Arduino/C3/Assembly-programming-through-Arduino/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 08:26, 23 January 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Assembly programming through Arduino के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।


00:07 इस ट्यूटोरियल में हम: seven-segment Display से Arduino board के इंटरफ़ेस,
00:15 seven-segment display पर अंक प्रदर्शित करने के लिए assembly program लिखना और
00:21 7447 IC का उपयोग करके seven segment display पर अंक प्रदर्शित करना सीखेंगे।
00:28 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, आपके पास इलेक्ट्रॉनिक्स और Assembly language' का मूल ज्ञान होना चाहिए।
00:36 Arduino - Assembly code reference और Arduino ATmega328 Pin mapping के बारे में अधिक जानने के लिए,
00:42 इस ट्यूटोरियल के Additional reading material लिंक को देखें।


00:50 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं Arduino UNO Board,
00:56 और Ubuntu Linux operating system वर्जन 14.04 का उपयोग कर रही हूँ।
01:02 हमें कुछ बाहरी डिवाइसों की भी आवश्यकता होती है। जैसे

Breadboard,

01:09 Arduino UNO Board,
01:12 Common Anode Seven-Segment Display,

220 ohm Resistor,

01:18 Decoder 7447 IC

और Jumper Wires


01:25 इस प्रयोग में, हम common anode seven segment display का उपयोग करेंगे।
01:31 seven segment display के बारे में अधिक जानने के लिए इस श्रेणी के मूल स्तर के ट्यूटोरियल को देखें।
01:38 अब, कनेक्शन सर्किट विवरण देखते हैं।
01:46 Seven Segment Display का Dot pin, Arduino के pin 13 से जुड़ा है।
01:53 COM pins में से कोई भी एक 220 ohm resistor के माध्यम से +5 वोल्ट से जुड़ा हुआ है।
02:00 Arduino और microcontroller के लिए pin mapping देखें।
02:05 यह कनेक्शन का लाइव सेटअप है।
02:09 अब, हम seven segment display' पर Dot LED को चालू करने के लिए assembly program लिखेंगे।
02:17 हमें assembler AVRA और AVRDUDE संस्थापित करने की आवश्यकता है।
02:23 AVRA एक assembler है जो hex फाइल उत्पन्न करेगा।
02:28 AVRDUDE का उपयोग hex फ़ाइल को Arduino board पर अपलोड करने के लिए किया जाता है।
02:34 Ctrl + Alt + T कीज़ को एक साथ दबाकर terminal खोलें।
02:39 avra और avrdude संस्थापित करने के लिए, sudo space apt hyphen get space install space avra space avrdude टाइप करें।
02:55 यदि पूछता है तो administrative password प्रविष्ट करें और Enter दबाएं।
03:01 हम देख सकते हैं संस्थापन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
03:05 जब भी संस्थापन के दौरान, कॉन्फ़िगरेशनकी पुष्टि के लिए पूछा जाए, तो 'Y' दबाएं।
03:11 इंटरनेट की गति के आधार पर संस्थापन को पूरा होने में कुछ समय लगेगा।
03:17 हम देख सकते हैं कि संस्थापन सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। screen को साफ़ करें।
03:25 अब, Arduino board को कंप्यूटर से कनेक्ट करते हैं।
03:29 Arduino का port नंबर जांचने के लिए, मैं ls space forward slash dev forward slash ttyACM asterisk टाइप करूंगी।
03:41 हम आउटपुट को forward slash dev forward slash ttyACM0 के रूप में देख सकते हैं।
03:49 ttyACM0, Arduino के port नंबर को निरुपित करता है।
03:55 आपको भिन्न port नंबर प्राप्त हो सकते हैं। अपने port नंबर को नोट करें।
04:00 इस ट्यूटोरियल के Code files लिंक से m328Pdef.inc फाइल डाउनलोड करें।
04:08 हमें इस library फ़ाइल को source code की पहली पंक्ति में दर्ज करना होगा।
04:13 यह उपयोगकर्ता को assembly programs लिखने के दौरान Register और Bit name उपयोग करने की अनुमति देता है।
04:20 आइए हम assembly program लिखते हैं और इसे microcontroller पर अपलोड करते हैं।
04:25 कोई भी text editor खोलें और निम्न टाइप करें।
04:29 अर्धविराम comment statement को निरुपित करता है।
04:33 ये statements, assembler द्वारा उपेक्षित किए जाते हैं और निष्पादित नहीं होते हैं।
04:38 यह पंक्ति assembler को m328Pdef.inc फ़ाइल दर्ज करने की सूचना देती है।
04:45 हमने इस फ़ाइल को पहले डाउनलोड किया था और मेरे कंप्यूटर में यह path है।
04:51 ध्यान दें कि हमें संपूर्ण file path निर्दिष्ट करना है।
04:55 ldi का अर्थ "load immediate" है।
04:59 यह pin PB5 सेट करता है, जो output के रूप में डिजिटल pin 13 है।
05:05 यह assembler को कार्यशील register r16 लेने और इसमें binary number लोड करने की सूचना देता है।
05:12 यह लाइन compiler को register r16 के कन्टेन्ट्स को DDRB register में कॉपी करने के लिए सूचित करती है।
05:20 यह pin PB5 i.e digital pin 13 जो 5 volts पर सेट होते हैं को छोड़कर सभी पिनों को 0 volts में सेट करता है।
05:30 यह लाइन हमारे स्टोरेज register r17 से समान binary number को PortB में कॉपी करती है।
05:38 Relative jump statement, program को infinite loop में निष्पादित करता है।
05:44 LED को ON रखने के लिए program को चालू रखा जाता है।
05:50 code को home slash spoken slash Assembly फोल्डर में 'dot hyphen led.asm फाइल के रूप में Save करें।
05:59 यह कोड इस ट्यूटोरियल के Code files लिंक में भी उपलब्ध है।
06:04 आप इसे डाउनलोड और उपयोग कर सकते हैं।
06:07 terminal पर जाएं।
06:10 उस फ़ोल्डर पर जाएं, जहां dot hyphen led.asm फ़ाइल सेव हुई है।
06:16 avra space dot hyphen led.asm टाइप करें और Enter दबाएं।
06:24 यह कोड को असेम्बल करेगा और dot hyphen led.hex फाइल बनाएगा।
06:30 dot hyphen led.hex फाइल को देखें, जो समान फोल्डर में बनी है।
06:37 इसके बाद, हमें कोड को Arduino पर अपलोड करना होगा।
06:41 terminal पर वापस जाएं।
06:44 इसके लिए टाइप करें avrdude space hyphen p space atmega328p space hyphen c arduino space hyphen b space 115200 space hyphen capital P space forward slash dev forward slash ttyACM0 space hyphen capital U space flash colon w colon dot hyphen led dot hex
07:16 यहां ttyACM0, Arduino के port नंबर को निरुपित करता है।
07:22 dot hyphen led.hex वह फाइल है जो बनी है।

और Enter दबाएं।

07:30 अब, आप देख सकते हैं कि seven segment में Dot LED चमक रहा है।
07:36 ट्यूटोरियल रोकें और नीचे दिए गए नियत-कार्य को करें। Dot LED को बंद करने के लिए समान कोड को संशोधित करें।
07:44 अब हम, अंक 2 को seven segment display पर प्रदर्शित करेंगे।
07:49 '2' को प्रदर्शित करने के लिए, a,b,d,e,g segments हाई होनें चाहिएं और अन्य LEDS लो होनें चाहिएं।
07:58 seven-segment display के Pins a, b, c, d, e, f और g को Arduino के pins 2, 3, 4, 5, 6, 7 और 8 से जोड़ें।
08:10 दो common pins, resistors के माध्यम से धनात्मक 5 वोल्ट से जुड़े होते हैं।
08:17 लाइव कनेक्शन सेटअप देखें।
08:21 इस प्रोग्राम के लिए source code देखें।
08:24 किसी भी टेक्स्ट एडिटर को खोलें और निम्न कोड टाइप करें।
08:28 जैसा कि पहले देखा गया है, हमें पहले pins को पहले output के रूप में कॉन्फ़िगर करना चाहिए।
08:34 फिर अपनी आवश्यकता के अनुसार इसे हाई या लो करें।
08:39 ये दोनों लाइनें PORT D पर आउटपुट के रूप में bits 2 to 7 बनाती हैं।
08:45 ये दोनों लाइनें PORT B पर आउटपुट के रूप में bit 0 बनाती हैं।
08:50 ये bits', Arduino पर digital pins 2 to 8 के अनुरूप होते हैं।
08:56 यहां, हम जो भी संख्या प्रदर्शित करना चाहते हैं, उसके अनुरूप pins को हाई या लो के रूप में बना रहे हैं।
09:04 हमारे मामले में, यह अंक दो है।
09:07 यहाँ, हम Arduino के डिजिटल pins 2 से 8 के लिए 0100100 लिख रहे हैं।
09:16 यह c' और g को छोड़कर, SSD के सभी सेग्मेंट्स को लो बनाएगा।
09:22 इसे two.asm फाइल के रूप में save करें।
09:27 terminal पर वापस जाएं।

