Ruby/C3/for-and-each-Looping-Statements/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 13:01, 3 March 2017 by Pratik kamble (Talk | contribs)
| Time | Narration |
| 00:01 | Ruby में for और each loops के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:05 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे |
| 00:07 | शब्द loop का मतलब Ruby में भिन्न प्रकार के लूप्स |
| 00:11 | for लूप के उपयोग और each लूपिंग कन्स्ट्रक्ट के उपयोग |
| 00:14 | यहाँ हम उपयोग कर रहे हैं |
| 00:16 | उबन्टु वर्जन 12.04 |
| 00:19 | Ruby 1.9.3 |
| 00:22 | इस ट्यूटोरियल के अनुकरण के लिए, आपके पास इंटनेट कनैक्शन होना ज़रूरी है। |
| 00:25 | आपको लिनक्स कमांड्स, टर्मिनल और टेक्स्ट-एडिटर का ज्ञान होना ज़रूरी है। |
| 00:30 | यदि नहीं, तो सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएँ। |
| 00:34 | अब मैं समझाती हूँ कि Ruby में loop की तरह क्या उल्लिखित है। |
| 00:38 | loop, कमांड या कमांड्स का सेट है जो निश्चित बार निष्पादित होता है। |
| 00:44 | Ruby निम्नलिखित मुख्य स्टेटमेंट रखता है |
| 00:47 | for each |
| 00:49 | while until |
| 00:50 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि for और each लूपिंग कन्स्ट्रक्ट को कैसे उपयोग करें। |
| 00:55 | शुरू करने से पहले, कृपया अपनी होम डायरेक्टरी में निम्न फ़ोल्डर्स बनायें। |
| 01:02 | ttt, ruby hyphen tutorial, looping hyphen statement |
| 01:07 | कृपया सब फ़ोल्डर्स बनायें जैसा वहां उल्लिखित है। |
| 01:11 | अब हमने आवश्यक फ़ोल्डर्स बना लिए हैं। |
| 01:13 | आगे बढ़ते हैं। |
| 01:15 | Ruby में for लूप का रचनाक्रम, दिए गए के जैसा है। |
| 01:19 | 'for variable in a collection of objects |
| 01:22 | ruby code |
| 01:23 | end |
| 01:25 | इसको एक उदहारण से सीखते हैं। |
| 01:28 | gedit में एक नयी फाइल बनाते हैं जैसे प्रारंभिक स्तर के Ruby ट्यूटोरियल्स में प्रदर्शित हैं। |
| 01:32 | और इसको for hyphen loop dot rb नाम दें। |
| 01:36 | मेरे पास पहले से ही for लूप का कार्यकारी उदाहरण है। |
| 01:39 | इस उदाहरण को पूरा करने के लिए आप कोड टाइप कर सकते हैं। |
| 01:44 | इस उदाहरण में मैंने एक for लूप घोषित किया है। |
| 01:47 | हमारे पास 1 से 20 तक नंबर्स का सेट है। |
| 01:50 | हम, for लूप में एक वेरिएबल i घोषित करते हैं। |
| 01:55 | 1 से 20 तक नंबर्स के सेट में i को पहले एलिमेंट से प्रारम्भित किया जाता है। |
| 02:00 | for लूप की घोषणा के कारण यह कोड 1 से 20 तक प्रत्येक नंबर पर दोहराया जाता है। |
| 02:07 | for लूप में घोषित puts मेथड आउटपुट के लिए जिम्मेदार है। |
| 02:14 | अब टर्मिनल खोलें और टाइप करें। |
| 02:17 | ruby space for hyphen loop dot rb और आउटपुट देखें। |
| 02:22 | आउटपुट 1 से 20 के नंबर्स का array होगा। |
| 02:26 | इस उदाहरण में, हमने इंक्लूसिव रेंज के लिए for लूप घोषित किया। |
| 02:31 | इसमें 1 से 20 तक के नंबर्स सम्मिलित हैं। |
| 02:35 | आगे, हम नॉन-इंक्लूसिव रेंज के लिए for लूप का कार्यान्वयन देखेंगे। |
| 02:41 | कोड का अगला भाग टाइप करना जारी रखें। |
| 02:44 | नॉन-इंक्लूसिव का मतलब यह ऑब्जेक्ट्स के समूह में अंतिम एलिमेंट सम्मिलित नहीं करेगा। |
| 02:49 | यहाँ for लूप, 1 से 20 तक की नॉन-इंक्लूसिव रेंज के लिए कार्यान्वित हुआ है। |
| 02:55 | आप शीघ्र ही देखेंगे कि नंबर 20 आउटपुट में प्रिंट नहीं होगा। |
| 02:59 | अंतिम अंक सम्मिलित नहीं हुआ है, जब आपके पास नंबर्स के बीच में तीन डॉट्स हैं। |
| 03:04 | अब टर्मिनल खोलें और टाइप करें ruby space for hyphen loop dot rb. |
| 03:13 | और आउटपुट देखें। |
| 03:17 | आउटपुट अभी भी नंबर्स का array होगा, लेकिन नंबर 20 सम्मिलित नहीं होगा। |
| 03:22 | अब, आप अपना for लूप लिखने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम होने चाहिए। |
| 03:27 | Ruby में each लूप का रचनाक्रम निम्न प्रकार है: |
| 03:31 | 'a collection of objects' dot each do item. |
| 03:36 | Ruby कोड end |
| 03:38 | इसको एक उदाहरण से समझाते हैं। |
