Health-and-Nutrition/C2/Vitamin-C-rich-uncooked-recipes/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 20:34, 15 June 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)
| |
|
| 00:00 | विटामिन से भरपूर कच्चे खाने को बनाने के तरीके के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत हैं |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल हम सीखेंगे विटामिन से भरपूर खाना बनाने के तरीके |
| 00:14 | विटामिन सी पानी में घुलने वाला विटामिन हैं |
| 00:18 | यह शरीर में होने वाले कई जरुरी कामो में बहुत एहम होता हैं |
| 00:23 | चोट को ठिक करने में और |
| 00:26 | स्वस्त त्वचा बनाए रखने में काम आता हैं |
| 00:29 | ये इन्फेक्शन और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं |
| 00:35 | विटामिन सी से शरीर की आयरन को सोखने की क्षमता भी बढ़ती हैं |
| 00:41 | विटामिन सी की कमी से होता हैं स्कर्वी |
| 00:45 | थकान और रोगप्रतिरोदक शक्ति का कम हो जाना |
| 00:50 | इसलिए रोज़ जरुरत के जितना विटामिन सी से भरपूर खाना खाना जरुरी होता है |
| 00:57 | विटामिन सी तक़रीबन सब ही फलों में |
| 01:01 | और सब्जियों में होता हैं |
| 01:04 | खट्टे फल और आवला विटामिन सी से भरपूर होते हैं |
| 01:10 | पर पकाने से वो खत्म हो जाता हैं |
| 01:15 | ज्यादा से ज्यादा फायदे के लिए विटामिन सी से भरपूर खाने को कच्चा ही खाना चाहिए |
| 01:21 | इस ट्यूटोरियल में आपको विटामिन से भरपूर कच्चे खाने बनाना सिखाऊंगी |
| 01:28 | विटामिन सी भरपूर पके हुवे खाने को बनाने के तरीके अगले ट्यूटोरियल में सिखाऊंगी |
| 01:33 | तो पहला सीखेंगे अमरूद की चटनी.. |
| 01:37 | इसे बनाने के लिए चाहिए |
| 01:41 | ५० ग्राम या आधा अमरूद |
| 01:45 | आधा कप या मुठी भर धनिया के पत्ते |
| 01:49 | तीन हरी मिर्चे |
| 01:51 | एक चम्मच जीरा |
| 01:54 | आधा निम्बू और
नमक स्वाद अनुसार |
| 01:58 | सबसे पहले अमरुद को धोकर छोटा छोटा काटे |
| 02:03 | मिक्सर में निम्बू के साथ डालकर पिसे |
| 02:08 | थोड़ा पानी मिलाकर मुलायम पेस्ट बनाए |
| 02:13 | अमरुद की चटनी तैयार हैं |
| 02:16 | इस चटनी के एक चौथाई कप में तकरीबन ११० मिली ग्राम विटामिन सी हैं |
| 02:23 | ये चटनी बाकि विटामिन सी से भरपूर फलों से भी बना सकते हैं. |
| 02:28 | जैसे की आवला |
| 02:31 | कच्चा आम
करूंदा, |
| 02:33 | पपीता वगैरह |
| 02:36 | दूसरा सीखेंगे कच्चे आम और मूंगफली का सलाद |
| 02:41 | इसके लिए चाहिए |
| 02:43 | ५० ग्राम या एक छोटा कच्चा आम |
| 02:47 | एक आवला |
| 02:50 | एक टमाटर
एक चौथाई कप या मुठी भर भुनी मूंगफली |
| 02:55 | आधा कप या मुठी भर धनिया के पत्ते |
| 02:59 | एक निम्बू |
| 03:00 | एक हरी मिर्ची |
| 03:02 | और नमक स्वाद अनुसार |
| 03:05 | चलिए बनाते हैं: |
| 03:07 | कच्चे आम को धोकर छीले और गुटली निकाल दे |
| 03:11 | फिर कच्चे आम, आवले और टमाटर को बारीक़ काटें |
| 03:16 | एक बर्तन में तीनो कटी चीजे डाले |
| 03:23 | मूंगफली और हरी मिर्च भी डाले |
| 03:26 | और नमक भी डाले. |
| 03:29 | फिर एक निम्बू निचोड़े और अच्छे से मिलाए |
| 03:33 | कच्चे आम और मूंगफली सलाद तैयार है |
| 03:36 | एक कटोरे में ७७ मिली ग्राम विटामिन सी है |
| 03:44 | अगला है छोटी या बारीक़ मेथी के पत्तों का सलाद |
| 03:48 | इसके लिए चाहिए : |
| 03:50 | ७५ ग्राम या ३ से ४ गुछिया छोटी या बारीक़ मेथी के पत्ते |
| 03:54 | एक बड़ा चम्मच ताजा नारियल |
| 03:57 | एक बड़ा चम्मच बारीक़ मूंगदाल |
| 04:01 | आधा टमाटर
एक हरी मिर्ची |
| 04:04 | आधा निम्बू |
| 04:06 | और नमक स्वाद अनुसार |
| 04:08 | शुरू करते हैं :
पहले बारीक़ मूंगदाल को रात भर भिगोले |
| 04:14 | छोटी या बारीक़ मेथी के पत्तों की जड़े १ इंच तक काटकर फेक दे |
| 04:19 | फिर पत्तों को अच्छे से धोए |
| 04:22 | और एक साफ कपडे पर रखे |
| 04:25 | इससे पत्तों का पूरा पानी कपडा सोख लेगा |
| 04:29 | अब पत्तों को काटें और बर्तन में डाले |
| 04:33 | कटा टमाटर और हरी मिर्ची भी डाले |
| 04:37 | फिर कटा नारियल और भीगी हुवी बारीक़ मूंग भी डाले. |
| 04:42 | नमक और निम्बू का रस भी डाले. |
| 04:46 | ओकली में दाल कर थोड़ा कूट ले. |
| 04:50 | छोटी मेथी के पत्तों का सलाद तैयार हैं |
| 04:53 | सलाद भरे इस कटोरे में ७० मिली ग्राम विटामिन सी हैं |
| 04:59 | अगला सीखेंगे आवले का अचार |
| 05:02 | इसे बनाने के लिए चाहिए : |
| 05:05 | एक आवला २ से ३ हरी मिर्ची |
| 05:09 | आधा कप या मुठी भर धुले हुए धनिया के पत्ते |
| 05:13 | एक से दो कालिया लहसुन की |
| 05:15 | और नमक स्वाद अनुसार |
| 05:17 | चलिए शुरू करते हैं
अावले का बीच निकाल कर अावले को काट ले |
| 05:22 | हरी मिर्च और धनिया के पत्ते भी काटे |
| 05:24 | फिर नमक डाले . |
| 05:26 | ओकली में सब कुछ दाल दे और हल्का सा कूट ले |
| 05:30 | अावले का अचार तैयार हैं. |
| 05:33 | इसे एक से दो बार अपने खाने के साथ खाए |
| 05:38 | इस अचार के दो बड़े चम्मच में हैं ८८ मिली ग्राम विटामिन सी. |
| 05:44 | अब आखरी सीखेंगे पत्ताकोबी का सलाद |
| 05:48 | इसे बनाने के लिए हमे चाहिए : |
| 05:50 | १०० ग्राम या एकचौथाई पत्तागोभी |
| 05:53 | आधा टमाटर |
| 05:55 | आधा कप या मुठी भर धुले हुए धनिया के पत्ते |
| 05:59 | एक हरी मिर्ची |
| 06:01 | 1 निम्बू |
| 06:03 | एक बड़ा चम्मच भुनी और कुटी हुवी मूंगफली |
| 06:07 | आधा चम्मच आमचूर |
| 06:10 | और नमक स्वाद अनुसार. |
| 06:14 | पत्तागोभी को बारीक़ बारीक़ काट ले. |
| 06:18 | टमाटर को भी काटे |
| 06:20 | कटी पत्तागोभी टमाटर धनिया के पत्ते और हरी मिर्च को एक बर्तन में डाले. |
| 06:28 | फिर भुनी और कुटी हुवी मूंगफली भी डाले. |
| 06:32 | अब नमक और आमचूर भी दाल दे. |
| 06:36 | फिर सब कुछ अच्छे से मिलाए और. |
| 06:38 | ऊपर से निम्बू निचोड़े. |
| 06:40 | पत्तागोभी का सलाद तैयार हैं. |
| 06:43 | एक कटोरे सलाद में हैं ६० मिली ग्राम विटामिन सी. |
| 06:48 | इस ट्यूटोरियल में सिखाए गए सभी खानो में विटामिन सी भरपूर हैं. |
| 06:53 | अच्छी सेहत के लिए रोज़ विटामिन सी से भरपूर खाना खाए |
| 06:58 | अब ये ट्यूटोरियल यही समाप्त होता हैं.
आय आय टी बॉम्बे से में बेला टोनी आपसे विदा लेती हूँ हमसे जुड़ने लिए धन्यवाद |