स्क्रीन को क्लियर करें।

09:33 avra space two.asm टाइप करें और Enter दबाएं।
09:39 अपलोड करने के लिए, पिछले command हेतु ऊपरी एरो को दबाएं।
09:44 अब दिखाए गए अनुसार फ़ाइल का नाम बदलें और Enter दबाएं।
09:50 अब, आप देख सकते हैं कि seven segment में अंक 2 चमक रहा है।
09:56 ट्यूटोरियल रोकें और नीचे दिए गए असाइनमेंट को करें। 0 से 9 तक के किसी अन्य अंक को प्रदर्शित करने के लिए उपरोक्त कोड को संशोधित करें।
10:06 इसके बाद, हम Seven Segment Display पर संख्या 5 को प्रदर्शित करने के लिए Decoder का उपयोग करेंगे।
10:12 हम 7447 IC का उपयोग कर रहें हैं।
10:16 decoder के a complement से f complement"' तक के pins, Seven Segment Display के a से f pins तक जुड़े होते हैं।
10:25 decoder के Vcc और Ground pins और Arduino के Ground pins , धनात्मक 5 वोल्टस से जुड़े होते हैं।
10:33 Decoder के A, B,C,D pins को Arduino के pins 2,3,4,5 से जोड़ें।
10:40 ध्यान दें कि यह decoder केवल common anode seven segment display के लिए उपयुक्त है।
10:47 लाइव कनेक्शन सेटअप देखें।
10:51 A,B,C और D, decoder के input pins हैं।
10:56 A, lowest significant bit (LSB) होना चाहिए और D, most significant bit (MSB) होना चाहिए।
11:02 उदाहरण स्वरुप, जब A,B,C और D inputs यहां दिखाए गए अनुसार होते हैं, तो संख्या 5 डिस्प्ले पर प्रदर्शित होती है।
11:10 इस प्रोग्राम के लिए source code देखें।
11:13 किसी भी टेक्स्ट एडिटर को खोलें और निम्न कोड टाइप करें।
11:17 पहली दो लाइनें PORT D पर आउटपुट के रूप में bits 2' से 5 बनाती हैं।
11:23 इसका मतलब है कि हम Arduino में output pins के रूप में डिजिटल pins 2 से 5 बना रहे हैं।
11:29 Arduino में 2 to 5 pins , decoder के A, B, C, D pins से जुड़े होते हैं।
11:36 अगली दो लाइनें डिकोडर इनपुट के लिए 0101 का इनपुट दे रही हैं।
11:43 इसके बाद यह seven segment display में 5 के रूप में डिकोड किया जाएगा।
11:48 decoder.asm फाइल के रूप में सेव करें।
11:52 terminal पर वापस जाएं।
11:55 avra space decoder.asm टाइप करें और Enter दबाएं।
12:02 अपलोड करने के लिए, पिछली कमांड प्राप्त करने हेतु उपरी एरो दबाएं।
12:07 अब दिखाए गए अनुसार फ़ाइल का नाम बदलें और Enter दबाएं।
12:13 अब हम देख सकते हैं कि seven segment में अंक पाँच चमक रहा है।
12:19 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं, संक्षेप में ।
12:24 इस ट्यूटोरियल में हमने seven-segment Display से Arduino board के इंटरफ़ेस,
12:31 seven-segment display पर अंक प्रदर्शित करने के लिए assembly program लिखना और
12:36 7447 IC का उपयोग करके seven segment display पर अंक प्रदर्शित करना सीखा।


12:42 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट का संक्षिप्त में वर्णन करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।


12:50 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम वर्कशॉप आयोजित करती है और सर्टिफिकेट देती है।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।


12:58 कृपया इस फोरम पर अपने समयबद्ध प्रश्नों को पोस्ट करें।
13:02 स्पोकन ट्यूटोरियल NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।


13:12 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है।

हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh