PHP-and-MySQL/C4/File-Upload-Part-2/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
|---|---|
| 0:00 | आपका फिर से स्वागत है। इस ट्यूटोरियल के पहले भाग में मैंने आपको बताया कि यहाँ इस फॉर्म का उपयोग करके अपनी अपलोडेड फाइल की विशेष प्रोपर्टिज को कैसे लें। |
| 0:10 | अब मैं आपको बताऊँगा कि इस फाइल को अपलोड कैसे करें और यहाँ अपलोडेड फोल्डर में इसे कैसे स्थानांतरित करें, जोकि अभी खाली है। |
| 0:18 | यदि आपको याद है, हम एक अस्थायी जगह का जिक्र कर रहे हैं जो कि हमारे वेब सर्वर पर संग्रहीत की जा रही है। |
| 0:25 | इसका अभी अधिक उपयोग नहीं है। |
| 0:29 | हमारे पास यहाँ हमारी सभी प्रोपर्टिज हैं, अतः मैं लिखूँगा- “properties of the uploaded file” तो हम जानेंगे कि हम क्या कर रहे हैं। |
| 0:34 | हमारे पास हमारी सभी विशेष प्रोपर्टिज यहाँ हैं। |
| 0:38 | मैंने उन सबको याद रखने में सरल वेरिएबल नाम दिए हैं। तो हमें इन सबको व्यक्तिगत रूप से कमेंट करने की आवश्यकता नहीं है । |
| 0:46 | पहले कार्य यह हम करेंगे कि जाँचने के लिए एक 'if' स्टेटमेंट बनायेंगे यदि यहाँ कोई एरर्स हों। |
| 0:53 | यहाँ यदि एरर कोड शून्य से बड़ा है तो इसका मतलब है कि इसे एक एरर कोड द्वारा जारी किया गया है। फिर मैं 'die' लिखूँगा। |
| 1:03 | और मैं एक एरर मेसेज दूँगा - "File couldn't..." |
| 1:11 | या 'Error uploading file, code error'. |
| 1:20 | यह उपयोगकर्ता को एक एरर कोड देगा। |
| 1:23 | अब 'else' भाग। |
| 1:25 | मैं इसको साधारण और सिंगल लाइन में रखने के लिए इन कर्ली कोष्ठकों को जोड़ूँगा। |
| 1:29 | अतः 'else', मैं 'move_uploaded_file' नामक फंक्शन का उपयोग करना चाहता हूँ। |
| 1:39 | तो हम अस्थायी नाम 'temp' लेंगे, जो इस फंक्शन का पहला पैरामीटर है और दूसरा पैरामीटर डेस्टिनैशन है जो कि अपलोडेड फोल्डर है। |
| 1:51 | अतः मैं 'uploaded' और फॉरवर्ड स्लैश टाइप करूँगा। |
| 1:59 | और उसके अंत में हम फाइल का नाम जोड़ेंगे, जिसे हमने अपलोड कर दिया है। |
| 2:07 | अतः यहाँ यह केवल 'name' होगा। |
| 2:10 | यह बताता है कि उपयोगकर्ता यहाँ केवल इंटर वेरिएबल्स जोड़ रहा है। |
| 2:15 | अन्यथा हमें ये टाइप करने पड़ते,उदाहरणस्वरूप- temp name. |
| 2:19 | फिर यहाँ जाएँ और इसे इस तरह रखें। |
| 2:22 | यह काफी अस्तव्यस्त और पढ़ने के लिए मुश्किल लगता है। |
| 2:25 | अतः यह इन वेरिएबल्स को यहाँ रखने के लिए काफी आसान है। |
| 2:33 | ठीक है तो अब मैं इसे हटा देता हूँ या इसे मैं रख देता हूँ। |
| 2:37 | और आखिर में मेसेज एको करता हूँ - 'Upload complete'. |
| 2:41 | चलिए इसकी कोशिश करते हैं। |
| 2:47 | मैं अपने पेज में लॉगिन करता हूँ और अपनी 'intro to avi' फाइल उठाता हूँ। |
| 2:51 | मैं अपलोड पर क्लिक करूँगा और हम देखेंगे कि अपलोड पूर्ण हो गया है। |
| 2:55 | चलिए मेरी फाइल जाँचते हैं। |
| 2:57 | फोल्डर अपलोड करें और मेरी अपलोडेड सब-डाइरेक्टरी पर क्लिक करें। आप देखेंगे कि यह फाइल यहाँ है जबकि पहले इसे मेरे वेब सर्वर पर अस्थायी-डाइरेक्टरी में संग्रहीत किया गया था। |
| 3:08 | अतः हमने यहाँ अपनी फाइल सफलतापूर्वक अपलोड कर दी है। |
| 3:13 | यहाँ कुछ और चीजें हैं जिन्हें हमें करने की जरूरत है। |
| 3:15 | दूसरे 'if' स्टेटमेंट को Undo करें या इस 'if' स्टेटमेंट को Undo करें। |
| 3:20 | हम विशिष्ट फाइल प्रकारों के लिए जाँच करने जा रहे हैं जिन्हें हम अपलोड नहीं करना चाहते। |
| 3:24 | अतः अदाहरणस्वरूप मानिए कि मैं avi फाइल्स अपलोड करना नहीं चाहता हूँ। |
| 3:30 | मैं यहाँ क्या कर सकता हूँ कि यदि एरर शून्य से बड़ी है, तो फाइल्स अपलोड न करें। |
| 3:37 | अन्यथा मैं else के अंदर एक नया 'if' स्टेटमेंट शुरू करूँगा। |
| 3:41 | और मैं यहाँ ब्लॉक बनाऊँगा। |
| 3:47 | और ये “conditions for the file” हैं। |
| 3:51 | मैं लिखता हूँ, यदि फाइल का प्रकार, जोकि हमारा टाइप वेरिएबल है- t-y-p-e, दो इक्वल टू चिन्ह, इक्वल विडियो डोट avi. |
| 4:09 | जैसा कि आपने इसके पहले भाग में देखा, जैसे ही मैंने इसे एको किया, यह विडियो डॉट avi के समान था। |
| 4:19 | और फिर हम कह रहे हैं कि यदि यह विडियो डॉट avi के समान है तो फाइल को अपलोड करें। |
| 4:28 | मैं इसे यहाँ नीचे लाऊँगा और मैं उसे 'else' ब्लॉक में रखूँगा। |
| 4:32 | अतः अब मेरे पास है- यदि विडियो avi के समान है, फिर die और मेसेज है- 'That format is not allowed'. |
| 4:44 | ठीक है तो मैं अब इसे अपनी अपलोडेड डाइरेक्टरी से डिलीट करूँगा और मैं अपनी पहली अपलोडेड फाइल पर वापस आऊँगा। |
| 4:54 | मैं intro dot avi चुनूँगा और जब मैं अपलोड पर क्लिक करता हूँ तो यह दिखाता है कि 'format is not allowed'. |
| 5:01 | और यदि मैं मेरी अपलोडेड डाइरेक्टरी पर जाता हूँ तो आप देख सकते हैं कि फोल्डर खाली है। |
| 5:06 | कुछ भी अपलोड नहीं किया गया है। |
| 5:08 | अब avi के बजाय चलिए लिखते हैं कि मैं 'images with png' एक्सटेंशन बैन(प्रतिबंध) करना चाहता हूँ। |
| 5:15 | मैं इसे यहाँ बदलूँगा और फिर से मेरी फाइल अपलोड करूँगा। |
| 5:23 | आप देख सकते हैं कि, क्योंकि यह एक स्वीकृत फाइल प्रारूप है, हमें मेसेज मिलता है-'Upload complete' और यह मेरे अपलोडेड फोल्डर में स्थानांतरित कर दिया गया है। |
| 5:33 | इसे फिर से डिलीट करते हैं। ओह ! मैंने इसे रद्द(कैन्सल) कर दिया। चलिए फिर से डिलीट करते हैं। |
