Python-3.4.3/C3/Getting-started-with-files/Hindi
| |
|
| 00:01 | नमस्कार दोस्तों "Getting started with files" पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल के अंत में आप सीखेंगे, फाइल खोलना। |
| 00:13 | लाइन दर लाइन फाइल का कंटेंट्स पढ़ना। |
| 00:16 | एक बार में फाइल का पूरा कंटेंट पढ़ना। |
| 00:20 | लिस्ट में फाइल की लाइन्स जोड़ना और फाइल बंद करना। |
| 00:26 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ।
Ubuntu Linux 16.04 ऑपरेटिंग सिस्टम Python 3.4.3 और IPython 5.1.0 |
| 00:40 | इस ट्यूटोरियल के अभ्यास के लिए, आपको Lists और for statement के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
|
| 00:48 | यदि नहीं, तो इस वेबसाइट पर पूर्वापेक्षा पाइथन ट्यूटोरियल्स देखें। |
| 00:54 | पढ़ने और लिखने हेतु फाइल को खोलने के लिए, हम open() नामक built in फंक्शन का उपयोग कर सकते हैं। |
| 01:01 | Open() फंक्शन file object रिटर्न करता है।
सिंटैक्स यहाँ दिखाया गया है। Filename खोली जाने वाली फाइल का नाम है। |
| 01:12 | Mode- यह दर्शाता है कि कैसे खुलने वाली है। |
| 01:17 | r Read mode के लिए है। |
| 01:20 | w Write mode के लिए है। |
| 01:23 | a Appending mode का प्रतिनिधित्व करता है और r+ Read और Write mode दोनों के लिए है। मोड निर्दिष्ट करना ऑप्शनल है। |
| 01:32 | फाइल pendulum.txt को टेक्स्ट एडिटर में खोलते हैं। |
| 01:38 | इस फाइल में 2 डेटा कॉलम्स हैं pendulum की length और time
हम अपने प्रदर्शन के लिए इस टेक्स्ट फाइल का उपयोग करेंगे। |
| 01:49 | pendulum.txt फाइल इस ट्यूटोरियल के Code File link लिंक में उपलब्ध है।
कृपया इसे Home directory में डाउनलोड करें और इसका उपयोग करें। |
| 02:00 | पहले Ctrl+Alt+T कीज एक साथ दबाकर टर्मिनल खोलें। |
| 02:07 | टाइप करें ipython3 और एंटर दबाएं। |
| 02:12 | pylab package आरंभ करें।
टाइप करें %pylab और एंटर दबाएं। |
| 02:20 | टर्मिनल साफ करें। |
| 02:23 | pendulum.txt फाइल खोलें। |
| 02:27 | टाइप करें f is equal to open parentheses में quotes में pendulum dot txt |
| 02:38 | यहाँ mode निर्दिष्ट नहीं है। डिफॉल्ट रूप से यह ‘r’ है। |
| 02:43 | यह देखने के लिए कि यह क्या है टर्मिनल पर f टाइप करें। |
| 02:48 | file object f खुली हुई फाइल का नाम और mode दर्शाता है। |
| 02:57 | 'r' read only modeके लिए है।
जैसा कि आप देख सकते हैं। यह फाइल read only mode में खुली है। |
| 03:06 | अब सिंगल वेरिएबल में पूरी फाइल को पढ़ना सीखते हैं। |
| 03:11 | टाइप करें pend equal to f dot read open और close parentheses. |
| 03:18 | हम variable pend में फाइल के कंटेंट को पढ़ने के लिए read method का उपयोग करेंगे । एंटर दबाएं। |
| 03:27 | read method का उपयोग करने के लिए हम file object dot read method का उपयोग करते हैं। |
| 03:34 | print parentheses मेंpend टाइप करके देखें कि pend में क्या है। एंटर दबाएं। |
| 03:44 | हम देख सकते हैं कि pend में फाइल pendulum.txt' का सभी डेटा है। |
| 03:50 | अधिक स्पष्ट देखने के लिए कि इसमें क्या है केवल pend टाइप करें। |
| 03:56 | आप आउटपुट में newline characters भी देख सकते हैं। |
| 04:01 | अब फाइल में लाइन्स की लिस्ट में variable pend को विभाजित करना सीखते हैं। |
| 04:07 | हम लाइन्स की लिस्ट में डेटा की फाइल को विभाजित करने के लिए method splitlines का उपयोग करेंगे। |
| 04:14 | इसके लिए हमें इस लिस्ट को pend_list नामक वेरिएबल में संचित करने की आवश्यकता है। |
| 04:21 | टाइप करें pend_list equal to pend dot splitlines open और close parentheses
एंटर दबाएं। |
| 04:33 | टाइप करें pend underscore list
एंटर दबाएं। |
| 04:37 | हमें लाइन्स की लिस्ट में डेटा प्राप्त हुआ। |
| 04:41 | pend_list में newline characters जैसे \n नहीं है। |
| 04:47 | ऐसा इसलिए क्योंकि string pend newline characters पर विभाजित होता है। |
| 04:53 | f में खुली फाइल को बंद करें। |
| 04:57 | टाइप करें f dot close open और close parentheses
एंटर दबाएं। |
| 05:04 | यह अच्छा प्रोग्रामिंग अभ्यास है कि हमारे द्वारा खोले गए किसी भी file objects को कार्य होने के पश्चात बंद कर दें। |
| 05:11 | यहाँ विडियो रोकें। निम्न प्रश्न हल करने का प्रयास करें और पुनःविडियो चलाएं। |
| 05:17 | file object के रूप में f के साथ pendulum.txt को फिर से खोलें। |
| 05:23 | याद रखें कि हमने फ़ाइल को पहले बंद कर दिया है। |
| 05:27 | टर्मिनल पर वापस जाएं। |
| 05:30 | अब लाइन दर लाइन फाइल्स को पढ़ने के लिए आगे बढ़ें। |
| 05:34 | फाइल को फिर से खोलने के लिए टाइप करें
f is equal to open parentheses में quotes में pendulum.txt |
| 05:47 | अब फाइल को लाइन दर लाइन पढ़ने के लिए हम for loop का उपयोग करके file object पर पुनरावृति करते हैं। |
| 05:54 | लाइन वार फाइल पर पुनरावृति करें और प्रत्येक लाइन्स प्रिंट करें।
टर्मिनल साफ करें। |
| 06:03 | टाइप करें for line in f colon एंटर दबाएं।
four spaces print parentheses में line |
| 06:16 | यहाँ लाइन loop variable है और यह कीवर्ड नहीं है। |
| 06:21 | हम कोई अन्य वेरिएबल नाम का उपयोग कर सकते थे, लेकिन लाइन काफी सार्थक लगता है। दो बार एंटर दबाएं। |
| 06:30 | केवल लाइन प्रिंट करने के बजाय उन्हें line_list नामक लिस्ट में जोड़ते हैं। |
| 06:37 | हम पहले एक empty-list के रूप में line_list को आरंभ करते हैं। |
| 06:42 | टाइप करें, line underscore list is equal to open और close square brackets.
एंटर दबाएं। |
| 06:54 | कोड टाइप करें
for line in open parentheses में quotes में pendulum dot txt colon एंटर दबाएं। |
| 07:10 | four space line underscore list dot append parentheses में line
दो बार एंटर दबाएं। |
| 07:23 | यहाँ for loop फाइल pendulum.txt को लाइन दर लाइन पढ़ता है। |
| 07:29 | append method line_list. नामक लिस्ट में प्रत्येक लाइन जोड़ेगा। |
| 07:35 | हम हमेशा की तरह f.close() का उपयोग करके फाइल को बंद कर सकते हैं और फिर से खोल सकते हैं। |
| 07:42 | लेकिन इस समय file object f को छोड़ दें और सीधे for statement में फाइल खोलें। |
| 07:50 | यह हमें फ़ाइल को बंद करने की परेशानी से बचाएगा, हर बार जब हम इसे खोलते हैं। |
| 07:55 | देखते हैं कि line_list में क्या है।
टाइप करें line underscore list एंटर दबाएं। |
| 08:05 | line underscore list फाइल में newline characters के साथ लाइन्स की लिस्ट है। |
| 08:13 | हम कुछ string methods का उपयोग करके लाइनों से newline characters को निकाल सकते हैं। |
| 08:20 | इसे strings पर आगे के ट्यूटोरियल में कवर किया जाएगा। |
| 08:25 | इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं।
इस ट्यूटोरियल में हमने सीखाः क्रमशः open और close methods का उपयोग करके फाइल्स को खोलना और बंद करना। |
| 08:38 | read method का उपयोग करके पूरी फाइल का डेटा पढ़ना। |
| 08:43 | for loop' का उपयोग करके file object में पुनरावृति करके लाइन दर लाइन फाइल्स में डेटा पढ़ना। |
| 08:50 | for loop में append method का उपयोग करके list में फाइल की लाइन्स जोड़ना। |
| 08:56 | यहाँ हल करने हेतु आपके लिए कुछ स्वतः निर्धारण वाले प्रश्न हैं। |
| 09:01 | 1. open function
string, list, file object, function रिटर्न करता है। |
| 09:07 | 2. फंक्शन splitlines() क्या करता है। |
| 09:11 | strings के रूप में सभी डेटा एक लाइन में प्रदर्शित करता है। |
| 09:14 | strings के रूप में डेटा को लाइन दर लाइन प्रदर्शित करता है। |
| 09:18 | डेटा को लाइन दर लाइन प्रदर्शित करता है लेकिन strings के रूप में नहीं। |
| 09:24 | और उत्तर हैं,
1. open फंक्शन file object रिटर्न करता है। |
| 09:31 | splitlines() strings के रूप में लाइन दर लाइन डेटा प्रदर्शित करता है। |
| 09:37 | कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी इस फोरम में पोस्ट करें। |
| 09:41 | कृपया पाइथन पर अपनी सामान्य क्वेरी इस फोरम में पोस्ट करें। |
| 09:46 | FOSSEE टीम TBC प्रोजेक्ट का संयोजन करती है। |
| 09:50 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस साइट पर जाएं। |
| 10:01 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद। |