PhET/C3/Gene-Expression-The-Basics/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 17:10, 29 April 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)
| Time | Narration |
| 00:01 | Gene-Expression-The Basics simulation पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:08 | इस ट्यूटोरियल में हम प्रदर्शित करेंगे Gene Expression-The Basics, PhET Simulation. |
| 00:16 | इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, शिक्षार्थियों को हाई-स्कूल के जीव-विज्ञान के विषयों से परिचित होना चाहिए। |
| 00:23 | यहां मैं उपयोग कर रही हूँ: Ubuntu Linux OS वर्जन 14.04, |
| 00:30 | Java वर्जन 1.7.0, |
| 00:35 | Firefox Web Browser वर्जन 53.02.2 |
| 00:41 | इस सिमुलेशन का उपयोग करके हम सीखेंगे:
1. प्रोटीन संश्लेषण में शामिल चरणों के बारे में। |
| 00:48 | 2. प्रोटीन संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक और
3. कोशिकाओं में उत्पादित Green Fluorescent Protein के औसत स्तर का निरीक्षण करना। |
| 01:00 | Central Dogma of Genetics के बारे में याद करते हैं। |
| 01:05 | इसे Francis Crick द्वारा प्रतिपादित किया गया था। |
| 01:09 | इसमें कहा गया है कि प्रोटीन के लिए DNA से mRNA तक आनुवांशिक जानकारी प्रवाहित होती है। |
| 01:19 | प्रोटीन संश्लेषण में दो चरण शामिल होते हैं। |
| 01:23 | Transcription , mRNA बनाने की प्रक्रिया है। |
| 01:28 | Translation वह प्रक्रिया है, जिससे mRNA प्रोटीन संश्लेषण को निर्देशित करता है। |
| 01:35 | प्रदर्शन शुरू करते हैं। |
| 01:38 | सिमुलेशन डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक का उपयोग करें। |
| 01:42 | मैंने पहले ही Gene Expression-The Basics सिमुलेशन को मेरे Downloads फोल्डर में डाउनलोड कर लिया है। |
| 01:51 | simulation को रन करने के लिए, terminal को खोलें। |
| 01:55 | प्रॉम्प्ट पर टाइप करें: cd Downloads और एंटर दबाएं। |
| 02:03 | फिर टाइप करें: java space hyphen jar space gene hyphen expression hyphen basics underscore en dot jar और एंटर दबाएं। |
| 02:20 | Gene Expression-The Basics Simulation खुलता है। |
| 02:25 | सिमुलेशन स्क्रीन शीर्ष पर 3 टैब दर्शाता है - Cell Gene Expression, |
| 02:32 | Messenger RNA Production और Multiple Cells. |
| 02:38 | डिफॉल्ट रूप से Cell Gene Expression स्क्रीन खुलती है। |
| 02:43 | स्क्रीन के बाईं ओर Biomolecule Toolbox है। |
| 02:48 | इसमें transcription और translation रेग्युलेटरी तत्व हैं। |
| 02:54 | स्क्रीन के निचले भाग में, DNA स्ट्रैंड दिखाया गया है। |
| 02:59 | यह Gene 1 को निरुपित करता है। |
| 03:02 | Gene 1 में Regulatory region और Transcribed region हैं। |
| 03:08 | Regulatory Region Positive और Negative Transcription Factors पर कार्य करता है। |
| 03:15 | DNA स्ट्रैंड में Regulatory Region के बाद Transcribed Region स्थित है। |
| 03:22 | इसका उपयोग mRNA को बनाने में किया जाता है। |
| 03:26 | mRNA स्ट्रैंड में मौजूद जानकारी Transcribed Region में पाई जाती है। |
| 03:33 | दाईं ओर, हमारे पास एक बॉक्स है जो Protein Collection दर्शा रहा है। यह प्रोटीन के प्रकार को दर्शाता है जो हम बनाते हैं। |
| 03:42 | अब Biomolecule Toolbox से Positive Transcription Factor चुनें। |
| 03:49 | Positive Transcription Factor पर क्लिक करें। |
| 03:53 | Gene1 पर Regulatory Region पर ध्यान दें। |
| 03:57 | Positive Transcription Factor का आकार चिन्हांकित है। |
| 04:02 | ड्रैग करें और इसे चिन्हांकित किए गए Regulatory Region पर रखें। |
| 04:07 | Biomolecule Toolbox से RNA Polymerase पर क्लिक करें। |
| 04:13 | Gene1 को देखें, RNA polymerase का आकार चिन्हांकित है। |
| 04:19 | ड्रैग करें और इसे RNA Polymerase के चिन्हांकित स्थान पर रखें। |
| 04:25 | RNA Polymerase , transcription प्रक्रिया शुरू करता है। |
| 04:30 | हम देख सकते हैं कि mRNA उत्पन्न होता है क्योंकि Transcription प्रक्रिया शुरू होती है। |
| 04:38 | अब transcription तत्वों की भूमिका देखते हैं। |
| 04:43 | Positive Transcription Factor को activator भी कहा जाता है। |
| 04:49 | यह स्वयं को Regulatory Region पर स्थित करता है। |
| 04:54 | यह Regulatory Region को RNA polymerase के बंधन को प्रोत्साहित करता है। |
| 05:00 | यह mRNA उत्पन्न करने के लिए RNA polymerase को अनुमति देता है। |
| 05:05 | RNA Polymerase एक एंजाइम है। |
| 05:09 | यह mRNA को उत्पन्न करने के लिए DNA के transcribed region को रीड करता है। |
| 05:15 | यह regulatory region से गुजरते हुए स्ट्रैंड को नीचे गिराता है। |
| 05:21 | नियतकार्य के रूप में, Negative Transcription Factor चुनें और इसे Gene1 पर रखें। |
| 05:28 | RNA polymerase चुनें। |
| 05:31 | देखें यदि RNA polymerase transcribed region से पार हो सकता है और अवलोकन समझाएं। |
| 05:39 | simulation पर वापस आएं। |
| 05:42 | Biomolecule Toolbox से Ribosome चुनें। |
| 05:47 | इसे मुक्त mRNA के चिन्हांकित क्षेत्र पर ड्रैग करें। |
| 05:52 | A प्रकार का प्रोटीन उत्पन्न होता है। |
| 05:56 | यह Your Protein collection बॉक्स पर चिन्हांकित है। |
| 06:01 | Biomolecule Toolbox से mRNA destroyer चुनें। |
| 06:06 | mRNA destroyer को फिट करने की स्थिति को mRNA पर डोटेड आउटलाइन के रूप में चिन्हांकित किया गया है। |
| 06:14 | ड्रैग करें और इसे mRNA के चिन्हांकित क्षेत्र पर रखें। |
| 06:20 | mRNA को व्यक्तिगत इकाइयों में निम्नीकृत किया गया है। |
| 06:25 | mRNA Destroyer mRNA को अतिरिक्त प्रोटीन बनाने से रोकता है। |
| 06:31 | Reset All बटन स्क्रीन के नीचे-दाएं कोने में उपलब्ध है। |
| 06:37 | screen को डिफॉल्ट स्थिति में reset करने के लिए इस पर क्लिक करें। |
| 06:42 | स्क्रीन के निचले दाएं कोने पर हरे Next Gene बटन पर क्लिक करें। |
| 06:49 | यह आपको एक अन्य जीन में ले जाता है जो एक नए प्रकार के प्रोटीन के लिए कोड करता है। |
| 06:56 | अन्वेषण करें और ज्ञात करें, कि यह दूसरा जीन पहले वाले से भिन्न कैसे है। |
| 07:03 | शीर्ष पर Messenger RNA Production टैब पर क्लिक करें। |
| 07:08 | यहां हम विभिन्न कारकों को देख सकते हैं जो transcription' को प्रभावित करते हैं जो mRNA उत्पादन है। |
| 07:15 | हम दो पैनल देख सकते हैं Positive Transcription Factor and RNA Polymerase. |
| 07:24 | मैं Positive Transcription Factor की Concentrations और Affinity बढ़ाउंगी। |
| 07:32 | Concentrations के स्लाइडर को Lots पर ड्रैग करें। |
| 07:37 | मैं Affinity को High रखूंगी। |
| 07:41 | RNA Polymerase Affinity को भी High रखूंगी। |
| 07:46 | हम देख सकते हैं कि RNA polymerase स्वयं को आसानी से DNA स्ट्रैंड से जोड़ सकता है। और, यह mRNA पैदा करता है। |
| 07:57 | अब हम जानते हैं कि Positive Transcription Factor की सांद्रता में वृद्धि होने से regulatory region की बाइंडिंग बढ़ जाती है। |
| 08:08 | यह बदले में RNA polymerase को DNA में तेजी से बाँध देगा। |
| 08:14 | इससे mRNA का तेजी से उत्पादन होता है। |
| 08:19 | Concentration और Affinity स्लाइडर्स का अन्वेषण करें और परिणामों का निरीक्षण करें। |
| 08:26 | अब Multiple Cells टैब पर क्लिक करें। दाईं ओर 3 ऑप्शन हैः |
| 08:35 | Concentrations, Affinities और Degradation. |
| 08:41 | पैनल को खोलने के लिए हरे फ्लस चिन्ह पर क्लिक करें। |
| 08:45 | Concentrations', Affinities और Degradation को बदलने के लिए स्लाइडर को ड्रैग करें। |
| 08:55 | सेल में उत्पादित Green Fluorescent प्रोटीन की मात्रा का निरीक्षण करें। |
| 09:01 | Cells स्लाइडर को One से Many तक ड्रैग करें। |
| 09:06 | green fluorescent प्रोटीन सेल का निरीक्षण करें। |
| 09:10 | चमक कोशिकाओं में प्रोटीन की सांद्रता को इंगित करता है। |
| 09:16 | संक्षेप में...। |
| 09:19 | इस ट्यूटोरियल में, हमने प्रदर्शित किया कि Gene Expression-The Basics सिमुलेशन का उपयोग कैसे करें। |
| 09:28 | इस सिमुलेशन का उपयोग करके हमने सीखा है: प्रोटीन बायोसिंथेसिस में शामिल चरणों के बारे में, |
| 09:35 | transcription तत्वों का उपयोग करके mRNA बनाना, |
| 09:40 | translation तत्वों का उपयोग करके एक प्रोटीन बनाना |
| 09:45 | और mRNA उत्पादन को प्रभावित करने वाले कारकों के प्रभाव का अध्ययन करना। |
| 09:51 | नियतकार्य के रूप में: Cell Gene Expression का उपयोग करके, जीन 2 को स्थानांतरित करें और protein collection बॉक्स में प्रोटीन प्रविष्ट करें। |
| 10:03 | Multiple Cells टैब का अन्वेषण करें। |
| 10:06 | इस सिमुलेशन में प्रयुक्त कोशिकाओं का नाम ज्ञात करें। |
| 10:10 | समझाएं कि कोशिकाएं हरे रंग की क्यों होती हैं। |
| 10:14 | निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 10:23 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशाला आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है। |
| 10:33 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 10:37 | कृपया इस फोरम में अपना समयबद्ध प्रश्न पोस्ट करें। |
| 10:41 | यह प्रोजेक्ट आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है। |
| 10:50 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है। |
| 11:04 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |