname स्क्वायर ब्रैकेट्स में 'ऐट साइन (@)' और कर्ली ब्रैकेट बंद करें'
03:57 अब 'टेक्स्ट एडिटर' पर वापस आते हैं।
04:00 यह लाइन 'अरै लिनक्स' में अवयवों की कुल संख्या दिखाएगी।
04:06 'हाइफन e' 'बैकस्लैश' एस्केप्स की व्याख्या को संभव बनाता है।
04:11 हमने यह सम्मिलित किया है क्योंकि हमारे पास लाइन के अंत में 'बैकस्लैश n' है।
04:18 अगली लाइन 'अरै लिनक्स' के सारे अवयवों को दिखाएगी।
04:23 यह लाइन 'अरै लिनक्स' के तीसरे अवयव को दिखाएगी।
04:28 कृपया ध्यान दें, कि एक 'अरै' हमेशा 'इंडेक्स' 'ज़ीरो' से शुरू होता है।
04:34 अंततः, यह लाइन तीसरे अवयव में उपस्थित कैरेक्टर्स की संख्या दिखाएगी।
04:40 अब 'टर्मिनल' पर जाते हैं।
04:42 सबसे पहले 'chmod' स्पेस 'प्लस x स्पेस array.sh' टाइप करके फाइल को निष्पादन योग्य बनाते हैं। एंटर दबाएं।
04:56 टाइप करें, 'डॉट स्लैश array.sh' एंटर दबाएं।
05:01 आउटपुट प्रदर्शित हुआ है।
05:04 'अरै लिनक्स' के अवयवों की संख्या या लम्बाई '4' है।
05:10 'Debian, Redhat, Ubuntu और Fedora' 'अरै लिनक्स' के अवयव हैं।
05:18 'अरै लिनक्स' का तीसरा अवयव 'Ubuntu' है।
05:22 और 'तीसरे अवयव' में कैरेक्टर्स की संख्या '6' है, जैसा अपेक्षित था।
05:29 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है।
05:32 इसको सारांशित करते हैं। अपनी स्लाइड्स पर वापस आते हैं।
05:35 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा,
05:40 * एक 'अरै' को घोषित करना और वैल्यूज़ नियुक्त करना।
05:43 * घोषणा के दौरान 'अरै' को इनिशिअलाइज़ करना।
05:46 * 'अरै' की लम्बाई और इसका 'nवाँ' अवयव ज्ञात करना और
05:51 * पूरे 'अरै' को प्रिंट करना।
05:53 एक नियत कार्य में,
05:55 एक 'names' नामक 'अरै' घोषित करें जिसकी लम्बाई '7' हो और
06:00 * अवयवों की कुल संख्या ज्ञात करें।
06:02 * सारे अवयव प्रिंट करें।
06:04 * और पाँचवाँ अवयव प्रिंट करें।
06:06 दर्शाये लिंक पर उपलब्ध वीडिओ देखें।
06:10 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
06:13 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
06:18 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम
06:20 स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है।
06:24 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
06:27 अधिक जानकारी के लिए कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें।
06:35 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
06:40 यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
06:47 इस मिशन पर अधिक जानकारी नीचे दर्शाये लिंक पर उपलब्ध है
06:58 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य अब आपसे विदा लेती हूँ।
07:02 हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Devraj, Prabhakarpandey, Pratik kamble, Shruti arya