FrontAccounting/C2/Items-and-Inventory/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 12:44, 8 February 2018 by Indiantranslators2012 (Talk | contribs)
स्क्रिप्ट का शीर्षक: Items and Inventory in FrontAccounting
लेखक: शीतल प्रभु
मुख्य शब्द: वस्तुएँ, इन्वेंटरी, मापन इकाइयां, वस्तुओं की श्रेणी, बिक्री मूल्य
| Time | Narration |
| 00:01 | सभी को नमस्कार! Items & Inventory in FrontAccounting के इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे: |
| 00:10 | Units of Measure
|
| 00:19 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
Ubuntu Linux ओएस वर्ज़न 14.04 एवं FrontAccounting वर्ज़न 2.3.25 का |
| 00:30 | इस ट्यूटोरियल का अभ्यास करने के लिए आपको उच्चतर माध्यमिक स्तर के कॉमर्स का ज्ञान या लेखांकन का ज्ञान होना चाहिए |
| 00:38 | शुरू करने से पहले, आइए Items के अर्थ को समझते हैं। |
| 00:41 | Items वे चीज़ें हैं, जिन्हें आप व्यापार में खरीद या बेच सकते हैं। |
| 00:47 | हमें एक रिकार्ड रखना होगा, जिसमें एक inventory item से जुड़ी मुख्य जानकारी सूचीबद्ध हो। |
| 00:53 | अब, हम Inventory का अर्थ समझते हैं। |
| 00:57 | यह _____ की पूर्ण सूची है |
| 00:59 | मौजूदा स्टॉक,
जारी कार्य कच्चे माल और तैयार माल। |
| 01:08 | आइए Frontaccounting इंटरफ़ेस खोलते हुए शुरू करते हैं। |
| 01:12 | ब्राउज़र पर क्लिक करें। |
| 01:14 | localhost/account टाइप करें और Enter दबाएं। |
| 01:19 | login पेज खुलता है। |
| 01:21 | यहाँ, username और password में admin टाइप करें। |
| 01:25 | Login बटन पर क्लिक करें। |
| 01:28 | Frontaccounting विंडो खुलती है। |
| 01:31 | Items और Inventory टैब पर क्लिक करें। |
| 01:34 | पेज खुलता है, और हम विभिन्न पैनल देख सकते हैं। |
| 01:39 | Transaction पैनल में, हम निम्नलिखित विकल्प देख सकते हैं: |
| 01:42 | Inventory Location Transfers और Inventory Adjustments |
| 01:47 | Inquiries and Reports पैनल, का प्रयोग रिपोर्ट बनाने एवं पूछताछ के लिए किया जाता है। |
| 01:52 | यहां, हमें विकल्प मिलते हैं: |
| 01:54 | Inventory Item Movements
Inventory Item Status और Inventory Reports |
| 02:01 | Maintenance पैनल का प्रयोग 'Items और Inventory विवरण सेट करने के लिए किया जाता है। |
| 02:06 | सेटअप करने के लिए, हमें निम्न विकल्पों का उपयोग करना होगा: |
| 02:10 | Items
Units of Measure और Item Categories |
| 02:17 | Pricing and Costs पैनल का प्रयोग items या inventory के मूल्य स्तर का चयन करने के लिए किया जाता है। |
| 02:23 | इसके लिए, हमें निम्न विकल्प का उपयोग करना होगा:
Sales Pricing |
| 02:27 | आइए देखते हैं कि Units of Measure कैसे सेट करते हैं। |
| 02:31 | प्रत्येक Item के लिए Units of Measure विकल्प निर्दिष्ट करना होगा। |
| 02:36 | यहां, हम Units of Measure दर्शाने वाला चार्ट देख सकते हैं। |
| 02:41 | चार्ट दिखाता है: |
| 02:42 | Physical quantity measured
Base unit और SI संक्षिप्त नाम |
| 02:49 | हम देख सकते हैं कि पदार्थ का Base unit mole है और SI यूनिट संक्षिप्त नाम mol है। |
| 02:58 | इसी तरह, scale की मूल इकाई meter है और इसका संक्षिप्त नाम m है। |
| 03:05 | अब, वापस Frontaccounting इंटरफ़ेस पर स्विच करें। |
| 03:09 | Units of Measure विकल्प पर क्लिक करें। |
| 03:13 | यहां, हमें Units of Measure से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी भरने को कहा जाता है। |
| 03:20 | मैंने यहां ये विवरण भर दिए हैं। कृपया इसी तरह विवरण भरें। |
| 03:25 | इस unit को जोड़ने के लिए Add new बटन पर क्लिक करें। |
| 03:29 | पॉप अप संदेश दर्शाता है कि हमने सफलतापूर्वक एक नई unit जोड़ दी है। |
| 03:34 | हम अपडेटेड प्रविष्टि युक्त तालिका भी देख सकते हैं। |
| 03:38 | Frontaccounting इंटरफ़ेस पर लौटने के लिए Back विकल्प पर क्लिक करें। |
| 03:44 | आइए अब Items सेट करें। |
| 03:47 | Maintenance पैनल में Items पर क्लिक करें। |
| 03:51 | आप सूची में डिफ़ॉल्ट Items देख सकते हैं। |
| 03:55 | हम आवश्यकतानुसार एक नया Item भी बना सकते हैं। |
| 04:00 | मैं करके दिखाऊँगा। |
| 04:02 | यहां, हमें items से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी भरने को कहा जाता है। |
| 04:09 | मैंने यहां ये विवरण भर दिए हैं। कृपया विवरण इसी तरह भरें। |
| 04:14 | सुनिश्चित करें कि आपने भरे गए प्रत्येक item के लिए अद्वितीय कोड दिया हो। |
| 04:19 | नीचे स्क्रॉल करें। |
| 04:22 | और फिर Insert New Item बटन पर क्लिक करें। |
| 04:26 | पॉप-अप संदेश दर्शाता है कि हमने सफलतापूर्वक एक नया item जोड़ लिया है। |
| 04:31 | ड्रॉपडाउन बॉक्स पर क्लिक करें, हम देख सकते हैं कि नया item जुड़ गया है। |
| 04:36 | नीचे स्क्रॉल करें। |
| 04:39 | और Frontaccounting इंटरफ़ेस पर लौटने के लिए Back विकल्प पर क्लिक करें। |
| 04:45 | आइए अब Item Categories सेट करते हैं, जिनसे आइटम संबंधित है। |
| 04:50 | इस पर क्लिक करें। |
| 04:52 | विवरण देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें। |
| 04:52 | हमें अपनी ख़ुद की Item category, बनानी है, जो परिभाषित करती है। |
| 04:55 | Item tax type,
Item Type और Units of Measure को। |
| 05:03 | यहां, हमें Item Category से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी भरने को कहा जाता है। |
| 05:10 | मैंने यहां ये विवरण भर दिए हैं- |
| 05:12 | Category Name
Item Tax Type Item Type और Units of Measure |
| 05:19 | अन्य विवरण जैसे
Sales Account Inventory Account C.O.G.S Account Inventory Adjustment Account Item Assembly Costs Account Dimensions |
| 05:32 | मैं इसे वैसा ही रखूंगा। |
| 05:35 | कृपया विवरण इसी तरह भरें। |
| 05:39 | की गई प्रविष्टि को सहेजने के लिए Add New बटन पर क्लिक करें। |
| 05:44 | पॉप-अप संदेश दर्शाता है कि हमने सफलतापूर्वक एक नया item जोड़ लिया है। |
| 05:49 | हम यहां अपडेट की गई जानकारी के साथ उपरोक्त तालिका देख सकते हैं। |
| 05:53 | नीचे स्क्रॉल करें। |
| 05:55 | Frontaccounting इंटरफ़ेस पर लौटने के लिए Back विकल्प पर क्लिक करें। |
| 06:00 | आइए Sales Pricing देखते हैं। |
| 06:03 | इस विकल्प का प्रयोग किसी भी Sales item को sales prices देने के लिए किया जाता है। |
| 06:08 | Sales Pricing विकल्प पर क्लिक करें। |
| 06:12 | ड्रॉपडाउन बॉक्स पर क्लिक करें। |
| 06:15 | वह item चुनें, जिसका Sales Price निर्धारित करना चाहते हैं। |
| 06:19 | मैं item के रूप में Cement चुनूँगा। |
| 06:23 | क्योंकि हम Sales in Frontaccounting ट्यूटोरियल में बिक्री उद्देश्यों के लिए इस item का उपयोग करेंगे। |
| 06:30 | अब, Currency ड्रॉपडाउन बॉक्स पर क्लिक करें। |
| 06:34 | मैं मुद्रा के रूप में Rupees चुनूंगा। |
| 06:38 | Sales Type ड्रॉपडाउन बॉक्स पर क्लिक करें। |
| 06:40 | यहाँ दो विकल्प हैं:
Retail और Wholesale |
| 06:46 | Sales Type विकल्प सेट करने का तरीका Sales in Frontaccounting ट्यूटोरियल में समझाया गया है। |
| 06:52 | तो, यहां मैं Wholesale चुनूँगा। |
| 06:56 | Price फ़ील्ड पर क्लिक करें । |
| 06:59 | मैं Item के सामने Price पर 5,000 प्रति किग्रा टाइप करूंगा। |
| 07:05 | Add new बटन पर क्लिक करें |
| 07:07 | पॉप अप संदेश दिखाता है कि हमने item Cement के सामने Sales price सफलतापूर्वक जोड़ लिया है। |
| 07:15 | हम यहां अपडेट की गई तालिका भी देख सकते हैं। |
| 07:19 | Frontaccounting इंटरफ़ेस पर लौटने के लिए Back विकल्प पर क्लिक करें। |
| 07:25 | आइए सारांशित करते हैं। |
| 07:27 | इस ट्यूटोरियल में, हम सीखा, |
| 07:30 | Units of Measure
Items Item Category और Sales Pricing बनाना |
| 07:36 | एक Assignment के रूप में। |
| 07:38 | Items & Inventory टैब में Item code 46 के साथ एक नया item Steel स्टील जोड़ें। |
| 07:45 | ऊपर जोड़े गए item का उपयोग करके एक नई Item Category बनाएं। |
| 07:49 | यह वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 07:53 | कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 07:56 | हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं आयोजित करते हैं और प्रमाण पत्र देते हैं। |
| 08:01 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें। |
| 08:05 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट एनएमईआईसीटी, एमएचआरडी, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। |
| 08:12 | यह ट्यूटोरियल आईआईटी बॉम्बे से शीतल प्रभु द्वारा तैयार किया गया है एवं इं. अमित कुमार द्वारा अनूदित है। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |