STEMI-2017/C2/Introduction-to-Maestros-Device/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 17:32, 23 July 2020 by PoojaMoolya (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search


Time
NARRATION
00:01 नमस्कार Maestros STEMI Kit पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम-

Maestros STEMI Kit के घटक और इसके उद्येश्य के बारे में सीखेंगे।

00:16 इस ट्यूटोरियल का अभ्यास करने के लिए आपको Maestros STEMI Kit की आवश्यकता होगी।
00:22 इस किट के Hospital Model में शामिल होते हैं-

धातु आवरण में एक एंड्रोइड टैब NIBP के साथ Maestros Device, ECG और SPO2 monitor, सभी एक ही डिवाइज में।

Wi-Fi Printer ट्रोली पावर स्ट्रिप

00:46 इस किट के Ambulance Model में शामिल होते हैं-

धातु आवरण में एक एंड्रोइड टैब NIBP के साथ ECG और SPO2 monitor, सभी एक ही डिवाइज में।

और एक पावर स्ट्रिप

01:05 Ambulance Model में Wi Fi Printer नहीं होता है और ना ही ट्रोली जुडी होती है।
01:13 Ambulance Model में टैब का धातु आवरण क्लैम्प के साथ जुडा होता है।
01:20 HP टैबलेट डेटा इंट्री डिवाइज है। इस में

टैब के सबसे ऊपर पावर बटन और नीचे 2 micro USB पोर्ट्स और HDMI पोर्ट्स होते हैं।

01:36 2 USB पोर्ट्स में से, पोर्ट्स जो दाईं ओर है टैब को चार्ज करने के काम आता है।
01:44 एंड्रोइड टैब को

विशिष्ट Micro USB charger से या या Maestros डिवाइज से बाहर लटके USB केबल के साथ चार्ज किया जा सकता है।

01:58 जब इस केबल का उपयोग किया जाता है, तो टैब Maestros डिवाइज से स्वत: ही चार्ज करने के लिए पावर प्राप्त करता है।
02:06 यह सुविधा प्रदान की गई है। ताकि टैब को पावर प्वाइंट से प्लगिन द्वारा चार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।
02:15 बल्कि डिवाइज को आस पास ले जाया जा सकता है जब टैब चार्ज हो रहा है।
02:21 टैब धातु आवरण के साथ Maestros डिवाइस से जुड़ा हुआ है।
02:27 टैब और Maestros डिवाइज अलग अलग उपकरण हैं।
02:32 धातु आवरण चारों ओर घिरे होने की वजह से वे एक ही यूनिट में कार्य करते हैं ।
02:39 Maestros डिवाइज के 5 पोर्ट्स होते हैं।

1 - Charging port, 2 - ECG port, 3 - BP port, 4 - SpO2 port और 5- Temp

02:51 इसमें बाईं ओर चार्जिंग पोर्ट के साथ पावर बटन होता है।
02:57 और ECG, BP & SpO2 पोर्ट दाईँ ओर होते हैं।
03:04 Maestros डिवाइज में भी बाईं ओर दो हरे-से-पीले रंग का इंडिकेटर LEDs होता है।

पहले में लाइट ऑन होता है जब Maestros डिवाइज स्विच ऑन होता है और दूसरे में लाइट ऑन होती है जब डिवाइज चार्जिंग मोड में होता है।

03:23 अब Non Invasive Blood Pressure यूनिट को देखते हैं जोकि NIBP यूनिट है।
03:32 B.P cuff के दो भाग हैं B.P cuff केबल और extension केबल
03:39 पहले B.P cuff केबल को extension केबल से जोडें।
03:46 फिर extension केबल के दूसरे छोर को B.P पोर्ट से जोडें।
03:52 जैसे कि पहले उल्लेख किया गया है, यह Maestros Device. के बाईं ओर नीचे स्थित है।
04:00 अब हमने B.P. लेने के लिए सभी सेट कर लिए हैं।
04:05 आगे हम SpO2 यूनिट को देखेंगे।

SpO2 के दो भाग हैं- extension cable और SpO2 probe

04:18 Extension केबल को SpO2 probe के साथ जोडें, जैसे यहाँ दिखाया गया है।
04:24 कनेक्टिंग कैबल को सुरक्षित करने के लिए पारदर्शी कवर को हटा दें।
04:31 Extension केबल का दूसरा छोर Maestros डिवाइज से जुडेगा।
04:38 इसको Maestros डिवाइज के सबसे ऊपरी बाईं ओर पोर्ट से जोडें।
04:45 अब, हमने SpO2 नापने के लिए सभी सेट कर लिए हैं।
04:50 आगे ECG यूनिट को देखते हैं। ECG केबल को Maestros डिवाइज के ऊपरी बाईं ओर ECG पोर्ट से जोडें। जैसे यहाँ दिखाया गया है।
05:04 कनेक्टर के सिरों के दोनों ओर स्क्रू कस कर कनेक्शन को सुरक्षित कर लें।
05:11 अब हमने ECG लेने के लिए सभी सेट कर लिए हैं।
05:15 संक्षेप में
05:16 इस ट्यूटोरियल में हमने -

Maestros STEMI किट से संबंधित विभिन्न यूनिट्स के बारे में और इनको Maestros डिवाइज से कैसे कनेक्ट करते हैं इसके बारे में सीखा।

05:29 STEMI INDIA अलाभकारी संगठन के रूप में शुरू किया गया था।

मुख्य रूप से दिल का दौरा पड़ने के मरीजों के लिए उचित देखभाल तक पहुँचने में देरी को कम करने के लिए और दिल के दौरे के कारण होने वाली मौतों को कम करने के लिए।

05:44 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट, आईआईटी बॉम्बे NMEICT, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निधिबद्ध है। अधिक जानकारी के लिए http://spoken-tutorial.org पर जायें।
06:00 यह ट्यूटोरियल STEMI INDIA और स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट, आईआईटी बॉम्बे द्वारा बनाया गया है।

मैं जया रस्तोगी अब आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुडने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

PoojaMoolya