Difference between revisions of "Advanced-Cpp/C2/Abstract-Class/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Line 167: Line 167:
 
|-
 
|-
 
| 02:21
 
| 02:21
|और परिणाम को 'इंटीजर वेरिएबल' 'sum' संचित करते हैं।   
+
|और परिणाम को 'इंटीजर वेरिएबल' 'sum' में संचित करते हैं।   
  
 
|-
 
|-
Line 207: Line 207:
 
|-
 
|-
 
| 02:59
 
| 02:59
|   फिर हम क्लास 'sub' का  एक अन्य ऑब्जेक्ट 'obj2' बनाते हैं।  
+
| फिर हम क्लास 'sub' का  एक ऑब्जेक्ट 'obj2' बनाते हैं।  
  
 
|-
 
|-

Revision as of 11:49, 2 January 2015


Time Narration
00:01 'C++' में 'abstract class' और 'pure virtual function' के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:08 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न करना सीखेंगे,
00:10 *Abstract क्लासेस
00:11 *Pure virtual फंक्शन
00:13 *हम यह एक उदाहरण की मदद से करेंगे।
00:16 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ,
00:19 *'उबन्टु OS' वर्जन 11.10
00:23 *'g++ कम्पाइलर' वर्जन 4.6.1
00:27 सबसे पहले 'abstract class' के परिचय के साथ शुरू करते हैं।
00:31 'Abstract class' हमेशा 'base class' होती है।
00:35 इसमें कम से काम एक 'pure virtual function' होता है
00:39 हम 'abstract class' का इंस्टैंस नहीं बना सकते।
00:43 अब 'pure virtual function' देखते हैं।
00:45 'Pure virtual function' बिना 'body' का एक फंक्शन है।
00:49 यह 'बेस क्लास' में परिभाषित नहीं होता है।
00:52 यह इस प्रकार परिभाषित होता है:
00:54 'virtual void virtualfunname()=0;'
01:00 'derived class' को 'फंक्शन को ओवर्राइड करना ही होगा।
01:04 नहीं तो 'कम्पाइलर' एक एरर देगा।
01:07 'फंक्शन' को कार्यान्वित करना 'derived class' पर निर्भर करता है।
01:11 अब एक उदाहरण देखते हैं।
01:13 मैंने पहले ही एडिटर पर कोड टाइप कर लिया है।
01:16 मैं इसे खोलूंगी।
01:18 ध्यान दें हमारा फाइल नेम 'abstract.cpp' है।
01:22 इस उदाहरण में दो नंबर्स का एडिशन और सब्ट्रैक्शन है।
01:28 अब पूरे कोड को समझते हैं।
01:30 यह 'iostream' हमारी हैडर फाइल है।
01:33 यहाँ मैं 'std namespace' उपयोग कर रही हूँ।
01:36 यह 'abstractinterface' नामक 'क्लास' के लिए घोषणा है।
01:41 फिर हमारे पास 'public specifier' है।
01:44 इसमें हमने 'numbers' नामक 'virtual function' घोषित किया है।
01:49 यह '0' से इनिशिअलाइज़ होता है।
01:51 फिर हमारे पास एक 'non-virtual function' है।
01:55 और 'a' एवं 'b' दो 'इंटीजर वेरिएबल्स' हैं।
01:59 यहाँ हम 'इनपुट फंक्शन' एक्सेस करते हैं।
02:01 इसमें हम नंबर्स 'a' और 'b' को स्वीकार करते हैं।
02:05 यह 'add' नामक एक 'ड्राइव्ड क्लास' है।
02:09 यह बेस क्लास 'abstractinterface' की प्रॉपर्टीज़ को इन्हेरिट करता है।
02:14 यहाँ हम 'फंक्शन नंबर्स' को ओवर्राइड करते हैं।
02:18 इसमें हम दो नंबर्स का एडिशन क्रियान्वित करते हैं।
02:21 और परिणाम को 'इंटीजर वेरिएबल' 'sum' में संचित करते हैं।
02:25 फिर हम परिणाम प्रिंट करते हैं।
02:27 यहाँ हमारे पास एक अन्य 'ड्राइव्ड क्लास' 'sub' है।
02:31 यह बेस क्लास 'abstractinterface' को भी इन्हेरिट करता है।
02:35 इसमें दोबारा हम 'फंक्शन नंबर्स' को ओवर्राइड करते हैं।
02:39 और यहाँ हम दो नंबर्स 'a' और 'b' के डिफरेंस की गणना करते हैं।
02:43 फिर हम डिफरेंस प्रिंट करते हैं।
02:45 यह हमारा 'मेन फंक्शन' है।
02:48 'यहाँ हम क्लास 'add' का एक ऑब्जेक्ट 'obj1' बनाते हैं।
02:53 फिर हम 'object obj1' उपयोग करके 'input' और 'numbers' दोनों फंक्शन्स को कॉल करते हैं।
02:59 फिर हम क्लास 'sub' का एक ऑब्जेक्ट 'obj2' बनाते हैं।
03:04 फिर से, हम 'object obj2' उपयोग करके दो 'फंक्शन्स' को कॉल करते हैं।
03:08 और यह हमारा 'रिटर्न स्टेटमेंट' है।
03:10 .अब प्रोग्राम निष्पादित करते हैं।
03:13 अपने कीबोर्ड पर 'Ctrl, Alt और T' कीज़ एक साथ दबाकर टर्मिनल विंडो खोलें।
03:21 कम्पाइल करने के लिए:
'g++ स्पेस abstract डॉट cpp स्पेस hyphen o स्पेस abs'
03:31 एंटर दबाएं।
03:32 टाइप करें:
'dot slash abs'
03:34 एंटर दबाएं।
03:36 यह इस प्रकार प्रदर्शित होता है 'Enter the numbers'
03:38 मैं 9 और 4 एंटर करुँगी।
03:42 आउटपुट प्रदर्शित होता है 'Sum is 13'
03:46 हम दोबारा देखते हैं 'Enter the numbers'
03:49 मैं 8 और 3 एंटर करुँगी।
03:52 आउटपुट प्रदर्शित होता है 'Diff is 5'
03:56 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है।
03:59 अपनी स्लाइड्स पर वायस आते हैं।
04:01 इसको सारांशित करते हैं।
04:03 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा,
04:04 'Abstract class' 'उदाहरण क्लास abstractinterface'
04:09 'Pure virtual function' 'उदाहरण virtual void numbers()=0;'
04:14 एक नियत कार्य में
*एक एब्सट्रैक्ट क्लास 'student' बनायें। 
04:17 *प्योर वर्चूअल फंक्शन 'Info' बनायें।
04:20 * फंक्शन में स्टूडेंट का 'नेम' और 'रोल नंबर' स्वीकार करें।
04:25 *दो ड्राइव्ड क्लास 'marks' और 'sports' बनायें।
04:29 * मार्क्स में, तीन स्टूडेंट्स के मार्क्स स्वीकार करें।
04:32 * स्पोर्ट्स में, 'स्पोर्ट्स' में स्कोर किये हुए मार्क्स एंटर करें।
04:35 *'total marks' की गणना करें।
04:38 *फिर एक अन्य ड्राइव्ड क्लास 'result' बनायें।
04:41 * इसमें, स्टूडेंट का 'नेम', 'रोल नंबर' और 'टोटल मार्क्स' प्रदर्शित करें।
04:47 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें।
04:50 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
04:53 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर, आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
04:58 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है।
05:03 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
05:07 अधिक जानकारी के लिए, कृपया contact@spoken-tutorial.org को लिखें।
05:14 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
05:18 यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
05:25 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है: [1]
05:30 आई ऐ टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ।

हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Devraj, Pratik kamble, Sakinashaikh, Shruti arya