Koha-Library-Management-System/C2/How-to-create-a-library/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| |
|
| 00:01 | How to create a Library in Koha पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम लाइब्रेरी बनाना और ग्रुप बनाना सीखेंगे। |
| 00:16 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ उबंटु लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम 16.04 |
| 00:24 | और कोहा वर्जन 16.05 |
| 00:29 | इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए, शिक्षार्थियों को Library Science का ज्ञान होना चाहिए। |
| 00:35 | इस ट्यूटोरियल का अभ्यास करने के लिए, आपके सिस्टम पर कोहा संस्थापित होना चाहिए। |
| 00:41 | और आपको कोहा में एडमिन एक्सेस भी होना चाहिए। |
| 00:46 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस वेबसाइट पर Koha Spoken Tutorial की श्रृंखला देखें। |
| 00:53 | शुरू करते हैं। मैंने पहले ही अपने सिस्टम पर कोहा संस्थापित कर दिया है। |
| 00:59 | कोहा इंटरफेस पर जाते हैं। |
| 01:03 | संस्थापन के समय दिए गए username और password का उपयोग करके कोहा में लॉग इन करें। |
| 01:10 | मेरे सिस्टम में, मैंने Username koha underscore library दिया है। |
| 01:17 | अब Password टाइप करें जिसे conf.xml फाइल में दिया गया था। |
| 01:25 | कोहा का मुख्य पेज खुलता है। |
| 01:27 | ध्यान दें- जब कोहा की सेटिंग करते हैं, हमें प्रत्येक Branch library की जानकारी डालनी चाहिए, जिसे हम कोहा में बनायेंगे। |
| 01:38 | इस डेटा का उपयोग बाद में कोहा के कई क्षेत्रों में किया जाता है। |
| 01:43 | अब, एक नई लाईब्रैरी बनाते हैं। |
| 01:47 | कोहा इंटरफेस पर वापस जाएँ। |
| 01:50 | Home पर जाएँ और Koha Administration पर क्लिक करें। |
| 01:56 | Basic parameters को देखें। |
| 02:00 | Libraries and groups पर क्लिक करें। |
| 02:04 | नई लाईब्रैरी को जोड़ने के लिए, + New Library टैब पर क्लिक करें। |
| 02:10 | हम अभी के लिए groups सेक्शन को स्किप करेंगे। |
| 02:15 | इस पेज में, ध्यान दें कि लाल रंग में चिह्नित सभी फ़ील्ड अनिवार्य हैं। |
| 02:21 | अपनी लाइब्रेरी के लिए फ़ील्ड Library code और Name भरें, जैसा कि मैंने यहां किया है। |
| 02:29 | ध्यान देने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं- Library code में स्पेस नहीं होना चाहिए। |
| 02:36 | और यह 10 अक्षरों से कम होना चाहिए। |
| 02:40 | इस कोड का उपयोग database में एक अलग पहचानकर्ता के रूप में किया जाएगा। |
| 02:46 | अगला सेक्शन वह है जहां हमें अपनी लाइब्रेरी का संपर्क विवरण भरना होगा जैसे
पता, फोन नंबर, आदि |
| 02:58 | मैंने यहां दिखाए गए अनुसार विवरण भर दिए हैं। |
| 03:01 | यदि आपके पास सूचीबद्ध किसी भी field की जानकारी नहीं है, तो इसे खाली छोड़ दें। |
| 03:08 | इसी प्रकार, इस पेज पर अपनी लाइब्रेरी के विवरण भरें। |
| 03:13 | address और phone विवरण का उपयोग बाद में आपकी लाइब्रेरी के लिए कस्टम नोटिस बनाने के लिए किया जा सकता है। |
| 03:20 | सदस्यों द्वारा इन विवरणों का उपयोग भी किया जा सकता है।जब वे लाईब्रैरी से संपर्क करना चाहते हैं। |
| 03:26 | Email id field अनिवार्य नहीं है, जैसा कि आप देख सकते हैं। |
| 03:31 | हालांकि, आपके द्वारा बनाई गई लाइब्रेरी के लिए email id होना बेहद महत्वपूर्ण है। |
| 03:38 | यह email id है जहां से सदस्यों को नोटिस जाते हैं और आते हैं। |
| 03:45 | Gmail id बेहतर है क्योंकि इसे मेल भेजने और / या मेल प्राप्त करने के लिए आसानी से कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। |
| 03:54 | Email id field के नीचे, हमारे पास Reply-To और Return-Path fields है। |
| 04:01 | Reply-To, यदि आप नोटिस के सभी उत्तरों के लिए एक और डिफ़ॉल्ट email address निर्दिष्ट करना चाहते हैं, तो आप इसे यहां कर सकते हैं। |
| 04:11 | मैं Reply-To email id में stlibreoffice@gmail.com भरूंगी । |
| 04:20 | यदि यह खाली छोड़ दिया गया है, तो सभी उत्तर(जवाब) उपरोक्त दिए गए Email id पर जाएंगे। |
| 04:27 | Return-Path पर आएँ, यह email address है जहाँ सभी बाउंस मैसेजेस जाएंगे। |
| 04:34 | यदि यह खाली छोड़ दिया गया है, तो सभी बाउंस मेसेजेस ऊपर दिए गए Email id पर जाएंगे। |
| 04:42 | तो मूल रूप से, तीन अलग-अलग email ids का उपयोग किया जा सकता है |
| 04:48 | Email id |
| 04:50 | Reply-To और |
| 04:52 | Return-Path |
| 04:55 | हालांकि, यदि केवल एक email id प्रदान किया जाता है, तो डिफ़ॉल्ट रूप से, कोहा 'इसे सभी तीन fields के लिए उपयोग करेगा। |
| 05:04 | फिर, field में अपनी लाईब्रैरी का URL डालें, जैसे मैंने यहाँ किया है। |
| 05:10 | URL field भरने पर, विशेष लाईब्रेरी का नाम OPAC पर holdings table में जोड़ा जाएगा। |
| 05:18 | इसके बाद, हमें OPAC info भरना होगा। |
| 05:23 | यह वह जगह है जहां आपको अपनी लाइब्रेरी के बारे में जानकारी देना है। |
| 05:28 | मैंने यहां अपनी लाइब्रेरी के बारे में कुछ जानकारी प्रविष्ट की है। |
| 05:33 | यह जानकारी OPAC, में दिखाई देगी, जब हम कर्सर को holdings table में लाइब्रेरी नाम पर ले जाते हैं। |
| 05:41 | यदि किसी विशेष branch लाईब्रेरी के लिए URL इस field में रखा जाता है, फिर OPAC हमें branch लाईब्रेरी बताएगा जहां पुस्तक उपलब्ध है। |
| 05:52 | हाइपर-लिंक पता जानकारी प्राप्त करने के लिए माउस को लिंक पर घुमाएं। |
| 05:58 | यह विशेष branch लाईब्रेरी का पता देगा जहां से पुस्तक जारी की जा सकती है। |
| 06:05 | Koha interface पर जाएँ। |
| 06:09 | अगला हमारे पास IP address है। |
| 06:12 | यदि आप Koha admin access को किसी विशेष IP address पर प्रतिबंधित करना चाहते हैं तो आप यहां IP निर्दिष्ट कर सकते हैं। |
| 06:22 | अन्यथा, आप इसे खाली छोड़ सकते हैं। |
| 06:25 | मैं इसे खाली छोडूँगी । |
| 06:28 | अंत में, हमारे पास Notes field है। |
| 06:32 | यह वह जगह है जहां आप भविष्य के संदर्भ के लिए कोई भी नोट भर सकते हैं। |
| 06:37 | ये OPAC में प्रदर्शित नहीं होंगे। |
| 06:40 | सभी विवरण प्रविष्ट करने के बाद, Submit बटन पर क्लिक करें। |
| 06:46 | नई लाइब्रेरी का नाम Libraries पेज पर दिखाई देता है। |
| 06:51 | हमारे मामले में, Spoken Tutorial Library |
| 06:55 | अब देखें कि Group Library विकल्प का उपयोग कब करें। |
| 07:00 | यदि आप नया group जोडना चाहते हैं, तो + New Group टैब पर क्लिक करें। |
| 07:07 | मान लीजिए कि आपके पास कुछ branch लाईब्रेरीज हैं- उदाहरण के लिए Chemistry Library,
Physics Library, और Biology Library, और आप उनका group बनाना चाहते हैं। |
| 07:19 | ऐसे परिदृश्य में Group Library विकल्प का उपयोग करें। |
| 07:24 | इस ग्रुप को Science library के रूप में नामित करें जो मुख्य लाईब्रेरी के अंतर्गत आता है। |
| 07:31 | ग्रुपिंग समानताएं और / या समान विशेषताओं आदि के आधार पर किया जा सकता है। |
| 07:40 | Database administrative user के रूप में अपने वर्तमान सत्र से लॉगआउट करें। |
| 07:45 | ऐसा करने के लिए, ऊपरी दाएं कोने पर जाएं और No Library Set पर क्लिक करें। |
| 07:52 | ड्रॉप-डाउन मैन्यू से, Logout पर क्लिक करें। |
| 07:57 | इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में आते हैं। |
| 08:01 | संक्षेप में |
| 08:03 | इस ट्यूटोरियल में हमने लाईब्रेरी और नए ग्रुप को बनाना सीखा। |
| 08:11 | नियतकार्य के रूप में- एक नई लाईब्रेरी बनाएँ और एक नया ग्रुप बनाएँ। |
| 08:17 | निम्नलिखित लिंक पर वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 08:25 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएं आयोजित करती है और प्रमाण पत्र देती है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 08:35 | विशिष्ट प्रश्नों के लिए फोरम:
क्या आपको इस स्पोकन ट्यूटोरियल से संबंधित कोई प्रश्न करना है? |
| 08:42 | कृपया इस साइट पर जाएं। मिनट और सेकंड चुनें जहां आपको संदेह है। |
| 08:49 | संक्षेप में अपने प्रश्न लिखें। |
| 08:51 | हमारी टीम में से कोई उस सवाल का जवाब देगा। |
| 08:55 | विशिष्ट प्रश्नों के लिए फोरम: |
| 08:58 | स्पोकन ट्यूटोरियल फोरम इस ट्यूटोरियल पर विशिष्ट प्रश्नों के लिए है। |
| 09:03 | कृपया उन पर असंबंधित और सामान्य प्रश्न पोस्ट न करें। |
| 09:08 | इससे अव्यवस्था कम करने में मदद मिलेगी। |
| 09:11 | कम अव्यवस्था के साथ, हम इन चर्चाओं को शिक्षण सामग्री के रूप में उपयोग कर सकते हैं। |
| 09:17 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट एनएमईआईसीटी, एमएचआरडी, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। |
| 09:23 | इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है। |
| 09:28 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। आई आई टी बॉम्बे से मैं ज्योति सोलंकी आपसे विदा लेती हूँ । हमसे जुडने के लिए धन्यवाद। |