Synfig/C3/Rocket-animation/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 00:32, 2 November 2018 by Indiantranslators2012 (Talk | contribs)
| |
|
| 00:00 | Synfig का उपयोग करके “Rocket animation” के इस Spoken Tutorial में आपका स्वागत है। |
| 00:06 | इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे:
फायर इफेक्ट बनाना, |
| 00:11 | कट आउट इफेक्ट बनाना, |
| 00:13 | स्लोप एवं ऑफसेट पैरामीटर तथा फेदर इफेक्ट बदलना। |
| 00:19 | हम उपरोक्त सभी का उपयोग करके rocket animation बनाना भी सीखेंगे। |
| 00:24 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूं:
Ubuntu Linux 14.04 OS, Synfig version 1.0.2 का। |
| 00:34 | आइए Synfig खोलते हैं। |
| 00:36 | मेरे पास मेरे Documents फोल्डर में एक रॉकेट की इमेज है। |
| 00:40 | मैंने यह इमेज Inkscape में बनाई है। |
| 00:43 | आइए इमेज को import करते हैं। File पर जाएँ। Import पर क्लिक करें। |
| 00:49 | Rocket इमेज चुनें। Import पर क्लिक करें। |
| 00:53 | rocket इमेज को ग्रुप करें। group layer का नाम Rocket करें। |
| 00:59 | हैंडल पर मौजूद ऑरेंज डॉट का उपयोग करके, इमेज के आकार को दिखाए गए अनुसार घटाया जा सकता है। |
| 01:06 | हमारी फाइल को save करने के लिए Ctrl and S कुंजी दबाएं। |
| 01:11 | मैं फाइल को Desktop में सेव करूंगी। फाइल का नाम बदल कर Rocket hyphen animation करें। |
| 01:20 | Save पर क्लिक करें। अब, फ़ायर बनाते हैं। |
| 01:23 | Fill color को बदलकर काला और Outline color को बदलकर सफेद रंग चुनें। |
| 01:31 | Layers panel पर जाएं। Rocket group लेयर पर राइट क्लिक करें। |
| 01:36 | New layer चुनें, Gradient पर और उसके बाद Noise Gradient पर क्लिक करें। |
| 01:43 | canvas पर एक ब्लैक एंड व्हाइट noise gradient बन जाता है। |
| 01:47 | Tool box पर जाएँ। Gradient tool पर क्लिक करें। |
| 01:52 | Tool options में, create a linear gradient पर क्लिक करें। |
| 01:57 | अब, canvas को क्लिक करके ऊपर से नीचे ड्रैग करें। |
| 02:02 | देखें कि canvas पर ब्लैक एंड व्हाइट linear gradient बना दिया गया है। |
| 02:08 | Transform tool चुनें।
लेयर का नाम बदलकर BW-Gradient करें। |
| 02:16 | Parameters panel में, Blend method को बदलकर Subtract करें। |
| 02:22 | Rectangle tool चुनें। पूरे canvas को कवर करता हुआ एक आयात बनाएँ। |
| 02:29 | Transform tool पर क्लिक करें और layer का नाम बदलकर Orange कर दें। |
| 02:35 | अब, आइए आयत का रंग बदलकर गहरा orange कर दें। |
| 02:40 | Parameters panel में, Color parameter पर क्लिक करें। |
| 02:45 | RGB मानों को बदलकर क्रमशः 100, 55 और 10 करें।
डायलॉग बॉक्स को बंद करें। |
| 02:56 | पुनः Parameters panel में, Blend method को बदलकर Color करें। |
| 03:01 | Noise gradient लेयर को ग्रुप करें। नाम बदलकर Moving-base करें। |
| 03:10 | Parameters panel में, Origin पर राइट-क्लिक करें। |
| 03:14 | Convert पर और फिर Linear पर क्लिक करें। |
| 03:19 | Origin की ड्रॉप डाउन लिस्ट पर क्लिक करें। |
| 03:22 | Slope मानों को बदलकर 0 और -100 और Offset मानों को बदलकर क्रमशः 0 और 100 कर दें। |
| 03:32 | अब फ़ायर इफ़ेक्ट बन गया है।
प्रभाव की जाँच करने के लिए Play बटन पर क्लिक करें। |
| 03:38 | फिर, रॉकेट के आकार के अनुसार प्रभाव को कट करते हैं। |
| 03:43 | अब Rocket layer के अलावा सभी लेयरों को ग्रुप करें। |
| 03:47 | नाम बदलकर Fire करें। |
| 03:50 | फ़ाइल को सेव करने के लिए Ctrl और S कुंजी दबाएँ। |
| 03:54 | Tool box पर जाएँ, Cutout tool चुनें। |
| 03:58 | दिखाए गए अनुसार फ़ायर इफ़ेक्ट को कट करें। देखें कि ग्रुप लेयर का नाम बदलकर Fire cut हो गया है। |
| 04:06 | Transform tool चुनें। |
| 04:09 | handle पर मौजूद ऑरेंज डॉट का प्रयोग करके फ़ायर के आकार को कम करें। |
| 04:14 | इस लेयर को Rocket layer के नीचे ले जाएँ। |
| 04:19 | ड्रॉप डाउन सूची पर क्लिक करें। Mask layer चुनें। अब हम nodes को समायोजित कर सकते हैं। |
| 04:27 | Parameters panel में, Feather parameter को बदलकर 25 करें। |
| 04:33 | देखें कि फ़ायर पर फ़ेदर इफ़ेक्ट लग चुका है। |
| 04:38 | अब हम फ़ायर को एनीमेट करेंगें।Turn on animate editing mode आइकॉन पर क्लिक करें। |
| 04:44 | 3rd फ़्रेम पर जाएँ। Keyframes panel में एक keyframe जोड़ें। |
| 04:49 | फ़ायर के nodes को दिखाए गए अनुसार समायोजित करें। |
| 04:56 | अब 6वें फ़्रेम पर जाएँ। Keyframes panel में, zeroeth frame को डुप्लीकेट करें। |
| 05:03 | फिर, हम इस फ़ायर एनीमेशन को लूप करेंगे। अतः, Fire cut group layer पर राइट क्लिक करें। |
| 05:10 | New layer पर, फिर Other पर और Time loop पर क्लिक करें। |
| 05:17 | Parameters panel में, Duration parameter को बदलकर 12 करें। |
| 05:24 | Only for Positive Duration के चेकबॉक्स पर निशान लगाएँ।
एनीमेशन की जाँच करने के लिए Play बटन पर क्लिक करें। |
| 05:33 | फिर, आइए रॉकेट को एनीमेट करें। फिर, सभी layers को ग्रुप करें। |
| 05:39 | Group layer का नाम बदलकर Rocket करें। |
| 05:42 | zeroth frame पर जाएँ। रॉकेट को दिखाए गए अनुसार canvas के निचले हिस्से में ले जाएँ। |
| 05:48 | अब, 100वें फ़्रेम पर जाएँ। रॉकेट को canvas के ऊपरी हिस्से में ले जाएँ। |
| 05:55 | अब rocket animation पूर्ण हो गया है। |
| 05:58 | अब एक बैकग्राउंड इमेज जोड़ते हैं, जो मैंने Inkscape में बनाई है। |
| 06:03 | मैंने इस इमेज को Documents फ़ोल्डर में सेव किया है। |
| 06:06 | File पर जाएँ। Import पर क्लिक करें। |
| 06:11 | इस लेयर को Rocket group layer के नीचे ले जाएँ। |
| 06:15 | फ़ाइल को सेव करने के लिए Ctrl और S कुंजी दबाएँ। |
| 06:18 | अंत में हम एनीमेशन को रेंडर करेंगे।
File पर जाएँ। Render पर क्लिक करें। |
| 06:25 | मैं आउटपुट को Desktop में सेव करूँगी।
extension को बदलकर avi और Target को बदलकर ffmpeg करें। |
| 06:34 | अब Render पर क्लिक करें। |
| 06:37 | अब हम अपने एनीमेशन को चलाकर देखेंगे।
Desktop पर जाएँ। output file पर राइट क्लिक करें और अपने एनीमेशन को play करें। |
| 06:45 | हमारा रॉकेट एनीमेशन ऐसा दिखता है। |
| 06:48 | इसके साथ ही यह ट्यूटोरियल समाप्त होता है।
आइए सारांशित करते हैं। |
| 06:53 | इस ट्यूटोरियल में, हमने सीखा,
Fire इफ़ेक्ट बनाना |
| 06:58 | Cut out इफ़ेक्ट बनाना,
slope एवं offset पैरामीटर बदलना, Feather इफ़ेक्ट बनाना। |
| 07:02 | हमने रॉकेट एनीमेशन बनाना भी सीखा। |
| 07:05 | यहां आपके लिए एक असाइनमेंट है - वुड फ़ायर का एनीमेशन बनाएँ। |
| 07:10 | वुड की इमेज आपको Code files लिंक में प्रदान की गई है। |
| 07:14 | आपका पूर्ण किया हुआ असाइनमेंट इस तरह दिखना चाहिए। |
| 07:18 | यह वीडियो Spoken Tutorial प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 07:23 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएं आयोजित करती है और ऑनलाइन परीक्षण पास करने पर प्रमाण पत्र देती है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 07:32 | कृपया अपने समयबद्ध प्रश्न इस फ़ोरम में भेजें। |
| 07:35 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
इस मिशन से संबंधित अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है। |
| 07:45 | यह ट्यूटोरियल इं. अमित कुमार द्वारा अनूदित है, आईआईटी बॉम्बे से स्पोकन ट्यूटोरियल टीम के साथ मैं आरती आपसे विदा लेती हूँ।
जुड़ने के लिए धन्यवाद। |