| 03:42 | gedit में एक नयी फाइल बनायें, जैसे कि Ruby के प्रारंभिक ट्यूटोरियल्स में प्रदर्शित है। |
| 03:46 | और इसको नाम दें each hyphen loop dot rb |
| 03:50 | मेरे पास each लूप का एक कार्यकारी उदाहरण है। |
| 03:53 | इस उदाहरण को समझते समय आप कोड भी टाइप कर सकते हैं। |
| 03:58 | मैंने इस उदाहरण में एक each लूप घोषित किया है। |
| 04:03 | हमारे पास 1 से 20 तक नंबर्स का सेट है। |
| 04:06 | each लूप में, हम एक वेरिएबल 'i' घोषित करते हैं। |
| 04:11 | 1 से 20 तक नंबर्स के सेट में i को पहले एलिमेंट से प्रारम्भित किया जाता है। |
| 04:17 | each लूप की घोषणा के कारण यह कोड 1 से 20 तक प्रत्येक नंबर पर दोहराया जाता है। |
| 04:23 | each में puts मेथड घोषित किया है, जो आउटपुट के लिए जिम्मेदार है। |
| 04:30 | अब टर्मिनल खोलें और टाइप करें ruby space each hyphen loop dot rb. |
| 04:39 | और आउटपुट देखें। |
| 04:43 | आउटपुट 1 से 20 के नंबर्स का array होगा। |
| 04:46 | उपरोक्त उदाहरण में हमने इंक्लूसिव रेंज के लिए एक each लूप घोषित किया है। |
| 04:51 | इसमें 1 से 20 तक सारे नंबर्स सम्मिलित हैं। |
| 04:54 | आगे, हम नॉन-इंक्लूसिव रेंज के लिए each लूप का कार्यान्वयन देखेंगे। |
| 05:00 | कोड के इस भाग को टाइप करना जारी रखें। |
| 05:04 | नॉन-इंक्लूसिव का मतलब, यह ऑब्जेक्ट्स के संग्रह में अंतिम एलिमेंट को सम्मिलित नहीं करेगा। |
| 05:10 | यहाँ each लूप, नंबर्स 1 से 20 तक की नॉन-इंक्लूसिव रेंज के लिए कार्यान्वित हुआ है। |
| 05:16 | शीघ्र ही आप देखेंगे कि नंबर 20 आउटपुट में प्रदर्शित नहीं होगा। |
| 05:20 | जब नंबर्स के बीच 3 डॉट्स होते हैं, तो अंतिम डिजिट सम्मिलित नहीं होती है। |
| 05:25 | अब टर्मिनल खोलें और टाइप करें ruby space each hyphen loop dot rb. |
| 05:34 | और आउटपुट देखें। |
| 05:39 | अब, आप पर्याप्त रूप से अपना each लूप लिखने में सक्षम होने चाहिए। |
| 05:44 | हम कैसे निर्धारित करें कि कौनसा लूपिंग कन्स्ट्रक्ट चुनना है ? |
| 05:48 | for लूप कन्स्ट्रक्ट को फिर से कॉल करते हैं। |
| 05:53 | पहले उदाहरण में, for उपयोग करके हम 1 से 20 तक नंबर्स के सेट को दोहराते हैं। |
| 05:59 | अपने टर्मिनल में ruby space for hyphen loop dot rb को निष्पादित करें, आउटपुट देखें। |
| 06:08 | अब gedit में कोड देखते हैं। |
| 06:11 | जब आप for लूप का उपयोग करते हैं, तो Ruby पीछे से each मेथड को कॉल करता है। |
| 06:16 | और समान आउटपुट के लिए, each या for किसी को कॉल करें, |
| 06:21 | चूँकि for भी, each को कॉल करता है, अतः इसके बजाये each लूप का उपयोग करना बेहतर है। |
| 06:28 | यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है। |
| 06:30 | इसको सारांशित करते हैं। |
| 06:32 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा for लूप का उपयोग |
| 06:35 | each कन्स्ट्रक्ट का उपयोग |
| 06:38 | for के बजाये each उपयोग करने का कारण |
| 06:41 | उपरोक्त लूपिंग कन्स्ट्रक्ट उपयोग करने के उदाहरण |
| 06:45 | एक नियत कार्य की तरह |
| 06:47 | उचित लूप कन्स्ट्रक्ट उपयोग करके एक ruby प्रोग्राम लिखें। |
| 06:50 | 1 से 20 तक नंबर्स के सेट से इवन (even) नंबर्स का आउटपुट बनायें। |
| 06:56 | निम्न लिंक पर उपलबध वीडियो देखें। |
| 07:00 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 07:03 | अच्छी बैंडविड्थ न होने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 07:08 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम: |
| 07:11 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है। |
| 07:14 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देती है। |
| 07:18 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया contact@spoken-tutorial.org को लिखें। |
| 07:23 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 07:26 | यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
| 07:33 | इस मिशन पर अधिक जानकारी spoken hyphen tutorial dot org slash NMEICT hyphen Intro उपलब्ध है। |
| 07:41 | आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |