Geogebra/C2/Symmetrical-Transformation-in-Geogebra/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
|---|---|
| 0:00 | नमस्कार दोस्तों। जियोजेब्रा में सममितीय रूपांतर पर इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 0:06 | इस ट्यूटोरियल में हम सममितीय रूपांतर सीखेंगे जैसे कि- |
| 0:11 | रेखा सममिति (Line symmetry). |
| 0:12 | परिक्रमण सममिति (Rotation symmetry). |
| 0:13 | तथा माप और स्थिति के साथ आकृति का विस्तार करना भी सीखेंगे। |
| 0:17 | हम मानते हैं कि आपको जियोजेब्रा का बुनियादी ज्ञान है। |
| 0:21 | यदि नहीं, कृपया प्रासंगिक ट्यूटोरियल के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ। |
| 0:26 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम उबंटु वर्जन 11.10, |
| 0:31 | जियोजेब्रा वर्जन 3.2.47 का उपयोग कर रहा हूँ। |
| 0:35 | हम निम्न जियोजेब्रा टूल्स का उपयोग करेंगे। |
| 0:37 | Reflect Object about Line |
| 0:39 | Rotate Object around Point by Angle |
| 0:42 | Dilate object from a Point by Factor |
| 0:45 | Semicircle through Two points |
| 0:47 | Regular Polygon and |
| 0:49 | Perpendicular bisector |
| 0:51 | रूपांतर की परिभाषा। |
| 0:53 | ज्यामितीय आकृति का सममितीय रूपांतर है- |
| 0:57 | निर्देशांक स्तर पर इसकी स्थिति, आकार या आकृति में बदलाव। |
| 1:02 | मूल आकृति को 'Object'(ऑब्जेक्ट) कहते हैं। |
| 1:04 | रूपांतरित आकृति 'Image' (इमेज) को कहते हैं। |
| 1:07 | प्रतिबिंब सममिति को..... |
| 1:09 | रेखा सममिति भी कहते हैं। |
| 1:11 | सममिति को वह प्रकार, जहाँ एक आधा दूसरे आधा का प्रतिबिंब होता है। |
| 1:15 | आप छवि को फोल्ड कर सकते हैं और दोनों अर्धांशों का ठीक से मिलान कर सकते हैं। |
| 1:20 | सममिति-रेखा वह रेखा है, जिस पर आकृति प्रतिबिंबित होती है। |
| 1:24 | जियोजेब्रा विंडो पर जाते हैं। |
| 1:27 | Dash home >>Media Apps>>Under Type >>Choose Education>> और जियोजेब्रा देखें। |
| 1:37 | इस ट्यूटोरियल के लिए मैं Algebric view को बंद कर रहा हूँ। |
| 1:40 | Algebric view पर Close बटन पर क्लिक करें। |
| 1:47 | “Line of symmetry” के साथ शुरूआत करते हैं। |
| 1:50 | पहले एक समबाहु त्रिकोण बनाएँ। |
| 1:53 | टूलबार से “Regular Polygon” टूल चुनें। |
| 1:57 | ड्रॉइंग पैड पर बिंदु 'A' ,'B', पर क्लिक करें और भागों की संख्या के लिए 3 प्रविष्ट करें। |
| 2:08 | एक समबाहु त्रिकोण 'ABC' बन गया है। |
| 2:11 | अब कोण के एक भाग पर एक लम्ब द्विभाजक खींचें। |
| 2:15 | “Perpendicular Bisector Tool” चुनें और भाग AC पर क्लिक करें। |
| 2:26 | Point टूल चुनें और त्रिकोण के अंदर बिंदु बनाएँ। |
| 2:31 | किसी एक शीर्ष की ओर बिंदु D को स्थानांतरित करें। |
| 2:38 | बिंदु D पर राइट क्लिक करें और Trace ON चुनें। |
| 2:43 | टूलबार से “Reflect Object about Line”टूल चुनें। |
| 2:48 | बिंदु D पर क्लिक करें। |
| 2:49 | यह बिंदु D को चिन्हांकित करेगा। |
| 2:52 | perpendicular Bisector (लम्ब द्विभाजक) पर क्लिक करें। |
| 2:55 | यह लम्ब द्विभाजक के दूसरी ओर पर प्रतिबिंबित छवि D' को प्रदर्शित करेगा। |
| 3:01 | 'D बिंदु 'D' की दर्पण छवि है। |
| 3:04 | बिंदु D' के लिए Trace On सेट करें। |
| 3:08 | Move टूल का उपयोग करके त्रिकोण के साथ बिंदु D को स्थानांतरित करें। |
| 3:11 | टूलबार में Move टूल के नीचे पहले ऑप्शन पर क्लिक करें। |
| 3:22 | माउस से आकृति पर क्लिक करें। |
| 3:25 | त्रिकोण को ट्रेस करके इसे ड्रैग करें। |
| 3:28 | अब माउस बटन को छोड़ दें। |
| 3:31 | आपने क्या नोटिस किया? |
| 3:32 | यहाँ लम्ब द्विभाजक रेखा सममिति है। |
| 3:36 | D आब्जेक्ट है और D' इमेज है। |
| 3:39 | रेखा के पास एक अर्धवृत्त प्रतिबिंबित होता है। |
| 3:43 | एक अर्धवृत्त खींचें। |
| 3:44 | “Semicircle through Two points” टूल पर क्लिक करें, बिंदु E और फिर F को चिन्हित करें। |
| 3:56 | segment Between two Points पर क्लिक करें। |
| 4:02 | बिंदु G और H को चिन्हित करें, एक रेखा खींची गई है। |
| 4:06 | रेखा की प्रोप्रटी को बदलें। |
| 4:08 | रेखा पर राइट क्लिक करें, Object properties पर क्लिक करें, Style पर क्लिक करें, स्टाइल बदलें। |
| 4:21 | टूलबार से “Reflect Object about Line” टूल चुनें। |
| 4:27 | अर्धवृत्त EF पर क्लिक करें। |
| 4:31 | रेखा GH पर क्लिक करें। |
| 4:34 | यह रेखा GH की दूसरी ओर पर प्रतिबिंबित इमेज E'F' प्रदर्शित करेगा। आकृति अब कैसी दिखती है। यह वृत्त की तरह दिखती है। |
| 4:45 | अब इस फाइल को सेव करें। |
| 4:47 | “File”>> "Save As" पर क्लिक करें। |
| 4:50 | मैं फाइल का नाम "Line-symmetry" टाइप करूँगा और “Save” पर क्लिक करूँगा। |
| 5:05 | आगे, “Rotate the Object around a Point by Angle” के बारे में सीखते हैं। |
| 5:12 | परिक्रमण की परिभाषा। |
| 5:15 | परिक्रमण एक रूपांतर है जो आकृति को एक कोण से निश्चित केंद्र के आस-पास धुमाता है। |
| 5:21 | यदि आकृति अपरिवर्तित दिखाई देती है, तो आकृति परिक्रमण सममिति है। |
| 5:29 | आप आकृति को किसी भी डिग्री माप में घुमा सकते हैं। परिक्रमण दक्षिणावर्त और वामावर्त हो सकता है। |
| 5:39 | नई जियोजेब्रा विंडो ओपन करें। |
| 5:41 | “File” >> New पर क्लिक करें। |
| 5:47 | एक समकोण चतुर्भुज बनायें। |
| 5:49 | टूलबार में “Regular Polygon” टूल पर क्लिक करें। |
| 5:55 | ड्रॉइंग पैड पर क्लिक करें। |
| 5:57 | बिंदु 'A' और 'B' को चिन्हित करें। |
| 5:59 | एक डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 6:01 | OK पर क्लिक करें। |
| 6:03 | समकोण चतुर्भुज 'ABCD' बन गया है। |
| 6:05 | “Rotate Object around a Point by Angle” टूल पर क्लिक करें। |
| 6:13 | समकोण चतुर्भुज 'ABCD' पर क्लिक करें। |
| 6:16 | यह समकोण चतुर्भुज को चिन्हांकित करेगा। |
| 6:18 | अब किसी एक शीर्ष पर क्लिक करें। |
| 6:20 | मैं 'A' पर क्लिक करूँगा। |
| 6:23 | एक डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 6:25 | कोण क्षेत्र में “60” टाइप करें। |
| 6:30 | पहली ड्रॉप डाउन लिस्ट से "°" चुनें। |
| 6:35 | “clockwise”ऑप्शन चुनें, OK पर क्लिक करें। |
| 6:40 | यह 60° के कोण के साथ चयन बिंदु पर समकोण-चतुर्भुज को दक्षिणावर्त घुमायेगा। |
| 6:44 | परिक्रमणित इमेज 'A`B`C` 'D' बन गई है। |
| 6:49 | Move टूल का उपयोग करके इस आकृति को अलग करें। |
| 7:00 | आगे, “Dilate or enlarge object from point by factor” |
| 7:09 | विस्तारण |
| 7:11 | विस्तारण एक रूपांतर है। |
| 7:14 | जिसमें मान गुणक का उपयोग करके आकृति का विस्तार किया जाता है। |
| 7:23 | “Polygon” टूल का उपयोग करके त्रिकोण बनाएँ। |
| 7:28 | E , F , G , और त्रिकोण को पूर्ण करने के लिए फिर से E पर क्लिक करें। |
| 7:36 | New point टूल पर क्लिक करें, और.... |
| 7:40 | बिंदु 'H' को चिन्हित करें। |
| 7:44 | “Dilate Object from Point by Factor” टूल पर क्लिक करें। |
| 7:51 | त्रिकोण 'EFG' पर क्लिक करें। |
| 7:54 | यह त्रिकोण को चिन्हांकित करेगा। |
| 7:55 | बिंदु 'H' पर क्लिक करें। |
| 7:57 | एक डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 8:00 | नम्बर फील्ड में वेल्यू 2 टाइप करें। |
| 8:04 | OK पर क्लिक करें। |
| 8:09 | यह आकृति का दुगना विस्तार करेगा। |
| 8:16 | Segment Between two Points पर क्लिक करें, बिंदु H,E,E' को जोड़ें। |
| 8:33 | बिंदुH,G,G' को जोड़ें। |
| 9:01 | बिंदुH,F,F' को जोड़ें। |
| 9:15 | यहाँ आप देख सकते हैं कि H विस्तारण बिंदु है। |
| 9:21 | आप गुणक का मान टाइप करके जितना चाहें, उतना आकृति का विस्तार कर सकते हैं। |
| 9:28 | अब इस फाइल को सेव करें। |
| 9:30 | “File”>> "Save As" पर क्लिक करें। |
| 9:33 | मैं फाइल का नाम "Dilate-triangle" टाइप करूँगा। |
| 9:48 | “Save” पर क्लिक करें, इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ चुके हैं। |
| 9:55 | संक्षेप में.. |
| 9:58 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा । |
| 10:00 | रेखा के प्रतिबिंब के बारे में। |
| 10:02 | बिंदु पर एक आकृति का परिक्रमण। |
| 10:05 | मान गुणक द्वारा आकृति का विस्तार करना। |
| 10:09 | नियत-कार्य के रूप में मैं चाहूँगा कि आप... |
| 10:11 | एक पंचभुज बनाएँ। |
| 10:12 | बनाने के लिए Regular Polygon टूल का उपयोग करें। |
| 10:17 | पंचभुज के किसी एक भाग पर लम्ब द्विभाजक बनाएँ। |
| 10:21 | पंचभुज के अंदर एक बिंदु बनाएँ। |
| 10:25 | बिंदु के लिए trace On सेट करें। |
| 10:27 | लम्ब-द्विभाजक के निकट बिंदु का प्रतिबिंब पता करें। |
| 10:31 | इमेज बिंदु के लिए trace On सेट करें। |
| 10:34 | पंचभुज का अनुरेखण करें, यह देखने के लिए, कि आपने सही रेखा सममिति का चुनाव किया है। |
| 10:44 | बिंदु पर 135° में मूल-पंचभुज को वामावर्त घुमाएँ। |
| 10:49 | 3 गुणक द्वारा बिंदु पर पंचभुज का विस्तार करें। |
| 10:56 | नियत-कार्य इस तरह दिखना चाहिए। |
| 11:03 | इस url पर उपलब्ध विडियो देखें। |
| 11:06 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 11:09 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है तो आप इसे डाउनलोड़ करके भी देख सकते हैं। |
| 11:12 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाते हैं। |
| 11:17 | जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 11:20 | अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें। |
| 11:26 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 11:29 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 11:35 | इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है। |
| 11:39 | यह स्क्रिप्ट देवेन्द्र कैरवान द्वारा अनुवादित है। आई.आई.टी बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आप से विदा लेता हूँ। |