Jmol-Application/C4/Symmetry-and-Point-Groups/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| | |
| 00:01 | 'Jmol' में 'Symmetry और Point Group' के इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:06 | इस ट्यूटोरियल में हम निम्न करना सीखेंगे, |
| 00:08 | लाइन ड्रा करना, जोकि अणु के परमाणुओं से पास होने वाली एक्सिस है। |
| 00:12 | एक्सिस के चारों तरफ अणु को स्पिन करना और घुमाना। |
| 00:17 | अणु में परमाणुओं से पास होने वाला प्लेन ड्रा करना। |
| 00:21 | और पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण को प्रदर्शित करना। |
| 00:25 | इस ट्यूटोरियल के अनुसरण के लिए आपको केमिस्ट्री में पूर्वस्नातक की जानकारी होनी आवश्यक है और Jmol विंडो के ऑपरेशंस के साथ परिचित होना चाहिए। |
| 00:35 | यदि नहीं, तो सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएँ। |
| 00:39 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं प्रयोग कर रही हूँ, |
| 00:42 | 'उबन्टु' ऑपरेटिंग सिस्टम वर्शन 14.04 |
| 00:46 | 'Jmol' वर्शन 12.2.32 |
| 00:50 | 'Java' वर्शन 7 और 'Mozilla Firefox browser' 35.0 |
| 00:57 | प्रायः, अणुओं में सिमिट्री का वर्णन, निम्न सिमिट्री एलिमेंट्स की टर्म्स में किया जाता है, जैसे |
| 01:03 | Axis of symmetry |
| 01:05 | Plane of symmetry |
| 01:06 | Center of symmetry आदि |
| 01:09 | हम अणु में इन सिमिट्री एलिमेंट्स को दिखाने के लिए Jmol का प्रयोग करेंगे। |
| 01:14 | अब मीथेन के मॉडल में परमाणुओं से पास होने वाली C3 रोटेशनल एक्सिस ड्रा करके इस ट्यूटोरियल को शुरू करते हैं। |
| 01:22 | मैंने पहले ही 'Jmol' विंडो खोल ली है। |
| 01:25 | 'modelkit' मेन्यू पर क्लिक करें, पैनल पर मीथेन के मॉडल को बॉल और स्टिक में प्राप्त करने के लिए। |
| 01:31 | टूलबार में डिस्प्ले मेन्यू प्रयोग करके मीथेन अणु में परमाणुओं को लेबल करें। |
| 01:37 | 'Display' पर क्लिक करें, 'Label' तक नीचे जाएँ और 'Number' विकल्प पर क्लिक करें। |
| 01:43 | अब 'मीथेन' अणु में सारे परमाणुओं को नंबर दिए गए हैं। |
| 01:47 | परमाणुओं से पास होने वाली लाइन्स और प्लेन्स ड्रॉ करने के लिए हमें कंसोल में कमांड लिखने की आवश्यकता है। |
| 01:53 | कंसोल खोलने के लिए, 'File' मेन्यू पर क्लिक करें। |
| 01:57 | 'Console' तक नीचे जाएँ और इस पर क्लिक करें। |
| 02:01 | स्क्रीन पर कंसोल विंडो खुलती है। |
| 02:04 | लाइन्स और प्लेन्स को ड्रा करने के लिए हम कमांड लाइन में कीवर्ड 'draw' प्रयोग करेंगे। |
| 02:10 | Jmol स्क्रिप्ट्स कमांड पर विस्तृत जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। |
| 02:15 | किसी भी वेब ब्राउज़र में वेबसाइट खोलें। |
| 02:19 | कीवर्ड की सूची के साथ एक वेब पेज खुलता है जो Jmol में स्क्रिप्ट कमांड्स लिखने के लिए प्रयोग किया गया है। |
| 02:26 | नीचे जाएँ और सूची में शब्द 'draw' पर क्लिक करें। |
| 02:31 | कीवर्ड 'draw' के बारे में विवरण के साथ एक पेज खुलता है। |
| 02:36 | ड्रा कमांड के लिए सामान्य सिंटेक्स पेज के ऊपर दिया गया है। |
| 02:42 | इसके बाद कीवर्ड के प्रयोग से सम्बंधित जानकारी आती है। |
| 02:47 | अब Jmol पैनल पर वापस जाते हैं। |
| 02:51 | मैं कंसोल विंडो को मैग्नीफाइ करने के लिए 'Kmag' स्क्रीन मैग्नीफायर प्रयोग कर रही हूँ। |
| 02:55 | एक लाइन जो C3 रोटेशनल एक्सिस को दर्शाती है उसे ड्रा करने के लिए |
| 02:59 | कंसोल में डॉलर प्रांप्ट पर निम्न कमांड टाइप करें |
| 03:04 | कमांड लाइन शब्द 'draw' से शुरू होती है उसके बाद ऑब्जेक्ट ID आता है। |
| 03:10 | कमांड लाइन में नंबर 250 लाइन की लम्बाई को बताता है। |
| 03:15 | इसके बाद लाइन की पोज़ीशन आती है। |
| 03:18 | ब्रैकेट्स में atom number equal to 1 और atom number equal to 2 . एंटर दबाएं। |
| 03:26 | पैनल को देखें। |
| 03:27 | 'मीथेन' के मॉडल पर परमाणुओं 1 और 2 से पास होने वाली एक लाइन बनाई गयी है। |
| 03:33 | यह लाइन अब रोटेशन के लिए एक्सिस की तरह कार्य कर सकती है। |
| 03:37 | हम दिए गए मॉडल पर एक से अधिक लाइन बना सकते हैं। |
| 03:41 | C2 रोटेशनल एक्सिस बनाने के लिए : कंसोल पर निम्न कमांड टाइप करें। |
| 03:47 | इस कमांड में, कर्ली ब्रैकेट्स में नंबर्स लाइन के लिए कारटीशन कोआर्डिनेट्स को दर्शाते हैं। |
| 03:54 | इसके बाद लाइन के रंग को स्पष्ट रूप से बताने वाली कमांड। एंटर दबाएं। |
| 03:59 | पैनल पर हमारे पास C2 और C3 रोटेशनल एक्सीस के साथ मीथेन है। |
| 04:05 | लाइन 1 यानी C3 एक्सिस के चारों तरफ रोटेट करने के लिए, निम्न कमांड टाइप करें |
| 04:12 | 'rotate $line1 60' (रोटेट स्पेस डॉलर लाइन 1 स्पेस 60) |
| 04:18 | नंबर 60 रोटेशन की डिग्री को दिखता है। एंटर दबाएं। |
| 04:24 | 'लाइन 1' के चारों ओर होने वाले रोटेशन को देखें। |
| 04:27 | 'लाइन 1' के चारों ओर होने वाले अणु को स्पिन करने के लिए, निम्न कमांड टाइप करें |
| 04:32 | 'spin $line1 180 60' '(स्पिन स्पेस डॉलर लाइन 1 स्पेस 180 स्पेस 60)' |
| 04:39 | नंबर 180 रोटेशन की डिग्री को दिखाता है और 60 रोटेशन की गति को दिखाता है। एंटर दबाएं। |
| 04:48 | पैनल पर हम देखते हैं 'मीथेन' का मॉडल 'लाइन 1' यानी C3 एक्सिस के चारों तरफ स्पिन होता है। |
| 04:55 | एक नियत कार्य में |
| 04:56 | 'इथेन' के मॉडल में एक लाइन ड्रा करें जो सिमिट्री की C3 एक्सिस को दिखाए। |
| 05:02 | और मॉडल को C3 एक्सिस के चारों तरफ स्पिन करें। |
| 05:06 | Jmol पैनल पर वापस आते हैं। |
| 05:08 | हम अणु में परमाणुओं के सेट से पास होने वाले प्लेन्स भी ड्रा कर सकते हैं। |
| 05:12 | ऐसा करने के लिए, पहले निम्न कमांड प्रयोग करके 'मीथेन' मॉडल पर लाइन्स को डिलीट करें।
'draw off' (draw space off). एंटर दबाएं। |
| 05:24 | मीथेन अणु के 1, 2 और 3 परमाणु से पास होने वाले रिफ्लेक्शन यानी परावर्तन प्लेन को ड्रा करने के लिए |
| 05:31 | कंसोल में निम्न कमांड टाइप करें |
| 05:35 | कमांड में नंबर 300 प्लेन के साइज़ को दिखाता है। एंटर दबाएं। |
| 05:41 | मीथेन अणु में 1, 2 और 3 परमाणुओं से पास होने वाले परावर्तन प्लेन को देखें। |
| 05:49 | परमाणुओं 1, 4 और 5 से पास होने वाले दूसरे परावर्तन प्लेन को ड्रा करें : |
| 05:55 | कंसोल में अप एरो की दबाएं और निम्न की तरह कमांड को एडिट करें: |
| 06:01 | 'plane1' को 'plane2' से एडिट करें, और 'atomno2' को 4 और 'atomno3' को 5 से एडिट करें। |
| 06:12 | प्लेन के रंग को बदलने के लिए निम्न कमांड टाइप करें : |
| 06:17 | '(सेमीकोलन);color $plane2 blue' (semicolon color space dollar plane2 space blue). एंटर दबाएं। |
| 06:24 | पैनल पर 'मीथेन' अणु में हम दो परावर्तन प्लेन्स को देखते हैं। |
| 06:29 | Jmol प्रयोग करके 'मीथेन' के लिए हम निम्न प्रकार पॉइंट ग्रुप क्लासिफिकेशन यानी वर्गीकरण भी देख सकते हैं। |
| 06:36 | अब पैनल पर मीथेन अणु पर ड्रा किये हुए प्लेन्स को हटाते हैं। |
| 06:41 | कंसोल पर टाइप करें, 'draw off' (draw space off) . एंटर दबाएं। |
| 06:47 | मीथेन के लिए सारे संभव सिमिट्री तत्वों को दिखाने के लिए: कंसोल में निम्न कमांड टाइप करें। |
| 06:54 | 'draw pointgroup' (draw space pointgroup). एंटर दबाएं। |
| 06:59 | हम पैनल पर दिखाए गए 'मीथेन' के सिमिट्री तत्वों को देखते हैं। |
| 07:04 | 'मीथेन' के पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण को जानने के लिए, निम्न कमांड टाइप करें
'calculate pointgroup' (calculate space pointgroup). एंटर दबाएं। |
| 07:14 | 'Td' जोकि मीथेन अणु का पॉइंट ग्रुप है, कंसोल पर दिखाया गया है। |
| 07:20 | पॉइंट ग्रुप प्रदर्शन के लिए एक अन्य क्लासिक उदाहरण 'एलीन' है। |
| 07:25 | हम मॉडलकिट मेन्यू प्रयोग करके पैनल पर एलीन का स्ट्रक्चर ड्रा कर सकते हैं। या हम केमिकल स्ट्रक्चर डेटाबेस से 'एलीन' का स्ट्रक्चर डाउनलोड भी कर सकते हैं। |
| 07:37 | अगर आप इंटरनेट से जुड़े हुए हैं तो 'File' मेन्यू पर क्लिक करें 'Get Mol' तक नीचे जाएँ और टेक्स्ट बॉक्स में 'allene' टाइप करें। 'OK' पर क्लिक करें। |
| 07:48 | 'एलीन' के सारे संभव सिमिट्री तत्वों को दिखाने के लिए |
| 07:52 | कंसोल के डॉलर प्रांप्ट पर अप एरो की तब तक दबाएं जब तक आपको यह कमांड न मिल जाये। |
| 07:59 | 'draw pointgroup'. एंटर दबाएं। |
| 08:02 | पैनल को देखें, हम एलीन के लिए सारे संभव सिमिट्री तत्व देखते हैं। |
| 08:09 | एलीन का पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण प्राप्त करने के लिए |
| 08:12 | दोबारा कंसोल पर अप एरो की तब तक दबाएं जब तक कमांड 'calculate pointgroup' न मिल जाएँ। एंटर दबाएं। |
| 08:21 | 'एलीन' के लिए पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण जोकि 'D2d' है, 'कंसोल' पर दिखाया गया है। |
| 08:28 | उसी प्रकार आप अपनी पसंद के अणुओं को डाउनलोड कर सकते हैं और उनके पॉइंट ग्रुप की गणना कर सकते हैं। |
| 08:34 | अब सारांशित करते हैं, इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा |
| 08:38 | 'मीथेन' अणु में लाइन्स ड्रा करना जोकि परमाणुओं से पास होने वाली C2 और C3 रोटेशनल एक्सीस हैं। |
| 08:45 | एक्सिस के चारों तरफ अणु को स्पिन और रोटेट करना। |
| 08:49 | 'मीथेन' अणु में परमाणुओं से पास होने वाले परावर्तन प्लेन को ड्रा करना। |
| 08:54 | और 'मीथेन' और 'एलीन' के उदाहरणों को प्रयोग करके पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण को प्रदर्शित करना। |
| 09:01 | एक नियत कार्य में, |
| 09:02 | 'dichloromethane' के मॉडल में परावर्तन प्लेन ड्रा करें। |
| 09:07 | और 'ammonia' और 'benzene' के लिए पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण ज्ञात करें। |
| 09:12 | यह वीडिओ स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 09:15 | अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 09:20 | हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाते हैं और प्रमाणपत्र देते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें। |
| 09:27 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के एम एच आर डी के, NMEICT के द्वारा वित्तीय रूप से समर्थित है। |
| 09:33 | आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद। |