Git/C2/Inspection-and-Comparison-of-Git/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Time | Narration |
00:01 | Inspection and comparison of Git पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
00:06 | इस ट्यूटोरियल में हम निम्न करना सीखेंगे:
'git diff' 'git show' 'git blame' और 'git help' कमांड्स |
00:17 | इस ट्यूटोरियल के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ-
'Ubuntu Linux 14.04' 'Git 2.3.2' और 'gedit Text Editor'. |
00:29 | आप अपनी पसंद का कोई भी टेक्स्ट एडिटर उपयोग कर सकते हैं। |
00:33 | इस ट्यूटोरियल के अनुसरण के लिए आपको 'टर्मिनल' पर रन होने वाली 'लिनक्स' कमांड्स की जानकारी होनी चाहिए। |
00:40 | यदि नहीं तो सम्बंधित लिनक्स ट्यूटोरियल्स के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएँ। |
00:46 | अब git diff कमांड से शुरू करते हैं। |
00:50 | यह कमांड फाइल्स के वर्तमान स्टेटस के बदलावों को दिखाएगी। |
00:55 | अब मैं आपको दिखाऊँगी यह कैसे कार्य करता है।'टर्मिनल' खोलने के लिए 'Ctrl+Alt+T' दबाएँ। |
01:03 | हम अपनी Git repository mywebpage पर जायेंगे जो हमने पहले बनाई। |
01:09 | टाइप करें: cd space mywebpage और एंटर दबाएँ। |
01:15 | मैं प्रदर्शन के लिए html फाइल्स का उपयोग जारी रखूँगी। |
01:20 | आप अपनी पसंद का कोई भी फाइल टाइप उपयोग कर सकते हैं। |
01:24 | पहले html फाइल history.html बनाऊंगी और प्रदर्शन के लिए इसे 'कमिट' करुँगी। |
01:32 | टाइप करें: 'gedit space history.html space ampersand' और एंटर दबाएँ। |
01:41 | मैं अपने पहले सेव किये हुए 'Writer' डॉक्युमेंट से इस फाइल में कुछ कोड 'कॉपी' और 'पेस्ट' करुँगी। |
01:48 | अब फाइल को सेव और बंद करें। |
01:51 | याद करें कि जब भी हम कोई फाइल जोड़ते या मिटाते हैं तो हमें अपना काम 'कमिट' करना है । |
01:58 | 'स्टेजिंग एरिया' में फाइल जोड़ने के लिए, टाइप करें: 'git space add space history.html' और एंटर दबाएँ। |
02:08 | अपना काम कमिट करने के लिए, टाइप करें: 'git space commit space hyphen m space' डबल कोट्स में “Added history.html” और एंटर दबाएँ। |
02:21 | अब 'Git log' देखते हैं टाइप करें 'git space log' और एंटर दबाएँ। |
02:28 | वर्तमान में हमारी रिपॉजिटरी में हमारे पास दो 'कमिट्स' हैं। |
02:33 | अब 'mypage.html' और 'history.html' फाइल्स खोलते हैं टाइप करें 'gedit space mypage.html space history.html space ampersand'। |
02:47 | यहाँ 'mypage.html' वो फाइल है जो हमने पिछले ट्यूटोरियल में बनाई। एंटर दबाएँ। |
02:56 | अब इन फाइल्स में कुछ लाइनें जोड़ते और मिटाते हैं। |
03:01 | फिर फाइल्स को 'सेव' और 'बंद' करते हैं। |
03:05 | कुछ स्थितियों में, हमें याद नहीं रहता कि हमने अपनी फाइल्स में क्या बदलाव किये हैं। |
03:11 | अब 'Git status' चेक करते हैं टाइप करें 'git space status' और एंटर दबाएँ। |
03:19 | यह केवल रूपांतरित फाइलों के नाम दिखाता है। लेकिन हमें अन्य विवरण नहीं मिल पाता। |
03:26 | हम वास्तविक बदलाव जानना चाहते हैं जो इन फाइल्स पर किये गए हैं। अब देखें कि इसे कैसे चेक करते हैं। |
03:35 | टाइप करें: 'git space diff' और एंटर दबाएँ। |
03:40 | यह कमांड फाइल्स के वर्तमान स्टेटस की नवीनतम कमिट के साथ तुलना करेगी। |
03:46 | यहाँ आप 'history.html' फाइल के दो संस्करण देखेंगे। |
03:51 | 'a slash history.html' आखिरी कमिट का संस्करण है। और यह माइनस साइन से प्रदर्शित होता है। |
04:00 | 'b slash history.html' वर्तमान स्टेट का संस्करण है। और यह प्लस साइन से प्रदर्शित होता है। |
04:09 | अतः यहाँ माइनस साइन के साथ लाल रंग की लाइन पुराना संस्करण है। |
04:15 | और प्लस साइन के साथ हरे रंग की लाइन नया संस्करण है। |
04:20 | अधिक देखने के लिए 'डाउन एरो' दबाएँ। |
04:23 | ये वो लाइनें हैं जो हमने नए संस्करण में जोड़ी हैं। |
04:28 | आप 'mypage.html' फाइल के बदलावों को भी देख सकते हैं। 'डाउन एरो' की दबाएँ। |
04:35 | एग्ज़िट के लिए 'q' की दबाएँ। |
04:38 | यहाँ आउटपुट रंगों में दिखता है। |
04:42 | अगर हम लाइनों को रंगों में नहीं देख सकते तो टाइप करें: 'git space config space hyphen hyphen global space color dot ui space true' और एंटर दबाएँ। |
04:57 | अगर हम रंग नहीं देखना चाहते हैं तो कृपया इस कमांड में 'true' के बजाए 'false' प्रयोग करें। |
05:03 | टाइप करें 'git space diff' और एंटर दबाएँ। अब आउटपुट रंगों के बिना दिखाता है। |
05:13 | आगे मैं आपको दिखाउंगी कि एक विशेष फाइल में बदलावों को कैसे देखते हैं। |
05:18 | टाइप करें: 'git space diff space history.html' और एंटर दबाएँ। |
05:25 | यहाँ हम केवल 'history.html' फाइल में बदलाव देख सकते हैं। |
05:31 | अब अपनी फाइल्स को 'स्टेजिंग एरिया' में जोड़ते हैं। टाइप करें 'git space add space history.html space mypage.html' और एंटर दबाएँ। |
05:44 | दोबारा 'Git diff' चेक करते हैं टाइप करें 'git space diff' और एंटर दबाएँ। |
05:52 | इस समय हमें कोई आउटपुट नहीं मिलता क्योंकि हमारी फाइल्स स्टेजिंग एरिया में जोड़ी गयी हैं। |
05:59 | ऐसी स्थिति में हम टाइप कर सकते हैं 'git space diff space hyphen hyphen staged' और एंटर दबाएँ। |
06:08 | अब हम वैसा ही एक आउटपुट देख सकते हैं जैसा हमें 'git diff' कमांड में मिला था। |
06:15 | हम वही परिणाम प्राप्त करने के लिए 'hyphen hyphen staged' के बजाए 'hyphen hyphen cached' भी उपयोग कर सकते हैं। |
06:23 | हम वर्तमान स्टेट की तुलना किसी भी पिछली कमांड से कैसे कर सकते हैं? |
06:28 | पहले हम 'Git log' देखेंगे टाइप करें 'git space log space hyphen hyphen oneline' और एंटर दबाएँ। |
06:38 | अब मानिये मैं अपनी वर्तमान स्टेट की तुलना 'इनिशियल कमिट' से करना चाहती हूँ। |
06:43 | तो टाइप करें: 'git space diff space' फिर 'इनिशियल कमिट' के 'कमिट हैश' को कॉपी और पेस्ट करें और एंटर दबाएँ। |
06:52 | यहाँ हम अंतर देख सकते हैं। |
06:55 | इस तरह से हम अपने वर्तमान स्टेट की तुलना हमारी 'रिपॉजिटरी' में किसी भी पिछली कमिट से कर सकते हैं। |
07:02 | इस तरह से हम 'git diff' कमांड प्रयोग करके संशोधित फाइल्स में सभी बदलावों को देख सकते हैं। |
07:09 | यह हमारी, यह निश्चित करने में मदद करता है कि कमिट करने से पहले हमने ठीक-ठीक क्या बदलाव किये हैं। |
07:15 | इस पॉइंट पर हम अपना काम 'freeze' करते हैं। |
07:19 | कमिट के लिए टाइप करें: 'git space commit space hyphen m space' डबल कोट्स में “Added colors” और एंटर दबाएँ। |
07:30 | आगे, सीखते हैं कि दो कमिट्स के बीच अंतर कैसे देखते हैं। |
07:35 | अब 'Git log' चेक करते हैं टाइप करें 'git space log space hyphen hyphen oneline' और एंटर दबाएँ। |
07:44 | टाइप करें: 'git space diff space' फिर 'Initial commit' के 'commit hash' को 'कॉपी' और 'पेस्ट' करें 'space' अब 'Added colors' के 'commit hash' को 'कॉपी' और 'पेस्ट' करें एंटर दबाएँ। |
07:58 | अब दो दिए हुए कमिट्स के बीच अंतर देखा जा सकता है। |
08:03 | आगे हम आखिरी रिविजन की आखिर से दूसरे वाले रिविजन के साथ तुलना करेंगे। |
08:08 | टाइप करें: 'git space diff space HEAD space HEAD tilde' और एंटर दबाएँ। |
08:16 | 'HEAD' वो आखिरी रिवीजन दिखाता है जो 'commit message' “Added colors” रखता है। |
08:22 | 'HEAD tilde' आखिर से दूसरा वाला वो रिवीजन दिखाता है जो 'commit message' “Added history.html” रखता है। |
08:30 | लेटेस्ट (नवीनतम) रिवीजन हमेशा 'HEAD' होता है। लेटेस्ट-1 (नवीनतम से पहला) रिवीजन हमेशा 'HEAD tilde' होता है। |
08:39 | इसी तरह लेटेस्ट-2 रिवीजन (नवीनतम से दो पहले) 'HEAD tilde 2' है, लेटेस्ट-3 रिवीजन (नवीनतम से तीन पहले) 'HEAD tilde 3' है और इसी तरह आगे भी। |
08:50 | 'टर्मिनल' पर वापस आते हैं। |
08:53 | अब 'git show' कमांड के बारे में सीखते हैं जो कमिट के सारे विवरण को दिखाने में मदद करता है। |
09:00 | टाइप करें: 'git space show' और एंटर दबाएँ। |
09:04 | यह कमांड 'रिपॉजिटरी' में नवीनतम कमिट के विवरणों को दिखाएगी। |
09:10 | यह दिखाता है कि कमिट विवरणों के साथ फाइल्स में क्या बदलाव किये गए हैं। |
09:16 | यह विशेषता तब उपयोगी होती है जब हम सहयोग से काम करते हैं। |
09:20 | अब 'Git log' देखते हैं टाइप करें 'git space log space hyphen hyphen oneline' और एंटर दबाएँ। |
09:30 | 'Initial commit के विवरणों को देखने के लिए टाइप करें: 'git space show space', फिर 'Initial commit' के कमिट हैश को कॉपी और पेस्ट करें और एंटर दबाएँ। |
09:42 | यहाँ आप 'Initial commit' के विवरणों को देख सकते हैं। |
09:46 | इस तरह से हम अपनी रिपॉजिटरी के किसी भी कमिट का विवरण देख सकते हैं। |
09:51 | आगे हम सीखते हैं कि फाइल की पूरी हिस्ट्री कैसे देखते हैं। |
09:56 | 'mypage.html' की पूरी हिस्ट्री देखने के लिए टाइप करें: 'git space blame space mypage.html' और एंटर दबाएँ। |
10:07 | यहाँ हम 'mypage.html' फाइल की पूरी हिस्ट्री यानि निर्माण से वर्तमान स्टेज तक, देख सकते हैं। |
10:17 | इसी तरह, आप अपनी 'रिपॉजिटरी' में किसी भी फाइल के सारे विवरण देख सकते हैं। |
10:22 | अंततः हम देखेंगे कि 'Git' से कैसे मदद मिलती है। |
10:27 | मदद प्राप्त करने के लिए सिंटेक्स निम्न प्रकार है-
'git help <verb>' या 'git <verb> hyphen hyphen help' या 'man git <verb>' |
10:40 | उदाहरण के लिए: 'git help show'. |
10:44 | अब मैं इसे दिखाती हूँ। 'टर्मिनल' पर वापस जाएँ और टाइप करें: 'git space help space show' और एंटर दबाएँ। |
10:55 | यहाँ हम 'show command' का मैन्यूअल देख सकते हैं। |
10:59 | इसके साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। |
11:03 | इसे सारांशित करते हैं। |
11:04 | इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न के बारे में सीखा:
'git diff' 'git show' 'git blame' और 'git help' कमांड्स |
11:15 | नियत कार्य में, निम्न कमांड्स का अन्वेषण करें:
'git reflog' 'git diff HEAD tilde HEAD' 'git show HEAD' और 'man git diff'. |
11:29 | निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडिओ स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
11:37 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएं आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें लिखें। |
11:48 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के MHRD के NMEICT द्वारा निधिबद्ध है। |
11:55 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। |
12:00 | आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |