LibreOffice-Suite-Impress/C2/Viewing-a-Presentation-Document/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:00 | लिबर ऑफिस इंप्रेस में प्रस्तुति देखने पर ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:05 | इस ट्यूटोरियल में हम व्यू ऑप्शन्स और उनके उपयोग और मास्टर पेजेस के बारे में सीखेंगे। |
| 00:13 | यहाँ हम अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में उबंटु लिनक्स वर्जन 10.04 और लिबर ऑफिस वर्जन 3.3.4 का उपयोग कर रहे हैं। |
| 00:22 | पहले अपनी प्रस्तुति “Sample Impress” पर डबल क्लिक करके इसे ओपन करते हैं। |
| 00:27 | लिबर ऑफिस इंप्रेस में कई व्यू ऑप्शन्स हैं जो आपको अच्छी प्रस्तुति बनाने में मदद करते हैं। |
| 00:34 | डिफॉल्ट रूप से जब आप लिबर ऑफिस इंप्रेस शुरू करते हैं यह इस तरह दिखता है। |
| 00:41 | इसे नॉर्मल व्यू कहा जाता है। |
| 00:43 | जब प्रस्तुति किसी अन्य व्यू में होती है। |
| 00:48 | आप नॉर्मल टैब पर क्लिक करके नॉर्मल व्यू में वापस आ सकते हैं। |
| 00:53 | या व्यू और नॉर्मल पर क्लिक करके। |
| 00:57 | नॉर्मल व्यू में, आप स्लाइड्स बना सकते हैं और एडिट कर सकते हैं। |
| 01:02 | उदाहरणस्वरूप हम स्लाइड्स की डिजाइन बदल सकते हैं। |
| 01:05 | ऐसा करने के लिए ओवरव्यू नामक स्लाइड पर जाएँ। |
| 01:09 | दाईं ओर पर, टास्क पैन में, मास्टर पेजेस सेक्शन, Used in This Presentation के तहत हम स्लाइड डिजाइन देख सकते हैं जो है prs स्ट्रैटजी। |
| 01:21 | इसके नीचे हम भी उपयोगित और उपयोग के लिए उपलब्ध स्लाइड डिजाइन्स देख सकते हैं। |
| 01:27 | आपके पसंदीदा किसी एक पर क्लिक करें। |
| 01:31 | वर्कस्पेस पैन में स्लाइड डिजाइन में बदलाव पर ध्यान दें। |
| 01:34 | देखिए स्लाइड डिजाइन बदलने के लिए यह कैसे आसान है। |
| 01:39 | आप डिजाइन्स भी जोड़ सकते हैं जिसे आपने अपने स्लाइड्स बैकग्राउंड के रूप में बनाया है। |
| 01:44 | अगला हम आउटलाइन व्यू देखेंगे। |
| 01:47 | आप इस व्यू पर जा सकते हैं या तो व्यू और आउटलाइन पर क्लिक करके। |
| 01:54 | या आउटलाइन टैब पर क्लिक करके। |
| 01:57 | इस व्यू में, आप देख सकते हैं कि स्लाइड्स कन्टेंट टेबल की तरह एक के नीचे एक व्यवस्थित हैं। |
| 02:05 | ये यहाँ स्लाइड हैडिंग्स हैं। |
| 02:08 | ध्यान दें कि स्लाइड हैडिंग का ओवरव्यू चिन्हांकित है। |
| 02:12 | यह इसलिए क्योंकि हम ओवरव्यू स्लाइड पर थे, जब हमने आउटलाइन टैब को चुना। |
| 02:18 | आप देख सकते हैं कि इन आइकन्स का आकार बुलेट प्वॉइंट की तरह है। |
| 02:23 | जब आप इन बुलेट प्वॉइंट्स के आस-पास माउस रखते हैं कर्सर हैंड में बदल जाता है। |
| 02:29 | हम फिर उनको स्लाइड में पुनः व्यवस्थित करने के लिए इन लाइन आइटम्स को अप या डाउन कर सकते हैं। |
| 02:38 | या एक्रॉस लाइन। |
| 02:40 | CTRL और Z को प्रेस करके इन बदलावों को अन्डू करें। ताकि हमारी प्रस्तुति इसके मूल फॉर्म में दिखाई दे। |
| 02:49 | हम स्लाइड को पुनःव्यवस्थित करने के लिए स्लाइड सॉर्टर व्यू का उपयोग करते हैं। |
| 02:53 | हम व्यू और स्लाइड सॉर्टर पर क्लिक करके स्लाइड सॉर्टर व्यू पर जा सकते हैं। |
| 03:00 | या स्लाइड सॉर्टर टैब पर क्लिक करके। |
| 03:04 | यह व्यू इच्छित क्रम में स्लाइड को सॉर्ट करने के लिए उपयोगी है । |
| 03:08 | उदाहरणस्वरूप, स्लाइड नम्बर 9 और स्लाइड नम्बर 10 में बदलाव करने के लिए स्लाइड नम्बर 10 पर क्लिक करें और स्लाइड को स्लाइड नम्बर 9 के आगे ड्रैग करें। |
| 03:18 | अब माउस बटन को छोड़ दें। |
| 03:22 | स्लाइड्स में अदला-बदली हो जाती है। |
| 03:26 | नोट्स व्यू में, आप नोट्स लिख सकते हैं जो कि आपको आपकी प्रस्तुति के समय मदद करेंगे। |
| 03:31 | नोट्स व्यू पर जाने के लिए View और फिर Notes Page पर क्लिक करें। |
| 03:36 | आप Notes tab(नोट्स टैब) पर भी क्लिक कर सकते हैं। |
| 03:39 | स्लाइड्स पैन से ‘Development up to present’ स्लाइड चुनें। |
| 03:44 | नोट्स भाग में कुछ टेक्स्ट टाइप करें। |
| 03:49 | जब आपकी स्लाइड्स प्रोजेक्टर पर दिखाई देती हैं। |
| 03:52 | आप अभी भी अपने मॉनिटर पर अपने नोट्स देखने के लिए सक्षम होंगे, लेकिन आपके श्रोतागण नहीं। |
| 03:58 | अब नॉर्मल टैब पर क्लिक करते हैं। |
| 04:01 | हम राइट में टास्क पैन, लेआउट सेक्शन में प्रस्तुति का लेआउट बदल सकते हैं। |
| 04:08 | टास्क पैन को दिखाने और छिपाने के लिए। |
| 04:12 | View और Tasks Pane पर क्लिक करें। |
| 04:14 | यह या तो टास्क्स पैन को दिखायेगा या छिपायेगा। |
| 04:18 | चलिए स्लाइड के लेआउट को बदलने के लिए लेआउट सेक्शन का उपयोग करते हैं। |
| 04:23 | Development up to present नामक स्लाइड को चुनें। |
| 04:26 | लेआउट सेक्शन से content over content टाइटल को चुनें। |
| 04:33 | यह स्लाइड के लेआउट को बदलता है। |
| 04:37 | अब हम इस ट्यूटोरियल की समाप्ति की ओर हैं। |
| 04:40 | संक्षेप में, हमने सीखा- व्यू ऑप्शन्स और उनके उपयोग और मास्टर पेजेस। |
| 04:46 | इस व्यापक नियत-कार्य को करने की कोशिश करें। |
| 04:49 | एक नई प्रस्तुति बनाएँ। |
| 04:52 | डार्क ब्लू बैकग्राउंड और लाइट ब्लू टाइटल क्षेत्र के साथ एक मास्टर बनाएँ। |
| 04:58 | निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें। |
| 05:02 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 05:05 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 05:09 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम- |
| 05:12 | स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 05:15 | उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं। |
| 05:19 | अधिक जानकारी के लिए कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें । |
| 05:26 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 05:30 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 05:38 | इस मिशन पर अधिक जानकारी के लिए उपलब्ध लिंक पर संपर्क करें http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro |
| 05:49 | यह स्क्रिप्ट देवेन्द्र कैरवान द्वारा अनुवादित है। आई.आई.टी बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ। |
| 05:55 | हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद । |