LibreOffice-Suite-Writer-6.3/C2/Viewing-and-printing-a-document-in-Writer/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 14:45, 1 August 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)
| Time | Narration |
| 00:01 | Viewing and Printing text documents पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि LibreOffice Writer में डॉक्यूमेंट का अवलोकन और प्रिंट कैसे करें। |
| 00:17 | यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS वर्जन 18.04 और |
| 00:25 | LibreOffice Suite वर्जन 6.3.5 का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है। |
| 00:29 | अवलोकन विकल्प
हम पहले लिबर ऑफिस राइटर में विभिन्न अवलोकन विकल्पों के बारे में सीखेंगे। |
| 00:37 | यहां मूल रूप से राइटर में दो व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले अवलोकन के विकल्प हैं। |
| 00:42 | वे Normal और Web हैं। |
| 00:45 | Normal विकल्प प्रदर्शित करता है कि प्रिंट होने पर डॉक्यूमेंट कैसा दिखेगा। |
| 00:50 | Web विकल्प डॉक्यूमेंट को web browser में प्रदर्शित होने की तरह दिखाया जाता है। |
| 00:55 | यह तब उपयोगी है जब हम HTML डॉक्यूमेंट बनाना चाहते हैं। |
| 01:00 | यह तब भी उपयोगी है जब हम डॉक्यूमेंट को संपादित करने के लिए पूर्ण स्क्रीन मोड में देखना चाहते हैं। |
| 01:07 | “Resume.odt” फाइल खोलें, जिसे हमने पहले बनाया है। |
| 01:12 | इस ट्यूटोरियल पेज पर आपको Code files लिंक में फाइल उपलब्ध कराई गई है। |
| 01:17 | कृपया फाइल को डाउनलोड और एक्स्ट्रैक्ट करें। |
| 01:20 | एक कॉपी बनाएं और फिर उसका अभ्यास करने के लिए उपयोग करें। |
| 01:24 | Normal विकल्प को ऐक्सेस करने के लिए, menu bar में View menu पर क्लिक करें और फिर Normal विकल्प पर क्लिक करें। |
| 01:34 | Web विकल्प को ऐक्सेस करने के लिए, menu bar में View menu पर क्लिक करें और फिर Web विकल्प पर क्लिक करें। |
| 01:42 | इन दोनों विकल्पों के अलावा भी, डॉक्यूमेंट को पूर्ण स्क्रीन मोड में देख सकते हैं। |
| 01:49 | menu bar में View menu और फिर Full Screen विकल्प पर क्लिक करें। |
| 01:55 | Full screen मोड डॉक्यूमेंट को संपादित करने के लिए उपयोगी है। |
| 01:59 | यह उन्हें प्रोजेक्टर पर प्रोजेक्ट करने के लिए भी उपयोगी है। |
| 02:04 | पूर्ण स्क्रीन मोड से बाहर निकलने के लिए, या तो Full Screen बटन या Escape की दबाएं। |
| 02:10 | हम वापस राइटर विंडो पर आ गए हैं। |
| 02:13 | अब एकबार फिर से View menu और फिर Normal विकल्प पर क्लिक करें। |
| 02:20 | आगे बढ़ने से पहले, हम अपने डॉक्यूमेंट में एक नया पेज जोड़ते हैं। |
| 02:25 | menu bar में Insert menu और फिर Page break विकल्प पर क्लिक करें। |
| 02:32 | हम डॉक्यूमेंट में एक नए पेज पर चले गए हैं। |
| 02:36 | इस बदलाव को अन्डू करने के लिए Ctrl+Z कीज दबाएं। |
| 02:40 | नया पेज जोड़ने के लिए मैं दूसरा तरीका दिखाती हूं। |
| 02:44 | menu bar में Insert मेन्यू, फिर More Breaks पर क्लिक करें। उप-विकल्प के रूप में Manual Break चुनें। |
| 02:54 | Insert Break डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 02:58 | यहां Page break विकल्प चुनें। |
| 03:02 | फिर डायलॉग बॉक्स में OK बटन पर क्लिक करें। |
| 03:07 | अब इस नए पेज में कुछ लाइनों पर कुछ नमूना टेक्स्ट टाइप करें। |
| 03:13 | हम Ctrl+Enter की एक साथ दबाकर एक और पेज जोड़ेंगे। |
| 03:19 | और नए पेज में इस नमूने टेक्स्ट को टाइप करें। |
| 03:23 | एक बार फिर से Ctrl+Enter कीज को दबाएं और एक और नया पेज बनाएं। |
| 03:29 | और नए पेज में इस नमूने टेक्स्ट को टाइप करें। |
| 03:33 | अब, Zoom विकल्प का उपयोग करना सीखें। |
| 03:37 | किसी डॉक्यूमेंट को ज़ूम या आवर्धित करने का सबसे आसान तरीका Zoom slider का उपयोग करना है। |
| 03:43 | यह राइटर विंडो के निचले दाएं कोने पर स्थित है। |
| 03:48 | हम plus और minus आइकन्स को slider के दोनों ओर इस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। |
| 03:56 | या हम आवर्धन को बढ़ाने या घटाने के लिए Zoom head को इस तरह खींच सकते हैं। |
| 04:03 | अब जूम करने का दूसरा तरीका सीखते हैं। |
| 04:06 | menu bar में View menu पर क्लिक करें और फिर Zoom पर क्लिक करें। |
| 04:11 | context मेन्यू में कुछ विकल्प प्रदर्शित होते हैं। |
| 04:15 | हम इन्हें स्कीप करेंगे और Zoom विकल्प पर क्लिक करेंगे। |
| 04:19 | Zoom & View Layout डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 04:23 | इसमें Zoom Factor और View Layout नामक 2 हैडिंग हैं। |
| 04:29 | Zoom Factor आवर्धन निर्धारित करता है जिसमें डॉक्यूमेंट प्रदर्शित करना है। |
| 04:34 | Zoom Factor में हम कई विकल्प देखते हैं। |
| 04:38 | Optimal और फिर नीचे दाईं ओर पर Ok बटन पर क्लिक करें। |
| 04:43 | ऐसा करने पर, हमें डॉक्यूमेंट का सबसे आरामदायक आवर्धित व्यू मिलता है। |
| 04:48 | फिर से Zoom & View Layout डायलॉग बॉक्स खोलें। |
| 04:52 | Fit width and height और फिर नीचे दाईं ओर पर Ok बटन पर क्लिक करें। |
| 04:58 | यह व्यू पेज की संपूर्ण चौड़ाई और ऊंचाई पर डॉक्यूमेंट को फिट करता है। यह एक समय में एक पेज प्रदर्शित करता है । |
| 05:07 | अगला विकल्प Fit Width है। यह पेज को इसकी चौड़ाई में फिट करता है। |
| 05:13 | 100% व्यू पेज को उसके वास्तविक आकार में प्रदर्शित करेगा। |
| 05:17 | इन दो विकल्पों का स्वतः अभ्यास करें। |
| 05:20 | आगे हमारे पास Variable नामक सबसे महत्वपूर्ण zoom विकल्प है। |
| 05:25 | यहां, हम zoom factor टाइप कर सकते हैं, जिस पर हम डॉक्यूमेंट देखना चाहते हैं। |
| 05:31 | उदाहरणस्वरूप, Variable फील्ड में 75% वेल्यू टाइप करें और फिर OK बटन पर क्लिक करें। |
| 05:41 | देखें कि टेक्स्ट zoomed कैसे होता है। |
| 05:45 | डायलॉग बॉक्स में अन्य विशेषता View Layout है। |
| 05:50 | हम यहां दो विकल्प देखते हैं Automatic और Single page. |
| 05:55 | Automatic ' विकल्प पेजों को साथ-साथ प्रदर्शित करता है। |
| 05:59 | Single page एक के बाद एक पेज प्रदर्शित करता है। |
| 06:03 | अब कुछ संयोजनों को आजमाएं। |
| 06:06 | उदाहरणस्वरूप हम Zoom Factor में Fit width and height विकल्प चुनेंगे। |
| 06:12 | फिर View Layout में Automatic विकल्प पर क्लिक करें और OK बटन पर क्लिक करें। |
| 06:20 | हम देखते हैं कि पेज साथ-साथ प्रदर्शित होते हैं। |
| 06:24 | यहां दिखाए गए अनुसार एक बार फिर Zoom & View Layout डायलॉग बॉक्स खोलें। |
| 06:30 | इस हम View Layout में Single page चुनेंगे और OK बटन पर क्लिक करेंगे। |
| 06:37 | हम देखते हैं कि पेज एक के बाद एक प्रदर्शित होते हैं। |
| 06:41 | zoom slider का उपयोग करें और Zoom head को slider के केंद्र में लाएं। |
| 06:47 | Writer Status Bar पर 3 और कंट्रोल हैं जिनका उपयोग पेज डिस्प्ले के लिए किया जा सकता है। |
| 06:53 | ये हमें अपने डॉक्यूमेंट के ज़ूम और व्यू लेआउट को बदलने की भी अनुमति देते हैं। |
| 06:59 | आइकन्स निम्न हैं: |
| 07:02 | Single-page view, Multiple-page view और Book view |
| 07:08 | Book view एक खुली किताब की तरह, एक-दूसरे से सटे दो पेज प्रदर्शित करता है। |
| 07:14 | Single page view पर क्लिक करें और Zoom head को zoom slider के केंद्र में लाएं। |
| 07:21 | अब हम Print Preview के बारे में सीखेंगे। |
| 07:25 | Standard toolbar में Toggle Print Preview आइकन पर क्लिक करें। |
| 07:29 | जब हम प्रिव्यू मोड में डॉक्यूमेंट देखते हैं, तो Print Preview bar दिखाई देता है। |
| 07:35 | यह मूल रूप से दिखाता है कि जब यह प्रिंट होता है तो डॉक्यूमेंट कैसा दिखेगा। |
| 07:40 | डॉक्यूमेंट के सभी पेज देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें। |
| 07:45 | इस स्क्रीन से, कोई भी Print आइकन पर क्लिक करके, डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने के लिए आगे बढ़ सकता है। लेकिन मैं अभी ऐसा नहीं करूंगा। |
| 07:54 | प्रिव्यू बंद करने के लिए Close Preview बटन पर क्लिक करें। |
| 07:58 | हम menu bar में File menu पर भी क्लिक कर सकते हैं और Print Preview पर क्लिक करें। |
| 08:05 | आगे, हम सीखेंगे कि अपने लिबर ऑफिस राइटर डॉक्यूमेंट को प्रिंट कैसे करें। |
| 08:10 | कृपया, सुनिश्चित करें कि प्रिंटर कनेक्शन आपकी मशीन पर सही ढंग से कॉन्फ़िगर किया गया है। |
| 08:15 | पूरे डॉक्यूमेंट को सीधे प्रिंट करने के लिए, Standard toolbar में Print आइकन पर क्लिक करें। इसे क्वीक प्रिंटिंग कहा जाता है। |
| 08:24 | हम Print विकल्प का उपयोग करके अपने डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने पर अधिक नियंत्रण रख सकते हैं। |
| 08:30 | menu bar में File menu पर क्लिक करें और फिर Print पर क्लिक करें। |
| 08:37 | स्क्रीन पर Print डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। |
| 08:41 | इस डायलॉग बॉक्स में विभिन्न सेटिंग्स वाले 2 टैब हैं। |
| 08:46 | हम या तो इन्हें डिफ़ॉल्ट रूप में छोड़ सकते हैं या अपनी प्रिंटिंग आवश्यकता के अनुसार सेटिंग बदल सकते हैं। |
| 08:53 | Printer drop-down में, Print to File विकल्प चुनें। |
| 08:59 | इस विकल्प का उपयोग मुख्य रूप से डॉक्यूमेंट को PDF फ़ाइल फॉर्मेट में प्रिंट करने के लिए किया जाता है। |
| 09:05 | डायलॉग बॉक्स के निचले भाग पर स्थित बटन Print to File है। इस पर क्लिक करें। |
| 09:12 | सेव करने के लिए स्थान चुनें और नए डॉक्यूमेंट के लिए फ़ाइल नाम लिखें। फिर ऊपर दाईं ओर मौजूद Save बटन पर क्लिक करें। |
| 09:21 | डॉक्यूमेंट फ़ाइल में प्रिंट किया जाएगा। |
| 09:24 | अपने कीबोर्ड पर Ctrl+P कीज दबाएं। यह Print डायलॉग बॉक्स खोलने के लिए शार्टकट है। |
| 09:31 | इस समय Printer में, हम अपने कॉन्फ़िगर किए गए प्रिंटर का नाम चुनेंगे। |
| 09:37 | Range and Copies में, मैं Pages में 2 और Number of copies में 3 चुनूंगी। |
| 09:46 | अंत में, प्रिंटिंग शुरू करने के लिए OK बटन पर क्लिक करें। |
| 09:51 | जिन पेजों और प्रतियों का हमने उल्लेख किया है वे अब प्रिंट हो जाएंगे। |
| 09:56 | अगला, हम देखेंगे कि अन्य Print विकल्पों को कैसे ऐक्सेस करें। |
| 10:01 | menu bar में Tools menu पर क्लिक करें और फिर Options पर क्लिक करें। |
| 10:07 | LibreOffice के पास एरो पर क्लिक करें और फिर Print पर क्लिक करें। |
| 10:12 | स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है, जिससे हमें चयन करने के लिए कई विकल्प मिलते हैं। |
| 10:18 | इन विकल्पों को आवश्यकतानुसार चुनें। |
| 10:21 | ये सेटिंग्स अब भविष्य में लिबरऑफिस राइटर से सभी प्रिंट के लिए मान्य हैं। |
| 10:27 | मैं सभी डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स रखूंगी और फिर सबसे नीचे OK बटन पर क्लिक करूंगी। |
| 10:33 | Ctrl + S कीज दबाकर अपनी फाइल सेव करें। |
| 10:37 | फिर ऊपर दाईं ओर मौजूद X आइकन पर क्लिक करके इसे बंद करें। |
| 10:42 | इसी के साथ हम इस स्पोकन ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में... |
| 10:47 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा:
LibreOffice Writer में डॉक्यूमेंट देखना, प्रिंट करना। |
| 10:56 | नियतकार्य के रूप में
practice.odt फाइल खोलें। |
| 11:00 | “This is LibreOffice Writer” टेक्स्ट टाइप करें। |
| 11:04 | View चुनें और Full Screen विकल्प चुनें। |
| 11:08 | Full Screen विकल्प से बाहर आएं। |
| 11:11 | सभी उपलब्ध Zoom विकल्पों को समझें। |
| 11:14 | सभी उपलब्ध Page preview विकल्पों को समझें। |
| 11:18 | निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 11:25 | हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 11:33 | कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी को इस फोरम में पोस्ट करें। |
| 11:36 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। |
| 11:41 | इस ट्यूटोरियल का योगदान मूलरूप से 2011 में DesiCrew Solutions Pvt. Ltd. द्वारा दिया गया था। |
| 11:48 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूं। धन्यवाद। |