| 5:42 | औके तो हमने यहाँ क्या देखा कि विशिष्ट टाइप को कैसे उल्लिखित करते हैं । |
| 5:47 | हम और क्या कर सकते हैं, कि हम विशिष्ट फाइल साइज उल्लिखित कर सकते हैं। |
| 5:51 | मैं इस 'or' ऑपरेटर का उपयोग करके 'or' लिखूँगा और मैं लिखूँगा 'or' साइज हाफ मेगाबाइट से बड़ा है। |
| 6:04 | यह हाफ मेगाबाइट है जिसमें पाँच सौ हजार बिट्स, माफ कीजिए, बाइट्स हैं। मुझे लगता है कि मैंने गलती कर दी है और मैंने बाइट के बजाय बिट्स कह दिया है। |
| 6:14 | अतः यह पाँच सौ हजार बाइट है जो कि 0 प्वॉइंट 4 मेगाबाइट के समान है। मैंने अभी के लिए केवल हाफ मेगाबाइट लिखूँगा। |
| 6:29 | यह साइज का मूल्यांकन करेगा और बतायेगा कि यह हाफ मेगाबाइट से बड़ा है। |
| 6:38 | फिर यह बताता है-this format is not allowed. |
| 6:43 | अतः मैं 'Format not allowed or file size too big' को अनुकूल बनाने के लिए इस मेसेज को बदलूँगा। |
| 6:56 | अतः आप इनमें से प्रत्येक के लिए एक if स्टेटमेंट बना सकते हैं । जो कि आपके टाइप का मूल्यांकन करने के लिए और आपके साइज का मूल्यांकन करने के लिए है। |
| 7:03 | आपको इस कंडिशन को लेने की आवश्यकता है और इसे 'if' अन्य स्टेटमेंट में रखें। |
| 7:09 | तो मैं यहाँ वापस जाता हूँ और मैं मेरी फाइल फिर से चुनता हूँ। |
| 7:12 | केवल जानने के लिए कि यह वहाँ है। |
| 7:14 | अपलोड पर क्लिक करें और यह कहेगा-'Format not allowed'. |
| 7:19 | अब यदि आप अपने कोड पर वापस जाते हैं तो यह png प्रारूप में नहीं है लेकिन यह साइज सीमा को बढ़ा रहा है। |
| 7:25 | चलिए इसे 2 million में बदलते हैं जो 2 मेगाबाइट्स है। |
| 7:31 | रिफ्रेश करें और send करें। |
| 7:33 | हम देख सकते हैं कि हमारा अपलोड पूर्ण हो गया है क्योंकि यह साइज में एक ही मेगाबाइट है। |
| 7:39 | यही सब मेरे पास अभी के लिए फाइल अपलोड पर है। |
| 7:44 | यह सब आपको विशिष्ट फाइल टाइप्स और फाइल साइज को रखने के लिए इसका उपयोग करना जानने की आवश्यकता है। जो आपके वेबसर्वर के लिए बहुत बड़ा है। |
| 7:54 | यदि आप अपने वेब सर्वर में बड़ी फाइल्स नहीं चाहते हैं, तो इसे नियंत्रित करने का यह अच्छा तरीका है। |
| 7:58 | जैसा कि आपने देखा, यह बनाने के लिए काफी आसान है। |
| 8:01 | इसका अभ्यास करें और आप इसकी उपयोगिता से काफी प्रभावित होंगे। |
| 8:05 | यदि आपके पास कोई प्रश्न है तो कृपया पूछने में संकोच न करें। |
| 8:08 | और कृपया सब्स्क्राइब करें यदि आप किसी भी अपडेटेड विडियो या नये विडियो पर अधिसूचना देना चाहते हैं। |
| 8:15 | यह स्क्रिप्ट देवेन्द्र कैरवान द्वारा अनुवादित है।आई.आई.टी बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |