CellDesigner/C2/Installation-of-CellDesigner-on-Linux/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 15:32, 4 October 2017 by Indiantranslators2012 (Talk | contribs)
| Time | Narration |
| 00:01 | नमस्कार, Installation of CellDesigner on Linux OS के इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:08 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगें Ubuntu Linux Operating System में CellDesigner 4.3 को डाउनलोड एवं इंस्टाल करना |
| 00:18 | और CellDesigner के ड्रा एरिया में Compartment बनाना। |
| 00:23 | यहाँ मैं Ubuntu Operating System 14.04 CellDesigner version 4.3 Java version 1.7 का प्रयोग कर रहा हूँ |
| 00:35 | इस ट्यूटोरियल पर आगे बढ़ने के लिए, आपको Linux Operating System पर प्रारंभिक ऑपरेशंस से परिचित होना चाहिए। |
| 00:42 | यदि नहीं, तो प्रासंगिक Linux tutorials के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट www.spoken-tutorial.org पर जाएं। |
| 00:51 | CellDesigner इंस्टाल करने के लिए, अपना वेब ब्राउजर खोलें और दिखाए गए अनुसार URL पर जाएँ। |
| 01:00 | दायीं ओर मौजूद Download CellDesigner बटन पर क्लिक करें। |
| 01:07 | A new web-page opens.
एक नया वेब पेज खुलता है। |
| 01:09 | Scroll down and locate Download.
नीचे स्क्रॉल करें और Download खोजें। |
| 01:13 | यह Download for Linux 64 bit एवं Download for Linux 32 bit विकल्प दिखाता है। |
| 01:20 | अब, देखते हैं कि अपनी मशीन के OS type से संबंधित विवरण कैसे पता करते हैं। |
| 01:26 | इसके लिए, अपनी मशीन के ऊपरी दाएँ कोने पर स्थित 'System Settings' के आइकन पर क्लिक करें। |
| 01:34 | क्लिक करने पर, System Settings पेज खुलता है। |
| 01:40 | 'System' पैनल के अंतर्गत, 'Details' आइकन पर डबल क्लिक करें। |
| 01:48 | यहाँ 'Details' की नई विंडो खुलती है। अपनी मशीन का ‘OS type’ चेक करें कि यह 64-bit है या 32-bit है। |
| 02:00 | मेरे पास 64 bit मशीन है, अब हम विंडो बंद करेंगें और वापस ब्राउजर पर जाएँगें। |
| 02:07 | यदि आपके पास 32 bit मशीन है, तो 32 bit version डाउनलोड करें। |
| 02:14 | मैं Download for Linux 64 bit लिंक पर क्लिक करूँगा। |
| 02:19 | तुरंत, एक नयी विंडो खुलती है। |
| 02:22 | चूँकि मैं नया यूजर हूँ, तो मैं First Time User विकल्प पर क्लिक करूँगा |
| 02:26 | और फिर Continue पर क्लिक करूँगा। |
| 02:29 | अब हमें कुछ व्यक्तिगत विवरण भरने को कहा जाता है। |
| 02:33 | भरने के बाद, Download बटन पर क्लिक करें। |
| 02:37 | एक डायलॉग बॉक्स खुलता है। यहाँ Save File बटन पर क्लिक करें। |
| 02:44 | यह इंटरनेट की स्पीड के अनुसार कुछ समय लेगा। |
| 02:49 | फाइल डाउनलोड होने के बाद, Ctrl+Alt+T बटन दबाकर terminal पर जाएँ। |
| 02:58 | मैंने पहले ही फाइल को अपने डिफ़ॉल्ट Downloads फोल्डर में डाउनलोड कर लिया है। |
| 03:04 | So, first I will go to that folder. Type-cd space Downloads and press Enter.
तो, सबसे पहले मैं उस फोल्डर पर जाऊँगा। cd space Downloads टाइप करें और Enter दबायें। |
| 03:15 | Type ls and press Enter.
ls टाइप करें और Enterदबाएँ। |
| 03:20 | यहाँ वह फाइल है जिसे हमने डाउनलोड किया था। |
| 03:25 | यदि अपने 32 bit इंस्टालर डाउनलोड किया है, तो फाइल का नाम 64 के बजाए 32 होगा। |
| 03:32 | यहाँ से टर्मिनल कमांड्स में अपनी 32 bit installer फ़ाइल के नाम का उपयोग करना याद रखें। |
| 03:39 | अब, हमें फाइल परमिशन बदलना है। तो, टाइप करें |
| 03:43 | sudo space chmod space 777 space hyphen capital R space CellDesigner hyphen 4.3 hyphen linux hyphen x64 hyphen installer.run |
| 04:08 | और Enter दबाएँ। |
| 04:12 | माँगे जाने पर admin पासवर्ड टाइप करें और Enter दबायें। |
| 04:19 | अब हम dot forward slash CellDesigner hyphen 4.3 hyphen linux hyphen x64 hyphen installer.run टाइप करके फ़ाइल को रन कराएँगें और Enter दबायें। |
| 04:39 | Setup wizard डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 04:43 | Next बटन पर क्लिक करें। |
| 04:47 | I accept the agreement विकल्प पर क्लिक करें और फिर Next पर क्लिक करें। |
| 04:54 | Installation Directory डायलॉग उस डायरेक्टरी को दिखाता है जहाँ CellDesigner इंस्टाल होगा। |
| 05:00 | यह /home/<your username>/CellDesigner4.3 की तरह दिखता है, अब Next पर क्लिक करें। |
| 05:10 | यह Ready to Install प्रदर्शित करता है। पुनः, Next पर क्लिक करें। |
| 05:17 | इंस्टालेशन शुरू होगा। |
| 05:20 | पूरा होने पर, ‘View Readme File’ को अनचेक करें और Finish बटन पर क्लिक करें। |
| 05:29 | अब Ctrl + Alt + T बटन दबाकर एक नया terminal खोलें। |
| 05:34 | ls टाइप करें और Enter दबायें। |
| 05:39 | यहाँ हम runCellDesigner4.3 फ़ाइल देख सकते हैं। |
| 05:44 | CellDesigner खोलने के लिये हमें इस फाइल को एक्जीक्यूट करना होगा। |
| 05:48 | तो dot forward slash runCellDesigner4.3 टाइप करें और Enter दबायें। |
| 06:00 | अब हमारी Linux मशीन में CellDesigner विंडो खुल गई है। |
| 06:05 | ध्यान दें कि हम Main menu बार स्पष्ट नहीं देख पा रहे हैं। इसे दृश्य बनाने के लिये, हमें system settings को बदलना होगा। |
| 06:15 | अपनी मशीन के ऊपरी दाएँ कोने पर स्थित 'System Settings' आइकन पर क्लिक करें। |
| 06:23 | क्लिक करने पर, System Settings पेज खुलता है। |
| 06:28 | 'Personal' पैनल के अंदर, 'Appearance पर डबल क्लिक करें। |
| 06:34 | 'Appearance' नामक विंडो खुलती है। |
| 06:38 | 'Look' टैब के अंदर, Theme पर जाएँ। |
| 06:43 | 'Theme' बॉक्स में ड्रॉप डाउन मेनू से 'Radiance' चुनें और विंडो बंद करें।
|
| 06:53 | ध्यान दें कि अब Main menu बार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आगे बढ़े। |
| 07:01 | नया डॉक्यूमेंट खोलने के लिए, File पर और फिर New पर क्लिक करें।
|
| 07:07 | वैकल्पिक रूप से, मेनू बार में New आइकन पर क्लिक करें। या Ctrl + N कुंजी दबाएँ।
|
| 07:16 | New Document नामक डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देता है, जिसमें हमें फ़ाइल का नाम लिखना होता है। |
| 07:23 | फाइल नाम में 'Create and Edit' टाइप करें। |
| 07:30 | चौड़ाई को 900 और ऊंचाई को 800 पर सेट करें। |
| 07:36 | नीचे Ok बटन पर क्लिक करें। |
| 07:40 | एक सूचना बॉक्स खुलता है। |
| 07:43 | और हमारे द्वारा दिए गए नाम के सभी स्पेस underscore में बदल जाते हैं। |
| 07:48 | इसलिये, हमारी फाइल का वास्तविक नाम 'Create underscore and underscore Edit' होगा। Ok पर क्लिक करें और आगे बढ़े। |
| 07:58 | सेंटर के सफ़ेद भाग को हम ड्रा एरिया कहते हैं। |
| 08:02 | हम आने वाले ट्यूटोरियल्स में मेनू बार्स, टूलबार्स एवं विभिन्न पैनलों के बारे में विस्तार से सीखेगें। |
| 08:09 | टूलबार से किसी अन्य आइकन को चुनने से पहले, Select Mode आइकन पर क्लिक करें। |
| 08:16 | यह एक सेलेक्शन टूल की तरह कार्य करता है, इस सेलेक्शन टूल से, हम ड्रा एरिया पर कम्पोनेंट्स को सेलेक्ट, ड्रा एवं मूव कर सकते हैं। |
| 08:25 | एक कम्पोनेंट ड्रा करने से पहले, हम सुनिश्चित करेंगें कि CellDesigner विंडो में Grid Snap और Grid Visible सक्षम हों। |
| 08:35 | इसके लिए, मुख्य मेनू बार में Edit पर क्लिक करें। |
| 08:39 | नीचे स्क्रॉल करें और Grid Snap पर क्लिक करें। |
| 08:43 | फिर, Edit पर वापस जायें और Grid Visible पर क्लिक करें। |
| 08:49 | Grids हमें ड्रा एरिया में कम्पोनेंट्स को बेहतर संरेखित करने में सक्षम बनाते हैं। |
| 08:54 | अब हम List एवं Notes एरिया की स्थिति बदलें। |
| 08:59 | याद करें, हम पिछले ट्यूटोरियल में List एरिया, Notes एरिया एवं ड्रा एरिया के बारे में पहले ही सीख चुके हैं। |
| 09:06 | यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस शृंखला के पिछले ट्यूटोरियल देखें। |
| 09:12 | आगे बढ़ें एवं लिस्ट एरिया की स्थिति बदलें। |
| 09:15 | View ऑप्शन पर जायें, List पर क्लिक करें और ‘Right’ ऑप्शन सेलेक्ट करें। |
| 09:24 | यह ड्रा एरिया के दायीं ओर ‘List’ को बदलता है।
|
| 09:30 | बॉर्डरलाइनों को ड्रैग करके क्षेत्रों के आकार को बदला जा सकता है। |
| 09:35 | मैं कर्सर को बॉर्डरलाइन पर रखूंगा। |
| 09:38 | आप एक डबल-हेडेड एरो देख सकते हैं। ड्रा एरिया को बढ़ाने या घटाने के लिये इसे ड्रैग करें। |
| 09:45 | अब हम ड्रा एरिया पर काम करने के लिए आगे बढ़ेंगें। |
| 09:49 | उससे पहले, हमें CellDesigner विंडो पर सभी आइकन देखने में सक्षम होना चाहिये। |
| 09:55 | इसके लिये, मुख्य मेनू बार में View पर जायें। |
| 10:00 | Change Toolbar Visibleपर क्लिक करें और Show All विकल्प चुनें। |
| 10:09 | अब आप CellDesigner विंडो पर सभी आइकन देख सकते हैं। आगे बढ़ते हैं। |
| 10:17 | सेल एवं इंट्रासेल्यूलर कंपार्टमेंट को प्रदर्शित करने के लिये, हम टूलबार से Square का प्रयोग करेंगें। तो, पहले इस पर क्लिक करें। |
| 10:28 | फिर ड्रा एरिया पर क्लिक करें। बिना माउस बटन छोड़े, स्क्वायर खींचने के लिये ड्रैग करें।अब माउस बटन छोड़ें। |
| 10:38 | खुलने वाले 'Property of Compartment' डायलॉग बॉक्स में, Name में Cell निर्दिष्ट करें एवं Size को 1.0 सेट करें और Ok पर क्लिक करें। |
| 10:52 | यह नाम कंपार्टमेंट के नीचे दिखाई देता है। |
| 10:57 | हम कम्पार्टमेंट के नाम की स्थिति को भी बदल सकते हैं।
|
| 11:01 | ऐसा करने के लिये, कम्पार्टमेंट का नाम चुनें, जो हमारे मामले में Cell है। |
| 11:07 | अब, इसे ड्रैग करें एवं वहाँ ड्रॉप करें, जहाँ आप इसे रखना चाहते हों। |
| 11:14 | अब File पर और फिर Save As विकल्प पर क्लिक करके इस फाइल को सेव करें। |
| 11:22 | अब वह फोल्डर चुनें, जहाँ आप अपनी फाइल को सेव करना चाहते हों। |
| 11:26 | मैं इसे Desktop पर सेव करना चाहता हूँ। |
| 11:28 | इसलिये, मैं उस फोल्डर के रूप में Desktop पर डबल क्लिक करूँगा, जिसमें हमें सेव करना है। |
| 11:34 | और फिर नीचे दाहिनी ओर Ok बटन पर क्लिक करें। |
| 11:38 | एक बार फिर, नीचे दाहिनी ओर Ok बटन पर क्लिक करें। अब हमारी फाइल सेव हो चुकी है। |
| 11:46 | CellDesigner को बंद करने के लिये, File और फिर Exit पर क्लिक करें । |
| 11:52 | अब हम उस फोल्डर पर जाते हैं जहाँ हमने फाइल सेव की है। इसलिए, मैं अपने Desktop पर जाऊँगा । यहाँ मेरी फाइल है। |
| 12:00 | ध्यान दें कि फाइल .xml प्रारूप में सेव हुई है। यह डिफाल्ट CellDesigner फाइल प्रारुप है। |
| 12:08 | यह भी ध्यान रखें, कि यह फाइल केवल CellDesigner में खोली जा सकती है। |
| 12:12 | संक्षेप में, इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा: |
| 12:17 | Ubuntu Linux OS में CellDesigner वर्जन 4.3 डाउनलोड एवं इंस्टाल करना, CellDesigner में एक Compartment बनाना। |
| 12:27 | निम्नलिखित लिंक पर दिया गया वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 12:35 | स्पोकन ट्यूटोरियल टीम कार्यशालाएं आयोजित करती है तथा ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें। |
| 12:45 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इस मिशन से संबंधित अधिक जानकारी निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध है। |
| 12:57 | यह ट्यूटोरियल इं. अमित कुमार द्वारा अनूदित है। आईआईटी बॉम्बे से मैं _____ आपसे विदा लेता हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |