Spoken-Tutorial-Technology/C2/Side-by-Side-Method/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | साइड-बाइ-साइड मेथड के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगे |
| 00:10 | हम सीखेंगे कि साइड-बाइ-साइड मेथड का क्या मतलब है। |
| 00:14 | हम सीखेंगे कि साइड-बाइ-साइड मेथड एक समय में एक कमांड सिखाने में कैसे मदद करता है। |
| 00:20 | हम सीखेंगे कि स्पोकन ट्यूटोरियल्स प्रयोग करके कोई व्यक्ति कैसे तेज़ी से या धीरे-धीरे सीख सकता है। |
| 00:26 | हम सीखेंगे कि स्पोकन ट्यूटोरियल का आपेक्षित मैटेरियल कहाँ उपलब्ध है। |
| 00:32 | हम सीखेंगे कि स्पोकन ट्यूटोरियल्स कैसे नहीं करना है। |
| 00:36 | हमारे पास कार्यशाला आयोजकों के लिए भी एक मैसेज है। |
| 00:41 | साइड-बाइ-साइड मेथड एक तकनीक है जो हमने आई आई टी बॉम्बे में विकसित की है। |
| 00:47 | अपने आप से सॉफ्टवेयर सीखना, तब भी जब आपके पास कोई विशेषज्ञ नहीं है। |
| 00:54 | आप यह कैसे कर सकते हैं ? |
| 00:56 | स्पोकन ट्यूटोरियल से एक बार में एक कमांड सीखकर |
| 01:01 | सीखने का मतलब क्या है ? |
| 01:03 | क्या यह केवल स्पोकन ट्यूटोरियल देखना है ? |
| 01:08 | बिल्कुल नहीं। या क्या यह स्पोकन ट्यूटोरियल को अच्छे से सुनना है ? |
| 01:13 | नहीं।सीखा जाता है ....... |
| 01:16 | हाँ, आप समझ गए - करने से,……… स्पोकन ट्यूटोरियल में प्रदर्शित प्रत्येक कमांड को दोबारा करने से,....... |
| 01:24 | क्या ट्यूटोरियल में प्रदर्शित प्रत्येक कमांड को कोई भी प्रयोग कर सकता है ? |
| 01:29 | उत्तर है हाँ। |
| 01:31 | मैं ऐसा क्यों कहती हूँ ? |
| 01:33 | ऐसा इसलिए है क्योंकि हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स को स्वयं सीखने के लिए उपयुक्त बनाते हैं । |
| 01:39 | हम यह कैसे करते हैं ? |
| 01:41 | यह एक लम्बी कहानी है।मैं बस यही कहती हूँ कि हमने इस उद्देश्य के लिए आई आई टी बॉम्बे में विशेष मेथड्स बनाये हैं। |
| 01:49 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स को स्वयं सीखने के लिए बनाया गया है। |
| 01:52 | और इसलिए, स्पोकन ट्यूटोरियल्स में प्रदर्शित प्रत्येक कमांड को आप दोबारा कर सकते हैं। |
| 01:58 | प्रत्येक कमांड के दोबारा प्रयोग का बेहतर तरीका क्या है ? |
| 02:02 | मैं इसे प्रदर्शित करती हूँ। |
| 02:04 | http://spoken-tutorial.org पर जाते हैं। |
| 02:08 | Scilab स्पोकन ट्यूटोरियल्स का पता लगाते हैं। |
| 02:14 | मैं वेक्टर ऑपरेशंस नामक स्पोकन ट्यूटोरियल प्रदर्शित करुँगी। |
| 02:18 | मैंने यह विडिओ पहले ही स्थित कर लिया है। |
| 02:21 | क्या मैं इस वीडिओ को मॅक्सिमाइज़ करूँ ? |
| 02:23 | एक बार फिर,बिल्कुल नहीं। |
| 02:26 | वास्तव में, आपको यह छोटा करना है। |
| 02:29 | मैंने पहले ही जितना छोटा संभव है कर लिया है। |
| 02:33 | मैं ब्राउज़र को इस प्रकार मूव करुँगी कि वीडिओ को स्क्रीन के एक तरफ ला सकूँ। |
| 02:43 | दूसरी तरफ, अब उस सॉफ्टवेयर को खोलते हैं जो वीडिओ सिखाता है। |
| 02:49 | इस स्थिति में Scilab. |
| 02:51 | क्योंकि Scilab ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है, हम यह कर सकते हैं। |
| 02:56 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट व्यापारिक सॉफ्टवेयर को बढ़ावा नहीं देता है। |
| 03:00 | अतः उस सॉफ्टवेयर को, जिसे आप सीखना चाहते हैं हमेशा मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते हैं। |
| 03:05 | क्या हम सॉफ्टवेयर विंडो को मॅक्सिमाइज़ कर सकते हैं ? |
| 03:08 | दोबारा नहीं। |
| 03:09 | इसके बजाए, इसे छोटा करें और दूसरी तरफ ले जाएँ जैसा मैंने पहले किया है। |
| 03:15 | मैंने अभी स्पोकन ट्यूटोरियल और वो सॉफ्टवेयर जो सीखना है, साइड-बाइ-साइड खोल लिया है। |
| 03:20 | आगे हम क्या करते हैं ? |
| 03:22 | अब अगली स्लाइड पर जाते हैं। |
| 03:28 | वीडिओ प्ले करें। |
| 03:29 | स्पोकन ट्यूटोरियल में कमांड सुनें। |
| 03:32 | वीडिओ को पॉज़ करें। |
| 03:34 | सॉफ्टवेयर पर उसी कमांड का प्रयास करें। |
| 03:37 | अगर वो कमांड कार्य करती है तो अगली कमांड सुनें। |
| 03:41 | अगर यह कार्य नहीं करती तो ट्यूटोरियल को रिवाइंड करें। |
| 03:44 | दोबारा सुनें और प्रयास करें। |
| 03:47 | दोहराएं। |
| 03:49 | अब मैं इसे Scilab प्रयोग करके दिखाती हूँ। |
| 03:54 | .......ऑडियो....... |
| 04:11 | अब इसे पॉज़ करें। |
| 04:15 | अब मैं इस कमांड को साइलैब सॉफ्टवेयर पर पुनः करती हूँ। |
| 04:23 | p इक्वल्स 1 2 3, ब्रैकेट बंद करें |
| 04:32 | हमें वीडिओ के समान ही परिणाम मिलते हैं। |
| 04:35 | लेकिन यह बहुत बोरिंग है। |
| 04:37 | मुझे वीडिओ सुनना और कुछ भी न करना पसंद नहीं है। |
| 04:40 | यह बहुत धीरे भी है। |
| 04:42 | कोई परेशानी नहीं। स्पोकन ट्यूटोरियल मेथड आपको धीरे और जल्दी प्रैक्टिस करने की अनुमति देता है। |
| 04:48 | अब मैं आपको समझाउंगी कि जल्दी कैसे सीखते हैं। |
| 04:51 | वीडिओ को सुनते समय, आप सॉफ्टवेयर पर कार्य कर सकते हैं। |
| 04:57 | अब हम अगली कमांड सुनते हैं और एकसाथ सॉफ्टवेयर पर इसका प्रयास करते हैं। |
| 05:03 | अब मैं प्ले बटन दबाती हूँ। |
| 05:09 | .......ऑडियो....... |
| 05:23 | मैंने वीडिओ पॉज़ किया। |
| 05:32 | आपने मुझे वीडिओ सुनते समय टाइप करते हुए देखा। |
| 05:36 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल्स प्रयोग करके जल्दी सीखने का एक तरीका है। |
| 05:40 | अब मैं इसे दोहराती हूँ। |
| 05:41 | स्पोकन ट्यूटोरियल का तरीका आपको धीरे और जल्दी प्रयास करने की अनुमति देता है। |
| 05:45 | कभी-कभी, वीडिओ से सॉफ्टवेयर को अलग करना मुश्किल हो सकता है। |
| 05:50 | इस स्थिति में कोई कुछ ओवरलैपिंग स्थितियाँ प्रयोग कर सकता है। |
| 05:54 | अगली स्लाइड में, मैं इसका एक उदाहरण दिखाती हूँ। |
| 06:03 | यह एक चित्र है जो मैंने एक किताब के अध्याय में प्रयोग किया, जो हाल ही में लिखी गयी है। |
| 06:09 | आप 'xfig' पर स्पोकन ट्यूटोरियल और 'xfig' सॉफ्टवेयर भी देख सकते हैं। |
| 06:15 | यद्यपि ओवरलैप है पर आप अभी भी इसके भाग देख सकते हैं। |
| 06:18 | आप स्थितियाँ और साइज़ भी बदल सकते हैं, जैसे-जैसे आगे बढ़ते हैं। |
| 06:23 | मॅक्सिमाइज़िंग के अलावा कुछ भी किया जा सकता है। |
| 06:27 | अब हम सारी स्टेप्स को करने के लिए एक अन्य आवश्यकता पर ध्यान देंगे। |
| 06:32 | क्या होता है जब स्पोकन ट्यूटोरियल कहता है एक फाइल खोलें ? |
| 06:37 | उस फाइल के बिना, सीखना निष्फल होगा - है कि नहीं? |
| 06:41 | कोई चिंता नहीं - हम स्पोकन ट्यूटोरियल में प्रयोग हुई प्रत्येक फाइल को उपलब्ध कराते हैं। |
| 06:47 | क्योंकि, इनके बिना, स्पोकन ट्यूटोरियल की सारी स्टेप्स पुनः नहीं की जा सकती हैं। |
| 06:55 | अब मैं इसे एक उदाहरण से दिखाउंगी। |
| 07:00 | इसके लिए, अब मैं 'tokens' नामक C और C++ ट्यूटोरियल खोलती हूँ। |
| 07:11 | मैंने पहले ही इसे सही स्थिति में रख दिया है। |
| 07:15 | अब मैं इसे प्ले करती हूँ। |
| 07:20 | .......ऑडियो....... |
| 07:36 | मैं इसे पॉज़ करती हूँ। |
| 07:41 | वीडिओ बताता है, फाइल को 'tokens.c' नाम से खोलें। |
| 07:46 | अगर केवल यह फाइल उपलब्ध है तो क्या सारी स्टेप्स की जा सकती हैं। |
| 07:50 | अब देखते हैं कि क्या यह फाइल वेब पेज पर उपलब्ध है। |
| 07:55 | अब ब्राउज़र को पूरी तरह से वापस लाते हैं, अतः हम सारे लिंक देख सकते हैं। |
| 08:06 | अब नीचे जाएँ। |
| 08:13 | यहाँ 'Code files' नामक एक लिंक है। |
| 08:16 | लगता है कि यहाँ 'tokens.c' फाइल है। |
| 08:21 | अब जाँचते है कि क्या हम यह डाउनलोड कर सकते हैं। |
| 08:24 | मैं इस लिंक पर क्लिक करती हूँ। |
| 08:27 | सीखें और देखें, यह फाइल सेव होने के लिए तैयार है। |
| 08:31 | परन्तु, हम इसे सेव नहीं करते हैं। |
| 08:35 | इसे मैं आपके अभ्यास के लिए छोड़ती हूँ। |
| 08:38 | भिन्न-भिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य करने में थोड़ा सा अंतर हो सकता है। |
| 08:43 | उदाहरण के लिए, आपकी पुष्टि के बिना ज़िप फाइल जल्द ही डाउनलोड हो सकती है। |
| 08:48 | किसी भी स्थिति में निश्चित कर लें कि सारी आवश्यक फाइल्स इस तरह के लिंक से उपलब्ध की जाएँगी। |
| 08:54 | अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है तो क्या करें? |
| 08:57 | कोई चिंता नहीं।ऑफलाइन देखने के लिए, इमेज फाइल बनाना संभव है। |
| 09:02 | अब मैं आपको दिखाती हूँ कि स्पोकन ट्यूटोरियल वेब पेज में कहाँ से आप इस इमेज को बना सकते हैं। |
| 09:09 | यह अगली टैब में है। |
| 09:12 | जैसे कि हमने ब्राउज़र को छोटा किया है इसलिए सारे लिंक नहीं देखे जा सकते। |
| 09:16 | सारे लिंक्स को देखने के लिए, मैं स्क्रीन को बड़ा करती हूँ। |
| 09:21 | यह 'Software Training, Downloads, Create your own disk image' में उपलब्ध है। |
| 09:33 | इस सुविधा से बनाई गयी ज़िप फाइल में सारी सम्बंधित फाइल्स होती है। |
| 09:37 | कभी कभार आवश्यक फाइल्स अनुपस्थित हो सकती हैं। |
| 09:41 | अगर ऐसा होता है तो समस्या का हल करने के लिए हमें आपकी ज़रुरत है। |
| 09:44 | मैं आपको यह अपने वेब पेज पर दिखाती हूँ। |
| 09:47 | स्क्रीन को दोबारा छोटा करते हैं। |
| 09:50 | अब पिछली टैब पर वापस जाते हैं। |
| 09:56 | ऊपर जाते हैं। |
| 09:59 | 'Report missing component' नामक लिंक देखें। |
| 10:03 | कृपया इस लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी प्रदान करें। |
| 10:08 | बस इतना ही।अब मैं अगली स्लाइड पर जाती हूँ। |
| 10:12 | अब सारांशित करते हैं कि हमने इस ट्यूटोरियल में क्या सीखा |
| 10:16 | हमने सीखा साइड-बाइ-साइड मेथड का क्या मतलब है। |
| 10:20 | हमने पाया कि साइड-बाइ-साइड मेथड एक बार में एक कमांड सीखने में कैसे मदद करता है। |
| 10:25 | हमने समझाया कि स्पोकन ट्यूटोरियल्स प्रयोग करके कोई व्यक्ति कैसे धीरे या तेज़ी से सीख सकता है। |
| 10:31 | हमने सीखा कि स्पोकन ट्यूटोरियल के लिए आवश्यक मेटेरियल कहाँ उपलब्ध है। |
| 10:36 | हमने यह भी सीखा कि स्पोकन ट्यूटोरियल्स को कैसे प्रयोग नहीं करना है। |
| 10:40 | अगर आप स्पोकन ट्यूटोरियल को बस देखते हैं तो आप पूरा लाभ नहीं लेते। |
| 10:45 | यह एक कार्यशाला बिल्कुल नहीं है। |
| 10:47 | अगर एक आयोजक आपसे स्पोकन ट्यूटोरियल देखने को कहता है तो वह अपना कार्य सही से नहीं कर रहा है। |
| 10:52 | कृपया साइड-बाइ-साइड मेथड का अनुसरण करें, जैसा कि ट्यूटोरियल में समझाया है। |
| 10:58 | मेरे पास आपके लिए एक नियत कार्य है। |
| 11:01 | इस ट्यूटोरियल में बताई गयी सारी स्टेप्स को दोबारा करें। |
| 11:05 | यह मेथड एक अन्य विषय के स्पोकन ट्यूटोरियल के लिए प्रयोग करें। |
| 11:08 | यह फैलाएं - कि स्पोकन ट्यूटोरियल्स विद्यार्थियों को किसी चीज़ को करके सीखने में मदद करता है। |
| 11:14 | यह वीडिओ स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 11:18 | अच्छा बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 11:22 | हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का प्रयोग करके कार्यशालाएं आयोजित करते हैं। |
| 11:25 | प्रमाणपत्र देते हैं कृपया हमसे संपर्क करें। |
| 11:28 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के एम एच आर डी के NMEICT द्वारा निधिबद्ध है। |
| 11:34 | हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |