QGIS/C2/Installation-of-QGIS/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 10:57, 25 November 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)
| TIme | Narration |
| 00:01 | QGIS संस्थापन पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम QGIS को
Ubuntu Linux |
| 00:15 | Windows और Mac ऑपरेटिंग सिस्टम पर संस्थापित करना सीखेंगे। |
| 00:20 | संस्थापन के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
Ubuntu Linux वर्जन 16.04 |
| 00:28 | Windows 10 |
| 00:30 | Mac OS X 10.10 और |
| 00:33 | कार्यरत इंटरनेट कनेक्शन । |
| 00:36 | Ctrl, Alt और T कीज़ को एक साथ दबाकर टर्मिनल खोलें। |
| 00:43 | प्रोम्प्ट पर टाइप करें sudo space su और एंटर दबाएं। |
| 00:52 | एक मैसेज प्रदर्शित होता है कि किस प्रोम्प्ट पर आपको system password प्रविष्ट करना है। |
| 00:58 | टाइप करें password और एंटर दबाएं। |
| 01:02 | अब हमें संस्थापन के लिए कुछ कमांड्स को निष्पादित करना होगा। |
| 01:08 | यहां मेरे पास आवश्यक कमांड्स की सूची की फाइल है। |
| 01:13 | यह फाइल QGIS Installation Repositories के नाम के साथ Code files लिंक में उपलब्ध है। |
| 01:21 | अब QGIS repositories को sources.list फाइल में जोड़ें। |
| 01:28 | निम्न कमांड को कॉपी करें। कॉपी करने के लिए Ctrl C का उपयोग करें। |
| 01:34 | terminal prompt पर राइट-क्लिक करें और paste चुनें और एंटर दबाएं। |
| 01:43 | sources.list फाइल के साथ Gedit editor खुलेगा। |
| 01:48 | QGIS Installation Repositories फाइल पर वापस जाएं। |
| 01:53 | अब sources.list फाइल के अंत में यहां दो चिन्हांकित लाइन जोड़ें। |
| 02:00 | यहां दर्शाई गई दो लाइनों को कॉपी करें। |
| 02:04 | sources.list फाइल के अंत में पेस्ट करें। |
| 02:09 | फाइल को सेव करने के लिए Ctrl S दबाएं। |
| 02:13 | अब अपनी विंडो के ऊपरी बाएं कोने पर क्रॉस पर क्लिक करके इस फाइल को बंद करें। |
| 02:20 | terminal prompt पर टाइप करें, sudo space apt-get space update और एंटर दबाएं। |
| 02:32 | यह प्रक्रिया कुछ समय ले सकती है। अपडेट अब पूर्ण हो गया है। |
| 02:39 | यहां हमें कुछ और कमांड्स निष्पादित करने की आवश्यकता है। |
| 02:44 | QGIS Installation Repositories फाइल पर जाएं। |
| 02:49 | निम्न तीन कमांड्स यहां दिखाई दे रही हैं। |
| 02:53 | हमें इन्हें एक-एक करके निष्पादित करने की आवश्यकता है। |
| 02:57 | एक समय एक कमांड टाइप करें और उन्हें टर्मिनल में पेस्ट करें। |
| 03:03 | prompt पर प्रत्येक कमांड पेस्ट करने के बाद एंटर दबाएं। |
| 03:27 | तीसरी कमांड के निष्पादन के बाद आप एक OK मैसेज देखेंगे। |
| 03:32 | अब QGIS Installation Repositories फाइल से आखिरी कमांड निष्पादित करें। निम्न कमांड कॉपी करें। |
| 03:41 | इसे terminal prompt पर पेस्ट करें और एंटर दबाएं। |
| 03:47 | जारी रखने के लिए Y दबाएं और एंटर दबाएं। |
| 03:53 | इस प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा। |
| 03:57 | संस्थापन अब पूर्ण हो गया है। |
| 04:01 | अपने कीबोर्ड पर Windows की दबाएं और Search bar में QGIS टाइप करें। |
| 04:09 | आप QGIS Desktop Application देखने के लिए सक्षम होने चाहिए। QGIS खोलने के लिए इस पर क्लिक करें। |
| 04:18 | यह QGIS interface है। |
| 04:22 | अब Windows पर QGIS संस्थापन देखते हैं। |
| 04:27 | QGIS Installation Repositories फाइल पर वापस जाएं। निम्न लिंक को कॉपी करें। |
| 04:35 | अपने सिस्टम पर किसी भी वेब ब्राउज़र को खोलें। मैं Chrome खोल रही हूँ। |
| 04:42 | कॉपी किए गए लिंक को वेब ब्राउज़र में पेस्ट करें और एंटर दबाएं। |
| 04:49 | इस एरर मैसेज को अनदेखा करें और OK पर क्लिक करें। |
| 04:55 | Long term release repository most stable सेक्शन पर नीचे स्क्रोल करें। |
| 05:01 | अपने सिस्टम के अनुसार 64 बिट या 32 बिट के मध्य उपयुक्त सेटअप चुनें। |
| 05:09 | संबंधित setup फाइल के बाईं ओर दिए गए Download आइकन पर क्लिक करें। |
| 05:16 | आपके इंटरनेट की गति के आधार पर installer फाइल डाउनलोड़ होने में कुछ समय लगेगा। |
| 05:23 | मैंने इस सेटअप फाइल को पहले से ही डाउनलोड़ किया है और इसे Downloads folder में सेव किया है। |
| 05:30 | अब Downloads folder पर जाते हैं। |
| 05:34 | task bar उपलब्ध search बॉक्स में downloads टाइप करें। |
| 05:40 | Downloads ऑप्शन पर क्लिक करें। |
| 05:43 | Downloads फोल्डर खुलता है। |
| 05:46 | QGIS installer फाइल खोजें। |
| 05:50 | संस्थापन प्रक्रिया शुरू करने के लिए इस पर डबल-क्लिक करें। |
| 05:55 | आपके सिस्टम पर एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा। शुरू करने के लिए Yes पर क्लिक करें। |
| 06:02 | Installation Wizard खुलता है। |
| 06:05 | निर्देश पढ़ें और Next बटन पर क्लिक करें। |
| 06:10 | software license agreement पेज में I Agree बटन पर क्लिक करें। |
| 06:16 | वह स्थान चुनें जहां सॉफ्टवेयर संस्थापित करना है, यदि सुनिश्चित नहीं हैं तो डिफॉल्ट लोकेशन रखें। |
| 06:24 | संस्थापन के लिए आपको कोई अतिरिक्त घटकों को चुनने की आवश्यकता नहीं है, QGIS शुरू करें। |
| 06:32 | Install बटन पर क्लिक करें। |
| 06:35 | संस्थापन में कुछ समय लगेगा। |
| 06:40 | संस्थापन को पूर्ण करने के लिए Finish बटन पर क्लिक करें। QGIS अब आपके सिस्टम्स पर संस्थापित हो गया होगा। |
| 06:51 | taskbar पर उपलब्ध search बॉक्स में, QGIS टाइप करें। |
| 06:57 | सूची में, आपको QGIS Desktop Application दिखना चाहिए |
| 07:04 | QGIS को खोलने के लिए, इस पर क्लिक करें। |
| 07:09 | यह QGIS interface है। |
| 07:13 | अब Mac OS पर QGIS संस्थापन देखते हैं। |
| 07:19 | QGIS डाउनलोड़ वेब पेज पर वापस जाएं, जिसे हमने पहले खोला था। |
| 07:25 | Mac OS X टैब के लिए Download खोलें। |
| 07:29 | Long term release most stable सेक्शन पर नीचे स्क्रोल करें। |
| 07:34 | संबंधित setup फाइल के बाईं ओर पर दिए गए download icon पर क्लिक करें। |
| 07:40 | एक डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 07:43 | डिफॉल्ट फाइल नाम न बदलें। |
| 07:47 | फाइल को सेव करने के लिए लोकेशन के रूप में Downloads फोल्डर चुनें। |
| 07:52 | Save बटन पर क्लिक करें। |
| 07:55 | आपके इंटरनेट की गति के आधार पर इंस्टॉलर फाइल डाउनलोड़ होने में कुछ समय लगेगा। |
| 08:02 | मैंने इस सेटउप फाइल को पहले ही डाउनलोड़ किया है और इसे Downloads फोल्डर में सेव किया है। |
| 08:08 | अब Downloads फोल्डर पर जाएं। |
| 08:12 | स्क्रीन के ऊपर दाएं कोने पर search आइकन पर क्लिक करें। |
| 08:18 | Downloads टाइप करें, Downloads फोल्डर ऑप्शन पर डबल-क्लिक करें। |
| 08:25 | QGIS Installer फाइल खोजें, संस्थापन प्रक्रिया शुरू करने के लिए इस पर क्लिक करें। |
| 08:33 | सेटअप फोल्डर कई फाइल्स के साथ खुलता है। |
| 08:37 | यहां चार पैकेजेस हैं, प्रत्येक नंबर से शुरू होता है। |
| 08:42 | यह आपको पैकेजेस को संस्थापित करने के क्रम को समझाता है। |
| 08:46 | नॉन-एप्पल डिवलपर स्वीकृत सॉफ्टवेयर के संस्थापन को अनुमति देने के लिए, पहले अपने Mac Security Preferences को Allow apps downloaded from: Anywhere में बदले। |
| 08:58 | स्क्रीन में ऊपरी दाएं कोने पर search आइकन पर क्लिक करें। System Preferences टाइप करें और एंटर दबाएं। |
| 09:09 | system preferences के साथ विंडो खुलेगा। |
| 09:13 | Security & Privacy पर क्लिक करें। |
| 09:17 | Security & Privacy विंडो से, General टैब में, बदलावों को अनुमति देने के लिए नीचे बाएं कोने में लॉक आइकन पर क्लिक करें। |
| 09:28 | डायलॉग बॉक्स में अपना system password प्रविष्ट करें। |
| 09:32 | फिर Unlock बटन पर क्लिक करें। |
| 09:35 | Allow apps downloaded from सेक्शन में, Anywhere रेडियो बटन पर क्लिक करें। |
| 09:42 | एक डायलॉग बॉक्स खुलता है, Allow from anywhere बटन पर क्लिक करें। |
| 09:49 | सेटिंग्स को लॉक करने के लिए निचले बाएं कोने में खुले लॉक बटन पर क्लिक करें। |
| 09:55 | विंडो बंद करें। |
| 09:57 | अब सेटअप फोल्डर पर जाएं और पैकेज नंबर 1 पर डबल-क्लिक करें। |
| 10:03 | इस Installation wizard में निर्देशों को अनुकरण करें और package संस्थापित करें। |
| 10:09 | Continue पर क्लिक करें। |
| 10:12 | दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़ें और Continue पर क्लिक करें। |
| 10:17 | license agreement पढ़ें और Continue पर क्लिक करें। |
| 10:22 | खुले डायलॉग बॉक्स में Agree बटन पर क्लिक करके software license agreement को स्वीकृत करें। |
| 10:30 | install पर क्लिक करें। |
| 10:33 | खुले डायलॉग बॉक्स में system password टाइप करें |
| 10:38 | और Install Software बटन पर क्लिक करें। |
| 10:45 | संस्थापन पूर्ण होने पर, Close बटन पर क्लिक करें। |
| 10:50 | पैकेज नंबर्स 2,3 और 4 के लिए इस प्रक्रिया को पुनः करें। |
| 11:19 | सभी चार पैकेजेस का संस्थापन पूर्ण होने पर, QGIS आपके सिस्टम पर संस्थापित होगा। |
| 11:27 | Search आइकन पर क्लिक करें। QGIS टाइप करें। |
| 11:33 | QGIS आरंभ करने के लिए QGIS एप्लिकेशन पर डबल-क्लिक करें। |
| 11:39 | यहां QGIS interface है। |
| 11:43 | इंटरफेस और विशेषताओं के बारे में अधिक जानकारी आने वाले ट्यूटोरियल्स में बताई जाएगी। |
| 11:51 | संक्षेप में, इस ट्यूटोरियल में हमने सीखाः |
| 11:57 | Ubuntu Linux वर्जन 16.04, Windows 10 और Mac OS X 10.10 पर QGIS वर्जन 2.18 का संस्थापन। |
| 12:11 | नियतकार्य के रूप में, अपनी मशीन पर QGIS संस्थापित करें। |
| 12:17 | QGIS इंटरफेस खोलें और समन्वेषण करना। |
| 12:21 | मैन्यू और टूलबार्स पर जाएं। |
| 12:25 | निम्न लिंक पर मौजूद विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 12:34 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएं आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वाले को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 12:48 | यदि इस स्पोकन ट्यूटोरियल से संबंधित आपके कोई प्रश्न हैं? तो कृपया इस साइट पर जाएं । |
| 12:55 | वह मिनट और सेकेंड चुनें, जहां आप प्रश्न पूछना चाहते हैं। संक्षिप्त में अपना प्रश्न बताएं। हमारी टीम से कोई उनका उत्तर देगा। |
| 13:07 | स्पोकन ट्यूटोरियल फोरम, इस ट्यूटोरियल पर आधारित विशिष्ट प्रश्नों के लिए है। |
| 13:13 | कृपया असंबंधित और सामान्य प्रश्न पोस्ट न करें। इससे अव्यवस्था को कम करने में मदद मिलेगी।
|
| 13:21 | कम अव्यवस्था के साथ, हम इन चर्चाओं को निर्देशन सामग्री के रूप में प्रयोग कर सकते हैं |
| 13:27 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इस मिशन से संबंधित अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है। |
| 13:40 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद। |